logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Looking for Job Job Title : teacher City / Locality : सिटी Expected Salary : 15000 Job Field : स्कूल पास का Education Qualification : Graduate Experience Level : 1-2 Years Job Type : Part Time

1 hr ago
user_Shehnaz. khane
Shehnaz. khane
ग्वालियर (गिरद), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

Looking for Job Job Title : teacher City / Locality : सिटी Expected Salary : 15000 Job Field : स्कूल पास का Education Qualification : Graduate Experience Level : 1-2 Years Job Type : Part Time

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • डबरा तहसील में 75 बर्षीय बीमार बुजुर्ग न्याय क़ी आस में भटकते दिखे
    1
    डबरा तहसील में  75  बर्षीय  बीमार  बुजुर्ग  न्याय क़ी आस में भटकते दिखे
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    19 min ago
  • शराब के कथित अवैध कारोबार से गरमाया घाटी क्षेत्र, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा—लाइसेंस निरस्त करने की मांग”* *शराब के कथित अवैध कारोबार से गरमाया घाटी क्षेत्र, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा—लाइसेंस निरस्त करने की मांग”* *बामसौली से देवरा तक कथित अवैध शराब का मुद्दा गरमाया, तहसील की जनसुनवाई में ग्रामीणों का जोरदार विरोध”* द सबलगढ़। घाटी क्षेत्र रामपुर कलां के आसपास कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बामसौली, बातेड, नाउडाड़ा, अठैयापुरा, जजारोली, गोबरा, डूंगरवली, छवरेछा, चक्कपुरा, सिगारदे, बहेरी, बेरखेड़ा, छापर, सलेमपुर, ऐचवाड़ा, जलालगढ़, सिमरौरा किरार, सिमरौदा अहीर, रूंधान जागीर, धरसोला, झारेला, नगावनी, सराय, गणेशपुर, सालई और देवरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन में दुर्गेश सिंह जादौन उर्फ पप्पू, पुत्र राजेंद्र सिंह जादौन पर निर्धारित लाइसेंस क्षेत्र के बाहर कथित रूप से शराब बिक्री कराने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की कथित अवैध बिक्री से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने के साथ परिवारों में विवाद और गांवों की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है। शिकायतकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए शराब के नशे में होने वाले विवाद और गाली-गलौज पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही शिकायत में लगाए गए अन्य गंभीर आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शराब ठेके की शर्तों और निर्धारित बिक्री क्षेत्र की जांच कर, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा है कि यदि मामले में समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित व्यक्ति का पक्ष उपलब्ध नहीं है।
    1
    शराब के कथित अवैध कारोबार से गरमाया घाटी क्षेत्र, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा—लाइसेंस निरस्त करने की मांग”*
*शराब के कथित अवैध कारोबार से गरमाया घाटी क्षेत्र, जनसुनवाई में ग्रामीणों ने खोला मोर्चा—लाइसेंस निरस्त करने की मांग”*
*बामसौली से देवरा तक कथित अवैध शराब का मुद्दा गरमाया, तहसील की जनसुनवाई में ग्रामीणों का जोरदार विरोध”*
द
सबलगढ़। घाटी क्षेत्र रामपुर कलां के आसपास कथित अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। बामसौली, बातेड, नाउडाड़ा, अठैयापुरा, जजारोली, गोबरा, डूंगरवली, छवरेछा, चक्कपुरा, सिगारदे, बहेरी, बेरखेड़ा, छापर, सलेमपुर, ऐचवाड़ा, जलालगढ़, सिमरौरा किरार, सिमरौदा अहीर, रूंधान जागीर, धरसोला, झारेला, नगावनी, सराय, गणेशपुर, सालई और देवरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायत आवेदन में दुर्गेश सिंह जादौन उर्फ पप्पू, पुत्र राजेंद्र सिंह जादौन पर निर्धारित लाइसेंस क्षेत्र के बाहर कथित रूप से शराब बिक्री कराने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की कथित अवैध बिक्री से युवाओं में नशे की प्रवृत्ति बढ़ने के साथ परिवारों में विवाद और गांवों की शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।
शिकायतकर्ताओं ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हुए शराब के नशे में होने वाले विवाद और गाली-गलौज पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही शिकायत में लगाए गए अन्य गंभीर आरोपों की भी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है।
ग्रामीणों ने आबकारी विभाग से शराब ठेके की शर्तों और निर्धारित बिक्री क्षेत्र की जांच कर, नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर लाइसेंस निरस्त करने सहित नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों ने कहा है कि यदि मामले में समयबद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब ग्रामीणों की निगाहें पुलिस, आबकारी विभाग और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।
शिकायत में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है और संबंधित व्यक्ति का पक्ष उपलब्ध नहीं है।
    user_Manoj upadhyay
    Manoj upadhyay
    सटीक और निष्पक्ष खबर देखने के लिए ऐप को मुरैना नगर, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार , सीईओ पर लगे भेदभाव करने के आरोप डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार डबरा जनपद पंचायत के 10 सदस्य आज एसडीएम द्वारा ली जा रही मीटिंग में नहीं पहुंचे , जिससे एसडीएम ने उन्हें बुलाकर चर्चा की । जनपद सदस्यों ने CEO पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा हमारे वार्डों में किसी भी प्रकार का काम नहीं कराया गया है और ना ही स्वीकृत किए गए हैं जबकि और वार्डों में कई विकास कार्य हो चुके हैं जिसकी वजह से हम अपने क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं । जिसे लेकर आज एसडीएम महोदया को ज्ञापन दिया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।
    4
    जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार , सीईओ पर लगे भेदभाव करने के आरोप 
डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश 
जनपद पंचायत के सदस्यों ने किया एसडीम कार्यालय में होनी वाली मीटिंग का बहिष्कार 
डबरा जनपद पंचायत के 10 सदस्य आज एसडीएम द्वारा ली जा रही मीटिंग में नहीं पहुंचे , जिससे एसडीएम ने उन्हें बुलाकर चर्चा की ।
जनपद सदस्यों ने CEO पर आरोप लगाया है कि इनके द्वारा हमारे वार्डों में किसी भी प्रकार का काम नहीं कराया गया है और ना ही स्वीकृत किए गए हैं जबकि और वार्डों में कई विकास कार्य हो चुके हैं जिसकी वजह से हम अपने क्षेत्र में नहीं जा पा रहे हैं । जिसे लेकर आज एसडीएम महोदया को ज्ञापन दिया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी और नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस* *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    *सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस*

*दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार*

सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों  (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाइक को ईको कार ने मारी सामने से टक्कर, दो की मौत भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला पोरसा। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी क्षेत्र स्थित सुकाण्ड जैन मंदिर से दर्शन करने के बाद पोरसा की ओर लौट रहे थे। दोनों भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की। हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है। एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    4
    बाइक को ईको कार ने मारी सामने से टक्कर, दो की मौत

भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने हुआ हादसा, पुलिस ने कार जब्त कर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
पोरसा। पोरसा थाना क्षेत्र के भिंड रोड पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ईको कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों  गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
जानकारी के अनुसार गांधी नगर, पोरसा निवासी मनीष पुत्र राजेन्द्र जैन (38) और भिंड जिले के गोरमी निवासी आनंद पुत्र प्रकाश चन्द्र जैन बुधवार को बाइक से गोरमी क्षेत्र स्थित सुकाण्ड जैन मंदिर से दर्शन करने के बाद पोरसा की ओर लौट रहे थे। दोनों भिंड रोड पर ओम पैलेस के सामने पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही ईको कार क्रमांक एमपी 07 एएल 0358 के चालक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पोरसा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।
हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ईको कार को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और वाहन की गति सहित अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
एक ही हादसे में दो लोगों की मौत की खबर फैलते ही परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। भिंड रोड पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
    Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने कानपुर से गिरफ्तार किया है
    1
    ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने  कानपुर से गिरफ्तार किया है

ग्वालियर में फर्जी दस्तावेज के आधार पर ऑटोमोबाइल कंपनी में ऊंची पोस्ट और भारी-भरकम सैलरी ऐंठने वाले जालसाज को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने  कानपुर से गिरफ्तार किया है
    user_NEWS IMPACT GWALIOR
    NEWS IMPACT GWALIOR
    सिटी सेंटर, ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कांग्रेस ने आदिवासियों को लेकर एस डी एम डबरा को दिया ज्ञापन
    1
    कांग्रेस ने आदिवासियों  को लेकर  एस डी एम  डबरा  को दिया ज्ञापन
    user_दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    दिगेन्द्र कुमार बाजपेई
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • शिवपुरी जिले के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र आंदोलन शिवपुरी जिले के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र आंदोलन पिछोर तिराहे की शराब दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी डबरा। पिछोर तिराहे पर संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 2, 3 और 7 की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। घर की कमाई शराब में खर्च होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं शराब दुकान के आसपास शराबियों के जमावड़े से महिलाओं और छात्राओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया तो शिवपुरी के अमोला की तर्ज पर डबरा में भी महिलाएं शराब के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी। महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि बच्चों के भविष्य, महिला सुरक्षा और स्थानीय परिवारों के हित को देखते हुए पिछोर तिराहे की शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए।
    1
    शिवपुरी जिले के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र आंदोलन
शिवपुरी जिले के अमोला के बाद अब डबरा में भी शराब के खिलाफ महिलाओं का उग्र आंदोलन
पिछोर तिराहे की शराब दुकान हटाने की मांग, महिलाओं ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
डबरा। पिछोर तिराहे पर संचालित शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं और स्थानीय नागरिकों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को वार्ड क्रमांक 2, 3 और 7 की सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष एसडीएम कार्यालय पहुंचे और शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
महिलाओं ने कहा कि शराब की वजह से कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच रहे हैं। घर की कमाई शराब में खर्च होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं शराब दुकान के आसपास शराबियों के जमावड़े से महिलाओं और छात्राओं को असुरक्षा का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द शराब दुकान को अन्यत्र स्थानांतरित नहीं किया तो शिवपुरी के अमोला की तर्ज पर डबरा में भी महिलाएं शराब के खिलाफ उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगी।
महिलाओं ने प्रशासन से मांग की कि बच्चों के भविष्य, महिला सुरक्षा और स्थानीय परिवारों के हित को देखते हुए पिछोर तिराहे की शराब दुकान को तत्काल हटाया जाए।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • स्लग: डबरा में सहेली ने नशीला पदार्थ खिलाकर की चोरी की कोशिश एंकर: डबरा में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की सहेली बनकर घर में आई महिला ने कथित तौर पर कोल्डड्रिंक और लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया। परिवार के लोग बेहोश हुए तो महिला ने जेवर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन बेटी की आंख खुलने पर वह रंगे हाथों पकड़ी गई। VO: मामला जेल रोड स्थित काली माता मंदिर के पास का है। फरियादिया उर्मिला बघेल की बचपन की सहेली भगवती चौहान घर में रहने आई थी। आरोप है कि उसने स्प्राईट और बूंदी के लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिलाया, जिसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान महिला जेवर चोरी करने लगी, तभी बेटी पूजा की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। परिजनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    4
    स्लग: डबरा में सहेली ने नशीला पदार्थ खिलाकर की चोरी की कोशिश

एंकर:
डबरा में भरोसे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बचपन की सहेली बनकर घर में आई महिला ने कथित तौर पर कोल्डड्रिंक और लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिला दिया। परिवार के लोग बेहोश हुए तो महिला ने जेवर चोरी करने की कोशिश की, लेकिन बेटी की आंख खुलने पर वह रंगे हाथों पकड़ी गई।

VO:
मामला जेल रोड स्थित काली माता मंदिर के पास का है। फरियादिया उर्मिला बघेल की बचपन की सहेली भगवती चौहान घर में रहने आई थी। आरोप है कि उसने स्प्राईट और बूंदी के लड्डू में नशीला पदार्थ मिलाकर परिवार को खिलाया, जिसके बाद कई लोगों की तबीयत बिगड़ गई। इसी दौरान महिला जेवर चोरी करने लगी, तभी बेटी पूजा की नींद खुल गई और उसने शोर मचा दिया। परिजनों ने महिला को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Ashish shukla
    Ashish shukla
    Social Media Manager पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.