गाजीपुर बिचला मोहल्ला में 300 लोगों का दावत-ए-इफ्तार, सौहार्द की मिसाल पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर रविवार को गाजीपुर बिचला मोहल्ला स्थित जामा मस्जिद के पास भव्य दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस सामूहिक इफ्तार में करीब 300 रोज़ेदारों एवं विभिन्न धर्मों के लोगों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। आयोजन में मोहम्मद अरसद खान, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद अफरोज आलम, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद सरवर, मोहम्मद अबू साले, मोहम्मद तबरेज, मंजूर, टीपू, हेलाल, रहबर, अरमान, मोहम्मद शाहीन और मोहम्मद राजा सनाउल्लाह सहित कई युवाओं की सराहनीय भूमिका रही। समाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अरसद खान ने कहा कि इफ्तार केवल रोज़ा खोलने की परंपरा नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव और इंसानियत को मजबूत करने का माध्यम है। स्थानीय ग्रामीण मोहम्मद नशीम अख्तर ने बताया कि रमज़ान के 11वें रोज़े पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुस्लिम और गैर-मुस्लिम सभी लोगों ने मिलकर इफ्तार किया तथा देश की खुशहाली, अमन-चैन और तरक्की के लिए दुआ की। अंत में सभी ने एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

- एक -दुसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की दी शुभकामनाएं1
- सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में शहर को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में सुल्तानगंज थाने के पुलिस पदाधिकारी के साथ एक प्रभावी अभियान चलाया गया। विभागीय निर्देशानुसार नगर परिषद सुल्तानगंज की टीम ने दिलगौरी चौक से थाना रोड, स्टेशन रोड, सदर रोड होते हुए घाट रोड तक सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान संचालित किया। इस दौरान कुल 85 दुकानों की सघन जांच की गई। निरीक्षण के क्रम में प्रतिबंधित सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर लगभग 1.25 किलोग्राम प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों से 2500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि लोगों में जागरूकता फैलाना भी था। अधिकारियों ने दुकानदारों एवं आम नागरिकों से सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग बंद करने तथा इसके स्थान पर कपड़े एवं जूट के थैलों के इस्तेमाल को अपनाने की अपील की। इस अभियान में नगर परिषद के सहायक वास्तुविद, टाउन प्लानर, स्वच्छता पदाधिकारी, तहसीलदार एवं स्वच्छता साथी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। नगर परिषद ने स्पष्ट किया कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ शहर के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु ऐसे अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।1
- इतिहास के सबसे क्रूर नेताओं में से एक, अली खामेनेई अब मर चुका है। खामेनेई की मौत के बाद ईरान का नेतृत्व कौन करेगा, यह जानता हूं। अमेरिका बमबारी पूरे हफ्ते या जब जरूरत रहेगी तब तक जारी रहेगी। ईरानी सैनिकों सरेंडर कर दो, अभी माफी मिल सकती है, बाद में केवल मौत की सजा होगी। हमले का मकसद अमेरिकी लोगों की सुरक्षा और खतरे को खत्म करना था।1
- Post by Adv Pranav Kumar1
- 22 से अधिक भाषाओं में गाना गाकर हुआ था वायरल अब राजू कलाकार को कर रहा है कॉपी ▶️▶️▶️1
- शाश्वत संस्कार की स्थापना दिवस पर लावारिस शवों का वार्षिक श्राद्धकर्म, लावारिस लाशों के मसीहा को नमन1
- सुल्तानगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत धांधी बेलारी पंचायत के मध्य विद्यालय कष्टीकरी में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणु देवी के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह अवसर केवल एक औपचारिक विदाई नहीं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मान देने का क्षण था जिन्होंने वर्षों तक विद्यालय को अपने परिवार की तरह संभाला। समारोह में आसपास के विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षकों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विदाई गीत प्रस्तुत कर माहौल को भावुक बना दिया। गांव के सैकड़ों अभिभावक, शिक्षक और छात्र उपस्थित थे। सभी की आंखें नम थीं, क्योंकि रेणु देवी सिर्फ एक प्रधानाध्यापिका नहीं, बल्कि विद्यालय और समाज के लिए मार्गदर्शक, संरक्षक और प्रेरणा स्रोत थीं। ग्रामीणों ने कहा कि उनके रहते विद्यालय घर जैसा लगता था। इस अवसर पर रेणु देवी ने भावुक स्वर में कहा कि यह दिन उनके जीवन का गर्व और भावनाओं से भरा क्षण है। वर्ष 2011 में उन्होंने इस विद्यालय में अपने सेवाकाल की शुरुआत की थी और पिछले दो वर्षों तक प्रभारी प्रधानाध्यापिका के रूप में कार्य करने का सौभाग्य मिला। उनका हमेशा एक ही लक्ष्य रहा बच्चों को बेहतर शिक्षा, मजबूत संस्कार और उज्ज्वल भविष्य देना। उन्होंने कहा कि शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और ग्रामीणों के सहयोग से विद्यालय में अनुशासन, गुणवत्ता और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण स्थापित करने का प्रयास किया गया। अंत में उन्होंने सभी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह विद्यालय उनकी अमूल्य पहचान है और हमेशा उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।विशिष्ट शिक्षक चंदन कुमार ने कहा कि रेणु देवी ने विद्यालय को नई पहचान दिलाई। उन्होंने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। उनके नेतृत्व में शिक्षा का स्तर ऊँचा हुआ और विद्यालय में पारिवारिक वातावरण बना रहा। उनका स्नेह, अनुशासन और समर्पण हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा और मार्गदर्शन का स्रोत रहेगा।1
- Post by Kumar Mithun1
- Post by Minku Goswami1