Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का दूसरा वीडियो आया सामने सिपाही ने ड्यूटी लगाने के बदले सिपाहियों और दीवान से 2-2000 रुपए वसूलने का लगाया था आरोप दूसरे वीडियो में सुनील कुमार शुक्ला ने कहा जिन पर वसूली के आरोप हैं, उन्हीं को सौंप दी गई जांच सिपाही ने जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल अमेठी निवासी सिपाही 20 दिन के उपार्जित अवकाश पर है
Anuj Shukla
लखनऊ पुलिस लाइन में तैनात सिपाही सुनील कुमार शुक्ला का दूसरा वीडियो आया सामने सिपाही ने ड्यूटी लगाने के बदले सिपाहियों और दीवान से 2-2000 रुपए वसूलने का लगाया था आरोप दूसरे वीडियो में सुनील कुमार शुक्ला ने कहा जिन पर वसूली के आरोप हैं, उन्हीं को सौंप दी गई जांच सिपाही ने जांच की निष्पक्षता पर उठाए सवाल अमेठी निवासी सिपाही 20 दिन के उपार्जित अवकाश पर है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- ई-रिक्शा और बाइक की भिड़ंत में चार घायल पलिया के थाना सम्पूर्णानगर क्षेत्र की घटना, घायलों को पलिया सीएचसी में कराया गया भर्ती पलिया क्षेत्र में बसही मोड़ के पास शुक्रवार को ई-रिक्शा और बाइक की टक्कर में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटनाक्रम के अनुसार, सम्पूर्णानगर थाना क्षेत्र के निवासी अमृतपाल सिंह अपनी मां प्रदीप कौर को बाइक से दवा दिलाने पलिया जा रहे थे। जैसे ही वह बसही मोड़ के पास पहुंचे, तभी अचानक एक ई-रिक्शा चालक ने वाहन मोड़ दिया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार अमृतपाल सिंह और उनकी मां प्रदीप कौर घायल हो गए। वहीं ई-रिक्शा पर सवार कृष्णानगर निवासी शीला देवी तथा बसही निवासी पूजा भी चोटिल हो गईं। दुर्घटना के बाद राहगीरों की भीड़ जुट गई और सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सम्पूर्णानगर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को देर से मिली। इसका फायदा उठाकर ई-रिक्शा चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। वहीं दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने लाया गया है।1
- नागपुर: नागपुर जिले के खैरी गांव में पुरानी कारों के गोदाम में भीषण आग लग गयी जिसके चलते 500 से अधिक कारें जलकर खाक हो गयी1
- पुलिस अधीक्षक खीरी के निर्देशन में आज रिजर्व पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण का पूर्वाभ्यास किया गया। इसका उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन स्थितियों और भीड़ को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए प्रशिक्षित करना था। अभ्यास के दौरान जवानों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के प्रयोग और त्वरित कार्रवाई की जानकारी दी गई।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में जिलाधिकारी ने जिले के सभी नागरिकों से स्व-जनगणना में भाग लेने की अपील की है। यह पहल स्थानीय स्तर पर सटीक आंकड़े जुटाने और विकास योजनाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है। सभी नागरिकों से इसमें सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया गया है।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें उसने विभाग में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। कांस्टेबल ने कहा कि पुलिस में बिना पैसे कोई काम नहीं होता और यहां ‘काले अंग्रेज’ विभाग चला रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई है।1
- उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में देश की पहली डिजिटल जनगणना के तहत 'स्व-गणना' अभियान शुरू हो गया है। इसमें लोग 34 सवालों के जवाब देकर अपना डेटा खुद ऑनलाइन भर सकेंगे। प्रशासन इसे विकास योजनाओं के लिए सटीक आंकड़े जुटाने का अहम कदम बता रहा है।1
- मौसम बदलते ही बढ़ीं मौसमी बीमारियां, सीएचसी में मरीजों की बढ़ी भीड़ पलिया। मौसम में हो रहे परिवर्तन का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी और उल्टी-दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. भारत सिंह ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों को अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में बाहर मिलने वाले फास्टफूड और खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए। घर का ताजा और स्वच्छ भोजन ही सेवन करें। अधिक से अधिक पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी रहेगा। पानी में ओआरएस घोल मिलाकर पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और कमजोरी से बचाव होता है। डाॅ. ने बताया कि भोजन में काला नमक का प्रयोग करें और दिन में कम से कम एक बार शिकंजी बनाकर अवश्य पिएं। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है और गर्मी व संक्रमण से बचाव में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी है।1
- उत्तराखंड – यह वीडियो केदारनाथ धाम से गाजियाबाद के रितेश ने शेयर किया है। उनका कहना है कि श्रद्धालु रात 2 बजे से लाइन में लगे हुए हैं। सुबह 6 बजे से दर्शन शुरू होने थे, लेकिन सुबह 7 बजे तक भी दर्शन प्रारंभ नहीं हुए। श्रद्धालुओं को बताया गया कि मुख्यमंत्री के आने की वजह से दर्शन अब सुबह 9 बजे के बाद शुरू होंगे। रातभर से हजारों श्रद्धालु लाइन में खड़े और बैठे इंतजार कर रहे हैं, कई लोग वहीं सो गए।1
- उत्तर प्रदेश पुलिस लाइन्स, लखनऊ में एक कांस्टेबल द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों पर जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि प्रकरण की गहन जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।1