जनगणना को लेकर प्रशिक्षण सत्र शुरू, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दी जा रही डिजिटल ट्रेनिंग बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ गुरुवार से कर दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रखंड सभागार में, जबकि नगर क्षेत्र के शिक्षकों का प्रशिक्षण नगर सभागार में आयोजित किया जा रहा है। बीडीओ सह चार्ज अधिकारी कुमार मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 177 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए हैं। इसके लिए 168 प्रगणक और 28 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी को पांच बैच में विभाजित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 10 प्रतिशत शिक्षकों को रिजर्व में भी रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जनगणना कार्य में लगाया जाएगा। वहीं नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी प्रफुल्लचंद्र ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल 98 एचएलबी ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके लिए 98 प्रगणक और 16 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही 10 प्रगणक और दो पर्यवेक्षकों को रिजर्व में रखा गया है। यहां भी तीन बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में प्रशिक्षक शंभू दास और रंजीत कुमार पासवान द्वारा पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि नगर क्षेत्र में राजीव कुमार और शुभंकर कुमार शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके तहत सभी कर्मियों को अपने मोबाइल में एचएलओ एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। एप के माध्यम से कुल 34 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी। पहले चरण में मकानों का विवरण दर्ज किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में परिवार एवं व्यक्तियों से संबंधित 34 प्रकार की जानकारी लेकर जनगणना कार्य पूरा किया जाएगा। प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही किए जाएंगे, इसलिए प्रतिभागियों को बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
जनगणना को लेकर प्रशिक्षण सत्र शुरू, प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को दी जा रही डिजिटल ट्रेनिंग बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। बखरी प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र में आगामी जनगणना को लेकर नियुक्त पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ गुरुवार से कर दिया गया है। प्रखंड क्षेत्र के शिक्षकों का प्रशिक्षण प्रखंड सभागार में, जबकि नगर क्षेत्र के शिक्षकों का प्रशिक्षण नगर सभागार में आयोजित किया जा रहा है। बीडीओ सह चार्ज अधिकारी कुमार मुकेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 177 एचएलबी (हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) बनाए गए हैं। इसके लिए 168 प्रगणक और 28 पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी को पांच बैच में विभाजित कर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसके अलावा 10 प्रतिशत शिक्षकों को रिजर्व में भी रखा गया है, जिन्हें आवश्यकता पड़ने पर जनगणना कार्य में लगाया जाएगा। वहीं नगर परिषद क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी प्रफुल्लचंद्र ने बताया कि नगर क्षेत्र में कुल 98 एचएलबी ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके लिए 98 प्रगणक और 16 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई है। साथ ही 10 प्रगणक और दो पर्यवेक्षकों को रिजर्व
में रखा गया है। यहां भी तीन बैच में तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रखंड क्षेत्र में प्रशिक्षक शंभू दास और रंजीत कुमार पासवान द्वारा पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि नगर क्षेत्र में राजीव कुमार और शुभंकर कुमार शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। प्रशिक्षकों ने बताया कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण (हाउस लिस्टिंग) का कार्य किया जाएगा, जिसके लिए शिक्षकों को विशेष रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। इसके तहत सभी कर्मियों को अपने मोबाइल में एचएलओ एप डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है। एप के माध्यम से कुल 34 प्रकार की जानकारियां एकत्र की जाएंगी। पहले चरण में मकानों का विवरण दर्ज किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में परिवार एवं व्यक्तियों से संबंधित 34 प्रकार की जानकारी लेकर जनगणना कार्य पूरा किया जाएगा। प्रशिक्षकों ने बताया कि सभी कार्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही किए जाएंगे, इसलिए प्रतिभागियों को बारीकी से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।
- बेगूसराय में जनगणना- 2027 के सफल एवं सुचारु क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंडों में एन्यूमैरेटर्स का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की देर रात 10:00 बजे मिली. प्रशिक्षण के दौरान गणनाकारों को आवश्यक प्रक्रिया तकनीकी पहलू एवं दायित्व की विस्तृत जानकारी दी गई. इस मौके पर बताया गया कि यह जनगणना का कार्य बेहतर तरीके से संपन्न हो सके, इसको लेकर आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा रहा है.1
- लोकसभा में महिला बिल पर मोदीजी का संबोधन, पहुंची महिलाएं, बीजेपी महिला सांसदों के साथ नितिन नबीन का संसद प्रवेश, पिछड़ा आदिवासी महिलाओं को आरक्षण की राहुल ने की मांग, शाह बोले मुस्लिम महिला आरक्षण तो दूर बात धर्म के आधार पर आरक्षण मंजूर नहीं, प्रियंका ने घेरा शाह को और अखिलेश ने रेखा गुप्ता को बताया बीजेपी की एकमात्र और वो भी आधी मुख्यमंत्री... देखिए महिला आरक्षण बिल पर नोंकझोंक राजपथ न्यूज़ पर....1
- Post by India khabar Begusarai.1
- सम्राट चौधरी मुरेठा बाबा1
- शाम्हो_बेगूसराय में Mobile Tv Network की अपील का असर: ब्लॉक कॉर्डिनेटर, शिक्षक और छात्रों की पहल से दूर हुई किताबों की कमी बेगूसराय जिले के शाम्हो क्षेत्र स्थित टोटहा मध्य विद्यालय में कक्षा 8 की पुस्तकों की भारी कमी की समस्या सामने आई थी। इस मुद्दे को Mobile TV Network द्वारा उठाए जाने के बाद प्रशासन और शिक्षा विभाग हरकत में आया। ब्लॉक कॉर्डिनेटर, स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के संयुक्त प्रयास से अब इस समस्या का समाधान कर लिया गया है। जिन छात्रों को किताबें नहीं मिल पा रही थीं, उन्हें अब आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह पहल दर्शाती है कि अगर समय पर आवाज उठाई जाए और सभी मिलकर प्रयास करें, तो शिक्षा से जुड़ी बड़ी समस्याएं भी आसानी से हल की जा सकती हैं।1
- बिहार राज्य में स्व- गणना की शुरुआत आज (17.04.2026) से हो चुकी है। स्व- गणना पोर्टल के माध्यम से नागरिक अपनी जानकारी 01.05.2026 तक भर सकते हैं।3
- विष्णुपुर अहोक से साहेबपुरकमाल पुलिस के द्वारा हत्या के प्रयास समेत अन्य मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत हेतु बेगूसराय जेल भेजा गया है1
- बेगूसराय न्यायालय द्वारा 01 मामले में 02 अभियुक्त को सजा दिलाई गई है. इस बात की जानकारी गुरुवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि न्याय के क्षेत्र में एक कड़ा संदेश देने के उद्देश्य से यह फैसला सुनाया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला बलिया बाजार का था जहां मारपीट की घटना हुई थी. एसपी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है.1