logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्राणपुर के खूनी पुलिया पर फिर एक बड़ा हादसा, प्राणपुर प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत जोडंगा मोड़ पर आज फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ ऊंचे कलवर्ट की वजह से आज शाम करीब 5:00 बजे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक ऑटो जोडंगा मोड़ की ऊँची पुलिया के पास पहुँचा। पुलिया की अचानक ऊँचाई देखकर ऑटो चालक ने जोर से ब्रेक मार दिया। पीछे से आ रहे बाइक सवार संभल नहीं पाए और सीधे ऑटो के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि ऑटो वाला मौके से भाग निकला। जबकि बाइक के साथ हादसे में दो लोग मोहम्मद फिरोज उम्र 32 वर्ष पिता- जमील साकिन रसीदपुर गोबरा थाना अहमदाबाद, शेख अताबुल उम्र 55 वर्ष पिता शेख लतीफ साकिन शाह नगर गौरीपुर थाना रोशना गंभीर रूप से घायल हो गये है जो अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कहा कि हादसे की असली वजह रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी की मनमानी है। कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने इस जगह पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए रोशना थाना में हुए जन संवाद के दौरान यहाँ बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने का सख्त आदेश दिया था। लेकिन थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने अपनी मासूमियत दिखाते हुए एसपी साहब के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया और कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वहाँ एसपी साहब के कहने के अनुसार बैरिकेडिंग लगी होती, तो आज फिरोज और अटाबुल अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग नहीं लड़ रहे होते। पुलिस की इसी सुस्ती और बड़े अधिकारियों की बात न मानने की जिद की वजह से आज दो घरों में मातम पसरा है। अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही के बाद जिला प्रशासन थाना अध्यक्ष पर क्या कार्रवाई करता है और इस खूनी पुलिया पर कब सुरक्षा के इंतजाम होते हैं।

on 10 March
user_Mukesh Kumar
Mukesh Kumar
हसनगंज, कटिहार, बिहार•
on 10 March
e93a5eaf-70a4-469e-9af3-573ec76f74eb

प्राणपुर के खूनी पुलिया पर फिर एक बड़ा हादसा, प्राणपुर प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत जोडंगा मोड़ पर आज फिर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहाँ ऊंचे कलवर्ट की वजह से आज शाम करीब 5:00 बजे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सिर्फ एक एक्सीडेंट नहीं है, बल्कि रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी की लापरवाही का नतीजा है। ग्रामीणों ने बताया कि एक ऑटो जोडंगा मोड़ की ऊँची पुलिया के पास पहुँचा। पुलिया की अचानक ऊँचाई देखकर ऑटो चालक ने जोर से ब्रेक मार दिया। पीछे से आ रहे बाइक सवार संभल नहीं पाए और सीधे ऑटो के पीछे जा टकराए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि

272b5674-fed9-48d5-907a-d1ff6c08716d

बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए, जबकि ऑटो वाला मौके से भाग निकला। जबकि बाइक के साथ हादसे में दो लोग मोहम्मद फिरोज उम्र 32 वर्ष पिता- जमील साकिन रसीदपुर गोबरा थाना अहमदाबाद, शेख अताबुल उम्र 55 वर्ष पिता शेख लतीफ साकिन शाह नगर गौरीपुर थाना रोशना गंभीर रूप से घायल हो गये है जो अभी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है, ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर कहा कि हादसे की असली वजह रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी की मनमानी है। कटिहार एसपी शिखर चौधरी ने इस जगह पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए रोशना थाना में हुए जन संवाद के दौरान यहाँ बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड लगाने

0784c041-316f-48d0-a36c-5a0aff59d976

का सख्त आदेश दिया था। लेकिन थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने अपनी मासूमियत दिखाते हुए एसपी साहब के आदेशों को ठेंगा दिखा दिया और कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किया। ग्रामीणों का कहना है कि अगर वहाँ एसपी साहब के कहने के अनुसार बैरिकेडिंग लगी होती, तो आज फिरोज और अटाबुल अस्पताल में जिंदगी-मौत की जंग नहीं लड़ रहे होते। पुलिस की इसी सुस्ती और बड़े अधिकारियों की बात न मानने की जिद की वजह से आज दो घरों में मातम पसरा है। अब देखना यह है कि इस गंभीर लापरवाही के बाद जिला प्रशासन थाना अध्यक्ष पर क्या कार्रवाई करता है और इस खूनी पुलिया पर कब सुरक्षा के इंतजाम होते हैं।

More news from बिहार and nearby areas
  • कटिहार के बरारी में शिक्षा के नाम पर उगाही! टीसी और पेड़ लगाने के नाम पर बच्चों से वसूली का आरोप, वीडियो वायरल कटिहार, संवाददाता: कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों से विभिन्न मदों में पैसे वसूलने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में टीसी देते हेडमास्टर साहब दिख रहे है और वो पैसे भी ले रहे है वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्कूल के हेडमास्टर दिलीप मंडल द्वारा छात्रों से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) के लिए 100 रुपये, पेड़ लगाने के नाम पर 100 रुपये तथा किताब के बदले झाड़ू लाने की मांग की जा रही है। बच्चों का आरोप है कि पढ़ाई के बजाय उनसे इस तरह की वसूली की जा रही है। वीडियो में कुछ बच्चे खुद कैमरे के सामने आकर बताते नजर आ रहे हैं कि उनसे अलग-अलग बहानों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जब इस संबंध में हेडमास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि बातचीत के दौरान पैसे लेने की बात स्वीकार करने का भी दावा किया जा रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    कटिहार के बरारी में शिक्षा के नाम पर उगाही! टीसी और पेड़ लगाने के नाम पर बच्चों से वसूली का आरोप, वीडियो वायरल
कटिहार, संवाददाता:
कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित एक उत्क्रमित मध्य विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक पर बच्चों से विभिन्न मदों में पैसे वसूलने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अभिभावकों और स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है वायरल वीडियो में टीसी देते हेडमास्टर साहब दिख रहे है और वो पैसे भी ले रहे है 
वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि स्कूल के हेडमास्टर दिलीप मंडल द्वारा छात्रों से टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) के लिए 100 रुपये, पेड़ लगाने के नाम पर 100 रुपये तथा किताब के बदले झाड़ू लाने की मांग की जा रही है। बच्चों का आरोप है कि पढ़ाई के बजाय उनसे इस तरह की वसूली की जा रही है।
वीडियो में कुछ बच्चे खुद कैमरे के सामने आकर बताते नजर आ रहे हैं कि उनसे अलग-अलग बहानों से पैसे मांगे जा रहे हैं। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है और वे कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
जब इस संबंध में हेडमास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए नाराजगी जाहिर की। हालांकि बातचीत के दौरान पैसे लेने की बात स्वीकार करने का भी दावा किया जा रहा है, जिसका वीडियो वायरल हो चुका है।
फिलहाल इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले को लेकर शिक्षा विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    58 min ago
  • RPIA रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कटिहार जिला में चलाया यूनियन का सदस्यता अभियान
    1
    RPIA रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया ए राष्ट्रीय सचिव बासुकीनाथ साह कनौजिया पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार बिहार ऑल इंडिया रेलवे शु साइन वर्कर यूनियन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कटिहार जिला में चलाया यूनियन का सदस्यता अभियान
    user_बासुकी  नाथ साह  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    बासुकी नाथ साह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोकसभा पूर्व सांसद प्रत्याशी कटिहार
    Railway services कटिहार, कटिहार, बिहार•
    11 hrs ago
  • Post by Mukesh Kumar
    1
    Post by Mukesh Kumar
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    19 hrs ago
  • मुख्यमंत्री के कमान संभालते ही सम्राट ने अधिकारीयों को दिए 5 बड़े निर्देश #samratchoudhary #biharpolice #crime #curruption #stop #biharpolitics #janakhbaarnews
    1
    मुख्यमंत्री के कमान संभालते ही सम्राट ने अधिकारीयों को दिए 5 बड़े निर्देश
#samratchoudhary #biharpolice #crime #curruption #stop #biharpolitics #janakhbaarnews
    user_Sufyan babu Repoter
    Sufyan babu Repoter
    Court reporter कटिहार, कटिहार, बिहार•
    22 hrs ago
  • तेज़ रफ्तार ट्रेन के सामने बच्ची, अचानक आई नंदी और फिर हुआ हैरान कर देने वाला हादसा! बच गयी बच्ची की जान...लेकिन सच्चाई कुछ और दिखती है वीडियो एडिट Ai तकनीक का
    1
    तेज़ रफ्तार ट्रेन के सामने बच्ची, अचानक आई नंदी और फिर हुआ हैरान कर देने वाला हादसा! बच गयी बच्ची की जान...लेकिन सच्चाई कुछ और दिखती है वीडियो एडिट Ai तकनीक का
    user_Manendra kumar yadav
    Manendra kumar yadav
    Farmer Purnia East, Bihar•
    16 hrs ago
  • कदवा थाना क्षेत्र के भोग गांव में मोटरसाइकिल और साइकिल के मामूली बात विवाद में चलाई गोली दादी पोती घायल,पूर्णिया में चल रहा है इलाज।बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव वार्ड सं0-2 निवासी सुनील साह पिता गौर साह तथा गांव के रोहित सिंह पिता स्व0 जबुन सिंह के बीच झड़प हुई जिसमें सुनील साह ने गाली गलौज करते हुए रोहित सिंह की मां 60 वर्षीय जानकी देवी व 11 वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी पर गोली चला दिया जिसमें दादी और पोती को गोली मार दी गई जिससे घटनास्थल पर मूर्छित होकर गिर गई।लहू से लतपत दादी पोती को परिजन व आसपास के लोग आनन फानन में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लेजाया गया स्वास्थ्य केंद्र में मुस्तैद चिकित्सक के द्वारा उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया।जहा दोनों दादी पोती इलाज रत हैं।गोली की घटना के बाद गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई ग्रामीणों ने सुनील साह के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की जिसके बाद गुरुवार को पूर्णिया रेंज के आईजी डॉ विवेकानंद घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है मामले की जांच चल रही है एफएसएल टीम जांच में जुड़ गई है
    1
    कदवा थाना क्षेत्र के भोग गांव में मोटरसाइकिल और साइकिल के मामूली बात विवाद में चलाई गोली दादी पोती घायल,पूर्णिया में चल रहा है इलाज।बताया जा रहा है कि कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव वार्ड सं0-2 निवासी सुनील साह पिता गौर साह तथा गांव के रोहित सिंह पिता स्व0 जबुन सिंह के बीच झड़प हुई जिसमें सुनील साह ने गाली गलौज करते हुए  रोहित सिंह की मां 60 वर्षीय जानकी देवी व 11 वर्षीय बेटी अनुष्का कुमारी पर गोली चला दिया जिसमें दादी और पोती को गोली मार दी गई जिससे घटनास्थल पर मूर्छित होकर गिर गई।लहू से लतपत दादी पोती को परिजन व आसपास के लोग आनन फानन में उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज लेजाया गया स्वास्थ्य केंद्र में मुस्तैद चिकित्सक के द्वारा उपचार के बाद स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया।जहा दोनों दादी पोती इलाज रत हैं।गोली की घटना के बाद गांव में स्थिति तनाव पूर्ण हो गई ग्रामीणों ने सुनील साह के घर में आग लगा दी और तोड़फोड़ की जिसके बाद गुरुवार को पूर्णिया रेंज के आईजी डॉ विवेकानंद  घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है मामले की जांच चल रही है एफएसएल टीम जांच में जुड़ गई है
    user_जयप्रकाश भगत
    जयप्रकाश भगत
    आज़मनगर, कटिहार, बिहार•
    14 hrs ago
  • सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जलालगढ़ में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। #hairstyleideas #northindianfood #Diabetes #fltnesschallenge #ambaniwedding #GlamorousModel #famousfood #yogawithwall
    1
    सम्राट चौधरी जी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जलालगढ़ में भव्य विजय जुलूस निकाला गया। #hairstyleideas #northindianfood #Diabetes #fltnesschallenge #ambaniwedding #GlamorousModel #famousfood #yogawithwall
    user_PublicPowerNews24
    PublicPowerNews24
    Newsagent कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•
    17 hrs ago
  • कदवा में आईजी का दौरा, गोलीकांड के बाद गांव बना पुलिस छावनी कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत स्थित भोगांव कोठी गांव में बुधवार देर रात हुए गोलीकांड के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील साह सहित उसके परिवार के तीन सदस्य—रंजीत साह, लवली सिंह और निशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में शामिल 9 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है तथा अन्य संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली सड़क दुर्घटना से हुई। वार्ड सदस्य बबलू सिंह की साइकिल में मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुनील साह ने अपने घर के अंदर से फायरिंग कर दी, जिसमें 11 वर्षीय अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान एक टिन का घर, छह मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक कार जलकर राख हो गए। घटना के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईजी ने बताया कि मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध संपत्ति की जांच कर जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    1
    कदवा में आईजी का दौरा, गोलीकांड के बाद गांव बना पुलिस छावनी
कदवा थाना क्षेत्र के भोगांव पंचायत स्थित भोगांव कोठी गांव में बुधवार देर रात हुए गोलीकांड के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक डॉ. विवेकानंद एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुनील साह सहित उसके परिवार के तीन सदस्य—रंजीत साह, लवली सिंह और निशा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में शामिल 9 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ जारी है तथा अन्य संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत एक मामूली सड़क दुर्घटना से हुई। वार्ड सदस्य बबलू सिंह की साइकिल में मोटरसाइकिल सवार युवक की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान सुनील साह ने अपने घर के अंदर से फायरिंग कर दी, जिसमें 11 वर्षीय अनुष्का कुमारी और 60 वर्षीय जानकी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों का इलाज पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर पर हमला कर आगजनी और तोड़फोड़ की। इस दौरान एक टिन का घर, छह मोटरसाइकिल, एक ऑटो और एक कार जलकर राख हो गए।
घटना के बाद इलाके में अवैध शराब कारोबार को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। आईजी ने बताया कि मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अवैध संपत्ति की जांच कर जब्ती की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
फिलहाल गांव में स्थिति नियंत्रण में है और पुलिस लगातार निगरानी बनाए हुए है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.