Shuru
Apke Nagar Ki App…
खमरिया में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में साथ रही खमरिया पुलिस खमरिया, संवाददाता। थाना खमरिया क्षेत्र के कस्बा खमरिया में बारावफात के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और उत्साह के साथ जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी खिराज-ए-अकीदत पेश की। कस्बे की प्रमुख सड़कों से निकले जुलूस में लोगों में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम जुलूस के साथ मौजूद रही और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। पुलिस की सक्रियता के चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
Saroj Tiwari
खमरिया में जुलूस-ए-मोहम्मदी में उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा में साथ रही खमरिया पुलिस खमरिया, संवाददाता। थाना खमरिया क्षेत्र के कस्बा खमरिया में बारावफात के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और उत्साह के साथ जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के प्रति अपनी खिराज-ए-अकीदत पेश की। कस्बे की प्रमुख सड़कों से निकले जुलूस में लोगों में खासा उत्साह नजर आया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। जुलूस के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थानाध्यक्ष निर्मल तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम जुलूस के साथ मौजूद रही और पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। पुलिस की सक्रियता के चलते जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- शारदा नहर की ब्रांच गांव नरदवल पुरवा और रेलवे पुल के बीच देखा गया मगरमच्छ1
- ईद मिलादुन्नबी पर कस्बा खीरी की मरकजी मस्जिद में हुई कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत कस्बा खीरी। ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक मौके पर लखीमपुर खीरी के कस्बा खीरी स्थित मरकजी मस्जिद में कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत कराई गई। इस मुबारक मौके पर बड़ी संख्या में अकीदतमंद मस्जिद पहुंचे और अदब व एहतराम के साथ कदम-ए-रसूल ﷺ की जियारत की। जियारत के दौरान अकीदतमंदों ने सलातो-सलाम पेश किया और मुल्क व कौम की खुशहाली, अमन-ओ-अमान तथा आपसी भाईचारे के लिए दुआ की। इस दौरान मरकजी मस्जिद में अकीदतमंदों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।1
- लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया सफल अनावरण, माल बेचने वाले लुटेरों समेत खरीदार गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश नेशनल न्यूज़ लाइव एंकर लखीमपुर खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देकर माल बेचने वाले लुटेरों और लूटे गए जेवरात खरीदने वाले खरीदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। ऑपरेशन और गिरफ्तारी का विवरण पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। थाना मोहम्मदी में 25 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु०अ०सं० 499/2026 व 500/2026 (धारा 309(4), 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट) से जुड़े अभियुक्तों को 26 अगस्त 2026 को तड़के 03:22 बजे मोहम्मदी-शाहजहाँपुर मार्ग पर ग्राम शंकरपुर राजा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की भूमिका व पहचान * लूट करने व माल बेचने वाले: रोहित गौतम (21 वर्ष), निवासी ग्राम आंवा दुगईयाँ, पुवायां (शाहजहाँपुर) एवं नितिन गौतम (18 वर्ष), निवासी सुआताली मडैया, मोहम्मदी (खीरी)। * लूट का माल खरीदने वाला: लक्ष्मण गुप्ता (54 वर्ष), निवासी मोहल्ला बाजारगंज, कस्बा व थाना मोहम्मदी (खीरी)। बरामदगी की सूची * वाहन: 01 अदद लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक (बिना नंबर प्लेट)। * हथियार: 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) व 01 अदद जिंदा कारतूस। * नकदी: तलाशी के दौरान लुटेरों से कुल ₹7,800 नकद। * जेवरात: खरीदार के पास से पीली धातु का 01 अदद कान का कुंडल व 01 अदद कान का झाला। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। लखीमपुर खीरी: मोहम्मदी पुलिस ने लूट की घटनाओं का किया सफल अनावरण, माल बेचने वाले लुटेरों समेत खरीदार गिरफ्तार स्क्रिप्ट ब्यूरो संजय कुमार राठौर लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश नेशनल न्यूज़ लाइव एंकर लखीमपुर खीरी: जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मोहम्मदी क्षेत्र में राहगीरों से लूटपाट करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस टीम ने लूट की वारदात को अंजाम देकर माल बेचने वाले लुटेरों और लूटे गए जेवरात खरीदने वाले खरीदार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूटे गए सोने के आभूषण, नकदी, अवैध असलहा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई है। ऑपरेशन और गिरफ्तारी का विवरण पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) व क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम अपराधियों की धरपकड़ में जुटी थी। थाना मोहम्मदी में 25 अगस्त 2026 को पंजीकृत मु०अ०सं० 499/2026 व 500/2026 (धारा 309(4), 317(2) BNS व 3/25 आर्म्स एक्ट) से जुड़े अभियुक्तों को 26 अगस्त 2026 को तड़के 03:22 बजे मोहम्मदी-शाहजहाँपुर मार्ग पर ग्राम शंकरपुर राजा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की भूमिका व पहचान * लूट करने व माल बेचने वाले: रोहित गौतम (21 वर्ष), निवासी ग्राम आंवा दुगईयाँ, पुवायां (शाहजहाँपुर) एवं नितिन गौतम (18 वर्ष), निवासी सुआताली मडैया, मोहम्मदी (खीरी)। * लूट का माल खरीदने वाला: लक्ष्मण गुप्ता (54 वर्ष), निवासी मोहल्ला बाजारगंज, कस्बा व थाना मोहम्मदी (खीरी)। बरामदगी की सूची * वाहन: 01 अदद लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक (बिना नंबर प्लेट)। * हथियार: 01 अदद अवैध तमंचा (315 बोर) व 01 अदद जिंदा कारतूस। * नकदी: तलाशी के दौरान लुटेरों से कुल ₹7,800 नकद। * जेवरात: खरीदार के पास से पीली धातु का 01 अदद कान का कुंडल व 01 अदद कान का झाला। पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है।2
- लखीमपुर खीरी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। लखीमपुर खीरी में पत्नी की शादी उसके प्रेमी से कराने की मांग को लेकर एक युवक टावर पर चढ़ गया। धौरहरा तहसील गेट के पास हुई इस घटना से करीब एक घंटे तक हंगामा मचा रहा। युवक शाहबान का कहना था कि उसकी पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ करा दी जाए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।1
- कस्ता में शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया बारावफात, पुलिस रही मुस्तैद ASTv24 digital शाहिद लखाही कस्ता। मितौली थाना क्षेत्र के कस्ता कस्बे में बारावफात का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मितौली थाना प्रभारी महेश पाठक के नेतृत्व में कस्ता चौकी इंचार्ज जयकृष्णा तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने जुलूस एवं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखी और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व संपन्न कराया। पुलिस की सतर्कता के चलते क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रही। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सक्रियता की सराहना की।1
- मैगलगंज लखीमपुर खीरी पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगे आरोपों का बहू ने किया खंडन मुलायम सिंह जिला संवाददाता मैगलगंज। गुरुदेवखेड़ा के पूर्व प्रधान इरफान खान पर लगाए गए छेड़छाड़ व अवैध धर्मांतरण के आरोपों को लेकर आरोप लगाने वाली महिला की बहू ने सामने आकर इन आरोपों का खंडन किया है। बहू ने मीडिया के सामने कहा कि इरफान खान पर लगाए गए आरोप वास्तविकता से परे हैं और उन्होंने मुश्किल समय में उसकी मदद की थी। बहू के मुताबिक, गर्भावस्था के अंतिम समय में उसकी सास उसे मैगलगंज चौराहे पर छोड़कर चली गई थीं। बाद में उसकी मां ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। बहू का कहना है कि इस कठिन परिस्थिति में इरफान खान ने उसकी मदद की। उसने बताया कि आरोपों में जिस दिन का जिक्र किया गया है, उस दिन इरफान खान उसे मोहम्मदी न्यायालय लेकर गए थे। उसके अनुसार, न्यायालय ने प्रतिमाह 5,000 रुपये गुजारा भत्ता देने का आदेश भी दिया है। बहू ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि व्यक्तिगत विवाद और खुन्नस के चलते इरफान खान को बदनाम करने के लिए गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की अंतिम सच्चाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।1
- Post by राजू कुमार बंसल (पत्रकार)1
- पठानन पुरवा निवासी कलीम(40) की हत्या, खेतों में मिली लाश लखीमपुर खीरी। पठानन पुरवा निवासी कलीम की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। पठान पुरवा और लखनिया पुर के बीच खेतों में कलीम का शव बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही थाना पढ़ुआ पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। मृतक को पुलिस का मुखबिर बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। ।2
- पढ़ुआ थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर कलीम का शव गन्ने के खेत में मिला लखीमपुर खीरी- पठानपुरवा गांव में कलीम खान का शव गन्ने के खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। कलीम पढ़ुआ थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। उसके खिलाफ 20 से अधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, कलीम पूर्व में रहे कुछ थानेदारों के लिए कथित तौर पर दलाली और मुखबिरी करता था। परिजनों ने कलीम की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1