logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पाली जिले के बिजोवा में पूर्व सरपंच कांतिलाल काकरिया की धर्मपत्नी लीला बाई काकरिया की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर गांव के 36 कुंभ के साथ लोगों को सम्मानित किया गया और कांतिलाल काकरिया की ओर से बाल्टी भेंट की गईं। इस श्रद्धाजलि कार्यक्रम में बसंत राणावत, किरण सोलंकी, कपूर जी मिरुत्री, किशोर कांकरिया, हिमांशु कांकरिया, लीलाबाई कांकरिया, लता कांकरिया, मोतीलाल कांकरिया, प्रभू राम चौधरी, बिजोवा धर्मेंद्र भाई, धर्मेंद्र आंचये, लाखाराम देवासी, रमेश शर्मा, मंजुला मेवाड़ा, आंगनवाड़ी ग्रामीण गांव जयंतीलाल जी, पुन्नाराम जी चौधरी, नर्सरी सेवा से बगदाराम जी, लालाराम जी मेघवाल, रमेश मीणा, विजय राज गर्ग, विनोद गर्ग, मूलाराम चौधरी, चंदाराम मेगवाल, कंचन सेन, हीरालाल देवासी और वालाराम सेन सहित कई लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

2 hrs ago
user_B L BHATI
B L BHATI
Court reporter रानी, पाली, राजस्थान•
2 hrs ago

पाली जिले के बिजोवा में पूर्व सरपंच कांतिलाल काकरिया की धर्मपत्नी लीला बाई काकरिया की 8वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर गांव के 36 कुंभ के साथ लोगों को सम्मानित किया गया और कांतिलाल काकरिया की ओर से बाल्टी भेंट की गईं। इस श्रद्धाजलि कार्यक्रम में बसंत राणावत, किरण सोलंकी, कपूर जी मिरुत्री, किशोर कांकरिया, हिमांशु कांकरिया, लीलाबाई कांकरिया, लता कांकरिया, मोतीलाल कांकरिया, प्रभू राम चौधरी, बिजोवा धर्मेंद्र भाई, धर्मेंद्र आंचये, लाखाराम देवासी, रमेश शर्मा, मंजुला मेवाड़ा, आंगनवाड़ी ग्रामीण गांव जयंतीलाल जी, पुन्नाराम जी चौधरी, नर्सरी सेवा से बगदाराम जी, लालाराम जी मेघवाल, रमेश मीणा, विजय राज गर्ग, विनोद गर्ग, मूलाराम चौधरी, चंदाराम मेगवाल, कंचन सेन, हीरालाल देवासी और वालाराम सेन सहित कई लोगों ने भाग लिया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर और पाली जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में, बाली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बुधवार को एक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाली के अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत, सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाली उपखंड कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद, उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया, जिसमें नीट पेपर लीक भी एक प्रमुख मुद्दा था, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रतन जणवा, ओबीसी कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष मोतीलाल सांखला, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, नगर अध्यक्ष भंवर डांगी, विजयराज चौधरी, फालना नगर अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लाजवंती मारू, ओबीसी प्रकोष्ठ के दलबीर सिंह चौहान, प्रवीण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह देवड़ा, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष साबिर भाई, लोकेश पुरी सहित अमृत परिहार, एडवोकेट नरेश शर्मा, ओटाराम मेघवाल, ओमप्रकाश माली, प्रमोद पाल सिंह मेघवाल, मोहित रावल, सोहन बारूपाल, प्रवीण चौधरी, एडवोकेट महेंद्र परिहार, मुकेश अग्रवाल, भारत चौधरी, दीप सिंह, जाकिर हुसैन, मो. आरिफ, ईश्वर कंडारा, सरवन सेंडर और कमल डांगी जैसे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    1
    राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर और पाली जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में, बाली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ बुधवार को एक विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बाली के अध्यक्ष यशपाल सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के तहत, सुबह 11 बजे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाली उपखंड कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला जलाया और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद, उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया, जिसमें नीट पेपर लीक भी एक प्रमुख मुद्दा था, और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में बाली विधानसभा प्रभारी देवी सिंह सिसोदिया, विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे रतन जणवा, ओबीसी कांग्रेस के संभाग अध्यक्ष मोतीलाल सांखला, देसूरी ब्लॉक अध्यक्ष राकेश चौहान, नगर अध्यक्ष भंवर डांगी, विजयराज चौधरी, फालना नगर अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लाजवंती मारू, ओबीसी प्रकोष्ठ के दलबीर सिंह चौहान, प्रवीण सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम सिंह देवड़ा, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष साबिर भाई, लोकेश पुरी सहित अमृत परिहार, एडवोकेट नरेश शर्मा, ओटाराम मेघवाल, ओमप्रकाश माली, प्रमोद पाल सिंह मेघवाल, मोहित रावल, सोहन बारूपाल, प्रवीण चौधरी, एडवोकेट महेंद्र परिहार, मुकेश अग्रवाल, भारत चौधरी, दीप सिंह, जाकिर हुसैन, मो. आरिफ, ईश्वर कंडारा, सरवन सेंडर और कमल डांगी जैसे बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल सिंह ने इस सफल कार्यक्रम के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गौशाला में लगाए परिंडे, गायों को खिलाया हरा चारा सुमेरपुर, 27 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” के तहत बुधवार को सुमेरपुर क्षेत्र की कामधेनु पुत्र 36 कौम गौशाला सेवा समिति, थलवा जांव में पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए, गौशाला की साफ-सफाई की गई तथा गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह अभियान 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने एवं वर्षा जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम योग शिक्षक ललित मेघवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की 27 गौशालाओं में प्रत्येक स्थान पर पांच-पांच पानी के परिंडे लगाए जाएंगे, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण एवं जल संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विकास अधिकारी प्रमोद दवे, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार चावला, गौशाला अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद बरूत, मंचाराम कच्छवाह, विनय चांवरिया, सुरेश सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
    4
    वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत गौशाला में लगाए परिंडे, गायों को खिलाया हरा चारा
सुमेरपुर, 27 मई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार चल रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान 2026” के तहत बुधवार को सुमेरपुर क्षेत्र की कामधेनु पुत्र 36 कौम गौशाला सेवा समिति, थलवा जांव में पशुपालन विभाग, स्थानीय प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण एवं गौसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान गौशाला परिसर में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाए गए, गौशाला की साफ-सफाई की गई तथा गायों को हरा चारा खिलाकर गौसेवा एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
नगरपालिका अधिशासी अधिकारी नरपत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह अभियान 25 मई से 5 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि “जल ही जीवन है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जल बचाने एवं वर्षा जल संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम योग शिक्षक ललित मेघवाल के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत क्षेत्र की 27 गौशालाओं में प्रत्येक स्थान पर पांच-पांच पानी के परिंडे लगाए जाएंगे, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को राहत मिल सके। उन्होंने लोगों से अधिकाधिक पौधारोपण एवं जल संरक्षण के लिए जागरूक रहने का आह्वान किया।कार्यक्रम में विकास अधिकारी प्रमोद दवे, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार चावला, गौशाला अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार, कोषाध्यक्ष प्रेमचंद बरूत, मंचाराम कच्छवाह, विनय चांवरिया, सुरेश सिंह राजपुरोहित सहित बड़ी संख्या में गौभक्त उपस्थित रहे।
    user_ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    ARVIND JOSHI रिपोर्टर
    Local News Reporter सुमेरपुर, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सेन्दड़ा के राजस्व ग्राम धोलिया में जल संरक्षण को लेकर एक जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक कलश यात्रा के माध्यम से “जल ही जीवन है” का संदेश दिया और जल बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे गांव में इस दौरान उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत धोलिया स्थित उपवन में पाँच पौधे लगाकर की गई, जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एक भव्य कलश यात्रा निकाली, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुँची। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर गांव की सुख-समृद्धि तथा अच्छी वर्षा के लिए कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासक रतन सिंह भाटी ने जोर देकर कहा कि जल संरक्षण केवल एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सामूहिक संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान और कृषि विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और पानी की प्रत्येक बूँद बचाने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए भी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण सुरक्षा में सामूहिक भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में किशन सिंह, खंगार सिंह, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, बंटी चौहान, हनुवंत सिंह, गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन में लोक संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का एक अनूठा संगम देखने को मिला।
    1
    राज्य सरकार के “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत बुधवार को ग्राम पंचायत सेन्दड़ा के राजस्व ग्राम धोलिया में जल संरक्षण को लेकर एक जनजागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, लोकगीतों और पारंपरिक कलश यात्रा के माध्यम से “जल ही जीवन है” का संदेश दिया और जल बचाने का सामूहिक संकल्प लिया। पूरे गांव में इस दौरान उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम की शुरुआत धोलिया स्थित उपवन में पाँच पौधे लगाकर की गई, जिसके जरिए पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। इसके बाद ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में एक भव्य कलश यात्रा निकाली, जो गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए नर्मदेश्वर महादेव मंदिर पहुँची। मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना और जलाभिषेक कर गांव की सुख-समृद्धि तथा अच्छी वर्षा के लिए कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशासक रतन सिंह भाटी ने जोर देकर कहा कि जल संरक्षण केवल एक सरकारी अभियान नहीं है, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक सामूहिक संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों को राज्य सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान, वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान और कृषि विभाग की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी, साथ ही उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित भी किया।

इस दौरान ग्रामीणों को जल संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और पानी की प्रत्येक बूँद बचाने का संदेश दिया गया। इसके अतिरिक्त, बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों को रोकने के लिए भी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण सुरक्षा में सामूहिक भागीदारी निभाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में किशन सिंह, खंगार सिंह, प्रकाश सिंह, प्रेम सिंह, बंटी चौहान, हनुवंत सिंह, गोविंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह, मोहन सिंह, किशन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस पूरे आयोजन में लोक संस्कृति, सामाजिक जागरूकता और जनभागीदारी का एक अनूठा संगम देखने को मिला।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • पाली अधिक मास धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से 8 से 10 जून तक तीन दिवसीय अधिकमास नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन मंत्री जोराराम कुमावत ने सराफा बाजार में किया। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंत्री जोराराम कुमावत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रसाद ग्रहण किया। इस गरिमामय अवसर पर संत सुरजनदास महाराज, संत जगदीशनद महाराज और पंडित दुर्गाशंकर भी उपस्थित रहे। संस्थान ने बताया कि तीन दिवसीय इस भव्य पदयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन की सरिता बहेगी।
    1
    पाली अधिक मास धर्मार्थ सेवा संस्थान की ओर से 8 से 10 जून तक तीन दिवसीय अधिकमास नगर परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य पदयात्रा के पोस्टर का विमोचन मंत्री जोराराम कुमावत ने सराफा बाजार में किया।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में मंत्री जोराराम कुमावत ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रसाद ग्रहण किया। इस गरिमामय अवसर पर संत सुरजनदास महाराज, संत जगदीशनद महाराज और पंडित दुर्गाशंकर भी उपस्थित रहे।

संस्थान ने बताया कि तीन दिवसीय इस भव्य पदयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन की सरिता बहेगी।
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • गांव दौलपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 27 मई 2026 को स्वर्गीय श्री चतरारामजी पुत्र श्री विराजी राठौड़ की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राठौड़ परिवार के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग से लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी द्वारा आयोजित हुआ। लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी के सचिव एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन घीसुलाल चौधरी ने जानकारी दी कि इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी एल नायक ने 264 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया है, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही, शिविर में 214 मरीजों को आंखों की जांच के बाद निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। यह मेगा शिविर भामाशाह श्री पोकरलाल राठौड़ के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर में उदयपुर से कंचन सेवा समिति संस्थान द्वारा मरीजों को घुटनों, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द के लिए प्राकृतिक थैरेपी भी प्रदान की गई। धणा पंचायत के सरपंच पेमाराम चौधरी, उप सरपंच खंगाराम देवासी, समाजसेवी व आई माताजी सेवा समिति दौलपुरा अध्यक्ष भरत जी कांग, कोषाध्यक्ष मनीष काग, रामलाल राठौड़, भुदाराम राठौड़, चुन्नीलाल जी राठौड़, मानाराम जी राठौड़, उमेश राठौड़, थानाराम चौधरी, प्रकाश राठौड़, देवाराम चौधरी, रमेश प्रजापत, जसाराम जी चौधरी और बलवंतजी घांची सहित हॉस्पिटल व्यवस्थापक महेश कुमार, नरपत सोमपुरा, पेपसिंह चौहान और शीतल मालवीय की उपस्थिति में यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
    1
    गांव दौलपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में 27 मई 2026 को स्वर्गीय श्री चतरारामजी पुत्र श्री विराजी राठौड़ की प्रथम पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में राठौड़ परिवार के सौजन्य से एक विशाल निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला अंधता निवारण समिति पाली के सहयोग से लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी द्वारा आयोजित हुआ।

लॉयन्स आई हॉस्पिटल ट्रस्ट रानी के सचिव एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लॉयन घीसुलाल चौधरी ने जानकारी दी कि इस शिविर में वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बी एल नायक ने 264 मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया है, जिनका निःशुल्क ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके साथ ही, शिविर में 214 मरीजों को आंखों की जांच के बाद निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए।

यह मेगा शिविर भामाशाह श्री पोकरलाल राठौड़ के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर में उदयपुर से कंचन सेवा समिति संस्थान द्वारा मरीजों को घुटनों, कमर दर्द और जोड़ों के दर्द के लिए प्राकृतिक थैरेपी भी प्रदान की गई। धणा पंचायत के सरपंच पेमाराम चौधरी, उप सरपंच खंगाराम देवासी, समाजसेवी व आई माताजी सेवा समिति दौलपुरा अध्यक्ष भरत जी कांग, कोषाध्यक्ष मनीष काग, रामलाल राठौड़, भुदाराम राठौड़, चुन्नीलाल जी राठौड़, मानाराम जी राठौड़, उमेश राठौड़, थानाराम चौधरी, प्रकाश राठौड़, देवाराम चौधरी, रमेश प्रजापत, जसाराम जी चौधरी और बलवंतजी घांची सहित हॉस्पिटल व्यवस्थापक महेश कुमार, नरपत सोमपुरा, पेपसिंह चौहान और शीतल मालवीय की उपस्थिति में यह शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
    user_B L BHATI
    B L BHATI
    Court reporter रानी, पाली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • राजस्थान के जालौर रेलवे स्टेशन पर एक शिलालेख में जालौर के स्थानीय शासकों के स्थान पर कथित तौर पर अलाउद्दीन खिलजी का महिमामंडन किया गया था। इस मुद्दे को लेकर कुछ जागरूक युवकों ने कार्रवाई करते हुए उस शिलालेख पर सफेदी पोत दी है, जिससे खिलजी की महिमा संबंधी सामग्री मिट गई है।
    1
    राजस्थान के जालौर रेलवे स्टेशन पर एक शिलालेख में जालौर के स्थानीय शासकों के स्थान पर कथित तौर पर अलाउद्दीन खिलजी का महिमामंडन किया गया था। इस मुद्दे को लेकर कुछ जागरूक युवकों ने कार्रवाई करते हुए उस शिलालेख पर सफेदी पोत दी है, जिससे खिलजी की महिमा संबंधी सामग्री मिट गई है।
    user_मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    मारवाड़ गोडवाड न्यूज़(रजिस्टेड)
    Agricultural production बाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Voice of people पाली, पाली, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • बाली के बिरोलिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर प्रदेश निवासी 50 वर्षीय पप्पू सिंह ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और दरवाजे के पास खड़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। ट्रेन की तेज गति के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति की मदद की और प्रशासन व 108 एम्बुलेंस सेवा को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल पप्पू सिंह को प्राथमिक सहायता प्रदान की और उन्हें बाली के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद, चोटों की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा अचानक हुआ और ट्रेन की रफ्तार अधिक होने से व्यक्ति दूर जा गिरा। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों ने भी हादसे पर चिंता जताई और यात्रियों से चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े नहीं रहने की अपील की। फिलहाल, घायल पप्पू सिंह का पाली में उपचार जारी है।
    1
    बाली के बिरोलिया रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक हादसे में चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उत्तर प्रदेश निवासी 50 वर्षीय पप्पू सिंह ट्रेन में यात्रा कर रहे थे और दरवाजे के पास खड़े थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह चलती ट्रेन से नीचे गिर पड़े। ट्रेन की तेज गति के कारण उन्हें गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान अवस्था में रेलवे ट्रैक के पास पड़े मिले।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल व्यक्ति की मदद की और प्रशासन व 108 एम्बुलेंस सेवा को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस ने घायल पप्पू सिंह को प्राथमिक सहायता प्रदान की और उन्हें बाली के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद, चोटों की गंभीरता को देखते हुए, उन्हें बेहतर इलाज के लिए पाली रेफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा अचानक हुआ और ट्रेन की रफ्तार अधिक होने से व्यक्ति दूर जा गिरा। घटना के बाद कुछ समय के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रेलवे स्टेशन के आसपास मौजूद लोगों ने भी हादसे पर चिंता जताई और यात्रियों से चलती ट्रेन में दरवाजे के पास खड़े नहीं रहने की अपील की। फिलहाल, घायल पप्पू सिंह का पाली में उपचार जारी है।
    user_Nagendra Agarwal
    Nagendra Agarwal
    बाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.