Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्रेकिंग न्यूज़ | खड्डा में इलेक्ट्रॉनिक टेंपो पलटा, सात लोग घायल खड्डा-मठिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी तुर्कहां भेजा गया कुशीनगर जनपद के खड्डा-मठिया रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा खड्डा पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे हुआ। दुर्घटना में टेंपो पर सवार करीब सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुर्कहां भेजवाया। घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
Pramod Rauniyar
ब्रेकिंग न्यूज़ | खड्डा में इलेक्ट्रॉनिक टेंपो पलटा, सात लोग घायल खड्डा-मठिया मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा, सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी तुर्कहां भेजा गया कुशीनगर जनपद के खड्डा-मठिया रोड पर एक इलेक्ट्रॉनिक टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा खड्डा पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे हुआ। दुर्घटना में टेंपो पर सवार करीब सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तुर्कहां भेजवाया। घायलों की स्थिति फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया की कालाबाजारी का आरोप, ₹266.50 की जगह ₹400 में बिक रहा बोरा पड़रौना कुशीनगर :विकास खंड विशुनपुरा के मठिया लाल बिहारी चौराहे पर यूरिया खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य की अनदेखी कर खुलेआम अधिक दाम पर यूरिया की बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, 45 किलो वाला एक बोरा यूरिया जहां शासन द्वारा निर्धारित दर ₹266.50 में उपलब्ध कराया जाना चाहिए, वहीं स्थानीय स्तर पर इसे ₹400 तक में बेचा जा रहा है। किसानों का कहना है कि धान की रोपाई और अन्य फसलों के मौसम में यूरिया की मांग बढ़ने का फायदा कुछ दुकानदार उठा रहे हैं। किसानों ने मठिया लाल बिहारी चौराहे स्थित दुकानदार मनोज कुशवाहा पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खेती के महत्वपूर्ण समय में महंगी खाद खरीदने को मजबूर होने से किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है, जिससे आर्थिक संकट गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और कृषि विभाग से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।इस संबंध में सहायक विकास अधिकारी एजी प्रह्लाद प्रसाद से बात करना चाहा गया तो वह मोबाइल नहीं उठाए वही खंड़ विकास अधिकारी अखंड प्रताप ने बताया मैं इसकी जांच करवाता हूँ अगर चार सौ रुपया बोरी यूरिया बेंच है तो कार्यवाही की जायेगी।2
- जनपद कुशीनगर में पत्नी से परेशान युवक ने काटा अपना गुप्तांग। आपको बता दें कि जनपद कुशीनगर के थाना हनुमानगंज अन्तर्गत छितौनी नगर पंचायत के रहने वाले रोहित नामक युवक का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह गहरे मानसिक तनाव में था। रविवार की शाम (10 मई 2026), जब मां खेत से काम कर लौटी, तो उसने बेटे को खून से लथपथ हालत में पाया। बताया जा रहा है कि युवक ने धारदार हथियार से अपना गुप्तांग काट लिया था। जिसके बाद परिजनों ने उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुँचाया, जहाँ से गंभीर हालत देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस तरह की घटना पहली बार नहीं है जब उसने खुद को नुकसान पहुंचाया है। करीब तीन महीने पहले भी पत्नी से विवाद में उसने अपनी उंगली/अंगूठा काटा था। #kushinagar #NewsUpdate1
- पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1
- खुशीनगर में एक ऑनलाइन ऐप ₹10,000 रोज़ कमाने का दावा कर रहा है। उपयोगकर्ताओं को इसे डाउनलोड कर पैसे लगाने के लिए कहा जा रहा है, पर ऐसी योजनाएं अक्सर धोखाधड़ी साबित होती हैं। विशेषज्ञ ऐसी लुभावनी योजनाओं से सावधान रहने की सलाह देते हैं।1
- कुशीनगर के छितौनी नगर पंचायत में पारिवारिक कलह से परेशान एक युवक ने अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया। पत्नी से विवाद के बाद मानसिक तनाव में आकर युवक ने यह खौफनाक कदम उठाया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल रेफर किया गया है।3
- कुशीनगर के रामकोला स्थित पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत से स्थानीय जनता परेशान है। पेट्रोल-डीजल न मिलने के कारण वाहनों के पहिए थम गए हैं, जिससे आवागमन और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक ईंट भट्ठे के पानी भरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से पूरे गाँव में मातम पसर गया है, वहीं ग्रामीणों ने भट्ठा संचालकों की घोर लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जाँच में जुटे हैं।1
- मदरसा में मिला पाकिस्तान निर्मित एक पंखा,पुलिस जांच में जुटी पड़रौना कोतवाली थाना क्षेत्र के एक मदरसे में मिला पकिस्तान निर्मित पखे को पुलिस खोलवाकर ले गयी। पुलिस इसकी गहन जांच शुरु कर दी है।1