Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aakashvani 21/2/2026 !! Welcome to the WORLD Largest AT SUMIT!!
Kamalakant tiwari
Aakashvani 21/2/2026 !! Welcome to the WORLD Largest AT SUMIT!!
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आकाशवाणी 21 2 2026 ई0 विश्व के एक बड़े मंच पर ! समस्त नेताओं के बीच में, भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत किस अंदाज में किया जा रहा है । इसलिए कहते हैं कि भारत ,वर्ल्ड का नेतृत्व कर रहा है।1
- पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में आगामी पर्व होली व होलिका के दृष्टिगत आज दिनाँक 21.02.2026 को थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय द्वारा थानाक्षेत्रान्तर्गत ग्रामसभा कर्री में त्यौहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से ग्रामसभा के सभ्रान्त व्यक्तियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी (बैठक) आयोजित की गई । इस पहल का मुख्य उद्देश्य जमीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना है । पूर्व में घटित विवादों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर बल दिया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए । उपस्थित सभी लोगों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से अवगत कराया गया — 🔹 किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/उत्तेजक पोस्ट न करें। 🔹 होलिका दहन निर्धारित स्थान एवं समय पर ही किया जाए। 🔹 जबरन रंग न डालें एवं महिलाओं/वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता न हो। 🔹 डीजे/साउंड सिस्टम का प्रयोग नियमानुसार एवं निर्धारित ध्वनि सीमा के अंतर्गत किया जाए। 🔹 नशे की हालत में हुड़दंग या सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 🔹 किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें, स्वयं कानून हाथ में न लें। 🔹 सड़क पर अतिक्रमण या अवरोध उत्पन्न न करें जिससे आवागमन बाधित हो। 🔹 संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए एवं आपसी समन्वय बनाए रखा जाए। उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को जागरूक रहते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। बैठक में मौजूद सभी लोगों ने हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि ग्राम में होली पर्व को शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाएगा तथा किसी भी प्रकार की अवांछित घटना नहीं होने दी जाएगी। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत गश्त, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, जिससे आमजन सुरक्षित वातावरण में त्यौहार मना सकें।3
- भव्य कलश यात्रा के साथ श्री श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ सहजनवा। ग्राम सभा जोगिया कोल, भीटीरावत में आयोजित श्री श्री विष्णु महायज्ञ के प्रथम दिन शनिवार को श्रद्धा व उत्साह के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरती कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं व श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के साथ ही 21 फरवरी से महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ स्थल पर पहुंचकर कलश स्थापित किए। यज्ञकर्ता रंगम जी महाराज के सान्निध्य में अनुष्ठान प्रारंभ हुआ, जबकि कथा व्यास अखिलेश नंदन जी महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन 1 मार्च 2026 को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ संपन्न होगा। अध्यक्ष संतोष पाठक, प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्यामसुंदर गुप्ता व मुख्य जजमान विशम्भर सिंह सहित आयोजन समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। गांव में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना हुआ है।2
- *होली पर्व को लेकर कर्री गांव में पुलिस-जनसंवाद, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील* ✍️ *आशु सिंह* संत कबीर नगर। आगामी होली एवं होलिका दहन के मद्देनज़र थाना महुली क्षेत्रांतर्गत ग्राम कर्री में शनिवार को पुलिस प्रशासन की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों के साथ त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित की गई। थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश पाण्डेय ने उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन त्योहार को शांतिपूर्ण व सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में पूर्व में घटित विवादों की समीक्षा करते हुए इस बात पर विशेष बल दिया गया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए। उपस्थित लोगों को अफवाहों से बचने, सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा उत्तेजक पोस्ट न करने, होलिका दहन निर्धारित स्थान व समय पर करने तथा डीजे एवं साउंड सिस्टम का प्रयोग नियमानुसार करने की सलाह दी गई। इसके अलावा जबरन रंग न डालने, महिलाओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ किसी प्रकार की अभद्रता न करने, नशे की हालत में हुड़दंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई किए जाने तथा किसी भी विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई। सड़क पर अतिक्रमण या अवरोध उत्पन्न न करने और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने हाथ उठाकर आश्वासन दिया कि गांव में होली पर्व शांति एवं सद्भाव के साथ मनाया जाएगा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग किया जाएगा। थाना महुली पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत गश्त, संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में त्योहार मना सकें।1
- पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन तत्काल कार्यवाही रोके, अन्यथा 26 फरवरी को आंदोलन का निर्णय संत कबीर नगर।।विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश ने बिजली कर्मियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने की कार्रवाई पर कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे कर्मचारियों के अधिकारों का खुला उल्लंघन बताया है। समिति के केंद्रीय पदाधिकारियों की लखनऊ में आयोजित बैठक में इस मुद्दे पर तीव्र आक्रोश व्यक्त किया गया और प्रबंधन को चेतावनी दी गई कि यदि यह कार्रवाई तत्काल नहीं रोकी गई तो 26 फरवरी को बड़े आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा।संघर्ष समिति के पदाधिकारी वीरेंद्र कुमार ने कहा कि ऊर्जा निगमों के कर्मचारियों को रियायती विद्युत सुविधा इलेक्ट्रिसिटी रिफॉर्म एक्ट, 1999 एवं ट्रांसफर स्कीम, 2000 के अंतर्गत प्राप्त है, जिसे इलेक्ट्रिसिटी एक्ट, 2003 द्वारा भी संरक्षण दिया गया है। इसके बावजूद कर्मचारियों के आवासों पर बलपूर्वक स्मार्ट मीटर लगाए जाना न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि कर्मचारियों के अधिकारों पर सीधा प्रहार भी है।उन्होंने बताया कि 20 फरवरी को लखनऊ के प्राग नारायण रोड स्थित हाइडल कॉलोनी में जिस तरह से फाटक का ताला तोड़कर, दीवार फांदकर बिजली कर्मियों के आवासों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए गए, वह अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक है। इस तरह की कार्रवाई से कर्मचारियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है तथा कार्यस्थलों पर अनावश्यक तनाव और अशांति का माहौल उत्पन्न हो रहा है। संघर्ष समिति के पदाधिकारी सूरज प्रजापति ने पॉवर कार्पोरेशन के चेयरमैन को पत्र भेजकर मांग की है कि कर्मचारियों के आवासों पर स्मार्ट मीटर लगाने की जबरन कार्रवाई तत्काल रोकी जाए तथा इस गंभीर विषय पर समिति के साथ शीघ्र वार्ता की जाए। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पूर्व में भी कई बार प्रबंधन से वार्ता का अनुरोध किया गया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई।वहीं संघर्ष समिति के एक अन्य पदाधिकारी प्रदुम्न कुमार ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि प्रबंधन ने जबरन मीटर लगाने की कार्रवाई बंद नहीं की और संवाद की पहल नहीं की, तो 26 फरवरी को लखनऊ में आयोजित केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पॉवर कार्पोरेशन प्रबंधन की होगी।संघर्ष समिति के आह्वान पर 23 फरवरी को प्रदेश के समस्त जनपदों एवं परियोजनाओं में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान समिति के स्थानीय पदाधिकारी संबंधित जनपद या परियोजना के सबसे वरिष्ठ अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे तथा कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा के लिए जोरदार विरोध दर्ज कराएंगे।उल्लेखनीय है कि निजीकरण के विरोध में चल रहा बिजली कर्मियों का आंदोलन आज 451वें दिन में प्रवेश कर चुका है। इस अवसर पर प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन जारी रखा गया। इसी क्रम में संत कबीर नगर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में कार्यकारी सहायक दिलीप सिंह, वीरेंद्र कुमार, सुनील प्रजापति, सूरज प्रजापति, प्रदुम्न कुमार, अशोक कुमार, मनोज यादव, चंद्रकेश मौर्य, रंजन कुमार, बृजेश कुमार, आर्यन कुमार, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में बिजली कर्मी उपस्थित रहे।बिजली कर्मियों ने एक स्वर में कहा कि वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने को तैयार हैं और किसी भी कीमत पर अन्यायपूर्ण निर्णयों को स्वीकार नहीं करेंगे।1
- साइबर ठगी के शिकार दो पीड़ितों के खातों में कुल 2 लाख 24 हजार 980 रुपये की धनराशि वापस कराई गई है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से साइबर थाना टीम लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। पहला मामला खलीलाबाद क्षेत्र के नेहरू चौक निवासी जहिरुल हसन का है। 19 मई 2025 को उन्होंने गलती से 1 लाख 25 हजार रुपये कर्नाटक के मैसूर निवासी साबीर अली के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। शिकायत मिलते ही साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि 1,25,000 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दी। दूसरा मामला खलीलाबाद थाना क्षेत्र के 61 शुगर मिल रोड निवासी शेर बहादुर सिंह का है। 11 नवंबर 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनकर फोन किया और आपात स्थिति का हवाला देते हुए 1 लाख 50 हजार रुपये की मांग की। झांसे में आकर पीड़ित ने पूरी धनराशि ट्रांसफर कर दी। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर थाना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 99 हजार 980 रुपये पीड़ित के खाते में वापस करा दिए हैं, जबकि शेष धनराशि की रिफंड प्रक्रिया जारी है। साइबर क्राइम थाना पुलिस की इस कार्रवाई से जहां पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है, वहीं आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर बिना पुष्टि के धनराशि ट्रांसफर न करें।1
- कासगंज :अमांपुर में सत्यवीर परिवार के 5 शवों का रहस्य गहराया! तीन मासूम बच्चों, पत्नी रामश्री के शव फर्श पर, पिता सत्यवीर फंदे पर लटका। आर्थिक तंगी या हत्या-आत्महत्या? एसपी अंकिता शर्मा: "सत्यवीर ने परिवार को जहर देकर/गला रेतकर मारा, फिर सुसाइड। पोस्टमॉर्टम-पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार। DIG भी जांच में।" घर 3 दिन से बंद, पुलिस-फॉरेंसिक साक्ष्य जुटा रही। शोकग्रस्त इलाका।7
- आकाशवाणी 21 /2/ 2026 ई0 विपक्ष ने जिसका मजाक उड़ाया । वह यूपीआई ( UPI) पूरी दुनिया में छाया ! आज छोटा से छोटा व्यापारी भी इस्तेमाल कर रहा है । कैशलेस होकर चल रहा है।1