Shuru
Apke Nagar Ki App…
आगर मालवा के सुसनेर में 'नशे से दूरी अभियान 2.0' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लटूरी गुर्जर जोड़ के पास दो तस्करों को 24 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की कीमत लगभग ₹84,000 बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब ₹1,80,000 है। टीआई अक्षय सिंह बेस ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे 552-जी पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। आरोपी इस स्मैक को बाजार में बेचने की नीयत से ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है, ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
राकेश बिकुन्दीया
आगर मालवा के सुसनेर में 'नशे से दूरी अभियान 2.0' के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लटूरी गुर्जर जोड़ के पास दो तस्करों को 24 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त की गई स्मैक की कीमत लगभग ₹84,000 बताई जा रही है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक बाइक और एक मोबाइल भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब ₹1,80,000 है। टीआई अक्षय सिंह बेस ने रविवार शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने उज्जैन-झालावाड़ नेशनल हाईवे 552-जी पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोचा। आरोपी इस स्मैक को बाजार में बेचने की नीयत से ले जा रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर ले लिया है, ताकि नशे के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना जिले के होमगार्ड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की, जहाँ उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के युवाओं को रोजगार और सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने के विषय में अपनी सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।1
- बड़ौद क्षेत्र में उज्जैन-गरोठ फोरलेन पर रविवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम साबनी के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उज्जैन से गरोठ की ओर जा रही एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार सात लोगों में से जगदीश पिता सिद्धनाथ (60 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। कार में सवार सभी लोग उज्जैन जिले के कायथा के निवासी बताए गए हैं। पीड़ितों में दीपक राठौर (38), मनोरमा राठौर (52), ललिता (48), प्रज्ञा (32) तथा 13 और 9 वर्ष के दो बच्चे शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही 1033 एम्बुलेंस के पायलट कप्तान सिंह और डॉ. विनय वर्मा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौद पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चार गंभीर घायलों को उज्जैन रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध न होने के कारण उन्हें निजी वाहन से भेजना पड़ा। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और वाहन से नियंत्रण खोना ही हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भिजवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।4
- झालावाड़ के कुष्मांडा माता मंदिर परिसर में भारतीय किसान संघ की जिला मासिक बैठक जिला अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने कहा कि आगामी वर्ष में देशभर में व्यापक सदस्यता अभियान चलाकर महिला और पुरुष किसानों को संगठन से जोड़ा जाएगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राममूर्ति मीणा ने जानकारी दी कि 30 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर दिल्ली में अखिल भारतीय स्तर पर एक लाख महिला किसानों का विराट सम्मेलन आयोजित होगा, जिसके लिए जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में प्रांत मंत्री एवं झालावाड़ जिला प्रभारी जगदीश खाती ने फसल बीमा राशि का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में खरीफ फसल खराब होने के बाद झालावाड़ जिले के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत लगभग ₹260 करोड़ स्वीकृत हुए थे, लेकिन आज भी किसानों के खातों में ₹170 करोड़ की राशि नहीं पहुंची है। इसी अन्याय के विरोध में बकानी तहसील मुख्यालय पर 13 से 16 जुलाई 2026 तक महापड़ाव आयोजित किया गया था, जहां 16 जुलाई की रात अतिरिक्त जिला कलेक्टर कमल सिंह यादव ने चार दिनों में राशि जमा कराने का लिखित आश्वासन दिया था। इसके बावजूद क्लेम न मिलने पर संगठन ने चेतावनी दी है कि उपेक्षा जारी रहने पर जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इसके अलावा कोटा संभाग के संरक्षक सीताराम नागर ने खानपुर तहसील स्थित हरिश्चंद्र सिंचाई परियोजना के तहत कालीसिंध नदी पर बने जर्जर बांध की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए राधेश्याम गुर्जर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं हैं और यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर उतरेंगे। बैठक का संचालन जिला मंत्री कालूराम दांगी ने किया और इसमें कोटा संभाग उपाध्यक्ष धन सिंह गुर्जर सहित कई पदाधिकारी और किसान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।3
- मंदसौर जिले के शामगढ़ पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने कई साइकिल चालकों के साथ मिलकर नगर में 'नशे से है दूरी जरुरी 2.0' जनजागरूकता रैली निकाली। पुलिस अधीक्षक ने खुद साइकिल चलाकर नगर के लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक किया। इस जन जागरूकता रैली का समापन थाना परिसर में उपस्थित लोगों को शपथ दिलाकर किया गया।1
- मंदसौर जिले के बरखेड़ा गंगासा में पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा मामला सामने आया है। इसमें बरखेड़ा गंगासा क्षेत्र के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के विषय को लेकर विधायक चंद्रसिंह की मौजूदगी और पहल देखने को मिली है।1
- शाजापुर कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के निर्देशानुसार जिले में 70 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मोहन बड़ोदिया जनपद की 98 ग्राम पंचायतों में 25 एवं 26 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम पंचायत दूधाना में शिविर लगाकर पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, जिसका निरीक्षण जनपद सीईओ पूजा गुप्ता ने किया। दूधाना सरपंच राकेश जायसवाल ने बताया कि 25 और 26 जुलाई को लग रहे इस कैंप में शनिवार दोपहर 1 बजे तक 20 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत सचिव कैलाश कटारिया, स्वास्थ्य केंद्र से रूप नारायण शर्मा, सीएचओ दिव्या परमार सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।1
- राजस्थान के झालावाड़ जिले के रायपुर में मनोहर लाल दांगी को अखिल भारतीय क्षत्रिय दांगी समाज का जिलाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।2
- मंदसौर जिले के शामगढ़ में रविवार सुबह जिला पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा ने नगर में साइकिल चलाकर नशे के खिलाफ जन जागरूकता फैलाई। 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत उन्होंने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा की शुरुआत की और साइकिलिस्ट यूथ के साथ मिलकर नगर का भ्रमण किया। इस भव्य आयोजन के दौरान उन्होंने नगर की जनता को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और नशे के दुष्परिणामों के विषय में जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक के इस अभियान का नगर की जनता ने जगह-जगह पुष्प वर्षा करके अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गरोठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम स्नेही मिश्रा, सीतामऊ के एसडीओपी दिनेश प्रजापति, थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र सहित नगर परिषद अध्यक्ष, साइकिल यूथ, स्थानीय जनप्रतिनिधि, वुमन पावर सोसायटी की महिला पदाधिकारी और गायत्री परिवार संस्थाओं के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें 5 दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। राजगढ़ के भीलखेड़ी जोड़ के पास शुजालपुर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गहरे तालाब में जा समाई। कार पूरी तरह पानी में डूब गई थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण, पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। क्रेन की मदद से डूबी हुई कार को तालाब से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक कार सवार सभी 5 लोगों की जान जा चुकी थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोग शाजापुर जिले के पड़ोसी गांवों अरंडिया खुर्द और अरंडिया के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे। शनिवार सुबह लगभग 8 बजे वे अपने एक दोस्त की कार से राजस्थान स्थित खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में ही यह अनहोनी घट गई और पूरा सफर मातम में बदल गया। इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में गोविंद तिवारी (पिता: उमाशंकर तिवारी, उम्र लगभग 55 वर्ष), कमल किशोर तिवारी (पिता: बृज किशोर तिवारी, उम्र लगभग 57-58 वर्ष), शंकर नाथ (उम्र लगभग 58 वर्ष), अरंडिया निवासी अरविंद वर्मा (उम्र लगभग 48-50 वर्ष) और अरंडिया निवासी रोहित पटेल (उम्र लगभग 40-42 वर्ष) शामिल हैं।2