शिविर" शबच्चों के वजन, कुपोषण और माताओं के पोषण पर दिया गया जोर शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह बिन्द टोला, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 122 में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के निर्देश संस्था के द्वारा "स्नेहा शिविर" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका गौरी रानी विकास कुमार, सीएचओ- कोमल कुमारी, निदेशा संस्था के प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार, आरती कुमार, फील्ड सुपरवाइजर- मेधा कुमारी, स्वीटा कुमारी, अन्नू कुमारी एवं आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, जीविका की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य उद्देश्य: 1. बच्चों का वजन एवं वृद्धि की जाँच 2. कुपोषित बच्चों की पहचान 3. आयु के अनुसार सही भोजन बनाना और खिलाने का प्रदर्शन 4. माताओं का पोषण, स्तनपान, पूरक आहार, स्वच्छता और देखभाल के बारे में जानकारी देना। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड, कृमिनाशक दवा का वितरण 5. गंभीर बच्चों को एनआरसी भेजना कार्यक्रम की शुरुआत निदेशा संस्था के द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का परिचय देकर किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को कम करना और माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना था।
शिविर" शबच्चों के वजन, कुपोषण और माताओं के पोषण पर दिया गया जोर शुक्रवार को सदर प्रखंड अंतर्गत नौवागढ़ी उत्तरी पंचायत के सीताकुंड डीह बिन्द टोला, आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 122 में आईटीसी मिशन सुनहरा कल के निर्देश संस्था के द्वारा "स्नेहा शिविर" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित इस कार्यक्रम में महिला पर्यवेक्षिका गौरी रानी विकास कुमार, सीएचओ- कोमल कुमारी, निदेशा संस्था के प्रोजेक्ट ऑफिसर अजीत कुमार, आरती कुमार, फील्ड सुपरवाइजर- मेधा कुमारी, स्वीटा कुमारी, अन्नू कुमारी एवं आंगनवाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, जीविका की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर के मुख्य उद्देश्य: 1. बच्चों का वजन एवं वृद्धि की जाँच 2. कुपोषित बच्चों की पहचान 3. आयु के अनुसार सही भोजन बनाना और खिलाने का प्रदर्शन 4. माताओं का पोषण, स्तनपान, पूरक आहार, स्वच्छता और देखभाल के बारे में जानकारी देना। साथ ही आयरन-फोलिक एसिड, कृमिनाशक दवा का वितरण 5. गंभीर बच्चों को एनआरसी भेजना कार्यक्रम की शुरुआत निदेशा संस्था के द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम का परिचय देकर किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को कम करना और माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार लाना था।
- बोलबम के नारे के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले नौनीहालों ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक बोलबम के नारे के साथ कांवड़ यात्रा पर निकले नौनीहालों ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक1
- श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग* रिपोर्टर - साहिल राज आगाज टाइम *श्रावणी मेला: कच्ची पथ पर नहीं गूंजी ‘हर हर महादेव’, जन सूचना से कांवरिया खो जाने पर माइक से आवाज देते हैं तो जल्द मिल जाता है कांवरिया कांवरियों ने की धोनी विस्तारक यंत्र सिस्टम लगाने की मांग* *तारापुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का आगाज हो चुका है। महादेव के भक्त लाखों की संख्या में कच्ची कांवरिया पथ पर देवघर की ओर बढ़ रहे हैं। जिला प्रशासन ने कांवरिया विधि-व्यवस्था के लिए एक महीना पूर्व से ही तैयारी शुरू कर दी थी। पथ पर पेयजल, शौचालय, टेंट सिटी, स्वास्थ्य और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। लेकिन इस बार 26 किलोमीटर लंबे तारापुर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाले कच्ची कांवरिया पथ पर एक अहम कमी देखी जा रही है। हर साल इस पूरे पथ में धोनी विस्तारक सूचना केंद्र के माध्यम से यंत्र यानी साउंड सिस्टम लगाए जाते थे, जिससे पूरे रास्ते "हर हर शंभू" और "हर हर महादेव" की गूंज सुनाई पड़ती थी और कांवरियों का उत्साह दोगुना हो जाता था। *कांवरियों ने की मांग* गोरखपुर से आए कांवरिया श्याम सुंदर ने कहा, “सरकार की व्यवस्था ठीक है। पेयजल, रास्ता सब बढ़िया है। परंतु इस बार हर महादेव की गुंज नहीं सुनाई पड़ रही है। जिला प्रशासन से आग्रह है कि यह छोटी सी व्यवस्था जल्द कर दें। अभी एक महीना श्रावणी मेला बचा है।” कई अन्य कांवरियों ने भी कहा कि इससे कोई हुए कांवरिया का सूचना भी मिल जाता है साउंड सिस्टम से भक्ति का माहौल बनता है और थकान भी दूर होती है। प्रशासन से उम्मीद है कि कांवरियों की इस भावनात्मक मांग पर जल्द विचार कर कच्ची पथ पर धोनी विस्तारक यंत्र की व्यवस्था की जाएगी।3
- मध्य विद्यालय राटन के समीप वार्ड नंबर 8 में बनाए गए यात्री प्रतिक्षालय करीब 15 लाख से बनाया गया नगर परिषद गोगरी जमालपुर के द्वारा छः महीने में देखिए क्या हाल है यात्री प्रतिक्षालय का Samrat Choudhary Information & Public Relations Department, Government of Bihar Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar Nitish Mishra District Administration, Khagaria - Bihar #zerotolerancepolicy #Corruption Nagar Parishad Gogri Jamalpur1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण, पुरुष नसबंदी के लिए जागरूकता अभियान तेज गोगरी अनुमंडल अस्पताल में शुक्रवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। वहीं दूसरी ओर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश के निर्देश पर क्षेत्र में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं द्वारा परिवार नियोजन को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। शिविर में महिला चिकित्सक डॉ. शोभा रानी ने कुल 12 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया। सभी महिलाओं का ऑपरेशन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया गया तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल भी उपलब्ध कराई गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने शुक्रवार की शाम छह बजे बताया कि सरकार के निर्देशानुसार परिवार नियोजन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि अब केवल महिलाओं ही नहीं, बल्कि पुरुषों को भी नसबंदी के प्रति प्रेरित और जागरूक किया जा रहा है, ताकि परिवार नियोजन की जिम्मेदारी दोनों की सहभागिता से पूरी हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि छोटे एवं स्वस्थ परिवार के निर्माण के लिए सरकार द्वारा संचालित परिवार नियोजन कार्यक्रम का लाभ उठाएं तथा आवश्यक जानकारी के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या आशा कार्यकर्ता से संपर्क करें।1
- जमुई में 380 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब जब्त | लग्जरी कार से तस्करी नाकाम | 2 तस्कर गिरफ्तार जमुई में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिकंदरा पुरानी बाजार स्थित पुल के पास एक लग्जरी कार से 380.160 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर तड़के करीब 4 बजे वाहन की घेराबंदी की। टीम को देखकर कार चालक भागने लगा, लेकिन पीछा कर वाहन को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान विभिन्न ब्रांड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धनतेरस कुमार (बोकारो) और प्रकाश कुमार (चास) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शराब की खेप झारखंड के बोकारो से बेगूसराय ले जाई जा रही थी। उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि शराब तस्करी के खिलाफ जिले में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। जमुई और बिहार की हर बड़ी खबर सबसे पहले देखने के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, वीडियो को Like, Share और Comment करना न भूलें।1
- नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था नर्मदेश्वर शिवलिंग सपरिवार की प्रतिमा स्थापित, पालकी पर नाग देवता के दिखने से बढ़ी श्रद्धालुओं की आस्था रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम सोनवर्षा राज (सहरसा): प्रखंड क्षेत्र के महुआ उत्तरवारी पंचायत स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में नर्मदेश्वर शिवलिंग एवं भगवान शिव सपरिवार की प्रतिमाओं की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत स्थापना की गई। इस अवसर पर 251 कुंवारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा मंदिर परिसर से पुरे नगर भ्रमण करते हुए पहुंची, मंदिर जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल लेकर पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के भगवान शिव सपरिवार के प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इसके बाद 48 घंटे के अखंड रामधुनी का शुभारंभ हुआ। वहीं, प्रतिमा झांकी की पालकी पर एक नाग दिखाई देने से,श्रद्धालुओं की आस्था और बढ़ गई। लोगों के बीच इसकी चर्चा होने लगी और श्रद्धालुओं ने इसे नाग देवता का आशीर्वाद और धार्मिक आस्था से जोड़कर देखा। मंदिर के पुजारी पूज्य बाबा विनोद जी के मार्गदर्शन में युवा कला परिषद एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। आयोजन समिति के अध्यक्ष सोनू सरकार सहित सुशील चौधरी, बबलू भगत, प्रकाश चौधरी, दीपक जायसवाल, विकास अग्रवाल, राकेश जायसवाल, संजीव जायसवाल, संजीव स्वर्णकार, खगेश, प्रमोद चौधरी, संतोष चौधरी, ललन जायसवाल, भातू स्वर्णकार, पप्पू साह, वीरेंद्र जायसवाल, प्रकाश अग्रवाल, राणा कुमार, रोशन, सुरेश मुखिया,बजरग अग्रवाल, अजीत चौधरी, समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच। गोगरी में यूडीआईडी कार्ड निर्माण शिविर आयोजित, दोपहर तक 105 दिव्यांगजनों की हुई जांच गोगरी मुख्यालय स्थित ट्रायसेम भवन में शुक्रवार को दिव्यांगजनों के लिए यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पात्र लाभुकों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की। शिविर में कान रोग विशेषज्ञ डॉ. केशव सुमन सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे और लाभुकों की जांच की। वहीं, दिव्यांग संघ के जिला अध्यक्ष पवन कुमार पासवान भी शिविर में उपस्थित रहकर दिव्यांगजनों को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहे। शिविर में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन पहुंचे। दोपहर 2 बजे तक कुल 105 लाभुकों की चिकित्सीय जांच कर उनके यूडीआईडी कार्ड निर्माण की प्रक्रिया पूरी की गई। अधिकारियों ने बताया कि यूडीआईडी कार्ड बनने से दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ लेने में सहूलियत होगी। शिविर के दौरान लाभुकों से आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन स्वीकार किए गए। पूरे आयोजन में व्यवस्था सुचारु रही और दिव्यांगजनों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी गई।1
- पिस्टल संग डांस करते महिला गिरफ्तार कर भेजा जेल,घर की तलाशी में पुलिस ने बक्सा से पिस्टल मैगजीन कारतूस किए बरामद दरभंगा,बिहार में पिस्टल के साथ युवकों का रील बनाते बहुत वीडियो वायरल होते बहुत देखा होगा लेकिन दरभंगा जिला के घनश्यामपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का पिस्टल के साथ डांस करत हुए वीडियो काफ़ी वायरल हो रहा था.पुलिस को वायरल वीडियो में मिलते महिला लाखो देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.वहीं महिला के घर में रखे बक्सा से एक पिस्टल मैगजीन सहित और एक अतिरिक्त मैगजीन के साथ पर्स से दो जिन्दा कारतूस बरामद किया है.महिला को पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में आर्म्स एक्ट तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.पुष्टि करते हुए बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने कहा की महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो थाना के सरकारी नंबर पर आया था जिसके बाद पुलिस ने महिला का पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है. बताया जाता है की महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी रामगुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रुप में हुई है.महिला का पिस्टल के साथ डांस करते हुए वीडियो सोसल मिडिया पर वायरल हो रहा था.वायरल किसी के द्वारा थाना के सरकारी मोबाइल पर भेज दिया गया था.वीडियो और महिला का सत्यापन इलाके के चौकीदार से कराया गया.पुलीसिया जांच पड़ताल के बाद महिला को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया है.उसके घर की तलाशी के दौरान एक बक्से से एक पिस्टल मैगजीन सहित, एक अतिरिक्त मैगजीन, एक छोटे बैग में दो जिंदा कारतूस जिसपर KF 7.65 अंकित कंपनी का नाम अंकित जब्त किया गया.महिला के खिलाफ पहले से घनश्यामपुर थाना में 151/25 प्राथमिकी दर्ज है. इस संबंध में बिरौल एसडीओओ प्रभाकर तिवारी ने बताया की 29 जुलाई को घनश्यामपुर थाना के सरकारी नंबर पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें एक महिला पिस्टल के साथ डांस करती दिखाई दे रही थी। वीडियो का सत्यापन विभिन्न चौकीदारों से कराया गया, जिसके बाद महिला की पहचान सिरसिया गांव निवासी राम गुलाम यादव की पत्नी लाखो देवी के रूप में पिस्टल संग डांस करते महिला गिरफ्तार कर भेजा जेल,घर की तलाशी में पुलिस ने बक्सा से पिस्टल मैगजीन कारतूस किए बरामद1