जनता दरबार में आए 11 मामले में 5 का हुआ निष्पादन आंगनबाड़ी केंद्र प्रारंभिक शिक्षा का है सशक्त आधार इसराइन कला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 248 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कुमारखंड । इसराइन कला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 248 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को मुखिया निलोफर नाज ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बालविकास परियोजना और मनरेगा योजना के तहत आवंटित 9 लाख 96 हजार 627 रुपये की प्राक्कलित राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया गया। अब यहां पर छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। प्रखंड समन्वयक आशीष देव ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। मौके पर मनरेगा जेई मुकेश कुमार मुकुंद , एलएस कोमल रानी, डाटा इंट्री आपरेटर कमलेश कुमार सिंह, सेविका सितारा प्रवीण, सहायिका कदीरा खातून, संवेदक सह वार्ड सदस्य सीताराम यादव के साथ ही दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
जनता दरबार में आए 11 मामले में 5 का हुआ निष्पादन आंगनबाड़ी केंद्र प्रारंभिक शिक्षा का है सशक्त आधार इसराइन कला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र 248 के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन कुमारखंड । इसराइन कला पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 248 का पीएम जन-मन योजना के तहत नवनिर्मित भवन का शुक्रवार को मुखिया निलोफर नाज ने फीता काट कर शुभारंभ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बालविकास परियोजना और मनरेगा योजना के तहत आवंटित 9 लाख 96 हजार 627 रुपये की प्राक्कलित राशि से आंगनबाड़ी केंद्र भवन बनाया गया। अब यहां पर छोटे-छोटे बच्चे को पक्की भवन में बैठकर पठन पाठन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र एक भवन नहीं बल्कि हमारे बच्चों के उज्जवल भविष्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा का सशक्त आधार है। प्रखंड समन्वयक आशीष देव ने उपस्थित सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजें तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाएं। साथ ही कहा की यदि बच्चों को प्रारंभिक अवस्था से ही उचित पोषण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो तो वह भविष्य में एक स्वस्थ, शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक बनते हैं। मौके पर मनरेगा जेई मुकेश कुमार मुकुंद , एलएस कोमल रानी, डाटा इंट्री आपरेटर कमलेश कुमार सिंह, सेविका सितारा प्रवीण, सहायिका कदीरा खातून, संवेदक सह वार्ड सदस्य सीताराम यादव के साथ ही दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।
- मधेपुरा में पंचायत प्रतिनिधियों का महाजुटान, 125 दिन रोजगार की गारंटी पर मंथन मधेपुरा के कला भवन में आज पंचायत प्रतिनिधियों का बड़ा जुटान हुआ। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से आयोजित पंच सम्मेलन में जिले के प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, मुखिया समेत बड़ी संख्या में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन में ग्रामीण विकास को रफ्तार देने और VB-G RAM G अधिनियम के प्रावधानों को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। नए कानून के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी का प्रावधान है। दरअसल मधेपुरा के कला भवन में पंचायत प्रतिनिधियों का जमावड़ा मंच पर ग्रामीण विकास की योजनाओं की चर्चा और पंचायत प्रतिनिधियों के सामने नए रोजगार कानून की जानकारी। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से आयोजित पंच सम्मेलन में जिले के त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख, जिला परिषद सदस्य और मुखिया समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सम्मेलन में पहुंचे। सम्मेलन का सबसे बड़ा फोकस रहा VB-G RAM G अधिनियम जिसके तहत ग्रामीण परिवारों को रोजगार का ज्यादा अवसर देने की बात कही गई। नए प्रावधान के मुताबिक पात्र ग्रामीण परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिनों के मजदूरी रोजगार की गारंटी देने का प्रावधान है। यानी ग्रामीण इलाकों में रोजगार के दिनों को बढ़ाने के साथ-साथ गांवों में विकास कार्यों को भी गति देने की कोशिश है। इस कानून के तहत सिर्फ रोजगार उपलब्ध कराने पर ही जोर नहीं हैबल्कि ऐसे काम कराने की योजना है, जिनसे गांवों में लंबे समय तक फायदा मिलता रहे। जल संरक्षण से जुड़े काम ग्रामीण आधारभूत संरचना का विकास आजीविका से जुड़े कार्य और मौसम संबंधी चुनौतियों से बचाव के लिए जरूरी योजनाएं इन कार्यों के जरिए एक तरफ ग्रामीणों को मजदूरी रोजगार देने की कोशिश है, तो दूसरी तरफ गांवों में स्थायी परिसंपत्तियां तैयार करने पर भी जोर है। सम्मेलन में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को भी बेहद महत्वपूर्ण बताया गया। जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे सरकार की योजनाओं और नए कानून की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाएं। खास तौर पर पात्र परिवारों की पहचान उन्हें रोजगार से जोड़ना और विकास योजनाओं का जमीन पर सही तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित करना पंचायत प्रतिनिधियों की जिम्मेदारी मानी गई। बाइट — बीरेंद्र कुमार, NEP, DRDA, मधेपुरा कला भवन में हुआ ये पंच सम्मेलन सिर्फ पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक तक सीमित नहीं रहा बल्कि इसे गांवों तक नए रोजगार कानून और ग्रामीण विकास की योजनाओं को पहुंचाने की एक अहम कड़ी के तौर पर देखा गया। अब चुनौती है कि सम्मेलन में दी गई जानकारी कागज और मंच से निकलकर गांव की जमीन तक कितनी पहुंचती है। क्योंकि रोजगार की गारंटी और विकास योजनाओं का असली असर तभी दिखेगा, जब पात्र ग्रामीणों को समय पर काम मिले और पंचायत स्तर पर योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो।4
- Post by Laxman Gupta1
- ब्रेकिंग न्यूज़ | जनता की अपील कजहा पंचायत की समस्याओं के समाधान की मांग तेज! कजहा पंचायत की समस्याओं के समाधान की मांग तेज! कजहा पंचायत के वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 के ग्रामीणों ने श्रीमती लेसी सिंह से जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। साथ ही, जिन कार्यों को लेकर अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाए। 📢 ग्रामीणों की अपील: “श्रीमती लेसी सिंह जी कजहा पंचायत का दौरा कर समस्याओं को देखें और जल्द से जल्द उचित समाधान कराएं। जनता को आपसे उम्मीद है।”1
- सैकड़ों कांवरिया का जत्था देवघर के लिए हुए रवाना प्रत्येक वर्ष जाते हैं बाबा दरबार सावन के सोमवारी को लेकर कांवरियों का जत्था जाना हर साल शुरू हो जाता है क्योंकि बाबा भोलेनाथ के प्रति लोगों को इतना श्रद्धा रहता है की सावन आते ही वे अपने आपको देवघर जाने से रोक नहीं पाते हैं जहां मान्यता है की लंका का राजा रावण द्वारा शिवलिंग स्थापित की गई थी जो द्वादश ज्योतिर्लिंग में एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है। ऐसा ही कांवड़ियों का जत्था देखा गया सौर बाजार में जो नरपत गंज से देवघर के लिए सैकड़ों की संख्या में कांवरिया रवाना हुए। सभी कांवरियों का मानना था की हम लोग किसी निजी स्वार्थ के लिए प्रति वर्ष देवघर नहीं जा रहे हैं बल्कि हमारा समाज सही राश्ते पर चले इसी आशा और विश्वास के साथ देवघर जा रहे हैं।1
- barbigha Jagdishpur kotara Jagdishpur barbigha Jagdishpur kotra padta hai vardi va Jagdishpur kotara gaon padta hai road idhar nahin Hai utra road nahin padta hai Jagdishpur gaon se aane mein suvidha nahin Hai ek bhi prakar road rahana chahie1
- डीआईओ ने सीएचसी का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यक्रम का किया समीक्षा कुमारखंड। सदर अस्पताल मधेपुरा के डीआईओ डॉ बिपिन प्रसाद गुप्ता ने शुक्रवार को सीएचसी पहुंच कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चल रहे विभिन्न कार्यक्रम व टीकाकरण अभियान की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर चलाए गए एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम में पुरे प्रखंड क्षेत्र में छूटे हुए 164 बच्चों को खोजकर उसको 31 अगस्त तक टीका लगा प्रतिरक्षित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि वैसे पुरे जिला में सर्वाधिक टीकाकरण कुमारखंड में 90.9 प्रतिशत हुआ है। जिसमें कुल 164 बच्चे को टीका लगाने से छूट गया है। इसके अलावा उन्होंने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी टीकाकर्मी एएनएम अपने अपने क्षेत्र में नौ माह से पांच साल तक के सभी बच्चों को विटामिन ए की सभी नौ खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पहला खुराक नौ माह पर और उसके बाद हर छह महीने पर एक खुराक पिलाना है। इस दौरान उन्होंने कोल्ड चेन और सीएचसी के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया। मौके पर बीएचएम कुमार धनंजय ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव को लेकर छूट गये बच्चों को प्रतिरक्षित करने के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। इस दौरान बीसीएम उपेन्द्र कुमार अमर, डाटा इंट्री ऑपरेटर सैमसन कुमार, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।1
- कजहा पंचायत के वार्ड संख्या 13, 14 एवं 15 के ग्रामीणों ने श्रीमती लेसी सिंह से जल्द हस्तक्षेप करने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क, नाला, स्ट्रीट लाइट और प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए। साथ ही, जिन कार्यों को लेकर अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति जनता के सामने लाई जाए। 📢 ग्रामीणों की अपील: “श्रीमती लेसी सिंह जी कजहा पंचायत का दौरा कर समस्याओं को देखें और जल्द से जल्द उचित समाधान कराएं। जनता को आपसे उम्मीद है।”3
- काजा पंचायत वार्ड नंबर 13 स्ट्रीट लाइट और सड़क निर्माण हेतु हुआ आंदोलन ग्राम पंचायत का जहां में स्ट्रीट लाइट और सड़क निर्माण में है तो हुआ आंदोलन नल का पैसा मुखिया वार्ड सदस्य समिति सारे खा गए और गांव के लोग उजागर हुए युवाओेंसार4