बिजली की किल्लत से परेशान किसानों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर लगाया जाम साढ़ौरा धान की फसल के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के किसानों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। यूनियन के ब्लॉक प्रधान मतलूब हसन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने साढ़ौरा-कालाआम्ब रोड पर पावर हाउस के सामने जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए भाकियू शहीद भगत सिंह ब्लॉक प्रधान मतलूब हसन सरांवा ने बताया किसानों कि इस समय धान की फसल में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण दौर चल रहा है, लेकिन लाहड़पुर , बकाला सहित काफी गांव के किसान लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे फसलें खराब होने की कगार पर हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि अपनी समस्या लेकर जब वे साढ़ौरा बिजली पावर हाउस पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। कर्मचारियों के इस रवैये से नाराज़ किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। करीब डेढ़ घंटे किसान सड़क पर दरी बिछाकर बैठे रहे जिसकी वजह से दोनों तरफ की आवाजाही कुछ समय के लिए अवरूद्ध रही, इसके बाद बिजली विभाग के एक्सईएन जगमीत सिंह,नायब तहसीलदार बिलासपुर रविन्द्र कुमार तथा एसडीओ धर्मेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। मौके पर पहुंचे एक्सईएन जगमीत सिंह किसानों के बीच सड़क पर दरी पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। किसानों ने बिजली आपूर्ति के साथ-साथ कर्मचारियों के कथित दुर्व्यवहार और विशेष रूप से जेई राजन के व्यवहार पर भी कड़ा विरोध जताया। एक्सइन जगमीत सिंह ने किसानों को निर्धारित समय के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और किसानों के साथ बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर व सड़क जाम हटा दिया।इस दौरान मौके पर, रविंद्र कुमार, इकबाल, मिंटू सिंह,अतर सिंह,पवन,लाड्डी सिद्धू, सुख्खा,मुकेश ,सलीम,अमित,जहांगीर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक प्रधान जनक पांडो ,सतपाल मानकपुर,संजू श्यामपुर ने भी धरना स्थल पर पंहुच कर भाकियू शहीद भगत सिंह के इस आंदोलन व किसानों की मांगों का समर्थन किया।
बिजली की किल्लत से परेशान किसानों ने बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक पर लगाया जाम साढ़ौरा धान की फसल के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिलने से नाराज़ भारतीय किसान यूनियन (शहीद भगत सिंह) के किसानों का गुस्सा शुक्रवार को सड़कों पर फूट पड़ा। यूनियन के ब्लॉक प्रधान मतलूब हसन के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने साढ़ौरा-कालाआम्ब रोड पर पावर हाउस के सामने जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए भाकियू शहीद भगत सिंह ब्लॉक प्रधान मतलूब हसन सरांवा ने बताया किसानों कि इस समय धान की फसल में सिंचाई का सबसे महत्वपूर्ण दौर चल रहा है, लेकिन लाहड़पुर , बकाला सहित काफी गांव के किसान लगातार बिजली कटौती के कारण खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा। इससे फसलें खराब होने की कगार पर हैं और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं अन्य किसानों ने आरोप लगाया कि अपनी समस्या लेकर जब वे साढ़ौरा बिजली पावर हाउस पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारियों ने उनकी बात सुनने के बजाय अभद्र व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया। कर्मचारियों के इस रवैये से नाराज़ किसानों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लखविंदर सिंह पुलिस
बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। करीब डेढ़ घंटे किसान सड़क पर दरी बिछाकर बैठे रहे जिसकी वजह से दोनों तरफ की आवाजाही कुछ समय के लिए अवरूद्ध रही, इसके बाद बिजली विभाग के एक्सईएन जगमीत सिंह,नायब तहसीलदार बिलासपुर रविन्द्र कुमार तथा एसडीओ धर्मेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। मौके पर पहुंचे एक्सईएन जगमीत सिंह किसानों के बीच सड़क पर दरी पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनते नजर आए। किसानों ने बिजली आपूर्ति के साथ-साथ कर्मचारियों के कथित दुर्व्यवहार और विशेष रूप से जेई राजन के व्यवहार पर भी कड़ा विरोध जताया। एक्सइन जगमीत सिंह ने किसानों को निर्धारित समय के अनुसार पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने और किसानों के साथ बदसलूकी करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर व सड़क जाम हटा दिया।इस दौरान मौके पर, रविंद्र कुमार, इकबाल, मिंटू सिंह,अतर सिंह,पवन,लाड्डी सिद्धू, सुख्खा,मुकेश ,सलीम,अमित,जहांगीर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। वहीं भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के ब्लॉक प्रधान जनक पांडो ,सतपाल मानकपुर,संजू श्यामपुर ने भी धरना स्थल पर पंहुच कर भाकियू शहीद भगत सिंह के इस आंदोलन व किसानों की मांगों का समर्थन किया।
- हक की आवाज संगठन ने भाजपा नेता रिशिपाल का किया सम्मान.. इंजीनियर ऋषिपाल पहले से ही संगठन के सदस्य हैं हक की आवाज़ संगठन ने बीजेपी नेता ऋषिपाल का किया अभिनंदन सढोरा, समाजसेवी संगठन हक की आवाज द्वारा आज स्थानीय रेस्ट हाउस में भाजपा के वरिष्ठ नेता ऋषिपाल का सम्मान किया गया। संगठन के अध्यक्ष कलवंत सिंह सैनी ने कहा इंजीनियर ऋषिपाल संगठन के ही सदस्य हैं। इंजीनियर ऋषिपाल ने संगठन के माध्यम से ही इलाके में समाज सेवा के अनेकों प्रकल्प चलाए थे। पवन सैनी ने कहा इंजीनियर रिशिपाल बिना किसी भेदभाव के राजनीतिक के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रहे हैं। संगठन के पूर्व अध्यक्ष जसमेर सैनी व परमजीत सिंह ने कहा इंजीनियर रिशिपाल समाज सेवा को समर्पित एक व्यक्तित्व हैं। जो राजनीतिक में रहते हुए बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवा रहे हैं। हंसराज डांग, डॉ रामेश्वर दयाल, कुलविंदर सिंह चड्ढा व वजीर चंद भाटिया ने कहा राजनीतिक स्तर पर सढोरा से भेदभाव किया गया है जिस कारण से इलाके का समुचित विकास नहीं हो पाया है। अब ऋषिपाल जी के माध्यम से उनके नगर व पूरे इलाके का समुचित विकास संभव हो सकेगा। इंजीनियर ऋषिपाल ने कहा हक की आवाज संगठन इलाके में समाज सेवा को समर्पित एक संगठन है। उन्होंने वर्षों तक इस संगठन में एक सदस्य के रूप में कार्य किया है। वे अब इस संगठन के सदस्य के रूप में समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस इलाके के विकास में व्यक्तिगत रूप से रुचि ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे इस इलाके के अनेकों समस्याओं से रूबरू है और जल्दी ही मुख्यमंत्री के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के पूरे इलाके का विकास करवाएंगे।3
- यमुना संदेश न्यूज़ डिजिटल मीडिया मुख्य संपादक सत्यम नागपाल यमुनानगर। शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी के कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। सभी ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों के बीच शहीदों के योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रमन त्यागी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का जीवन देशभक्ति, साहस और बलिदान की मिसाल है। उन्होंने कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र भारत में खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह हमारे वीर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को शहीद ऊधम सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाज सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों के आदर्शों को अपनाकर ही देश को मजबूत बनाया जा सकता है। रमन त्यागी ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर पूरी दुनिया को यह संदेश दिया था कि भारतवासी अपने देश और सम्मान की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उनका बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए सभी नागरिकों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा करनी चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद ऊधम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रोशन लाल, राजू सपरा, सेवा सिंह, कमल विनायक, आशु, अमनदीप, सुरजीत सिंह, राम सिंह, कुलदीप सिंह, ओम प्रकाश तलूजा, बालकिशन अनेजा, सहीराम, रणधीर काजल, आजाद विनायक, अशोक कोहली, सुरेंद्र भाटिया, मनोज, जगदीश, राजेश त्यागी, जय कुमार, रामाशंकर, नवाब, ऋषिपाल, सुरेश आनंद, पप्पू पासी, अनीता यादव, नीलम, रूमा देवी, जयपाल, टोडर, रमेश शर्मा, विश्वास, विजयपाल, असगर मंडी, मोहन लाल गोरी, दर्शन लाल, पवन कंबोज सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- ग्राम पंचायत रावा में विकास के दावों की खुली पोल: बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले सरपंच प्रतिनिधि- 'सभी आरोप बेबुनियाद' #ShareThisPost ग्राम पंचायत रावा में विकास के दावों की खुली पोल: बदहाली और भ्रष्टाचार के आरोपों पर बोले सरपंच प्रतिनिधि- 'सभी आरोप बेबुनियाद' #ShareThisPost4
- कांवड़ यात्रा को लेकर गंगोह नगर पालिका का सफाई अभियान तेज-कांवड़ मार्ग पर विशेष व्यवस्थाएं कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र गंगोह नगर पालिका परिषद ने कांवड़ मार्ग पर विशेष सफाई अभियान तेज कर दिया है-शिवभक्त कांवड़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पालिका की टीमें लगातार सफाई कार्य में जुटी हुई हैं-सफाई नायक रंजोर राणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े-इसके लिए कांवड़ मार्ग पर नियमित सफाई, कूड़ा उठान और स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है - उन्होंने कहा कि नगर के प्रमुख मार्गों और कांवड़ रूट पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि हर समय साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनी रहे - नगर पालिका परिषद के अनुसार कांवड़ यात्रा को देखते हुए सफाई कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है- आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त सफाई कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी, ताकि पूरी यात्रा के दौरान स्वच्छता व्यवस्था प्रभावी बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े!!ll1
- हजारों वाली Jeans अब ₹70 में #viral #tranding #kolkata #tranding #business हजारों वाली Jeans अब ₹70 में #viral #tranding #kolkata #tranding #business1
- शाहबाद में एसपी का जनता दरबार: 20 शिकायतों का मौके पर समाधान, नशे के खिलाफ सहयोग और कांवड़ियों की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर..2
- अमृतसर के सर्राफा व्यापारी से यमुनानगर में लाखों के सोने की लूट, पुलिस की कई टीम में लगी जांच में।1