logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बड़े अपराधिक इतिहास के मादक पदार्थ तस्करों को पुलिस ने 2 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। बड़े अपराधिक इतिहास के मादक पदार्थ तस्करों को पुलिस ने 2 किलो अवैध अफीम के साथ गिरफ्तार किया। CRS तिलहर/शाहजहांपुर। एस०ओ०जी०, सर्विलांस सेल व तिलहर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम मादक पदार्थ की तस्करों के रूप में 2 किलोग्राम अफीम के साथ दो व्यक्तियों को दबोच लिया। मादक पदार्थ तस्कर इन दो व्यक्तियों में 68 वर्षीय बैजनाथ नमक व्यक्ति का अपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार काफी लंबा है। पुलिस ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति की अपराधिक सूची के नंबर 4 पर मु०अ०सं० 322/99 धारा 18/20 NDPS ACT तथा 8 नंबर पर मु०अ०सं० 322/98 धारा 18/20 NDPS ACT यानि यह कोई इत्तेफाक नहीं दो अलग अलग वर्षों में एक ही धारा में मुकदमा पंजीकरण संख्या एक ही भले ही वर्ष 98 और 99 भिन्न हो। बैजनाथ तिलहर से सटे गांव खानपुर का निवासी है जबकि इसी के साथ दूसरा व्यक्ति अभियुक्त के रूप में अनिल पुत्र रघुनाथ उम्र करीब 30 वर्ष जो कि ग्राम नवादा रूद्रपुर थाना मदनापुर जनपद शाहजहाँपुर का निवासी बताया गया है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार दोनों को एक-एक किलो अफीम के साथ हाइवे पर अग्रवाल होटल के सामने से गिरफ्तार किया गया। मौके पर संयुक्त टीम की जामा तलाशी में अभियुक्त बैजनाथ के पास एक प्लास्टिक की पारदर्शी पन्नी मे करीब 01 किलोग्राम अफीम व एक कीपैड मोबाईल फोन नोकिया कम्पनी काले रंग का तथा अभियुक्त अनिल से भी एक पारदर्शी पन्नी मे करीब 01 किलोग्राम अफीम अवैध व 01 की पैड मोबाईल फोन आईटेल कम्पनी संतरी रंग, साथ ही 660 रूपये नगद पर्स के साथ बरामद किए गए। हालांकि यह सराहनीय कार्य पुलिस की संयुक्त टीम ने 17 फरवरी 2026 रात लगभग पौने नौ बजे किया। इस मामले में पुलिस ने तिलहर कोतवाली में NDPS एक्ट की धारा 8/8 मु.अ.सं.83/2026 कर दोनों अभियुक्तों को न्यायालय पेश कर दिया। पुलिस ने बैजनाथ का अपराधिक इतिहास में लगभग 9 पंजीकृत मुकदमे दर्शाए जिनमें 5 और 6 पर एक और संयोग है वो यह कि वर्ष 2000 में दो मुकदमे 292 NDPS एक्ट में और दूसरा 293 25 A. ACT हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने पूंछ ताछं खुलासा करते हुए बताया कि उसके दो लड़के जेल में है जिनकी जमानत कराने के लिए वे पैसों को इकट्ठा करने के लिए झारखंड से अफीम लाकर, पंजाब बेचने जा रहे थे। इसी को बेच कर परिवार का पालन पोषण करता हूं। सूत्रों की माने तो मादक पदार्थों के कारोबार के संबंध में तिलहर ही नहीं बल्कि कटरा और जलालाबाद की अक्सर चर्चा सुनने को मिलती रहती है लेकिन इसके बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही होते कभी चर्चा होते नहीं सुनी, चर्चा जब भी सुनने को मिली तो SOG की कार्यवाही ही होती। तिलहर उम्मरपुर, खानपुरा, कोहलैया आदि मादक पदार्थों की बिक्री के लिए चर्चा का विषय बने रहते है। पुलिस की बीट, फिट होने के बाद भी पुलिस की नजर से इन क्षेत्रों का बचा रहना काफी मुश्किल लगता है परंतु फिर भी कभी स्थानीय पुलिस के लिए यह गंभीर विषय नहीं बना। "नशा करे घोर विनाश, खुद का घर का सत्यानाश"

5 hrs ago
user_Imran Sagar
Imran Sagar
Lawyer तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
87eb87ae-4871-4215-8b07-bccb9873eb05

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Syed AzharUsman
    1
    Post by Syed AzharUsman
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शाहजहांपुर,18 फरवरी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में बीते 12 फरवरी को एक शिक्षका द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, मां और मामा सहित पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है । शिक्षका की मां ने प्राथिमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शहर के रहने वाले प्रखर नामक युवक ने शादी करने का वादा करते हुए उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया ।जब शादी की बात चीत शुरू हुई तो प्रखर,उसकी माँ सुनीता,मामा आदि ने पांच लाख रुपये, लग्जरी कार और सोने के आभूषणों की मांग शुरू कर दी। यह भी आरोप है प्रखर ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और वो उनकी बेटी पर चिनौर स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था । जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने 12 फरवरी को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    शाहजहांपुर,18 फरवरी। थाना सदर बाजार क्षेत्र के चिनौर गांव में बीते 12 फरवरी को एक शिक्षका द्वारा खुदकुशी कर लेने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी, मां और मामा सहित पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है । 
शिक्षका की मां ने प्राथिमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि शहर के रहने वाले प्रखर नामक युवक ने शादी करने का वादा करते हुए उनकी बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाया ।जब शादी की बात चीत शुरू हुई तो प्रखर,उसकी माँ सुनीता,मामा आदि ने पांच लाख रुपये, लग्जरी कार और सोने के आभूषणों की मांग शुरू कर दी। यह भी आरोप है प्रखर ने उनकी बेटी के अश्लील वीडियो बना लिए थे और वो उनकी बेटी पर चिनौर स्थित मकान को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था । जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने 12 फरवरी को फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Amit Sharma
    Amit Sharma
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर।प्रधानमंत्री के टीबीमुक्त भारत के लक्ष्य एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में टीबी क्लीनिक द्वारा निरंतर क्षय रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ आफिस सभागार में टीबी मुक्त पंचायत को लेकर एडीओ पंचायत व एमआईसी के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डा.विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक में टीबी मुक्त पंचायत के विजन पर कार्य करने के लिए मंथन किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी मरीजों के लिए जांच, इलाज और अन्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया है। टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत” मुख्य रूप से जन भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे बीमारी को खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान डीटीओ ओमेन्द्र राठौर, सिध्दार्थ, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। वही टीबी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत विहास डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण सीएमओ द्वारा किया गया।
    1
    शाहजहांपुर।प्रधानमंत्री के टीबीमुक्त भारत के लक्ष्य एवं प्रदेश सरकार के दिशा निर्देश पर जनपद में टीबी क्लीनिक द्वारा निरंतर क्षय रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को सीएमओ आफिस सभागार में टीबी मुक्त पंचायत को लेकर एडीओ पंचायत व एमआईसी
के साथ एक बैठक आयोजित की गई। सीएमओ डा.विवेक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक में टीबी मुक्त पंचायत के विजन पर कार्य करने के लिए मंथन किया गया। सीएमओ ने कहा कि टीबी जैसी बीमारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी मरीजों के लिए जांच, इलाज और अन्य सुविधाओं का दायरा बढ़ाया गया है। टीबी-मुक्त ग्राम पंचायत” मुख्य रूप से जन भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में पहल है। इस कार्यक्रम से ग्रामीण समुदाय को टीबी की पहचान, उपचार और रोकथाम के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिससे बीमारी को खत्म करने की दिशा में सामूहिक प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान डीटीओ ओमेन्द्र राठौर, सिध्दार्थ, आरती सिंह आदि मौजूद रहे। वही टीबी मुक्त कार्यक्रम के अंतर्गत विहास डेवलपमेंट सोसायटी की ओर से 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण सीएमओ द्वारा किया गया।
    user_A K DIXIT
    A K DIXIT
    8 सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में कार्य शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में मंगलवार को थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घनश्याम पुत्र राजाराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर को समय सांय 19.35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ । पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है
    1
    शाहजहांपुर: शाहजहाँपुर में मंगलवार  को थाना रोजा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घनश्याम पुत्र राजाराम उम्र करीब 25 वर्ष निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा जनपद शाहजहाँपुर को समय सांय 19.35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से हिरासत पुलिस में लिया गया। जिसके कब्जे से एक अवैध तमन्चा 315 बोर व एक कारतूस बरामद हुआ । पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया है
    user_Rajat Panday
    Rajat Panday
    Journalist शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • शाहजहांपुर 18 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा पुवायां एवं विधानसभा जलालाबाद के ERO,AERO, सुपरवाईजर्स एवं पंचायत सचिवों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई। बैठक में नो मैपिंग कार्य की प्रगति कम होने पर विधानसभा पुवायां के सुपरवाइजर रणबीर सिंह बीएलओ अंजू सक्सेना के स्पष्टीकरण के निर्देश दिए। साथ ही एईआरओ रंजीत प्रताप के निलंबन बीएलओ ओमकार की सेवा समाप्ति, सुपरवाइजर सीताराम पटेल इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जलालाबाद विधानसभा के बीएलओ भूपेश, सीमा देवी निलंबन सुपरवाइजर संजीव अवस्थी राकेश कुमार एवं अजय मिश्रा का स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए तथा एईआरओ राजीव कुमार का अच्छा कार्य होने पर प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का भी कार्य होता रहे। उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेजों को ऐप पर अपलोड कराया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    2
    शाहजहांपुर 18 फरवरी। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा पुवायां एवं विधानसभा जलालाबाद के ERO,AERO, सुपरवाईजर्स एवं पंचायत सचिवों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 में नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में आयोजित की गई।
बैठक में नो मैपिंग कार्य की प्रगति कम होने पर विधानसभा पुवायां के सुपरवाइजर रणबीर सिंह बीएलओ अंजू सक्सेना के स्पष्टीकरण के निर्देश दिए।  साथ ही एईआरओ रंजीत प्रताप के निलंबन बीएलओ ओमकार की सेवा समाप्ति, सुपरवाइजर सीताराम पटेल इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जलालाबाद विधानसभा के बीएलओ भूपेश, सीमा देवी निलंबन सुपरवाइजर संजीव अवस्थी राकेश कुमार एवं अजय मिश्रा का स्पष्टीकरण लेते हुए अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए तथा एईआरओ राजीव कुमार का अच्छा कार्य होने पर प्रशंसा पत्र देने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
जिलाधिकारी ने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का भी कार्य होता रहे।  उन्होंने कहा कि लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी में बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेजों को ऐप पर अपलोड कराया जाए।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
    user_Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सचिव बरेली मंडल प्रभारी
    Security Guard Shahjahanpur, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • शाहजहाँपुर: थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार
    2
    शाहजहाँपुर: थाना रोजा पुलिस ने अवैध तमंचा सहित युवक को किया गिरफ्तार
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • रोजा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक दबोचा शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस टीम ने अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 17 फरवरी 2026 को शाम 7:35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से घनश्याम पुत्र राजाराम (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा को हिरासत में लिया गया। बरामदगी के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।
    1
    रोजा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ युवक दबोचा
शाहजहाँपुर। थाना रोजा पुलिस टीम ने अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रोजा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर 17 फरवरी 2026 को शाम 7:35 बजे परी नमकीन फैक्ट्री से बरनई जाने वाले रास्ते के पास बंजर भूमि से घनश्याम पुत्र राजाराम (उम्र करीब 25 वर्ष), निवासी ग्राम शाहगंज थाना रोजा को हिरासत में लिया गया।
बरामदगी के आधार पर थाना रोजा में मु0अ0सं0 75/2026 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार, उपनिरीक्षक शिवम अग्रवाल, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार व कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Syed AzharUsman
    1
    Post by Syed AzharUsman
    user_Syed AzharUsman
    Syed AzharUsman
    Local News Reporter तिलहर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.