राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन चरखी दादरी, राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए 28 अगस्त तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन चरखी दादरी, 25 अगस्त। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण विभाग द्वारा 7वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जल संरक्षण एवं प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पात्र संगठन, संस्थाएं, जिला प्रशासन, शहरी स्थानीय निकाय, उद्योग एवं अन्य संबंधित इकाइयां इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकती हैं। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि पुरस्कार के लिए आवेदन केवल गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल अवार्डस.जीओवी.आईएन के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है। पात्र आवेदक पुरस्कार से संबंधित विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल तथा जल शक्ति मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पुरस्कार के तहत विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली इकाइयों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें सर्वश्रेष्ठ राज्य, सर्वश्रेष्ठ जिला, सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय, जल क्षेत्र में कार्यान्वित सर्वश्रेष्ठ परियोजना तथा जल क्षेत्र में सीएसआर पहल के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग जैसी प्रमुख श्रेणियां शामिल हैं। सर्वश्रेष्ठ जिला श्रेणी में जल संसाधन प्रबंधन, जल संचय-जनभागीदारी तथा जल जीवन मिशन जैसी उप-श्रेणियां भी शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकताओं में से एक है। भूजल स्तर के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। यह पुरस्कार जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं एवं इकाइयों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने जिला के संबंधित विभागों, संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों तथा अन्य पात्र इकाइयों से आह्वान किया कि वे जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल संसाधन प्रबंधन, जल संचय-जनभागीदारी एवं जल के सदुपयोग की दिशा में किए गए अपने उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निर्धारित समय सीमा में आवेदन करें। उन्होंने सभी पात्र इकाइयों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और आवेदन करते समय निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं आवश्यक दस्तावेजों का विशेष ध्यान रखें।

- Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri: 152-D पर अपहरण का बड़ा ड्रामा! सच आया सामने तो हैरान रह गई पुलिस Charkhi Dadri Fake Kidnapping Samaspur Charkhi Dadri News 152 D Highway News Charkhi Dadri Crime News Fake Kidnapping Case Haryana Samaspur Kidnapping Drama Haryana Police Action Charkhi Dadri 152D Highway Kidnapping Truth Charkhi Dadri Latest News Today Samaspur Village News #CharkhiDadri #CharkhiDadriNews #Samaspur #समसपुर #152D FakeKidnapping KidnappingCase HaryanaPolice HaryanaNews BreakingNews CrimeNews CharkhiDadriUpdate1
- 27 August 2026 Haryana News: Haryana Ki Taja Khabar Mukhya Samachar Haryana Daily News1
- छह साल के बच्चे ने हिला दिया, सिस्टम को एसपी से भीड़ गया1
- #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा #HPSC पीड़ितों के समर्थन और शिक्षा व रोजगार बचाने के लिए संघर्ष का बजेगा 30अगस्त को रोहतक में बिगुल #श्याम पाल रोहिल्ला प्रदेश सचिव ओबीसी ब्रिगेड हरियाणा1
- पुलिस ने बचा लिया... वरना देखिए 3 पंजाबी हिमाचल के क्या कर रहे थे1
- Post by Dainik news Haryana live1
- #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे #नेपाल में भयंकर बाढ़ #पांच मंजिला ईमारतो के ऊपर से गुजरी पानी की लहरे1
- व्यापारियों से मारपीट के मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस का प्रहार 6 आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, हरियाणा समाचार।1