रीयांबड़ी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कई कार्य संतोषजनक पाए गए नागौर जिले के उपखंड क्षेत्र रीयांबड़ी में पेयजल व्यवस्था एवं ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के अधीन चल रहे कार्यों तथा पूर्ण किए जा चुके कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम थांवला में नहर जल पम्पहाउस का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिदिन लगभग 0.7 एमएलडी पानी प्राप्त हो रहा है, जबकि कुल मांग 2.5 एमएलडी है। विभागीय प्रतिनिधियों ने बताया कि भेरूंदा एवं रीयांबड़ी नहर परियोजना के अंतिम छोर पर स्थित हैं, जिसके कारण इन क्षेत्रों को सीमित मात्रा में 2-3 एमएलडी नहर जल प्राप्त हो रहा है। थांवला गांव के रेणीवालों की ढाणी में हैंडपंप मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। गांव में वर्तमान में कुल 44 हैंडपंप कार्यशील हैं। इसके अतिरिक्त थांवला के आसपास के कई हैंडपंपों का भी निरीक्षण किया गया, जो सभी चालू अवस्था में पाए गए। जठालिया मोहल्ला, थांवला के पास पाइपलाइन लीकेज मरम्मत कार्य की भी जांच की गई, जहां टीम द्वारा तीन लीकेज को ठीक किया गया। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्य 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत ट्यूबवेल गहरीकरण कार्य का निरीक्षण ग्राम शेखपुरा, सूदवार एवं जसवंतपुरा में किया गया, जो कार्यशील पाया गया। वर्तमान में भेरूंदा एवं थांवला क्षेत्र में जल आपूर्ति मुख्यतः भूजल स्रोतों जैसे ओपनवेल एवं ट्यूबवेल पर आधारित है। उपखंड पादूकलां के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कुल 180 ट्यूबवेल एवं 1197 हैंडपंप कार्यरत हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत रीयांबड़ी, पादूकलां, थांवला एवं भेरूंदा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रिया, पीएचईडी के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।
रीयांबड़ी क्षेत्र में पेयजल व्यवस्थाओं का निरीक्षण, कई कार्य संतोषजनक पाए गए नागौर जिले के उपखंड क्षेत्र रीयांबड़ी में पेयजल व्यवस्था एवं ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्यों की स्थिति का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पीएचईडी के अधीन चल रहे कार्यों तथा पूर्ण किए जा चुके कार्यों की समीक्षा की गई। ग्राम थांवला में नहर जल पम्पहाउस का निरीक्षण किया गया, जहां प्रतिदिन लगभग 0.7 एमएलडी पानी प्राप्त हो रहा है, जबकि कुल मांग 2.5 एमएलडी है। विभागीय प्रतिनिधियों ने बताया कि भेरूंदा एवं रीयांबड़ी नहर परियोजना के अंतिम छोर पर स्थित हैं, जिसके कारण इन क्षेत्रों को सीमित मात्रा में 2-3 एमएलडी नहर जल प्राप्त हो रहा है। थांवला गांव के रेणीवालों की ढाणी में हैंडपंप मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया गया, जो संतोषजनक पाया गया। गांव में वर्तमान में कुल 44 हैंडपंप कार्यशील हैं।
इसके अतिरिक्त थांवला के आसपास के कई हैंडपंपों का भी निरीक्षण किया गया, जो सभी चालू अवस्था में पाए गए। जठालिया मोहल्ला, थांवला के पास पाइपलाइन लीकेज मरम्मत कार्य की भी जांच की गई, जहां टीम द्वारा तीन लीकेज को ठीक किया गया। इसके साथ ही ग्रीष्मकालीन आकस्मिक कार्य 2026-27 के अंतर्गत स्वीकृत ट्यूबवेल गहरीकरण कार्य का निरीक्षण ग्राम शेखपुरा, सूदवार एवं जसवंतपुरा में किया गया, जो कार्यशील पाया गया। वर्तमान में भेरूंदा एवं थांवला क्षेत्र में जल आपूर्ति मुख्यतः भूजल स्रोतों जैसे ओपनवेल एवं ट्यूबवेल पर आधारित है। उपखंड पादूकलां के अंतर्गत इन क्षेत्रों में कुल 180 ट्यूबवेल एवं 1197 हैंडपंप कार्यरत हैं। साथ ही जल जीवन मिशन के तहत रीयांबड़ी, पादूकलां, थांवला एवं भेरूंदा में पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी रिया, पीएचईडी के अधिकारी एवं कर्मचारी सहित संबंधित विभागों के कार्मिक उपस्थित रहे।
- Post by रमेश सिंह1
- थांवला क्षेत्र मे निराश्रित गोवंशों को एक गाडी हरा चारा खिलाया गया .थांवला क्षेत्र के पांच किलोमीटर के दायरे मे. यह सेवा 121 दिन तक चलेगी यह सेवा आप सभी के सहयोग से चालु रहेगी गौरक्षादल टीम थांवला द्वारा निर्मित पानी खेलियां प्रतिदिन टैंकरों के माध्यम से भरवाई जा रही है2
- पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है ,,घटना में सभी की सलामती की दुआ करते हैं,,रिफाइनरी मारवाड़ क्षेत्र के लिए गर्व का प्रोजेक्ट है।1
- मूंडवा तहसील के संखवास में अक्षय तृतीया के अवसर पर संखवास के देवासी मौहल्ला स्थित महात्मा गांधी विद्यालय में भामाशाहों द्वारा बनाये जा रहे तीन कमरो की नींव का भूमिपूजन किया समाजसेवी महावीर जांगिङ ने बताया कि भामाशाह बंशीलाल देवासी ने विद्यालय परिसर के लिए अपना बेशकीमती 50×50 का भूखण्ड शिक्षार्थ दान में दिया इसी परिसर में भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल की तरफ से दो कमरे मय बरामदा तथा भामाशाह पूर्व सरपंच अर्जुनराम ईनाणियां की तरफ से एक कमरा मय बरामदा का निर्माण किया जायेगा शाला प्राचार्य भंवरलाल कासनियां ने बताया कि आज के आर्थिक युग में बंशीलाल देवासी द्वारा शिक्षार्थ दी गई भूमि एवं भामाशाह भीखमचंद श्रीनारायण अटल द्वारा दो कमरे एवं अर्जुनराम ईनाणियां द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाना प्रेरणादायक है भामाशाह श्रीनारायण अटल ने बताया कि महात्मा गांधी विद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा एवं संस्कारो के उत्तम निर्माण के साथ उनमें अनुशासन भी अच्छा मिलता है जो कि जगसराहनीय है इस मौके पर दानाराम देवासी महावीर सिंह चौहान तुलसीराम व्यास महावीर जांगिङ हनुमानसिंह बङगुर्जर महिपाल कुंकणा जयसिंह हसन खान हरिराम रिछपाल कंकङावा मुकेश डूंगरराम बावरी भूटाराम देवासी निरमा पिंकी चारण सहित ग्रामीण एवं विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा..1
- Ajmer Se pisaangan ki or ja rahi thi bus mayre mein santulit hokar palti Kai vyakti Ghayal hue1
- बालोतरा/पचपदरा। बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित HPCL राजस्थान रिफाइनरी (HRRL) में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लगने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी के मुख्य CGU (Coker Gas Unit) प्लांट में लगी, जहां से अचानक धुआं और ऊंची लपटें उठती नजर आईं। घटना के तुरंत बाद रिफाइनरी प्रबंधन, सुरक्षा एजेंसियां और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। रिफाइनरी के भीतर मौजूद फायर सेफ्टी सिस्टम भी सक्रिय कर दिए गए हैं, ताकि आग को अन्य यूनिट्स तक फैलने से रोका जा सके। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। एहतियात के तौर पर आसपास के हिस्सों को खाली कराया गया और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया। इस घटना की गंभीरता इसलिए और बढ़ गई है क्योंकि मंगलवार, 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस रिफाइनरी को राष्ट्र को समर्पित करने के लिए यहां आने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है। विशेषज्ञों की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है और तकनीकी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग पर जल्द काबू पाने के निर्देश दिए। वहीं, पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं।1
- Post by KHABRON KA SAFAR NEWS1
- Post by रमेश सिंह1