*20वें भव्य विशाल जागरण एवं श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ कल* बेनीगंज (हरदोई)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 फरवरी 2026 से श्रीमद् भागवत कथा एवं भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। बताते चलें कि कोथावां के अतरौली रोड स्थित साई हॉस्पिटल एंड मॉडर्न डायग्नोस्टिक सेंटर के डॉ संदीप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मां ज्वाला मंदिर गंगऊजरहा सेमरी सण्डीला में इस वर्ष भी श्रीमद भागवत कथा व विशाल जागरण का आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आगामी शुक्रवार से होगा, अनवरत बीते 20 वर्षों से माता ज्वाला जी की असीम अनुकंपा से निरंतर चल रहे इस कार्यक्रम में 26 फरवरी 2026 को मां ज्वाला जी की ज्योति का आगमन एवं शोभायात्रा निकली जाएगी, 27 फरवरी 2026 को विशाल जागरण तथा 28 फरवरी 2026 को विशाल संत, ब्रह्ममण व नगर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जागरण कार्यक्रम में नैना किन्कर, सनी फैजाबादी, देवा मुरादाबादी के साथ मनीष बजरंगी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगें व माता के भजनों का गुणागान करेंगे।

- Post by Anoopshukla1
- हरदोई में सिंचाई विभाग के प्रशासनिक अधिकारी के घर चोरी, 5 लाख की नगदी, 400 ग्राम सोने व 2 किलो चांदी के जेवर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो लोग1
- ग्राम नरैनापुर पंचायत गेंदों माल लखनऊ में सड़क बह गई है1
- Post by Ajad Malik1
- ट्रेनों में लोकल पानी बेचा जा रहा है और न कोई इस पर रोक हो रही हैं ये वीडियो फर्रुखाबाद जंक्शन का जब मैने शिकायत की तो वहां के अधिकारी बोले ऐसा कुछ नहीं हैं जनता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा1
- उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे एक युवक की नाले में गिरकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में धुत था। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। यह घटना बांगरमऊ कोतवाली के दुल्लापुरवा के निकट हरदोई-उन्नाव रोड पर हुई। सूचना मिलने के बाद पीआरवी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीन फुट चौड़े नाले से नशे की हालत में धुत युवक को बाहर निकाला और सरकारी एंबुलेंस से सीएचसी बांगरमऊ ले गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद चिकित्सक डॉ. नीरज शुक्ला ने युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। स्थानीय निवासी परवीन ने बताया कि एक राहगीर ने युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी थी। मृतक की पहचान के लिए पुलिस ने आसपास के थानों और क्षेत्र के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। कोतवाली प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडे ने बताया कि युवक नशे की हालत में पैदल टहलते हुए नाले में गिर गया था। आसपास के लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस उसे सीएचसी लेकर पहुंची जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।1
- बोर्ड परीछा मे 3 मिनट लेट होने पर अंदर जाने नही दिया गया.. कितने दुख की बात है पूरा साल बर्बाद हो गया...🥹1
- Post by Pawan Bangarmau1