logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का मोर्चा, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग निजी स्कूलों की मनमानी पर अभिभावकों का मोर्चा, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की उठाई मांग कासगंज। जिले में निजी विद्यालयों की कथित मनमानी, शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण और अभिभावकों के आर्थिक शोषण के विरोध में संचालित "शिक्षा को लूट से मुक्त करो जन आंदोलन" के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी को संबोधित एक ज्ञापन सदर उपजिलाधिकारी को सौंपा गया। ज्ञापन में पूर्व में गठित जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक करने तथा दोषी विद्यालयों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि पिछले वर्ष अभिभावकों की शिकायतों के आधार पर जिला प्रशासन ने निजी विद्यालयों में फीस, डोनेशन, अनावश्यक पुस्तकें, ड्रेस परिवर्तन सहित विभिन्न अनियमितताओं की जांच के लिए समिति गठित की थी, लेकिन आज तक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और न ही कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। इससे अभिभावकों में असंतोष व्याप्त है। आंदोलन की प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं— जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए। दोषी विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई हो। सभी विद्यालयों में NCERT आधारित पाठ्यक्रम का 100 प्रतिशत अनुपालन कराया जाए। डोनेशन एवं अन्य अवैध शुल्कों पर रोक लगाई जाए। प्रत्येक विद्यालय अपनी फीस संरचना सार्वजनिक करे। नियमों के अनुरूप ही फीस वृद्धि की जाए। ड्रेस में बार-बार बदलाव पर रोक लगाई जाए। ग्रीष्मकालीन अवकाश की फीस एवं शिक्षकों के वेतन को लेकर स्पष्ट व्यवस्था लागू की जाए। जिला स्तरीय प्रभावी शिकायत निवारण तंत्र स्थापित किया जाए। शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही (Accountability) सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन में कहा गया कि आंदोलन का उद्देश्य किसी विद्यालय या संस्था का विरोध करना नहीं, बल्कि जनपद के प्रत्येक विद्यार्थी को आर्थिक शोषण से मुक्त, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इस दौरान हरवीर सिंह भारतीय, शील प्रिय विद्यार्थी, सोनू भंडारी, सुखवीर सिंह यादव, अरविंद माथुर, विकास पाठक, संकल्प पचौरी, अनुपम वार्ष्णेय, रोहतास यादव, शैलेंद्र यादव, महेंद्र सिंह राजपूत, निर्भय यादव, संदीप कुमार, शैलेश यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Soron Live 24
Soron Live 24
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•

More news from Kasganj and nearby areas
  • बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों पर छाया संकट
    1
    बदायूं के कछला गंगा घाट पर गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों पर छाया संकट
    user_देवेन्द्र प्रताप सिंह
    देवेन्द्र प्रताप सिंह
    Local News Reporter Sahawar, Kasganj•
    19 hrs ago
  • लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    1
    लखनऊ : फर्जी PRESS लिखी गाड़ियों पर लखनऊ के हजरतगंज मे चलाया गया अभियान। पत्रकारों से उनके संस्थान, उनकी एक्टिविटी के बारे मे भी जा रहा पूछा...। ये वीडियो देखिए...।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Minor Pan Card Apply instant Sirf 3 din me pdf mil jayega
    1
    Minor Pan Card Apply instant Sirf 3 din me pdf mil jayega
    user_ProPan Gateway
    ProPan Gateway
    अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • #दिल्ली मोदी जी, योगी जी और अमित शाह जी ने देवरिया की बैतालपुर चीनी मिल दोबारा शुरू कराने के बड़े-बड़े
    1
    #दिल्ली मोदी जी, योगी जी और अमित शाह जी ने देवरिया की बैतालपुर चीनी मिल दोबारा शुरू कराने के बड़े-बड़े
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • संसद में हुए विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में भगवा के अपमान पर साधु संतों में रोष
    1
    संसद में हुए विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में भगवा के अपमान पर साधु संतों में रोष
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक, #BREAKING
    1
    यूपी में कांवड़ यात्रा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त, DGP ने की समीक्षा बैठक,
#BREAKING
    user_अनुज कुमार सिहं
    अनुज कुमार सिहं
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में लगातार बनी हुई जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष
    1
    #मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला रामपुरी में लगातार बनी हुई जल निकासी की समस्या के स्थायी समाधान को मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने पालिकाध्यक्ष
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *एटा: कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या की कोशिश, आरोपी सनी फरार* *एटा।* कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र के नगला रूपी गांव में मध्यरात्रि एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी कसकर उसे बेहोश कर दिया। पीड़िता के बेटे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना 30/31 जुलाई 2026 की रात करीब 1:20 बजे की है। पीड़िता के देवर मनोज कुमार पुत्र अल्लापाल सिंह ने कोतवाली आवागढ़ में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। *पहले भी कर चुका था हरकत* तहरीर के मुताबिक लगभग एक महीने पहले भी आरोपी *सनी कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह* निवासी नगला रूपी ने पीड़िता *शनि कुमार पुत्री सुरेंद्र* के साथ खेत पर चारा लेते समय छेड़छाड़ की कोशिश की थी। तब सामाजिक स्तर पर समझौता होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी। *पीछे के दरवाजे से घुसा, पहले मारपीट फिर दुष्कर्म* मनोज का आरोप है कि 30/31 जुलाई की रात करीब 1:20 बजे आरोपी सनी घर के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुस आया। उसने पहले शनि के साथ मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शनि की जान लेने के इरादे से गले में बूते का फीता कस दिया और उसे बेहोश कर फर्श पर छोड़कर बैठ गया। *बेटे के आने से बची जान* करीब 4 बजे जब शनि का बेटा घर आया और उसने शोर मचाया तो आरोपी घबरा कर भाग निकला। परिवार के लोगों ने आकर शनि के गले से रस्सी खोली और उसे बचाया। *मुकदमा दर्ज, तलाश जारी* पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर आरोपी सनी कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, मारपीट व घर में घुसपैठ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
    4
    *एटा: कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म, गला घोंटकर हत्या की कोशिश, आरोपी सनी फरार*
*एटा।* कोतवाली आवागढ़ क्षेत्र के नगला रूपी गांव में मध्यरात्रि एक युवक ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या करने का प्रयास किया। आरोपी ने पीड़िता के गले में रस्सी कसकर उसे बेहोश कर दिया। पीड़िता के बेटे के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना 30/31 जुलाई 2026 की रात करीब 1:20 बजे की है।
पीड़िता के देवर मनोज कुमार पुत्र अल्लापाल सिंह ने कोतवाली आवागढ़ में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
*पहले भी कर चुका था हरकत*  
तहरीर के मुताबिक लगभग एक महीने पहले भी आरोपी *सनी कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह* निवासी नगला रूपी ने पीड़िता *शनि कुमार पुत्री सुरेंद्र* के साथ खेत पर चारा लेते समय छेड़छाड़ की कोशिश की थी। तब सामाजिक स्तर पर समझौता होने के कारण पुलिस में शिकायत नहीं की गई थी।
*पीछे के दरवाजे से घुसा, पहले मारपीट फिर दुष्कर्म*  
मनोज का आरोप है कि 30/31 जुलाई की रात करीब 1:20 बजे आरोपी सनी घर के पीछे वाले दरवाजे से अंदर घुस आया। उसने पहले शनि के साथ मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने शनि की जान लेने के इरादे से गले में बूते का फीता कस दिया और उसे बेहोश कर फर्श पर छोड़कर बैठ गया।
*बेटे के आने से बची जान*  
करीब 4 बजे जब शनि का बेटा घर आया और उसने शोर मचाया तो आरोपी घबरा कर भाग निकला। परिवार के लोगों ने आकर शनि के गले से रस्सी खोली और उसे बचाया।
*मुकदमा दर्ज, तलाश जारी*  
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर तहरीर के आधार पर आरोपी सनी कुमार के खिलाफ दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, मारपीट व घर में घुसपैठ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया है।
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.