आबकारी विभाग के द्वारा हाथ भट्टी महुआ लहान पकड़कर करवाई ठेकेदार के द्वारा गांव में पहुंचाई जा रही शराब पकड़ने पर परहेज आबकारी विभाग सख्त, नगर पालिका क्षेत्र में हाथ भट्टी पर कार्रवाई उमरिया। सागर जिले में शराब पीने से हुई मौत की घटना के बाद पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में उमरिया जिले में भी आबकारी विभाग द्वारा गांवों और नगरीय क्षेत्रों में हाथ भट्टी महुआ शराब के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीण अंचलों में दबिश देकर कच्ची शराब जब्त की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अमले ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब और महुआ लहान नष्ट किया है। अधिकारियों का कहना है कि सागर की घटना के बाद शासन के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। नगरीय क्षेत्र में ठेकेदार पर पैकारी का आरोप वहीं दूसरी ओर, जिले के नगरीय क्षेत्र में शराब ठेकेदार पर नियमों को ताक पर रखकर पैकारी कराने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाली हुआ नौरोजाबाद नगर पालिका क्षेत्र में लाइसेंसी ठेकेदार अपने गुर्गों के माध्यम से गांव-गांव में पैकारी करवा रहा है। आरोप है कि गांव के स्कूल के बगल में स्थित होटल और पान के टपरे में खुलेआम शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास शराब बिकने से स्कूली बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। शाम होते ही इन ठिकानों पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक ओर आबकारी विभाग हाथ भट्टी वालों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा कराई जा रही अवैध पैकारी पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। मिलीभगत के उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों में चर्चा है कि क्या आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह पैकारी का खेल चल रहा है? लोगों का सवाल है कि जब हाथ भट्टी शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, तो लाइसेंसी ठेकेदार के गुर्गों द्वारा होटल और पान टपरे से बेची जा रही शराब पर धरपकड़ क्यों नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल छोटे भट्टी संचालकों को निशाना बना रहा है, जबकि बड़े ठेकेदारों के अवैध कारोबार की ओर आंखें मूंदी हुई हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया, "पाली जनपद पंचायत के ग्राम साहपुर,औढेरा , स्कूल के बगल में,मंढार, विनस होटल, गुरु नानक होटल, बुद्धा ढाबा, सुंदर दादर, बेली स्कूल के बगल से, जीरो ढाबा के पास, सुखा वार्ड नंबर 1 ग्राम बन्नौदा, ऐसे कई गांव में दिनदहाड़े शराब मिल रही है। पान टपरे वाला भी बोतलें रखे है। सबको पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।" विभाग का पक्ष इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और चाहे वह हाथ भट्टी हो या लाइसेंसी दुकान से अवैध पैकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सागर की घटना के बाद उमरिया में चल रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन नगरीय क्षेत्र में हो रही कथित पैकारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इन आरोपों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है, या यह अभियान भी केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगा।
आबकारी विभाग के द्वारा हाथ भट्टी महुआ लहान पकड़कर करवाई ठेकेदार के द्वारा गांव में पहुंचाई जा रही शराब पकड़ने पर परहेज आबकारी विभाग सख्त, नगर पालिका क्षेत्र में हाथ भट्टी पर कार्रवाई उमरिया। सागर जिले में शराब पीने से हुई मौत की घटना के बाद पूरे प्रदेश में आबकारी विभाग अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में उमरिया जिले में भी आबकारी विभाग द्वारा गांवों और नगरीय क्षेत्रों में हाथ भट्टी महुआ शराब के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। विभाग की टीमों द्वारा ग्रामीण अंचलों में दबिश देकर कच्ची शराब जब्त की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीते कुछ दिनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आबकारी अमले ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी शराब और महुआ लहान नष्ट किया है। अधिकारियों का कहना है कि सागर की घटना के बाद शासन के निर्देश पर अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और विक्रय पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गांव-गांव में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया है और संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखी जा रही है। नगरीय क्षेत्र में ठेकेदार पर पैकारी का आरोप वहीं दूसरी ओर, जिले के नगरीय क्षेत्र में शराब ठेकेदार पर नियमों को ताक पर रखकर पैकारी कराने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाली हुआ नौरोजाबाद नगर पालिका क्षेत्र में लाइसेंसी ठेकेदार अपने गुर्गों के माध्यम से गांव-गांव में पैकारी करवा रहा है। आरोप है कि गांव के स्कूल के बगल में स्थित होटल और पान के टपरे में खुलेआम शराब बेची जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल के पास शराब बिकने से स्कूली बच्चों और युवाओं पर बुरा असर पड़ रहा है। शाम होते ही इन ठिकानों पर शराबियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है।
महिलाओं ने भी इस पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि एक ओर आबकारी विभाग हाथ भट्टी वालों पर कार्रवाई कर रहा है, वहीं दूसरी ओर ठेकेदार द्वारा कराई जा रही अवैध पैकारी पर कोई अंकुश नहीं लग रहा है। मिलीभगत के उठ रहे सवाल स्थानीय लोगों में चर्चा है कि क्या आबकारी विभाग की मिलीभगत से यह पैकारी का खेल चल रहा है? लोगों का सवाल है कि जब हाथ भट्टी शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है, तो लाइसेंसी ठेकेदार के गुर्गों द्वारा होटल और पान टपरे से बेची जा रही शराब पर धरपकड़ क्यों नहीं हो रही। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग केवल छोटे भट्टी संचालकों को निशाना बना रहा है, जबकि बड़े ठेकेदारों के अवैध कारोबार की ओर आंखें मूंदी हुई हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक ग्रामीण ने बताया, "पाली जनपद पंचायत के ग्राम साहपुर,औढेरा , स्कूल के बगल में,मंढार, विनस होटल, गुरु नानक होटल, बुद्धा ढाबा, सुंदर दादर, बेली स्कूल के बगल से, जीरो ढाबा के पास, सुखा वार्ड नंबर 1 ग्राम बन्नौदा, ऐसे कई गांव में दिनदहाड़े शराब मिल रही है। पान टपरे वाला भी बोतलें रखे है। सबको पता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती।" विभाग का पक्ष इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और चाहे वह हाथ भट्टी हो या लाइसेंसी दुकान से अवैध पैकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सागर की घटना के बाद उमरिया में चल रही कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है, लेकिन नगरीय क्षेत्र में हो रही कथित पैकारी ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इन आरोपों पर कितनी गंभीरता से कार्रवाई करता है, या यह अभियान भी केवल कागजी खानापूर्ति बनकर रह जाएगा।
- रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र बारिश के कारण आम जनता के घरो मे पानी अंदर जाता है काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बुढ़ार नगर पालिका मे वार्ड नंबर 15 मे ईरानी मोहल्ले मे और ना तो पूरा रोड भी नहीं बना है और नगर पालिका भी ध्यान नहीं दे रहा है आँख बंद किए हुआ है आम जनता को भारी होता है शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है रिपोर्टर योगेश कुमार वर्मन संभाग शहडोल जिला शहडोल मप्र बारिश के कारण आम जनता के घरो मे पानी अंदर जाता है काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है बुढ़ार नगर पालिका मे वार्ड नंबर 15 मे ईरानी मोहल्ले मे और ना तो पूरा रोड भी नहीं बना है और नगर पालिका भी ध्यान नहीं दे रहा है आँख बंद किए हुआ है आम जनता को भारी होता है शासन प्रशासन भी ध्यान नहीं दे रहा है1
- शहडोल,,, ब्यौहारी से दुर्गेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट,, मध्य प्रदेश लिपिक वर्गी शासकीय कर्मचारी संघ भोपाल एवं जिला शाखा के निर्देशानुसार आज व्यवहारी तहसील एवं ब्लॉक इकाई के समस्त लिपिक संयुक्त रूप से अपनी मांगों को लेकर क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री शरद जगलाल कल के माध्यम से शासन को ज्ञापन सोपा।। लिपिक ने अपनी प्रमुख मांग सीपीसीटी की अनिवार्यता को समाप्त करना एवं विभाग अध्यक्ष और उसके अधीनस्थ कार्यायलयों के की सहायता ग्रेट 3 के समय मान वेतनमान ग्रेड पे स्वीकृत किए जाने हेतु तथा मंत्रालय एवं सचिवालय में कार्यरत लिपिक की भांति समान कार्य समान वेतन प्रधान किए जाने के संबंध में प्रमुख मांगे रखी। ज्ञापन सौंपते समय तहसील के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक श्री रमाकांत मिश्रा, वंश बहादुर सिंह, तहसील अध्यक्ष श्री प्रमोद कुमार मिश्रा, तहसील सचिव श्री ऋतिक गौतम, ब्लॉक इकाई से अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी ,श्री तीरथ प्रसाद वर्मा, शिवम धुर्वे,अशोक कुमार प्रजापति कोषाध्यक्ष बालेंद्र शेखर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमारमिश्रा, राजेश कॉल एवं तहसील और ब्लॉक इकाई के अन्य सभी समस्त लिपिक साथी विधायक जी के कार्यालय में उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपा।1
- ग्रामीणों ने जय अम्बे कंपनी का किया घेराव, चार घंटे काम रहा बंद अनूपपूर/ रामपुर - रामपुर बटुरा खांडा एसईसीएल के रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में ओबी एवं अन्य कार्यों में लगी जय अम्बे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने रविवार को मोर्चा खोलते हुए कंपनी परिसर का घेराव किया। ग्रामीणों के आंदोलन के चलते करीब चार घंटे तक कंपनी का काम प्रभावित रहा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, बेरोजगार युवा और क्षेत्रीय लोग मौके पर मौजूद रहे। आंदोलनकारियों ने भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता नहीं दिए जाने तथा कथित रूप से नेताओं से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दिए जाने का आरोप लगाते हुए कंपनी प्रबंधन के सामने अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना था कि रामपुर बटुरा मेगा प्रोजेक्ट में क्षेत्र के गांवों की जमीन और संसाधनों का उपयोग हो रहा है, ऐसे में परियोजना में निकलने वाले रोजगार के अवसरों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी की भर्ती प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगार युवाओं की अपेक्षा बाहरी लोगों अथवा नेताओं से जुड़े लोगों को प्राथमिकता दी जा रही थी। इसी मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में लगातार असंतोष बढ़ रहा था।1
- *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये *जिले की 142 दुकानों पर अक्टूबर का राशन अटका::* 25 कर्मचारियों को दो माह से नहीं मिला वेतन ,अन्नदूतों ने रोका राशन परिवहन, 5 वाहनों के थमे पहिये1
- कटनी नगर//- 342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,... 📰 कुठला पुलिस की बड़ी कार्रवाई ऑटो से 61.56 लीटर अवैध शराब बरामद, 4.34 लाख का मशरूका जब्त 342 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा जेल कटनी। नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत कुठला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक इलेक्ट्रिक ऑटो से 61.56 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की। पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो सहित कुल 4,34,200 रुपये का मशरूका जब्त किया है। पुलिस के अनुसार 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ऑटो में अवैध शराब की खेप लमतरा ब्रिज की ओर लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने लमतरा ओवरब्रिज के पास घटखिरबा रोड, रेलवे लाइन किनारे घेराबंदी कर संदिग्ध ऑटो क्रमांक MP21ZJ8883 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान ऑटो से 7 खाकी कार्टन में 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत करीब 34,200 रुपये बताई गई है। तस्करी में प्रयुक्त करीब 4 लाख रुपये कीमत का महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी राजेश कुमार यादव (32 वर्ष), निवासी पिपरहटा, हाल कन्हवारा के विरुद्ध थाना कुठला में अपराध क्रमांक 833/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सराहनीय भूमिका कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया, सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता सहित हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 — जन जन की आवाज़ 75097476861
- दिनांक/ 13/09/2026/थाना-कुठला कुठला पुलिस ने पकड़ी आटो में शराब तस्करी की खेप, 61 लीटर अवैध शराब एवं आटो जप्त 💥*जिला कटनी से ज्योति तिवारी*💥 पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा0पु0से0) द्वारा समाज को नशामुक्त बनाने व अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाहियां किए जाने निर्देशित किया गया है । जिनके निर्देश पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य व उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में कुठला पुलिस ने आटो में में 61 लीटर अवैध शराब तस्करी की खेप पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना का संक्षिप्त विवरण – दिनांक 13/09/2026 को थाना कुठला पुलिस द्वारा क्षेत्र में सूचना मिलने पर कि एक आटो में में भारी मात्रा में शराब भरकर लमतरा ब्रिज तरफ आने की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही की गई जो लमतरा ओव्हर ब्रिज के बगल से घटखिरबा रोड़ रेल्वे लाईन के किनारे रोड़ में घेराबंदी कर आटो क्रमांक MP21ZJ8883 को पकड़ा गया पुलिस द्वारा स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में आटो में बैठे व्यक्ति से उनका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजेश कुमार यादव पिता संजय यादव उम्र 32 वर्ष निवासी पिपरहटा हाल कन्हवारा थाना कुठला का रहने वाला बताया आटो की तलाशी लेने पर आटो के अन्दर बीच में रखे 07 कार्टून खाकी रंग के , कार्टूनो के अन्दर देशी मशाला / सफेद शराब पाई गई। 06 खाकी कार्टूनों में 50-50 पाव शराब तथा एक खाकी कार्टून जिसमें 42 पाव कुल 342 पाव देशी लाल एवं सफेद शराब भरी हुई थी । विधि अनुसार कार्यवाही की गई । बरामद शराब की कुल मात्रा 61.56 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 34,200 रुपये पाई गई । साथ ही घटना में प्रयुक्त आटो की कीमत लगभग 4 लाख रुपये आंकी गई। इस प्रकार कुल 04 लाख 34 हजार दो सौ रुपये मूल्य का मशरूका जप्त किया गया । मामले में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 833/26 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है तथा गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है जहाँ से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है । जप्ती – 7 पेटी पेटी प्लेन देशी शराब कुल 61.56 लीटर कीमती लगभग 34,200 रुपये, महिन्द्रा कम्पनी का इलेक्ट्रिक आटो क्रमांक MP21ZJ8883 कीमती 4,00,000 रुपये, कुल जप्ती 04,34,200 रुपये विशेष भूमिकाः- सम्पूर्ण कार्यवाही थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में की गई जिसमें सहायक उप निरीक्षक श्यामनारायण सिंह, प्रधान आरक्षक राहुल मिश्रा, सुनील पाण्डेय, मोनी गुप्ता एवं अन्य स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।3
- इलाज मांगने पहुंची अधिवक्ता ने लगाए सनसनीखेज आरोप, डॉक्टरों पर शिकायत वापस कराने का दबाव जयसिंहनगर सिविल अस्पताल में इलाज कराने पहुंची महिला अधिवक्ता के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। अधिवक्ता संध्या तिवारी का आरोप है कि पेट में तेज दर्द होने पर वह अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां मौजूद डॉक्टर आशुतोष मिश्रा और पुष्पराज पटेल ने ओपीडी का समय खत्म होने की बात कहकर इलाज करने से इनकार कर दिया। शिकायत के अनुसार, दर्द से परेशान संध्या ने डॉक्टरों से कम से कम ऐसी दवा देने का अनुरोध किया, जिससे उन्हें कुछ राहत मिल सके। आरोप है कि इस पर दोनों डॉक्टरों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और अस्पताल से चले जाने को कहा। संध्या के साथ पड़ोस की एक युवती भी अस्पताल पहुंची थी। महिला अधिवक्ता का कहना है कि युवती पूरी घटना की प्रत्यक्ष गवाह है। अस्पताल से निकलने के बाद उन्होंने पास के मेडिकल स्टोर से दर्द की दवा खरीदी और सेवन किया। इसके बाद जयसिंहनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोर्ट परिसर में धमकाने का आरोप संध्या का आरोप है कि घटना के अगले दिन जब वह जयसिंहनगर न्यायालय में मौजूद थीं, तभी दोनों डॉक्टर भी एक मामले में पेशी के लिए वहां पहुंचे। आरोप है कि डॉक्टरों ने कई पक्षकारों के सामने उन्हें धमकाते हुए शिकायत और सीएम हेल्पलाइन वापस लेने के लिए कहा। महिला अधिवक्ता का कहना है कि मौके पर मौजूद लोगों ने भी यह बातचीत सुनी है और जरूरत पड़ने पर वह उनके बयान दर्ज करा सकती हैं। संध्या ने पुलिस से अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित कर जांच कराने की मांग की है। उन्हें आशंका है कि घटना की फुटेज डिलीट की जा सकती है। जांच के बाद होगी कार्रवाई सीएमएचओ डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत सामने आई है। मामले की जांच के लिए दल गठित किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं जयसिंहनगर थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने कहा कि शिकायत मिली है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।1
- डॉक्टर,सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच के प्रयास से बच सकी बीमार युवक की जान अनूपपुर - जिला मुख्यालय के समीप स्थित सकरा गांव निवासी 28 वर्षीय युवक जिसके शरीर में विभिन्न बीमारियों के कारण उसका एच बी 1.6 था की पत्नी श्रीमती मानमति सिंह एवं परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय अनूपपुर ला कर भर्ती किए जाने पर विशेषज्ञ चिकित्सक सामाजिक कार्यकर्ता एवं सरपंच के निरंतर सहयोग से ब्लड डोनेट करने निरंतर उपचार होने से युवक की जान बच सकी जो स्वस्थ होकर अपने घर जा सका। जिला मुख्यालय अनूपपुर से 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत सकरा के वार्ड क्रमांक एक डोंगरीटोला निवासी 28 वर्षीय राघवेंद्र सिंह पिता जय सिंह गोंड जो विभिन्न तरह की गंभीर बीमारी से पीड़ित होने पर गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय अनूपपुर में पत्नी श्रीमती मानमति सिंह अपने पति की गंभीर बीमारी के कारण अकेले परेशान कर रही ने परिजनों के साथ उपचार हेतु भर्ती किया गया रहा के शरीर में 1.6 ग्राम ओ पॉजिटिव ब्लड होने से स्थिति गंभीर रही जिसकी जानकारी पीड़ित कि पत्नी जो पूर्व से अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता शशिधर अग्रवाल से परिचित रही है को अवगत कराए जाने पर श्री अग्रवाल ने तत्काल एक यूनिट ब्लड की व्यवस्था करते हुए जानकारी दिए जाने पर ग्राम पंचायत सकरा सरपंच संतोष कुमार सिंह ने बीमार राघवेंद्र सिंह को निरंतर ब्लड डोनेट कराते हुए उपलब्ध कराया जिससे ड्यूटी डॉक्टर एवं मेडिकल विशेषज्ञ चिकित्सक एम,पी,मांझी एवं जिला चिकित्सालय के स्टाप के द्वारा निरंतर उपचार किए जाने पर युवक के स्वास्थ्य में सुधार आने निरंतर निगरानी रखने हेतु दिए जाने पर युवक परिवार सहित सकुशल अपने घर में उपचार लाभ ले रहा है,जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता, सरपंच के प्रयास से चिकित्सकों ने एक युवक की जान बचा में सफलता प्राप्त की।1
- *जनता से आह्वान* — अपने हक की आवाज़ बुलंद करें! कटनी की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अधूरी सीवर लाइन, खराब सड़कें, किसान की समस्याएं, बिजली और पानी की किल्लत के खिलाफ अब जनता की आवाज़ सड़क पर गूंजेगी। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। 🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 आमसभा: घंटाघर, कटनी 🚩 पदयात्रा मार्ग: घंटाघर → सुनरहाई → सुभाष चौक → अहिंसा चौक → मिशन चौक → आजाद चौक → झंडा बाजार → घंटाघर 🔥 आइए, कटनी के हक और अधिकार की आवाज़ बनें। 🔥 अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 12 सितंबर को घंटाघर पहुंचें — जनआक्रोश पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं! आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी *जनता से आह्वान* — अपने हक की आवाज़ बुलंद करें! कटनी की बदहाल शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अधूरी सीवर लाइन, खराब सड़कें, किसान की समस्याएं, बिजली और पानी की किल्लत के खिलाफ अब जनता की आवाज़ सड़क पर गूंजेगी। 12 सितंबर 2026, शनिवार को आम आदमी पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री श्री जितेंद्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में जनआक्रोश पदयात्रा एवं आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। 🕚 समय: प्रातः 11:00 बजे 📍 आमसभा: घंटाघर, कटनी 🚩 पदयात्रा मार्ग: घंटाघर → सुनरहाई → सुभाष चौक → अहिंसा चौक → मिशन चौक → आजाद चौक → झंडा बाजार → घंटाघर 🔥 आइए, कटनी के हक और अधिकार की आवाज़ बनें। 🔥 अपने परिवार, मित्रों और साथियों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें। 12 सितंबर को घंटाघर पहुंचें — जनआक्रोश पदयात्रा को ऐतिहासिक बनाएं! आपका एड.अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी1