शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाल करो, वरिष्ठता का सम्मान करो और TET एवं ई अटेंडेंस वापस लो, गुना, काले कपड़े/ काली पट्टी पहनकर शिक्षकों ने जताया विरोध, शासकीय सेवक सेतु भारत ने सरकार से मांगो पर शीघ्र निर्णय की अपील 1. पुरानी पेंशन बहाली के लिए शासकीय सेवकों ने काले कपड़े पहन कर विरोध किया गया, साथ ही यह विषय ध्यान देने योग्य है कि एक विधायक या सांसद जितने बार पद की शपथ लेते हे, उतनी बार ही पेंशन लेते है और वहीं शासकीय सेवक अपने बुढ़ापे तक सरकार को समर्पित कर देते हे उनकी पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। जो कि शासकीय सेवकों के बुढ़ापे में आत्म सम्मान से जीने के हक को छीन लिया गया हे, 2. शासकीय शिक्षक हितों को लेकर आज शिक्षकों द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने कहा की लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव, योग्यता और सेवाकाल का सम्मान किया जाना चाहिए न कि टेट परीक्षा के माध्यम से आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करना चाहिए। 3. 1998 से लगातार सेवाएं दे रहे शिक्षकों को 2018 से नवीन नियुक्ति मानी गई है जो कि उनकी पूर्व की सेवा को शून्य मान लिया गया है शासन का अंधा कानून लागू किया गया है जिससे शिक्षक समुदाय पूरी तरह से आक्रोशित है आज काले कपड़े वस्त्र पहन कर शासकीय सेवक सेतु भारत के सदस्यों ने सरकार तक यह बात विरोध स्वरूप पहुंचाई है कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन, वरिष्ठता बहाली, टेट परीक्षा से मुक्ति, ई अटेंडेंस से मुक्ति किया जावें। 4. हमारे शिक्षक एप पर शिक्षकों जिम्मेदारी लेने सहमति /असहमति देने कि पोर्टल 3.0 पर समस्त जानकारियों के लिए शिक्षक से सहमति ली जा रही है। जो बिल्कुल ग़लत और निराधार ओप्सन आ रहा है । सहमति/असहमति के लिए विभाग को जिम्मेदारी लेनी चाहिए ।डाटा लीक होने पर किसी शिक्षक के साथ कोई फ्रोड होता है , तो इसकी जिम्मेदारी भी विभाग को लेना चाहिए। 5 शिक्षक विधालय में उपस्थित होकर ई अटेन्डेन्स लगा रहा है तो एक तरफ तो एप पर अटेन्डेन्स लग रही है और वरिष्ठ कार्यालय से शिक्षकों के पास मैसेज आ रहे कि आपके व्दारा आज ई अटेन्डेन्स नहीं लगाई गयी ।
शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का अनोखा प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाल करो, वरिष्ठता का सम्मान करो और TET एवं ई अटेंडेंस वापस लो, गुना, काले कपड़े/ काली पट्टी पहनकर शिक्षकों ने जताया विरोध, शासकीय सेवक सेतु भारत ने सरकार से मांगो पर शीघ्र निर्णय की अपील 1. पुरानी पेंशन बहाली के लिए शासकीय सेवकों ने काले कपड़े पहन कर विरोध किया गया, साथ ही यह विषय ध्यान देने योग्य है कि एक विधायक या सांसद जितने बार पद की शपथ लेते हे, उतनी बार ही पेंशन लेते है और वहीं शासकीय सेवक अपने बुढ़ापे तक सरकार को समर्पित कर देते हे उनकी पुरानी पेंशन बंद कर दी गई है। जो कि शासकीय सेवकों के बुढ़ापे में आत्म सम्मान से जीने के हक को छीन लिया गया हे, 2. शासकीय शिक्षक हितों को लेकर आज शिक्षकों द्वारा शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। शिक्षकों ने कहा की लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे शिक्षकों के अनुभव, योग्यता और सेवाकाल का सम्मान किया जाना चाहिए न कि टेट परीक्षा के माध्यम से आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम करना चाहिए। 3. 1998 से लगातार सेवाएं दे
रहे शिक्षकों को 2018 से नवीन नियुक्ति मानी गई है जो कि उनकी पूर्व की सेवा को शून्य मान लिया गया है शासन का अंधा कानून लागू किया गया है जिससे शिक्षक समुदाय पूरी तरह से आक्रोशित है आज काले कपड़े वस्त्र पहन कर शासकीय सेवक सेतु भारत के सदस्यों ने सरकार तक यह बात विरोध स्वरूप पहुंचाई है कि शीघ्र ही पुरानी पेंशन, वरिष्ठता बहाली, टेट परीक्षा से मुक्ति, ई अटेंडेंस से मुक्ति किया जावें। 4. हमारे शिक्षक एप पर शिक्षकों जिम्मेदारी लेने सहमति /असहमति देने कि पोर्टल 3.0 पर समस्त जानकारियों के लिए शिक्षक से सहमति ली जा रही है। जो बिल्कुल ग़लत और निराधार ओप्सन आ रहा है । सहमति/असहमति के लिए विभाग को जिम्मेदारी लेनी चाहिए ।डाटा लीक होने पर किसी शिक्षक के साथ कोई फ्रोड होता है , तो इसकी जिम्मेदारी भी विभाग को लेना चाहिए। 5 शिक्षक विधालय में उपस्थित होकर ई अटेन्डेन्स लगा रहा है तो एक तरफ तो एप पर अटेन्डेन्स लग रही है और वरिष्ठ कार्यालय से शिक्षकों के पास मैसेज आ रहे कि आपके व्दारा आज ई अटेन्डेन्स नहीं लगाई गयी ।
- केलवाड़ा में युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक, साइबर अपराध व नशामुक्ति पर किया जागरूक जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली केलबाडा थाना परिसर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निर्देश पर युवा सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने युवाओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय बताए। अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल व संदेशों से सतर्क रहने तथा ठगी होने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की। नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में उत्कर्ष चौधरी, कपिल राठौर, पंकज लोरी, भुवनेश गोस्वामी व राहुल प्रजापति सहित सदस्य मौजूद रहे।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 05 सितंबर 2026* *जिला : विदिशा* *सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा 480 ग्राम गांजा बरामद, शमशाबाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ की विधिवत कार्रवाई* दिनांक 04.09.2026 को थाना शमशाबाद पुलिस को मानस हेल्पलाइन के माध्यम से पूर्व में प्राप्त सूचना मिली थी कि मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद स्थित एक मकान के अंदर से अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक एवं वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मकान की तलाशी ली गई। *सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा था गांजा:* तलाशी के दौरान मकान के अंदर कमरे में रखी सेंट्रल टेबल के अंदर छिपाकर रखा कुल 480 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹20,000 है, बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। *आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज:* मामले में थाना शमशाबाद पर अपराध क्रमांक 338/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी के खिलाफ विधिवत कार्रवाई की गई। *आरोपी का नाम:* जितेंद्र उर्फ निरपाल सिंह तोमर, पिता भगवान सिंह तोमर, उम्र 53 वर्ष, निवासी मेला ग्राउंड रोड, शमशाबाद, जिला विदिशा। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन/मार्गदर्शन में कार्रवाई:* विदिशा पुलिस अधीक्षक श्री रोहित केशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं एसडीओपी लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई। *पुलिस टीम की भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी शमशाबाद निरीक्षक आशुतोष सिंह, उपनिरीक्षक पिंकी खींची, उपनिरीक्षक रमन भिलाला, प्रधान आरक्षक राकेश शर्मा, राजेंद्र आर्य, नंदराम चौधरी, आरक्षक दीपक पाल, दिलीप ठाकुर, सुमेर सिंह, वीरेंद्र दांगी, रामदीन रावत, सोमेश शुक्ला एवं कपिल यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। थाना शमशाबाद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं सेवन के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैध मादक पदार्थों के संबंध में जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।2
- Post by Ashish joshi1
- patarkar manish bairwa Krishna kirana store nahargarh jila bara1
- अभी अभी सूत्रों से ख़बर मिली हैं ग्राम खुरई घर में घुसा #मगरमच्छ, ग्रामीणों ने जान #जोखिम में डालकर पेड़ अभी अभी सूत्रों से ख़बर मिली हैं ग्राम खुरई घर में घुसा #मगरमच्छ, ग्रामीणों ने जान #जोखिम में डालकर पेड़ से बांधा; वन विभाग का इंतजार पिछोर। लगातार हो रही बारिश और नदी-नालों में बढ़े जलस्तर के बीच रविवार रात करीब 10 बजे ग्राम #खुरई में एक मगरमच्छ घुस आने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मगरमच्छ एक ग्रामीण के घर के अंदर तक पहुंच गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे घेर लिया और रस्सी की मदद से पकड़कर पेड़ से बांध दिया। इसके बाद से ग्रामीण मगरमच्छ की निगरानी कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मगरमच्छ संभवतः बारिश के कारण पानी के बढ़े बहाव के साथ गांव में पहुंचा। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने तत्काल मदद के लिए 112 नंबर पर संपर्क किया। वहां से उन्हें वन विभाग के रेंज के कर्मचारी का मोबाइल नंबर दिया गया। ग्रामीण #उत्तम सिंह लोधी, जिनके घर में मगरमच्छ घुसा था, ने बताया कि 112 पर सूचना देने के बाद उन्हें #शिव कुमार शर्मा नामक कर्मचारी का नंबर दिया गया था। फोन पर कर्मचारी ने गांव आने की बात कही, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण के अनुसार अब संबंधित मोबाइल नंबर पर संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। पेड़ से बंधा मगरमच्छ, ग्रामीण कर रहे निगरानी वन विभाग की टीम के नहीं पहुंचने के कारण ग्रामीणों ने खुद ही मगरमच्छ को रस्सी से बांधकर सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। हालांकि, मगरमच्छ जैसे जंगली जीव को ग्रामीणों द्वारा इस तरह बांधकर रखना भी जोखिम भरा है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर चिंता है कि आखिर वन विभाग की टीम कब पहुंचेगी और मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू कर अपने कब्जे में लेगी। ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू करने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। #खबर_व_विज्ञापन_देने_के_लिए_संपर्क_करें_9713047325 #पिछोर_लोकल_की_खबरों_को_देखने_के_लिए_हमें_फॉलो_करें_एवं_चैनल_को_सब्सक्राइब_करें #fastnewspichhor #cmmohanyadav #viralreelschallenge #jurrnalist #vairalreels #ShivpuriNews #LocalNews #news #facebookreelsviral #khurai #pichhori #Vanvibhag #Ghadiyal #magarmacch #MadhyaPradesh #viralvideo #viralreel।1
- शिवपुरी। बैराड़ से शिवपुरी जाने वाले रपटों पर पूरी रात रहेगा पानी, अति आवश्यक होने पर पोहरी मार्ग से करें आवागमन तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस ने की सावधानी बरतने की अपील। शिवपुरी। बैराड़ से शिवपुरी जाने वाले रपटों पर पूरी रात रहेगा पानी, अति आवश्यक होने पर पोहरी मार्ग से करें आवागमन तहसीलदार दृगपाल सिंग बैस ने की सावधानी बरतने की अपील।1
- जानकारी रविवार सुबह 11 बजे मिली कोटा-शिवपुरी लिंक रोड पर पहाड़ी गांव के समीप बाइक सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कार सवारों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया गया कि अचानक बाइक सामने आने पर चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया, इसी दौरान कार डिवाइडर से टकरा गई।1
- सिकरौदा रपटा पर पानी का तेज बहाव बना खतरा, युवक छोटू रावत की तलाश जारी जिला प्रशासन और SDERF की रेस्क्यू टीम लगातार चला रही सर्च ऑपरेशन, प्रशासन ने आमजन से की सतर्क रहने की अपील शिवपुरी। जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते नदी-नालों और रपटों में पानी का बहाव बढ़ गया है। ऐसे में जलभराव वाले रास्तों और रपटों को पार करना जानलेवा साबित हो सकता है। इसी बीच सिरसौद थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरौदा स्थित रपटा पर पानी के तेज बहाव में एक युवक के बह जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार छोटू पुत्र राजू रावत सिकरौदा रपटा से बह गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और युवक की तलाश के लिए SDERF की रेस्क्यू टीम को मौके पर लगाया गया। टीम द्वारा लगातार नदी एवं आसपास के जलभराव वाले क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हालांकि अभी तक युवक का पता नहीं चल सका है। कलेक्टर के निर्देश पर मौके पर पहुंचा प्रशासन घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर अर्पित वर्मा ने राहत एवं बचाव कार्य को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनके निर्देश पर मौके पर एसडीएम आनंद राजावत पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन और रेस्क्यू टीम द्वारा हर संभावित स्थान पर युवक की तलाश की जा रही है। रपटों पर पानी होने पर पार न करें इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि बारिश के दौरान सड़क पर मौजूद रपटों, पुल-पुलियों और नदी-नालों में यदि पानी बह रहा हो तो उन्हें पार करने का प्रयास न करें। पानी की गहराई और बहाव का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है और थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। प्रशासन ने लोगों से जलभराव वाले स्थानों पर जाने से बचने, बच्चों को ऐसे क्षेत्रों से दूर रखने और किसी भी स्थिति में तेज बहाव वाले पानी को पार न करने की अपील की है। जिला प्रशासन की अपील: 🙏 “जीवन अमूल्य है। स्वयं सुरक्षित रहें और दूसरों को भी जागरूक करें। सड़क पर मौजूद रपटों पर पानी का बहाव हो तो उन्हें पार न करें।” रेस्क्यू टीम द्वारा युवक छोटू रावत की तलाश लगातार जारी है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को सूचना दें।1
- कलेक्टर वर्मा का सख्त रुख: गरीबों का राशन हड़पने वालों पर सख्त कार्यवाही, 16 लाख की वसूली के साथ एफआईआर और जेल शिवपुरी कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के परिपालन में कोलारस अनुभाग में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से व्यापक कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री वर्मा ने स्पष्ट किया है कि पात्र हितग्राहियों तक खाद्यान्न की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली अनियमितता पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। *अनियमितता पर लगभग ₹16 लाख रुपए की वसूली एवं प्राथमिकी दर्ज* कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशों के क्रम में कोलारस अनुभाग अंतर्गत सार्वजनिक वितरण प्रणाली में दर्ज अनियमितताओं के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी पूर्व विक्रेताओं एवं प्रबंधकों से ₹16,00,000/- से अधिक की राशि की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान लेवा के पूर्व विक्रेता राजकुमार शर्मा एवं पूर्व प्रबंधक हार्दिक गुप्ता से ₹4,41,300/-, कार्या दुकान के पूर्व प्रबंधक सुआ लाल रावत, विक्रेता भगवान जाटव एवं सहायक विक्रेता अजय परिहार से ₹5,00,725/-, रिन्हाय दुकान के विक्रेता सोनू जाटव, सहायक भारत यादव एवं प्रबंधक हेतराम जाटव से ₹3,37,035/- तथा अटरूनी दुकान के विक्रेता चित्रांश ओझा से ₹3,20,407/- की वसूली के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लेवा एवं कार्या दुकान के संबंधित विक्रेताओं व प्रबंधकों के विरुद्ध गंभीर अनियमितता पाए जाने पर तेंदुआ थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई जा चुकी है। *वितरण में लापरवाही पर कड़ा रुख, विक्रेता भेजा गया जेल* खाद्यान्न वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देशों के तहत शासकीय उचित मूल्य दुकान उन्हाई के विक्रेता गोपाल जाटव पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई है। विक्रेता द्वारा ग्रामीणों को राशन वितरण न किए जाने तथा स्थल पर भौतिक सत्यापन के दौरान दुकान पर खाद्यान्न उपलब्ध न पाए जाने को गंभीरता से लिया गया है। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत संबंधित विक्रेता के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। *प्रशासनिक संवेदनशीलता: कलेक्टर वर्मा की पहल पर बारिश के बीच घर-घर पहुंचा राशन* कलेक्टर अर्पित वर्मा की मंशा के अनुरूप जहां एक ओर अनियमितता करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर अंतिम व्यक्ति तक खाद्यान्न पहुंचाना प्राथमिकता में शामिल है। इसी संवेदनशीलता का उदाहरण ग्राम मोहरा (तहसील कोलारस) में देखने को मिला, जहां अत्यधिक वर्षा के कारण हितग्राही राशन दुकान तक पहुंचने में असमर्थ थे। कलेक्टर वर्मा के जन-सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देशों का पालन करते हुए विक्रेता विवेक वैरागी एवं उनकी टीम ने पीओएस मशीन और राशन सामग्री के साथ ग्रामीणों के द्वार-द्वार पहुंचकर खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया। विपरीत मौसम में भी घर बैठे राशन प्राप्त होने पर ग्रामीणजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा का आभार जताया। *सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और सुगमता शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता* कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने स्पष्ट किया है कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पूर्णतः पारदर्शी, सुदृढ़ और जनसुलभ बनाना जिला प्रशासन की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक बिना किसी बाधा के पहुंचे, इसके लिए उचित मूल्य दुकानों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।1