ईरान-अमेरिका की जंग खत्म होने वाली नही - सम्भल में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी का बड़ा दावा ईरान-अमेरिका की जंग खत्म होने वाली नही - सम्भल में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी का बड़ा दावा शिया-सुन्नी एकता पर बोले खाई खत्म बन चुकी है इत्तेहाद की दीवार सम्भल के मंडी किशन दास सराय में आयोजित खास मजलिस में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने ईरान-अमेरिका संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। मजलिस में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। मौलाना ने कहा कि ईरान और अमेरिका की जंग फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है और लोगों को अपनी उम्मीदें वास्तविक रखनी चाहिए। मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने कहा कि ईरान अपने संसाधनों पर किसी दूसरे देश का कब्जा स्वीकार नहीं करेगा। उनके मुताबिक, अमेरिका और ईरान दोनों अपने-अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस संघर्ष को खत्म करने के लिए किसी एक पक्ष का पीछे हटना जरूरी होगा। 15 अगस्त के मौके पर उन्होंने हिंदुस्तानी मुसलमानों से एकता, भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज से हर तरह के भेदभाव को खत्म कर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। भारत के नजरिए पर मौलाना ने कहा कि भारत ने औपनिवेशिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष किया है और आजादी के इतिहास को याद करते हुए दुनिया में इंसाफ और आजादी की आवाज को मजबूत किया जाना चाहिए। वहीं सम्भल में शिया-सुन्नी एकता पर उन्होंने कहा कि अब दोनों समुदायों के बीच की “खाई खत्म हो चुकी है और इत्तेहाद की दीवार बन चुकी है।” उन्होंने इस एकता को और मजबूत करने की जरूरत बताई। बाइट - मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी
ईरान-अमेरिका की जंग खत्म होने वाली नही - सम्भल में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी का बड़ा दावा ईरान-अमेरिका की जंग खत्म होने वाली नही - सम्भल में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी का बड़ा दावा शिया-सुन्नी एकता पर बोले खाई खत्म बन चुकी है इत्तेहाद की दीवार सम्भल के मंडी किशन दास सराय में आयोजित खास मजलिस में मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने ईरान-अमेरिका संघर्ष को लेकर बड़ा बयान दिया। मजलिस
में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने शिरकत की। मौलाना ने कहा कि ईरान और अमेरिका की जंग फिलहाल खत्म होने वाली नहीं है और लोगों को अपनी उम्मीदें वास्तविक रखनी चाहिए। मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी ने कहा कि ईरान अपने संसाधनों पर किसी दूसरे देश का कब्जा स्वीकार नहीं करेगा। उनके मुताबिक, अमेरिका और ईरान दोनों अपने-अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और इस संघर्ष को
खत्म करने के लिए किसी एक पक्ष का पीछे हटना जरूरी होगा। 15 अगस्त के मौके पर उन्होंने हिंदुस्तानी मुसलमानों से एकता, भाईचारे और मोहब्बत के साथ रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज से हर तरह के भेदभाव को खत्म कर युवाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहिए। भारत के नजरिए पर मौलाना ने कहा कि भारत ने औपनिवेशिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष
किया है और आजादी के इतिहास को याद करते हुए दुनिया में इंसाफ और आजादी की आवाज को मजबूत किया जाना चाहिए। वहीं सम्भल में शिया-सुन्नी एकता पर उन्होंने कहा कि अब दोनों समुदायों के बीच की “खाई खत्म हो चुकी है और इत्तेहाद की दीवार बन चुकी है।” उन्होंने इस एकता को और मजबूत करने की जरूरत बताई। बाइट - मौलाना ज़मीर अब्बास जाफरी
- संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा मुख्य गेट का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल संभल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक हादसा मुख्य गेट का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, दो घायल संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव मदाला फतेहपुर स्थित अल हसनैन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। स्कूल के मुख्य गेट का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे की चपेट में आने से तीन बच्चे दब गए। हादसे में निजाम पुत्र नईम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शैफली और शैदान गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच स्कूल परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान मुख्य गेट पर बना छज्जा अचानक नीचे आ गिरा। छज्जा गिरते ही स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और स्कूल स्टाफ ने आनन-फानन में मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में निजाम ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घायल दोनों बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। तीनों बच्चे गांव मदाला फतेहपुर के ही बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतक बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया। स्वतंत्रता दिवस की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपजिलाधिकारी विकास चंद्र, तहसीलदार धीरेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी असमोली अमन वर्मा, पुलिस टीम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गिरे हुए छज्जे और स्कूल परिसर का जायजा लेने के साथ ही मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। हादसे के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और भवन की स्थिति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है।1
- sadak samband main gher ke samne bhut pani bara rehta hai bachho ko school aane jane main bhut paresani ka samna kerna pad raha h1
- Kai Mahon se Kai salon se tooti Hui Yeh, Sadak Abhi Tak kisi ki gaur nahin hai kya aise. He Padi rahegi. Is Sadak jilabadyun faisil?Busy block isnam Nagar, isnama Khetra Sadak Kai salon se aisi?He Padi Hui hai kisi, ki Nazar nahin pad Rahi iss per kya.He sadak aise he padi rahegi1
- और उसके बाद झंडा को सलामी दिलवाई गई । बाहर से आए हुए अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। और उसके बाद झंडा को सलामी दिलवाई गई । बाहर से आए हुए अतिथिगणों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।1
- रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का भूमि पूजन, उमड़ा जनसैलाब फतेहगंज पश्चिमी। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के शौर्य, साहस और बलिदान की स्मृति में रविवार को लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापना के लिए भव्य भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगरवासी और क्षेत्रवासी शामिल हुए। लोगों ने वीरांगना के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. डीसी वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, भाजपा जिला मंत्री संजय चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य मंजू कोरी, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, व्यापारी सचिन चौहान सभासद अबोध सिंह, सभासद मोन ठाकुर, पूर्व चेयरमैन विजय गुप्ता व कृष्णपाल मौर्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक डॉ डीसी वर्मा ने कहा कि वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी ने देश की स्वतंत्रता और स्वाभिमान के लिए अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी वीरता और बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। लोधी नगर चौराहा पर उनकी प्रतिमा स्थापित होना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। समारोह के दौरान रानी अवंती बाई लोधी के जयकारों से माहौल गूंज उठा। उपस्थित लोगों ने प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन को ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताते हुए आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम में नगर एवं क्षेत्र से आए लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।4
- उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दी सभी क्षेत्रवासियों को 80 वे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं1
- संभल। पत्रकार मुबारक अली की बेटी इनाया अल्वी का जन्मदिन 15 अगस्त 2026 को परिवार के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल 🎂 इनाया अल्वी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया संभल। पत्रकार मुबारक अली की बेटी इनाया अल्वी का जन्मदिन 15 अगस्त 2026 को परिवार के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्मदिन के अवसर पर परिवार में खुशी का माहौल रहा और केक काटकर इनाया अल्वी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नन्ही इनाया को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने इनाया अल्वी के उज्ज्वल भविष्य, अच्छी सेहत, खुशहाल जीवन और लंबी उम्र की कामना की। परिवार की ओर से जन्मदिन के इस खास मौके पर सभी का आभार व्यक्त किया गया। दिनांक: 15 अगस्त 2026 📍 स्थान: संभल 📰 संवाददाता: मुबारक अली, पत्रकार2
- 📍 ग्राम आदमपुर अमरोहा में गूँजा जयहिन्द 🇮🇳✨ आज 15 अगस्त 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम आदमपुर थाना आदमपुर तहसील हसनपुर ज़िला अमरोहा में देशभक्ति का एक अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। यहाँ एक बेहद भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की ख़ास झलकियाँ: सभी धर्मों और वर्गों के लोगों की एकजुट भागीदारी सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल 🤝 माननीय सतीश प्रधान जी माननीय सुलेमान प्रधान जी माननीय डॉ रेहान ज़रिफ नेता जी साने आलम आरिफ एडवोकेट और सभी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति। डीजे पर बजते देशभक्ति के गीत और सामूहिक राष्ट्रगान के साथ जोश से भरा माहौल। 🎶🔊 समस्त ग्रामवासियों का अभूतपूर्व सहयोग और उत्साह। यह रैली आदमपुर की एकता भाईचारे और देशप्रेम का प्रतीक बनकर उभरी। आइए हम सब मिलकर अपने देश की आन बान और शान तिरंगे को हमेशा ऊँचा रखने का संकल्प लें। #IndependenceDay #आदमपुर #अमरोहा #तिरंगा_रैली #15August #80thIndependenceDay #एकता #भाईचारा #देशभक्ति #खबरेंउत्तरप्रदेशकी #Hasanpur #Muradabad #IndianFlag 📸 रिपोर्टर एमएफ खान2
- मुरादाबाद के हिमगिरी कॉलोनी शिव मंदिर के सामने बनी गुप्ता जी की परचूनी की दुकान के ऊपर पतंग उतारने के लिए चढ़ा 11 साल का मासूम बच्चा पतंग से ध्यान हटा अचानक 11 हजार की लाइन पर हाथ रख गया उसके बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई आसपास के लोगों ने शोर मचा कर कुत्ते घर वालों को बुलाया तब तक वह करंट से बहुत बुरी तरह झुलाज चुका था1