हरचंदपुर-बछरावां बॉर्डर पर निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन सवारियां घायल हरचंदपुर-बछरावां बॉर्डर पर निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन सवारियां घायल बछरावा रायबरेली। अनियंत्रित तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर बिजली का पोल तोड़ती हुई डिवाइडर पर रुक गई, आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, सभी का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे एक निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बछरावां के सेरी गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान लगभग आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटे आ गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर में लगे खंभे टूट गए पेड़ भी उखड़ गए यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। विदित हो कि दिल्ली से मुसाफिरखाना अमेठी जा रही चौधरी बस सर्विस जैसे ही कोतवाली क्षेत्र बछरावां के सेरी गांव के पास पहुंची, तभी वह ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में अचानक ब्रेक लगने से उस पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लगभग आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटे आ गई। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया इलाज के बाद सभी को घर चले गए। अन्य यात्री भी डरे हुए थे। बाद मे वह अपना-अपना सामान लेकर दूसरे वाहनों से घर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान राजमार्ग पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एन एच आई के कर्मचारियों ने बस को बाहर निकाला। चौधरी बस सर्विस के द्वारा आए दिन हो रहे हादसों से प्रशासन सबब नहीं ले रहा है। सवारियां भरकर अंधाधुंध रफ्तार में चल रही प्राइवेट बसें यात्रियों के लिए जोखिम भरी साबित हो रही है। यह बसें कभी आग का गोला बन कर लोगों की जान ले रही हैं। कभी हादसे का शिकार हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन इन बेलगाम बसों पर शिकंजा नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते सिलसिले वार हादसे हो रहे हैं। बछरावां सहित अन्य स्थानो से संचालित होने वाली चौधरी बस सर्विस कई बार यात्रियों को जान जोखिम में डाल चुकी है। यह पहला वाक्या नहीं था, इसके पूर्व में 5 माह पहले बछरावा मौरावां मार्ग पर इचौली गांव के पास चौधरी बस सर्विस की बस हादसे का शिकार हो चुकी है। इसमें एक दर्जन यात्री घायल हुए थे। महाराजगंज के क्षेत्र मऊ में भी बीते कुछ महीने पूर्व यात्रियों बस से घायल हो चुके हैं। 4 महीने पहले बछरावां से महाराजगंज जा रही एक बस में यात्री मृत मिलने से उनके परिजन हंगामा भी कर चुके हैं। इसके बावजूद इस बस सर्विस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है।
हरचंदपुर-बछरावां बॉर्डर पर निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन सवारियां घायल हरचंदपुर-बछरावां बॉर्डर पर निजी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आधा दर्जन सवारियां घायल बछरावा रायबरेली। अनियंत्रित तेज रफ्तार बस डिवाइडर पर चढ़कर बिजली का पोल तोड़ती हुई डिवाइडर पर रुक गई, आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं, सभी का निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। सोमवार की सुबह 8:00 बजे एक निजी बस दुर्घटना का शिकार हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र बछरावां के सेरी गांव के पास लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ने के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। इस दौरान लगभग आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर
चोटे आ गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और डिवाइडर में लगे खंभे टूट गए पेड़ भी उखड़ गए यात्रियों में दहशत व्याप्त हो गई। विदित हो कि दिल्ली से मुसाफिरखाना अमेठी जा रही चौधरी बस सर्विस जैसे ही कोतवाली क्षेत्र बछरावां के सेरी गांव के पास पहुंची, तभी वह ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। डिवाइडर पर चढ़ते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में अचानक ब्रेक लगने से उस पर सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान लगभग आधा दर्जन यात्रियों को गंभीर चोटे आ गई। उन्हें निजी चिकित्सक के यहां ले जाया गया इलाज के बाद सभी को घर चले गए। अन्य
यात्री भी डरे हुए थे। बाद मे वह अपना-अपना सामान लेकर दूसरे वाहनों से घर के लिए प्रस्थान कर गए। इस दौरान राजमार्ग पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे एन एच आई के कर्मचारियों ने बस को बाहर निकाला। चौधरी बस सर्विस के द्वारा आए दिन हो रहे हादसों से प्रशासन सबब नहीं ले रहा है। सवारियां भरकर अंधाधुंध रफ्तार में चल रही प्राइवेट बसें यात्रियों के लिए जोखिम भरी साबित हो रही है। यह बसें कभी आग का गोला बन कर लोगों की जान ले रही हैं। कभी हादसे का शिकार हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन इन बेलगाम बसों पर शिकंजा नहीं कर पा रहा है। जिसके चलते सिलसिले वार हादसे हो रहे हैं। बछरावां
सहित अन्य स्थानो से संचालित होने वाली चौधरी बस सर्विस कई बार यात्रियों को जान जोखिम में डाल चुकी है। यह पहला वाक्या नहीं था, इसके पूर्व में 5 माह पहले बछरावा मौरावां मार्ग पर इचौली गांव के पास चौधरी बस सर्विस की बस हादसे का शिकार हो चुकी है। इसमें एक दर्जन यात्री घायल हुए थे। महाराजगंज के क्षेत्र मऊ में भी बीते कुछ महीने पूर्व यात्रियों बस से घायल हो चुके हैं। 4 महीने पहले बछरावां से महाराजगंज जा रही एक बस में यात्री मृत मिलने से उनके परिजन हंगामा भी कर चुके हैं। इसके बावजूद इस बस सर्विस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिससे आने-जाने वाले यात्रियों में आक्रोश व्याप्त है।
- रायबरेली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 6 अभियुक्तों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल रायबरेली पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के साथ लूट की घटना कारित करने वाले 6 अभियुक्तों को 36 घंटे में किया गिरफ्तार, भेजा जेल बछरावा रायबरेली। दिनांक 26 सितंबर 2026 को थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत डॉयल 112 के माध्यम से लूट की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई। पीड़ित ऋषि कुमार सोनी पुत्र अशोक कुमार निवासी ओम नगर थाना बछरावां जनपद रायबरेली द्वारा बताया गया कि उसकी थाना शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम असहन जगतपुर में ज्वेलरी की दुकान है। दुकान बंद कर घर लौटते समय बछरावां थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवगढ़ रोड पर स्थित जिलेदार गेस्ट हाउस के करीब 500 मीटर आगे सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार से 5 से 6 व्यक्तियों द्वारा उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया गया तथा सिर पर डंडे से प्रहार कर उनका बैग छीन लिया गया। बैग में लगभग 650 ग्राम सफेद धातु एवं 11 ग्राम पीली धातु आभूषण होना बताया गया। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 328/2026 धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा घटना के अनावरण हेतु गठित पुलिस टीमों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संकलित कर घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के कुशल पर्वेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी महाराजगंज प्रदीप कुमार के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत दिनांक 28 सितंबर 2026 को थाना बछरावां व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा तकनीकी माध्यम से थाने पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में वांछित प्रकाश में आए अभियुक्तगण 1. सौरभ शर्मा पुत्र रामसागर शर्मा निवासी गुलाब खेड़ा मजरे थुलेडी थाना बछरावां जनपद रायबरेली हालपता पीएम आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 7 ब्लॉक 8 रूम नंबर 34 थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ 2. आयुष कुमार गौड़ उर्फ अंशुमन पुत्र राजन गौड़ उर्फ अयोध्या प्रसाद गौड़ निवासी माल्दह चट्टी थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया हालपता धनावर थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ 3. कृष्ण कुमार यादव पुत्र पवन कुमार यादव निवासी हाजीपुर बरुवार थाना करौदी कला जनपद सुलतानपुर हालपता पीएम आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 7 मकान नंबर G7 टावर B6 देवामऊ थाना सुशांत कोमुख सिटी जनपद लखनऊ 4. अभय रस्तोगी उर्फ हर्ष रस्तोगी पुत्र श्रवण कुमार निवासी गदईपुर थाना जहांगीराबाद जनपद बाराबंकी हालपता अवध विहार कॉलोनी ब्लॉक नंबर 13 रूम नंबर 33 थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ 5. राज नायक यादव पुत्र वीरेंद्र यादव निवासी सेवई धनाबर थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ 6. ओम सिंह उर्फ शुभम सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी चकपिहानी थाना कैसरगंज जनपद बहराइच हालपता पीएम आवास योजना सेक्टर 7A रूम नंबर बी/12/जी04 थाना सुशांत गोल्फ सिटी जनपद लखनऊ को लूट के सामान एवं घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार के साथ थाना क्षेत्र के जिलेदार गेस्ट हाउस से 100 मीटर आगे शिवगढ़ रोड से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त सौरभ शर्मा ने पूछताछ में बताया कि वह लखनऊ में रहकर बीएससी ओटीटी (ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजी) का कोर्स कर रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ अपने खर्च के लिए वह कार संख्या यूपी 32 आरटी 9996 को ओला के माध्यम से टैक्सी तथा किराए पर चलाता है। कोर्स की फीस एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए उसे लगभग ₹50000 की आवश्यकता थी। इसी धन की व्यवस्था करने के उद्देश्य से उसने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई। योजना के तहत उसके द्वारा गूगल मैप के माध्यम से बछरावां एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में सुनार की दुकानों की तलाश की गई। इसी दौरान थाना शिवगढ़ क्षेत्र के ग्राम सहन जगतपुर स्थित शिव ज्वैलर्स की दुकान गूगल मैप पर दिखाई दी। दिनांक 23 सितंबर 2026 को वह अपने साथियों के साथ गूगल मैप की सहायता से उक्त दुकान पर पहुंचा और दुकान की रेकी की, लेकिन किसी कारणवश उस दिन वह घटना को अंजाम नहीं दे सके। इसके बाद दिनांक 26 सितंबर 2026 को सभी लोग लखनऊ से कार द्वारा गांव के रास्ते से थाना शिवगढ़ क्षेत्र की ग्राम असहन जगतपुर स्थित शिव ज्वैलर्स पहुंचे, उस दिन अत्यधिक बारिश हो रही थी, लगभग 6:00 बजे दुकान बंद करने के बाद जब दुकान का मालिक मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था, इसी दौरान आरोपियों ने थाना बछरावां क्षेत्र अंतर्गत तिलेडा जिलेदार गेस्ट हाउस के पास उसकी मोटरसाइकिल ओवरटेक कर आरोपियों ने उसकी पीठ पर टंगा बैग देने के लिए कहा। दुकानदार द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके सर पर डंडे से वार कर दिया। जिससे वह घायल होकर मौके पर गिर गया। इसके बाद आरोपी उसकी बैग लेकर नहर के रास्ते से मौके से फरार हो गए। अभियुक्तों के पास से बरामदवी के दौरान 650 ग्राम सफेद धातु केआभूषण 11 ग्राम पीली धातु केआभूषण एक आदत डंडा घटना में प्रयुक्त एक आदत स्विफ्ट दजीरे कर संख्या यूपी 32 आरटी 9996 बरामद हुई है। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली एसओजी/सर्विलांस पुलिस टीम में निरीक्षक अरविंद यादव उप निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी विश्वजीत सिंह, मुख्य आरक्षी कौशल किशोर, मुख्य आरक्षी राजीव शुक्ला, मुख्य आरक्षी अमर सिंह, मुख्य आरक्षी विकास पांडे, आरक्षी संदीप यादव, आरक्षी प्रशांत तिवारी, आरक्षी अनिल कुमार, आरक्षी ओमकार यादव, आरक्षी चौधरी, आरक्षी सचिन बेनीवाल, वही बछरावां थाने से प्रभारी निरीक्षक श्याम कुमार पाल, उपनिरीक्षक नितिन कुमार, उपनिरीक्षक अभिजीत विश्वकर्मा, मुख्य आरक्षी कुलदीप मिश्रा, आरक्षी अजय यादव, आरक्षी गौरव चौहान, आरक्षी सुखराम, आरक्षी अमित सोलंकी, रिक्रूट आरक्षी संजय पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- नमस्कार मैं शिवकुमारी उत्तर प्रदेश रायबरेली सलोन तहसील से रिपोर्टर आज दिनांक 28 9 26 को ब्लॉक सलोन सभागार में सेवा संकल्प अभियान 20 विभागो द्वारा स्टाल लगाया गया जिसमें से जन समस्याओं का समाधान योजनाओ में रजिस्ट्रेशन निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण बिकास की ओर अग्रसर जिसमें ANM सुपर वाइजर समूह सखी स्वास्थ्य सखी वीडियो आयुष्मान काई पदाधिकारी उपस्थित रहे जन कल्याणकारी शिविर का आयोजना की मिटिंग हुई सेवा संकल्प अभियान सम्पन्न हुआ2
- जंतर मंतर पर बच्चियों का प्रदर्शन #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚ जंतर मंतर पर बच्चियों का प्रदर्शन #nonfollowersviewersfollowersシ゚viralfollowersシ゚1
- आजमगढ़ में एक ही घंटे के भीतर दो वाहन टकराये सीसीटीवी वीडियो वायरल1
- रात 10 बजे घर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह 12 घंटे में बिछ गई इंटरलॉकिंग! रायबरेली के सताँव ब्लॉक के ग्राम बरदर में तेरहवीं वाले घर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह से ग्रामीणों ने दर्द बयां किया कि रास्ते में कीचड़ होने से रिश्तेदार कैसे आएंगे। पूर्व विधायक ने लिया तत्काल एक्शन। नतीजा यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर रास्ते पर इंटरलॉकिंग बिछ गई। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #लखनऊ #Harchandpur #RakeshSingh #फतेहपुर #delhi #RaebareliPolice #lucknow रात 10 बजे घर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश सिंह 12 घंटे में बिछ गई इंटरलॉकिंग! रायबरेली के सताँव ब्लॉक के ग्राम बरदर में तेरहवीं वाले घर पहुंचे पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह से ग्रामीणों ने दर्द बयां किया कि रास्ते में कीचड़ होने से रिश्तेदार कैसे आएंगे। पूर्व विधायक ने लिया तत्काल एक्शन। नतीजा यह रहा कि महज 12 घंटे के भीतर रास्ते पर इंटरलॉकिंग बिछ गई। #voicebharat24 #reelsvideoシ #reelsviralシ #रायबरेली #लखनऊ #Harchandpur #RakeshSingh #फतेहपुर #delhi #RaebareliPolice #lucknow1
- निगोहा में लगा जानवरों का मेला जानवरों को मेले में भैंस बकरी चारा सभी की दुकान लगी ग्राम वासियों ने इस मेले में जाकर भैंस के रेट और चार कितने रुपए में है उसकी जानकारी दें भैंस व्यवसाई ने बताया 60000 से लेकर 2 लाख तक भै निगोहा में लगा जानवरों का मेला जानवरों को मेले में भैंस बकरी चारा सभी की दुकान लगी ग्राम वासियों ने इस मेले में जाकर भैंस के रेट और चार कितने रुपए में है उसकी जानकारी दें भैंस व्यवसाई ने बताया 60000 से लेकर 2 लाख तक भैंस है मेरे पास1
- कृषि उत्पादन मंडी समिति सालों रायबरेली 10 दुकान कि नीलामी माननीय SDM साहब जी माननीय तहसीलदार साहब जी माननीय मंडी समिति सचिव सर जी के द्वारा संपन्न हुआ। आज दिनाँक 20/०९/२०२६ को 2.०० बजे दिन मंडी कार्यालय में 21 व्यापारी भाइयो ने आवेदन किया था जिसमें से 10 दुकान है 3 दुकान बाकी है दुकान नं 1, 5, 10,ये दुकान किसी कारण बोली नहीं हो पाई,क 7दुकान जो इस प्रकार से है नं 2, 4 ,6, 8, सामान्य और दुकान नं 3, 7, 9, ओबीसी है ये 7 दुकान कि बोली लगी व्यापारी भाइयो ने दुकान की बोली मे बढ़ चढ़कर भाग लिया। समस्त व्यापारी भाइयो ने एकता और भाईचारा को बनाए रखा और दुकान कि बोली मे बढ़ चढ़कर बोलीं लगाई गई। कुछ इस प्रकार से दुकान कि नीलामी शुरू हुई रकम शुरआत 294300 से 950000 तक हुई दुकान नं 2 पप्पू ट्रेडिंग कम्पनी 950000. दुकान नं 3 बाबा ट्रेडिंग कम्पनी 850000. दुकान नं 4 जीशान एंड ब्रदर्स 820000. दुकान नं 6 नौशाद ट्रेडिंग कम्पनी 8५५000. दुकान नं 7 अली अहमद कम्पनी 810000. दुकान नं 8 मुन्ना ट्रेडिंग कम्पनी 675000. दुकान नं 9 नियाज़ ट्रेडिंग कम्पनी 700000. सभी व्यापारी भाइयो को बहुत बहुत बधाई हो. और व्यापारी भाइयो को भी बहुत बहुत बधाई हो जिन्होंने दुकान कि नीलामी में हिस्सा लिया और मंडी के लोगों ने भी अपना और आपसी भाईचारा को बनाए रखा सभी को धन्यवाद. बहुत बधाई,1
- वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग रायबरेली। ‘वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के इस्तीफे की मांग कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन और धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने उन पर चुनाव में कथित ‘वोट चोरी’ कर भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप लगाया। पंकज तिवारी ने कहा कि इन मुद्दों से देश का युवा परेशान है और महंगाई, भ्रष्टाचार व अपराध को लेकर भी सरकार से सवाल किए। कांग्रेस नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर इससे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञानेश कुमार वर्तमान में भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं।1