logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मझिआंव में शांति समिति की बैठक: होली-रमजान मिलकर मनाने का निर्णय, पुलिस ने दिए ये निर्देश 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: मझिआंव एवं बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, होली-रमजान पर्व सौहार्दपूर्ण मनाने का निर्णय मझिआंव/बरडीहा: होली और रमजान पर्व को शांति एवं भाईचारे के साथ मनाने को लेकर रविवार को मझिआंव एवं बरडीहा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस इंस्पेक्टर बुज कुमार ने की। इस दौरान थाना क्षेत्र के सभी पंचायत स्तरीय मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने पंचायत स्तर पर 4 मार्च को होली एवं ईद पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएँ। बैठक में तलसबरिया पंचायत की मुखिया महत्वाक आलम एवं बोदरा पंचायत की पंचायत समिति सदस्य अनिल राम ने सुझाव देते हुए कहा कि पर्व के दौरान अवैध महुआ शराब के बनाने एवं पीने पर रोक लगाई जाए, ताकि शराब के नशे में अश्लील गाने बजाने एवं लड़ाई-झगड़े की घटनाओं पर अंकुश लग सके। वहीं तलशबरिया पंचायत मुखिया ने सेमरहत गांव में होलिका दहन के दिन होने वाली शरारतों पर नजर रखने की मांग की। रामपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रमेश कुमार पासवान ने जहरसराय गांव में होली के दिन पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग रखी। इसके अलावा माखन सिंह, एस.एन. त्रिपाठी, पूर्व बीडीसी राजेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोगों ने अपने विचार रखे। पुलिस इंस्पेक्टर बुज कुमार ने कहा कि होली रंगों का त्योहार है और इसे उत्साह एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने अमर्यादित गानों और भाषा के प्रयोग पर रोक लगाने की अपील की, ताकि किसी की भावनाएँ आहत न हों। उन्होंने कहा, "होली और रमजान दोनों ही आपसी भाईचारे और एकता के प्रतीक हैं। हम सब मिलकर इन पर्वों को हर्षोल्लास के साथ मनाएँ, जिससे क्षेत्र और थाना का नाम रोशन हो।" उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत थाना प्रभारी या अन्य पदाधिकारियों को दें। संपर्क न होने पर डायल 112 पर सूचना देने को कहा गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में कानून हाथ में न लें और पुलिस हर समय सेवा के लिए तत्पर है। वहीं मझिआंव थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो एवं बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को देने की बात कही।

on 2 March
user_Sk Anwar
Sk Anwar
मझिआंव, गढ़वा, झारखंड•
on 2 March
e42ddf9d-fd9f-4814-b697-5803fb0a4ce8

More news from झारखंड and nearby areas
  • वाहनों के अत्यधिक शोर एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा की सभी जिलेवासियों से अपील…
    1
    वाहनों के अत्यधिक शोर एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु पुलिस उपाधीक्षक, गढ़वा की सभी जिलेवासियों से अपील…
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    34 min ago
  • Post by Sikendra Vishwakarma
    3
    Post by Sikendra Vishwakarma
    user_Sikendra Vishwakarma
    Sikendra Vishwakarma
    गढ़वा•
    10 hrs ago
  • डंडाई मे 3 महीने से राशन नहीं दियागया है l पैसे लेकर आदिमजनजाति के हक राशन को सेठ की दुकान में बेचा जा रहा है l ग्रामिनो के दवारा पता लगने पर police को सुचाना दे दिया गया है l आगे कि करवाई जारी है l
    1
    डंडाई मे 3 महीने से राशन नहीं दियागया है l पैसे लेकर आदिमजनजाति के हक राशन को सेठ की दुकान में बेचा जा रहा है l
ग्रामिनो के दवारा पता लगने पर police को सुचाना दे दिया गया है l आगे कि करवाई जारी है l
    user_Ramashankar sharma
    Ramashankar sharma
    Voice of people गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • Post by Anit tiwary
    1
    Post by Anit tiwary
    user_Anit tiwary
    Anit tiwary
    Local Politician गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • रमना मेंन रोड में nh39 पर दिल दहला देने वाली घटना एक युवक की मौत
    1
    रमना मेंन  रोड में nh39 पर दिल दहला देने वाली घटना एक युवक की मौत
    user_Active line News
    Active line News
    Court reporter गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    21 hrs ago
  • Post by Hemant Kumar
    1
    Post by Hemant Kumar
    user_Hemant Kumar
    Hemant Kumar
    चिनिया, गढ़वा, झारखंड•
    18 hrs ago
  • क्या कहें पूर्व विधायक स्थिति देख कर आंख से आंसू नहीं खून निकल रहा हैं पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही
    1
    क्या कहें पूर्व विधायक स्थिति देख कर आंख से आंसू नहीं खून निकल रहा हैं पूर्व विधायक भानू प्रताप शाही
    user_Men of jharkhand
    Men of jharkhand
    Court reporter धुरकी, गढ़वा, झारखंड•
    10 hrs ago
  • गढ़वा नहीं बल्कि पूरे देश में किताब ड्रेस के नाम पर स्कूल वाले लुट रहे है। आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को आंदोलन पर जरूर आए
    1
    गढ़वा नहीं बल्कि पूरे देश में किताब ड्रेस के नाम पर स्कूल वाले लुट रहे है। आजसू जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि 6 अप्रैल को आंदोलन पर जरूर आए
    user_Green Line News, Md Mostaque
    Green Line News, Md Mostaque
    पत्रकार गढ़वा, गढ़वा, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.