महराजगंज पुलिस ने 110 गायब मोबाइल बरामद किए, 6 महीने में 628 फोन मिले महराजगंज पुलिस ने गुम और चोरी हुए 110 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 27 लाख रुपये है। पुलिस ने CEIR पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से इन्हें खोजा। बुधवार को सभी मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंप दिए गए। पुलिस के मुताबिक, पिछले छह महीने में सर्विलांस सेल और जिले के थानों ने कुल 628 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 78 लाख रुपये है। इन सभी मोबाइलों को भी उनके मालिकों तक पहुंचाया गया है। सर्विलांस सेल की टीम ने मोबाइलों को ट्रैक करने के लिए IMEI आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और CEIR पोर्टल जैसे आधुनिक तरीकों का इस्तेमाल किया। अलग-अलग मामलों में मिली शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए मोबाइलों की लोकेशन और इस्तेमाल से जुड़ी तकनीकी जानकारी जुटाई गई। इसके बाद उन्हें बरामद कर मालिकों को सौंपा गया। बुधवार को अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी। मोबाइल मालिकों ने महराजगंज पुलिस और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी का आभार जताया।

- EC विवाद पर BJP का बड़ा पलटवार, संबित पात्रा बोले- 2014 से विपक्ष को जनता नकार रही, अब संवैधानिक संस्थाओं पर हमला1
- खलीलाबाद सदर में अंकुर राज तिवारी का भव्य स्वागत,जन्मदिन पर उमड़ी समर्थकों की भारी भीड़,चुनावी माहौल में बढ़ी सियासी हलचल,समर्थकों के जुटान से विपक्षी खेमे में हलचल! #अंकुर_राज_तिवारी #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #जन्मदिन_समारोह #भव्य_स्वागत #समर्थकों_की_भीड़ #सियासी_हलचल #खलीलाबाद #संतकबीरनगर_न्यूज #UPPolitics #UPNews #ABC_Hindustan2027 #UPChunav2027 #UPElection2027 #उत्तरप्रदेश_चुनाव2027 #खलीलाबाद_विधानसभा #खलीलाबाद_सदर #संतकबीरनगर #अंकुर_तिवारी #विधानसभा_चुनाव2027 #सियासी_हलचल #चुनावी_माहौल #Khalilabad #SantKabirNagar #UPPolitics #ABC_Hindustan #UPBolega20271
- गोरखपुर: BRD मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री के पास कूड़े का अंबार, जिम्मेदार मौन गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज की बाउंड्री से सटे मुख्य मार्ग पर इन दिनों कूड़े का अंबार लगा हुआ है। सड़क किनारे जगह-जगह गंदगी जमा होने से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यहां कूड़ा पड़ा हुआ है, लेकिन सफाई व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। कूड़े से उठने वाली दुर्गंध और गंदगी के कारण आसपास का माहौल भी प्रभावित हो रहा है। मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्थान के मुख्य मार्ग पर इस तरह गंदगी का जमा होना नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से तत्काल कूड़ा हटवाने और नियमित सफाई कराने की मांग की है। अब देखने वाली बात होगी कि जिम्मेदार कब तक इस समस्या का संज्ञान लेते हैं और मुख्य मार्ग को कूड़ा मुक्त कराया जाता है।1
- विश्व गुरु और अमृत काल की हवा निकाल कर रख दिया देश के अन्नदाता ने, आप खुद ही देख लिजिए। किसानों के लिए भाजपा सरकार कितने भी कल्याणकारी योजनाएं लाने और लाभ देने का दावा कर रही हो किंतु वास्तविक स्थिति कुछ और ही है। खुद भाजपा का विंग भारतीय किसान संघ के नेता ने एक साथ किसानों से जुड़ी 17 सूत्रीय मांगों को रखकर अनेक सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- तमकुहीराज में बड़ी छापेमारी! मकान से करीब 500 तोते बरामद, तस्करी के आरोप में कार्रवाई कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के गोड़इता श्रीराम गांव में वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक मकान से करीब 500 तोते बरामद किए। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के बाद मकान मालिक को हिरासत में लिए जाने की जानकारी है। वन विभाग मामले की जांच और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटा है। #Kushinagar #TamkuhiRaj #KushinagarNews #UPNews #ParrotSmuggling1
- गोरखपुर में पिस्टल लहराते रील बनाया, पुलिस ने अरेस्ट किया... निकला चाइनीज लाइटर गोरखपुर सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में पिस्टल लहराकर दहशत फैलाने वाले युवक का भांडा फूट गया। जांच में पता चला कि दो दिन पहले जिसके दम पर वह रील में भोजपुरी गाने पर रंगबाजी दिखा रहा था, वह असली पिस्टल नहीं बल्कि पिस्टल नुमा चाइनीज लाइटर था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 अदद पिस्टल नुमा चाइनीज लाइटर बरामद किया है। वही लाइटर जिससे वह वीडियो में असलहा प्रदर्शन कर रहा था। एम्स थाना पुलिस ने बुधवार सुबह क्षेत्र के रजही निवासी आरोपी राहुल निषाद को हिरासत में लेकर लाइटर बरामद कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर दहशत फैलाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अपील की है कि सोशल मीडिया पर असलहा प्रदर्शन, भ्रामक वीडियो या किसी भी तरह की अराजकता फैलाने वाली पोस्ट करने से बचें। ऐसा करने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- गोरखपुर इलाज के दौरान महिला की मौ*त, परिजनों का लापरवाही का आरोप लगा हंगामा.... गोरखपुर इलाज के दौरान महिला की मौ*त, परिजनों का लापरवाही का आरोप लगा हंगामा....1
- SIR विवाद पर सिंघवी का बड़ा हमला, बोले- 'BJP ने लोकतंत्र की हत्या का कार्यालय खोला है'1