जिला कलेक्टर ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदाताओं का किया सम्मान झालावाड़,। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बुधवार को सीएचसी धर्मशाला बकानी में रक्तकोष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं एवं अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती हैं जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना पूर्णतः सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा विशेष अवसरों पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
जिला कलेक्टर ने रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ, रक्तदाताओं का किया सम्मान झालावाड़,। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने बुधवार को सीएचसी धर्मशाला बकानी में रक्तकोष फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर का आयोजन सामाजिक सरोकार एवं मानव सेवा की भावना को
सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले युवाओं एवं अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान दान है, जिससे अनेक जिंदगियां बचाई जा सकती
हैं जिला कलेक्टर ने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान करना पूर्णतः सुरक्षित है और इससे किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे जन्मदिन, वर्षगांठ अथवा विशेष अवसरों पर रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
- कांग्रेसी नेता इमरान खान पर भड़के तहसीलदार!1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by पत्रकार -सुमित बैरवा1
- लकड़ी काटने जा रही महिला की कुल्हाड़ी छीनकर गले का मंगलसूत्र और कानों में पहने सोने की बालियां छीन कर फरार हुए आरोपी , बसवा के सबडावली गांव का मामला , महिला को पहुंचाया गया बसवा अस्पताल जहां महिला के कानों में लगाए जा रहे टांके1
- Post by Public Power मजदूर की आवाज1
- शहीद रोहिताश लांबा की वीरांगना से मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का आरोप,वीरांगना ने दी थाने में शिकायत,मामला पुलिस जांच में जुटी1
- #वीडियो वायरल1
- फॉर्च्यूनर गाड़ी से 205 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस की कार्यवाही। चित्तौड़गढ़, 18 फरवरी। जिले की भदेसर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक फॉर्च्यूनर गाड़ी से 11 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 205.160 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया है। आईजीपी रेंज उदयपुर के निर्देश पर चलाये गए ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भदेसर थाना पुलिस ने की कार्यवाही। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर, श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज उदयपुर में नशे के विरूद्ध निर्णायक धर्म-युद्ध के रूप में प्रारम्भ किये गये ऑपरेशन 'त्रिनेत्र' के अन्तर्गत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु आदेश प्रसारित किये गये है। इसी क्रम में एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के निर्देशन एवं डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के पर्यवेक्षण मे थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया के नेतृत्व मे मय जाब्ता एएसआई सुनील कुमार, कानि. सुरेन्द्रपाल, रतनसिंह, नरेन्द्र, धर्मेन्द्र, चन्द्र प्रकाश व भैरूलाल द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान भालुण्डी तिराहा पर नाकाबंदी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान एक सदिग्ध फॉर्च्यूनर गाडी तेज गति से लसड़ावन की तरफ से भालुण्डी तिराहे पर आई जिसमें चालक व खलासी सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ था। जिसे रूकने का ईशारा करने पर उक्त वाहन के चालक द्वारा वाहन को वापिस पीछे की तरफ भगाने का प्रयास किया जिस पर कानि धर्मेन्द्र द्वारा स्टॉप स्टिक का प्रयोग कर आगे का बांयी तरफ का टायर ब्रस्ट किया गया। उक्त वाहन को चालक द्वारा टायर के ब्रस्ट करने के उपरांत भी रिर्वस लेकर गाडी को वापस निम्बाहेडा-लसवडावन रोड की तरफ भगा ले गया। जिसका थानाधिकारी व जाप्ता द्वारा करीब 10 किलोमीटर तक पीछा किया। फॉर्च्यूनर कार चालक द्वारा वाहन को भगाते समय गांव भावनाथ की खेडी में खडी एक निजी कार को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया। थानाधिकारी भदेसर एवं जाब्ता द्वारा उक्त गाड़ी का निरंतर पीछा किया गया जिस कारण उक्त फॉर्च्यूनर कार में सवार चालक एवं उसका साथी सरहद भावनाथ की खेडी के पास खेतो मे जाने वाले कच्चे रास्ते मे गाडी को मौके पर छोडकर फरार हो गये। जिनका पुलिस जाब्ता द्वारा पीछा किया गया किन्तु खेतों में खड़ी फसल एवं पहाड़ी रास्ता होने से दोनो व्यक्ति भागने में सफल हो गये। मौके पर छोड़ी गयी फॉर्च्यूनर कार की तलाशी ली गई तो उक्त फॉर्च्यूनर कार में 11 प्लास्टिक के कट्टों मे कुल 205.160 किलोग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ पाया गया। जिसे विधिक प्रावधानानुसार जब्त किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।2