10 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन की तैयारियां तेज, मंडलायुक्त ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा निर्वाचन नामावली पुनरीक्षण 2026: समयबद्ध प्रकाशन सुनिश्चित करने के निर्देश भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अहर्ता 01.01.2026 के आधार पर चल रहे विधानसभा निर्वाचन नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण 2026 के अंतर्गत रोल प्रेक्षक एवं आयुक्त, विंध्याचल मंडल मीरजापुर, राजेश प्रकाश ने जनपद भदोही का तीसरा भ्रमण किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित कर तैयारियों का जायजा लिया गया। बैठक में मंडलायुक्त ने 10 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित निर्वाचन नामावली के अंतिम प्रकाशन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि नामावली के प्रकाशन हेतु आवश्यक छायाप्रतियां समय से तैयार कर ली जाएं, ताकि निर्धारित तिथि पर किसी प्रकार की बाधा न उत्पन्न हो। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की एक-एक प्रति उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्रकाशन के दिन सभी मतदेय स्थलों, तहसीलों तथा जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची आम जनता के अवलोकन हेतु उपलब्ध रहे, जिससे पारदर्शिता और सुगमता बनी रहे। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शैलेष कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी कुंवर वीरेन्द्र मौर्य, उप जिलाधिकारी ज्ञानपुर भान सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत भिदिउरा सचिवालय भवन में लगे कैंप फार्म रजिस्ट्री का औचक निरीक्षण किया2
- गोपीगंज में आयोजित हुआ 38वां हबीबे दो आलम जल्सा, 31 बच्चों को सनद प्रदान1
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- Post by Rajesh Tiwari1
- राष्ट्रीय पत्रकार परिषद भदोही इकाई की समीक्षा बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर, वरिष्ठ पत्रकारों का हुआ सम्मान1
- Post by रंजना हडिया प्रयागराज मोबाइल नंबर,84169043591
- सतीश पाल का sed #song#love#status#jbj#muick#prjent#up#now#short#vayrl#video#trending#topten goodLook1
- *प्रयागराज में आज दोपहर थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करते समय युवक की हुई मौत* प्रयागराज मे गंगानगर के बहरिया थाना क्षेत्र के मजूरा गांव में थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करते समय घटी दर्दनाक घटना हादसे में राजकुमार का 18 वर्षी बेटा सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई युवक युवक थ्रेसर मशीन में गेहूं की फसल डाल रहा था अचानक हाथ अंदर फस गया हाथ फंसने की वजह से थ्रेसर मशीन ने युवक को पूरा अंदर खींच लिया जिससे सर कट के अलग हो गया हादसा देख आसपास काम कर रहे लोग घबरा गए तुरंत अपना काम बंद कर दौड़े और थ्रेसर को बंद किया दर्दनाक हादसे से घर वालों का रो-रो के बुरा हाल1
- मिर्जापुर : पुलिस ने अंतर्जजनपदीय शातिर वाहन गैंग का किया पर्दाफाश पुलिस ने चार शातिर चोरो को किया गिरफ्तार इनके पास चोरी के दो मोटरसाइकिल 11 इंजन,तीन चेसिस और मोटरसाइकिल का पार्ट किया बरामद शातिर चोर मोटरसाइकिल चोरी कर उसके पार्ट्स को बेचा करते थे. बाइकों की चोरी कर पार्ट्स को अलग-अलग बेच कर परिवार का भरण पोषण करते थे पुलिस ने पूछताछ कर चारों को भेजा जेल एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी।4