बहराइच में बड़ा हादसा टला झींगा घाट बस स्टैंड पर अचानक बस में आग लग गई आग लगने का कारण की पुष्टि अभी नहीं हो पाई बहराइच के झिंगहाघाट बस स्टैंड के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और ऊँची-ऊँची लपटों के साथ काला धुआं आसमान में फैलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। आग की भयावह लपटों को देखकर आसपास के दुकानदार और यात्री दहशत में आ गए। कई लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में बस धू-धू कर जलने लगी। घटना के बाद पूरे प्राइवेट बस स्टैंड क्षेत्र में डर और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचा। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। ⚠️

- दहेज हत्या मामले में महिला गिरफ्तार, न्यायालय भेजी गई, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गड़ेरियन पुरवा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के दर्ज मामले में आरोपी प्रीति देवी पत्नी बुद्धिलाल निवासी गड़ेरियन पुरवा को सोमवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीनबंधु दुबे, महिला उपनिरीक्षक काजल वर्मा, कांस्टेबल शिवकुमार पांडेय तथा महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। गौरतलब है कि बीते 20 अप्रैल को नवविवाहिता रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- ब्रेकिंग बहराइच झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग इतनी विकराल थी लोग देखते रहे रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। #BahraichPolice #UP Police #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #BahraichUpdate #ViralVideoFacebook ब्रेकिंग बहराइच झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग इतनी विकराल थी लोग देखते रहे रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। #BahraichPolice #UP Police #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #BahraichUpdate #ViralVideoFacebook1
- बहराइच के नानपारा बस स्टेशन पर एक बस में अचानक आग लग गई, जिससे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत यात्रियों को बाहर निकाला गया, राहत की बात है कि कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा में लाखों की लागत से बना RRC सेंटर बदहाल है। इसका गेट टूटा है, कार्यालय में भूसा भरा है और शौचालय बंद पड़े हैं, जो सरकारी व्यवस्था की पोल खोलता है। यह स्थिति स्वच्छता अभियान पर सवाल उठाती है और अधिकारियों की जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लगाती है।1
- लखीमपुर खीरी के रामनगर लहरी गांव में सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से इस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की अपील की है।1
- लखीमपुर खीरी के रैनी पुरवा गांव में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- नानपारा से लखीमपुर मार्ग हुआ बदहाल खराब गुणवत्ता की वजह से एक तरफ बनी और दूसरी तरफ टूटने लगी यह जांच का विषय है नानपारा से लखीमपुर जाने वाले राजमार्ग की हालत इन दिनों राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए बड़ी चिंता का कारण बनी हुई है। हैरानी की बात यह है कि जिस सड़क का निर्माण लगभग एक वर्ष पूर्व ही कराया गया था, वही सड़क अब जगह-जगह से टूटकर गड्ढों में तब्दील होती जा रही है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते नई सड़क इतनी जल्दी खराब हो गई। बरसात और भारी वाहनों के दबाव के बीच सड़क की स्थिति और भी दयनीय होती जा रही है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी है, जिससे रात के समय दुर्घटना होने की संभावना और बढ़ जाती है। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग और निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं। लोगों के अनुसार, जब मुख्य राजमार्गों की यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों की हालत का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। जनता का कहना है कि सरकार द्वारा विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन यदि निर्माण कार्य में पारदर्शिता और गुणवत्ता नहीं होगी तो आम जनता को उसका लाभ नहीं मिल पाएगा। राहगीरों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क की गुणवत्ता की जांच कराई जाए, दोषी ठेकेदारों पर उचित कार्रवाई हो तथा जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।2
- ब्रेकिंग बहराइच झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग इतनी विकराल थी लोग देखते रहे रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। #BahraichPolice #UP Police #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #BahraichUpdate #ViralVideoFacebook ब्रेकिंग बहराइच झिंगहा घाट स्थित बस स्टैंड पर बस में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई आग इतनी विकराल थी लोग देखते रहे रोड पर जाम की स्थिति देखने को मिली। #BahraichPolice #UP Police #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #BahraichUpdate #ViralVideoFacebook1
- बहराइच के नानपारा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गाँव में सरकारी नलकूप से पानी बहुत देर बाद आता है, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधान इसकी देखभाल नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की मांग की है।1