सुगम यातायात योजना के क्रियान्वयन के लिए बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर विशेष निरीक्षण न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर विशेष निरीक्षण किया गया। उपरोक्त चौराहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके। बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर दुकानों का भी रस्सी द्वारा चिन्हांकन कर दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया। दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है। बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके । निरीक्षण के दौरान बिना निर्धारित कलर कोड के संचालित हो रहे 160 ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए एवं 04 ई-रिक्शा के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई । इस प्रकार कुल 164 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई । इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य चौराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त बनी रहे । मौके पर टीआई पूर्वी जोन(प्रथम) श्री राजेश कुमार मिश्रा , रूट मार्शल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहें । कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आज की गयी कार्यवाही का विवरण- राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 38 ट्रक , 07 बस ,129 चार पहिया/दो पहिया 174 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 01 ट्रक , 06 बस , 136 चार पहिया/दो पहिया 143 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । गंगा बैराज पर 66 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें- रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं । वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें । ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें । नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है ,बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है । “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।” उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-19.04.2026 को यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है – रॉन्ग साइड. 266 ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 131 एचएसआरपी 39 अन्य 2240 कुल 2676 सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387 “सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।”
सुगम यातायात योजना के क्रियान्वयन के लिए बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर विशेष निरीक्षण न्याय धारा/ कानपुर नगर। सोमवार 20अप्रैल 2026 (सूत्र/संवाददाता) सूर्य उत्तरायण, बैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया (अक्षय तृतीया), बसंत ऋतु २०८३ रौद्र नाम संवत्सर। पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार के निर्देशन में एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह द्वारा सुगम यातायात योजना “Reducing Traffic Congestion (RTC) Scheme” के प्रभावी क्रियान्वयन के क्रम में बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर विशेष निरीक्षण किया गया। उपरोक्त चौराहा पर यातायात को सुगम एवं व्यवस्थित बनाए रखने हेतु रस्सी द्वारा स्पष्ट चिन्हांकन किया गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही निर्धारित लेन में सुनिश्चित हो सके। बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर दुकानों का भी रस्सी द्वारा चिन्हांकन कर दुकानदारों से संवाद स्थापित किया गया। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण न करने, सड़क पर अनावश्यक सामान न रखने तथा ग्राहकों के वाहनों को व्यवस्थित रूप से पार्क कराने हेतु जागरूक किया गया। दुकानदारों से अपील की गई कि वे यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें, जिससे चौराहा पर जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर रूट मार्शल की तैनाती की गयी है। बीमा चौराहा व जाजमऊ चौराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाएगा जिससे यात्रियों के ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके । निरीक्षण के दौरान बिना निर्धारित कलर कोड के
संचालित हो रहे 160 ऑटो एवं ई-रिक्शा के विरुद्ध भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए चालान किए गए एवं 04 ई-रिक्शा के विरुद्ध सीज की कार्रवाई की गई । इस प्रकार कुल 164 वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई । इस व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य चौराहा पर अनावश्यक जाम की स्थिति को समाप्त करना, यातायात प्रवाह को निर्बाध बनाए रखना तथा यात्रियों के समय की बचत करना है । महोदय ने संबंधित अधिकारियों एवं यातायात कर्मियों को निर्देशित किया कि चिन्हित रूट व्यवस्था हर समय स्पष्ट एवं अवरोध मुक्त बनी रहे । मौके पर टीआई पूर्वी जोन(प्रथम) श्री राजेश कुमार मिश्रा , रूट मार्शल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहें । कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34 (एनएच-34) पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत एनएच-34 पर 08 स्थानों पर बैरियर स्थापित करते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। आज की गयी कार्यवाही का विवरण- राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 38 ट्रक , 07 बस ,129 चार पहिया/दो पहिया 174 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 01 ट्रक , 06 बस , 136 चार पहिया/दो पहिया 143 कुल वाहनों
का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । गंगा बैराज पर 66 वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया । यातायात पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर की आमजनमानस से अपील है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें- रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं । वाहन चलाते समय हेलमेट/सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें । सड़क पर गति सीमा को निर्धारित रखें । ओवरटेक हमेशा दाहिनें से करें । यातायात के संकेतो का पालन अवश्य करें । शराब पीकर वाहन न चलायें । नियमों का पालन न केवल आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है ,बल्कि दूसरों की जान की हिफाजत भी करता है । “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है -नियमों का पालन करें व दूसरों को भी प्रेरित करें।” उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा दिनांक-19.04.2026 को यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है – रॉन्ग साइड. 266 ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 131 एचएसआरपी 39 अन्य 2240 कुल 2676 सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल/ हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें - ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 9305104340 ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर: 9305104387 “सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है ।”
- Post by MAKKI TV1
- Add ke sums sikhene ka sbse best tarika1
- Post by किशन चंद्र मिश्रा बीजेपी पूर्व1
- Post by लाला यादव1
- ग्राहक को 'सड़क कब बनेगी?' पूछना पड़ा भारी, दुकानदार ने बेटे संग पीटा, 3 दांत तोड़कर बोला- 'लो, बन गई' उत्तर प्रदेश में कानपुर के शारदा नगर इलाके में एक मामूली मजाक ने हिंसक रूप ले लिया। सड़क की खराब हालत पर की गई एक हल्की टिप्पणी ने ऐसा विवाद खड़ा कर दिया कि एक ग्राहक को बुरी तरह पीट दिया गया और उसके तीन दांत टूट गए। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। रविवार शाम को निजी क्षेत्र में कार्यरत और स्थानीय निवासी अमित सिंह, अपने घर के पास स्थित एक जनरल स्टोर पर दूध लेने पहुंचे थे। दुकान के बाहर की सड़क लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। इसी को लेकर अमित ने दुकानदार संजय सिंह भदौरिया से हल्के अंदाज में पूछ लिया कि 'सड़क कब ठीक होगी?'बताया जा रहा है कि इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार, टिप्पणी से नाराज होकर दुकानदार ने पहले अमित के साथ गाली-गलौज की। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दुकानदार ने अमित को दुकान के अंदर खींच लिया। वहां उसने अपने बेटे सौरभ के साथ मिलकर डंडों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इस हमले में अमित के तीन दांत टूट गए और उनके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं।1
- कानपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। शहर में एलएसडी (LSD) ड्रग्स की रेव पार्टी पर हुई बड़ी छापेमारी के ठीक 24 घंटे के भीतर, कल्याणपुर पुलिस ने 'ऑपरेशन व्हाइट पाउडर' के तहत एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने एक ही परिवार के तीन शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद किया है। कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में नशे के काले कारोबार की जड़ें खोदने के लिए पुलिस ने जाल बिछाया था। इस कार्रवाई में पुलिस ने अनीता सोनकर, सूरज सोनकर उर्फ नाटू और कौशल सोनकर को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान इनके पास से 512 ग्राम चरस, 2 किलोग्राम से अधिक गांजा और 8 हजार रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों का इतिहास बेहद दागदार है। इन तीनों पर पहले भी NDPS एक्ट के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं। सूरज और कौशल तो पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में जेल की हवा खा चुके हैं, लेकिन जेल से छूटने के बाद इन्होंने फिर से नशे का नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था।1
- घाटमपुर बिजली घर में बिजली समस्या की शिकायत लेकर पहुंचे उपभोक्ता से कर्मचारियों द्वारा अभद्रता का आरोप लगा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ हैं। हालांकि शुरू एप्स वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा हैं साथ ही विभाग से कार्रवाई की मांग की गई हैं।1
- Post by MAKKI TV1