Shuru
Apke Nagar Ki App…
Kanhaiya tiwari
- Kanhaiya tiwariइलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेशplease sayer Kariya18 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मथुरा में नाबालिग लड़की के साथ एक बाबा द्वारा दुष्कर्म की घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सूत्रों के अनुसार, बाबा ने जूस पिलाने के बहाने लड़की को अपने कब्जे में लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें की। 17 वर्षीय लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस ने बाबा की तलाश शुरू कर दी है #Mathura #Viral #Trending1
- *यूपी: मासूम बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी। सड़क के बगल में सूखी खाई में जा गिरी। कई बच्चे घायल बताए जा रहे हैं। स्कूल से बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी बस। इटावा के सहसो थाना क्षेत्र की घटना है।*1
- प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र में पत्नी और बच्चे की गुमशुदगी से परेशान एक व्यक्ति ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि उसकी पत्नी और बच्चा लापता हैं, जिससे वह काफी परेशान है। 👉वहीं सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में👉 पत्रकार पर लगाए गए आरोपों को पीड़ित ने👉 झूठा बताया। पीड़ित ने सामने आकर पूरी सच्चाई बताते हुए निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है।1
- प्रयागराज: थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-129/26 धारा-103(1) भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 03 वांछित अभियुक्त 1. मोनिस पटेल पुत्र लाल बहादुर पटेल 2. विकास पटेल पुत्र लालबहादुर पटेल 3. लालबहादुर पटेल पुत्र स्व0 अयोध्या प्रसाद निवासीगण संदलपुर मलेथुआ थाना फूलपुर कमिश्नरेट प्रयागराज को थाना फूलपुर पुलिस टीम द्वारा फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत परासिनपुर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त मोनिस पटेल उपरोक्त का मृतका के साथ पिछले करीब 2 वर्षों से प्रेम सम्बंध था तथा एक दूसरे से फोन पर बात-चीत करते थे । अभियुक्त मोनिस पटेल उपरोक्त के परिजनों द्वारा किसी दूसरे लड़की के साथ मोनिस की शादी तय कर दी गयी थी जिसको लेकर मृतका मोनिस से नाराज रहती थी व अभियुक्त मोनिस व उसके परिजनों पर शादी का दबाव बना रही थी। इसी बात को लेकर उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक-22/23.04.2026 की रात्रि में योजनाबद्ध तरीके से मृतका का गला दबा कर हत्या कर दिया गया और शव को उसके मकान के बगल स्थित खण्डहर मे नीम के पेड की नीचे फेक दिया था।2
- Post by AAINA-E-MULK NEWS Channel DBEER ABBAS1
- मेजा क्षेत्र के सिरसा स्थित श्री राम प्रताप इंटर कॉलेज में हाल ही में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना था। समारोह में बोर्ड परीक्षाओं और विद्यालय की आंतरिक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्हें पदक, प्रशस्ति पत्र और पाठ्य सामग्री भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों और प्रधानाचार्य शिव प्रकाश पाठक ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। शिक्षकों ने भी छात्रों को यह सम्मान भविष्य की बड़ी चुनौतियों के लिए एक प्रोत्साहन बताया। इस अवसर पर विद्यालय का वातावरण अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा। सम्मानित छात्रों के चेहरों पर खुशी और गर्व का भाव था, जबकि अन्य विद्यार्थियों के लिए यह एक प्रेरणा का स्रोत बना। विद्यालय का यह प्रयास छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाने और शिक्षा के प्रति सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा। इस समारोह में विभिन्न वर्गों के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इनमें निखिल पटेल ने 90.16अंक प्राप्त किए। मोहित प्रजापति और फिजा बानो ने 88.5अंक हासिल किए, जबकि थामिनी पटेल ने 88.33अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में पीयूष पटेल ने 88.4 शिवम सोनकर ने 81.4और रोशनी पटेल ने 79.6अंक प्राप्त किए। मानविकी वर्ग में बेबी ने 76.6 नाजिया बानो ने 76.2और रिद्धि ने 74.8अंक हासिल किए।3