मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2026, धारा 318(4), 319, 317, 111(3) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना के सफल अनावरण के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी एवं अभिलेखिय साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन के पास से 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार व 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण/बाल अपचारी का विवरण-* 1. सुदामा महतो पुत्र स्व. महेंद्र महतो, निवासी महराजपुर नया टोला, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 46 वर्ष। 2. राजू शर्मा पुत्र महावीर शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र लगभग 30 वर्ष। 3. छोटू कुमार शाह पुत्र ब्रह्मदेव शाह, निवासी महराजपुर बाजार, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 19 वर्ष। *बाल अपचारी-* 1. अनूप कुमार मंडल पुत्र विकास मंडल, निवासी नया टोला कल्याणी महराजपुर बाजार, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 16 वर्ष। 2. रोहन नोनिया पुत्र महेश नोनिया, निवासी महराजपुर नया टोला, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 14 वर्ष। बरामदगी अभियुक्तों व बाल अपचारी के कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन एवं कीपैड फोन शामिल हैं। बरामद मोबाइलों में से 17 मोबाइल फोन चोरी के पाए गए, जबकि शेष मोबाइल अभियुक्तों के व्यक्तिगत उपयोग के बताए गए हैं। बरामद मोबाइलों में ब्लैकजोन, रियलमी, वीवो, मोटोरोला, सैमसंग, ओप्पो, आईक्यूओओ, इंफिनिक्स, रेडमी, लावा एवं वनप्लस कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पूछताछ का विवरण पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बाजारों, सब्जी मण्डी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइलों से सिम कार्ड निकालकर अन्य मोबाइल में लगाकर यूपीआई आईडी बनाते थे तथा विभिन्न दुकानदारों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर नकद रुपये प्राप्त कर लेते थे। इसके अतिरिक्त चोरी के मोबाइल फोन झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। पूछताछ में अभियुक्त छोटू कुमार शाह ने यह भी स्वीकार किया कि थाना साइबर क्राइम मऊ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित वीवो Y19E मोबाइल दिनांक 24.04.2026 को मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से प्राप्त होने के बाद उसका दुरुपयोग कर यूपीआई के माध्यम से धनराशि निकालकर खर्च कर दी गई तथा बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया गय अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 318(4), 319, 317, 111(3) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बरामद समस्त मोबाइल फोन को नियमानुसार सील कर कब्जे पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगण द्वारा 02-02 के ग्रुप में जनपद मऊ व आस पास के जनपदों में भिन्न-भिन्न भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे सब्जी मण्डी, प्रमुख बाजार आदि पर जिस व्यक्ति द्वारा अपने फोन को शर्ट के पॉकेट में रखा जाता था, उसका चिह्नीकरण कर उसके पास दोनो व्यक्ति जाकर उसका ध्यान भटकाते हुये उसकी शर्ट के पॉकेट से मोबाईल चोरी कर लेते थे । चोरी के पश्चात यदि उक्त चोरी हुवे सिम से बैंक अकाउंट में पंजीकृत होता था तो नया यूपीआई बनाकर उसके खाते से रुपये निकासी अन्य खाते अथवा किसी दूकान पर कर लेते थे एवं प्राप्त रुपयों का उपयोग अपने भौतिक सुख में कर लेते थे ।
मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। थाना साइबर क्राइम पर पंजीकृत मु0अ0सं0 11/2026, धारा 318(4), 319, 317, 111(3) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान निरीक्षक योगेन्द्र प्रसाद सिंह मय पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित घटना के सफल अनावरण के उद्देश्य से इलेक्ट्रॉनिक, तकनीकी एवं अभिलेखिय साक्ष्यों व मुखबिर की सूचना पर रामलीला मैदान, रेलवे स्टेशन के पास से 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार व 02 नफर बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। *गिरफ्तार अभियुक्तगण/बाल अपचारी का विवरण-* 1. सुदामा महतो पुत्र स्व. महेंद्र महतो, निवासी महराजपुर नया टोला, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 46 वर्ष। 2. राजू शर्मा पुत्र महावीर शर्मा, निवासी उपरोक्त, उम्र लगभग 30 वर्ष। 3. छोटू कुमार शाह पुत्र ब्रह्मदेव शाह, निवासी महराजपुर बाजार, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 19 वर्ष। *बाल अपचारी-* 1. अनूप कुमार मंडल पुत्र विकास मंडल, निवासी नया टोला कल्याणी महराजपुर बाजार, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 16 वर्ष। 2. रोहन नोनिया पुत्र महेश नोनिया, निवासी महराजपुर नया टोला, थाना तालझाड़ी, जनपद साहिबगंज (झारखंड), उम्र लगभग 14 वर्ष। बरामदगी अभियुक्तों व बाल अपचारी के कब्जे से कुल 23 मोबाइल फोन बरामद हुए, जिनमें विभिन्न कंपनियों के स्मार्टफोन एवं कीपैड फोन शामिल हैं। बरामद मोबाइलों में से 17 मोबाइल फोन चोरी के पाए गए, जबकि शेष मोबाइल अभियुक्तों के व्यक्तिगत उपयोग के बताए गए हैं। बरामद मोबाइलों में ब्लैकजोन, रियलमी, वीवो, मोटोरोला, सैमसंग, ओप्पो, आईक्यूओओ, इंफिनिक्स, रेडमी, लावा एवं वनप्लस कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। पूछताछ का विवरण पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे बाजारों,
सब्जी मण्डी एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों से मोबाइल फोन चोरी करते थे। चोरी किए गए मोबाइलों से सिम कार्ड निकालकर अन्य मोबाइल में लगाकर यूपीआई आईडी बनाते थे तथा विभिन्न दुकानदारों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर नकद रुपये प्राप्त कर लेते थे। इसके अतिरिक्त चोरी के मोबाइल फोन झारखंड ले जाकर साइबर अपराधियों को बेच देते थे। पूछताछ में अभियुक्त छोटू कुमार शाह ने यह भी स्वीकार किया कि थाना साइबर क्राइम मऊ पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 11/2026 से संबंधित वीवो Y19E मोबाइल दिनांक 24.04.2026 को मोहम्मदाबाद सब्जी मंडी से प्राप्त होने के बाद उसका दुरुपयोग कर यूपीआई के माध्यम से धनराशि निकालकर खर्च कर दी गई तथा बाद में मोबाइल झारखंड में बेच दिया गय अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 318(4), 319, 317, 111(3) बीएनएस एवं 66D आईटी एक्ट के अंतर्गत विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। बरामद समस्त मोबाइल फोन को नियमानुसार सील कर कब्जे पुलिस में लिया गया तथा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अपराध करने का तरीका- अभियुक्तगण द्वारा 02-02 के ग्रुप में जनपद मऊ व आस पास के जनपदों में भिन्न-भिन्न भीड़ भाड़ वाले स्थानों जैसे सब्जी मण्डी, प्रमुख बाजार आदि पर जिस व्यक्ति द्वारा अपने फोन को शर्ट के पॉकेट में रखा जाता था, उसका चिह्नीकरण कर उसके पास दोनो व्यक्ति जाकर उसका ध्यान भटकाते हुये उसकी शर्ट के पॉकेट से मोबाईल चोरी कर लेते थे । चोरी के पश्चात यदि उक्त चोरी हुवे सिम से बैंक अकाउंट में पंजीकृत होता था तो नया यूपीआई बनाकर उसके खाते से रुपये निकासी अन्य खाते अथवा किसी दूकान पर कर लेते थे एवं प्राप्त रुपयों का उपयोग अपने भौतिक सुख में कर लेते थे ।
- राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत की ओर से मऊ जनपद में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों और समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह रहे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे, जिला अध्यक्ष विजय जायसवाल सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और निष्पक्ष पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर संगठन की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रेमभूषण पांडे ने कहा कि पत्रकारों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों का माल्यार्पण और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें जिले भर से पत्रकारों और गणमान्य लोगों ने भाग लिया।1
- श्रावण मास कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर सिंह ने पैदल रूट मार्च किया आगमी त्यौहारो, श्रवण मास/ कावड़ यात्रा को लेकर पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी घोसी, थानाध्यक्ष कोपागंज व भारी पुलिस बल के साथ कस्बा कोपागंज में रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।2
- मऊ: इंदारा गांव में जमीन विवाद में गई जान, कार्रवाई की मांग लेकर एसपी कार्यालय पहुंची मृतक की पत्नी1
- बिजली नहीं तो वोट नहीं -ग्रामीण जनता दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत जनता की बिजली न होने की दुर्दशा सुन रोंगटे खड़े हो जा रहे-विजय रावत भाजपा ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया-विजय रावत चौबीस घंटे के अंदर निदान नहीं तो ग्रामीण जनता के साथ देंगे धरना धरना -विजय रावत पिछले तीन सालों से ग्रामीण जनता बिजली से परेशान-विजय रावत आज बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर बिजली समस्या को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा की भाजपा की सरकार ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है जिसकी देन से आज भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव के चौहान टोले की जनता भुगत रही हैं अगर चौबीस घंटे के अन्दर यहाँ की बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ यही पर धरना देने का काम करूंगा जो हाल यहाँ की जनता बता रही हैं उसको सुन कर रोंगटे खड़े हो जा रहें हैं ऐसे में यहाँ के बिजली विभाग के अधिकारियों व भाजपा के जनप्रतिनिधियों से कहना चाहता हूँ की आप लोग जनता के सेवक हैं और जनता की सेवा व मदद के लिये जनता ने आपको जनप्रतिनिधि चुना हैं अगर जनता की सेवा नहीं कर पाएंगे तो प्रतिनिधि रहने से कोई फ़ायदा नहीं। इस दौरान मुख्य रूप से अमर नाथ यादव विजय प्रताप चौहान सुदर्शन चौहान लक्ष्मण चौहान पारसनाथ चौहान सीताराम चौहान बेचू चौहान राजेन्द्र चौहान गुड्डू चौहान श्रीकांत चौहान नरेन्द्र चौहान इत्यादि लोग उपस्थित थे।4
- आज़मगढ़: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, 2027 में बदलाव का किया दावा आज़मगढ़ | समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव ने जनपद में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की योगी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार को घेरते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन का दावा किया है। भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था पर कड़े सवाल सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि यदि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो भ्रष्टाचार पर प्रभावी नियंत्रण पाने के लिए ठोस और कड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने गोरखपुर में एक बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म की दर्दनाक घटना का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में हो रहे हर अन्याय और अत्याचार के खिलाफ पहले भी मजबूती से खड़ी थी और आगे भी जनता की लड़ाई लड़ती रहेगी। पुलिस के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप पुलिस सुधारों पर बात करते हुए सांसद ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार पुलिस तंत्र का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं द्वारा उठाए जाने वाले जायज आंदोलनों और आवाज़ों को दबाने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया जा रहा है। "मंदिर चंदा चोरी" के मामले पर घेरा धर्मेंद्र यादव ने हाल ही में चर्चा में आए "मंदिर चंदा चोरी" के मुद्दे को उठाते हुए सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना को दो महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे जनता में भारी रोष है। जनता पूरा करेगी बदलाव का मन सांसद ने अंत में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार जनता से किए गए अपने प्रमुख वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। प्रदेश की जनता मंहगाई, बेरोजगारी और बदतर कानून व्यवस्था से त्रस्त है और आगामी विधानसभा चुनाव में इसका करारा जवाब देगी। इस दौरान कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- आगामी त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व किया गया पैदल गस्त मऊ । आगामी त्यौहारो, श्रवण मास/ कावड़ यात्रा के दृष्टिगत शनिवार को सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर तथा थानाध्यक्ष दक्षिणटोला व पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र में संस्कृत पाठशाला से दक्षिण टोला थाने तक रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा।3
- कावड़ यात्रा व सावन को लेकर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में कोपागंज में पुलिस ने निकाला रुट मार्च मऊ आगमी त्यौहारो, श्रवण मास/ कावड़ यात्रा के दृष्टिगत रविवार को सायंकाल पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर, क्षेत्राधिकारी घोसी, थानाध्यक्ष कोपागंज व भारी पुलिस बल के साथ कस्बा कोपागंज में रुट मार्च/पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान भ्रमण कर रोड के किनारे अतिक्रमण आदि बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस स्टैंड एवं महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आस-पास रुट मार्च/पैदल गस्त कर आम जनमानस में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया जा रहा। साथ ही ड्यूटी में लगे सभी अधिकारियों/ कर्मचारियों को ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।3