logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बस्ती:हरैया उग्र शिक्षकों ने बभनान हरैया मार्ग को किया 20 मिनट तक जाम,प्रबंधक तंत्र के माफी माँगने पर माने उग्र शिक्षक, जनगणना के प्रशिक्षण को लेकर स्कूल प्रबंधक से हुआ था कहासुनी,हरैया पुलिस के कडी मशक्कत के बाद मामला हुआ शांति....

2 hrs ago
user_Shivaji Sonkar
Shivaji Sonkar
Social Media Manager हर्रैया, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बस्ती:हरैया उग्र शिक्षकों ने बभनान हरैया मार्ग को किया 20 मिनट तक जाम,प्रबंधक तंत्र के माफी माँगने पर माने उग्र शिक्षक, जनगणना के प्रशिक्षण को लेकर स्कूल प्रबंधक से हुआ था कहासुनी,हरैया पुलिस के कडी मशक्कत के बाद मामला हुआ शांति....

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • Post by Bp News Hanswar
    1
    Post by Bp News Hanswar
    user_Bp News Hanswar
    Bp News Hanswar
    Court reporter Tanda, Ambedkar Nagar•
    3 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है। @⁨all⁩
    1
    अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है।
@⁨all⁩
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई (#हापुड़) लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही। अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई 
(#हापुड़) 
लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। 
हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है।
एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 
लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही।
अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    9 hrs ago
  • अयोध्या जिले के सिविल कोर्ट परिसर स्थित आठ तल्ला बिल्डिंग चौबीस कक्षीय भवन के सभागार में ३० अप्रैल २०२६को लिपिक पद से सेवा निवृत्त हुए संजय कुमार सिंह को सहयोगी न्यायिक कर्मी साथियों द्वारा खचाखच भरे मीटिंग हाल में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर नम आंखों से विदा किया गया,विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर मीटिंग हाल पहुंचे जिला जज रणंजय कुमार वर्मा का केंद्रीय नाजिर व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया,बताया जाता है कि हंसमुख स्वभाव मिलनसार प्रवृति के संजय कुमार सिंह 25 जुलाई 1985 में लिपिक पद पर सेवा में आए और अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ४२ साल अपनी सेवा देते हुए 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत हुए,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के द्वारा संजय कुमार सिंह को विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर अंग वस्त्र, रामचरित मानस की पुस्तक,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,न्यायिक कर्मियों द्वारा संजय कुमार सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सम्मानित करने वाले न्यायिक कर्मियों में केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह,प्रशासनिक अधिकारी,सहायक नाजिर सुनील कुमार सिंह,राम शंकर कौशलेंद्र श्रीवास्तव,संतोष ओझा, सहित कई अन्य न्यायिक कर्मियों द्वारा गले लगकर नम आंखों से विदाई दी गई,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा व न्यायिक अधिकारी रुपाली सिंह द्वारा संजय कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक बचा हुआ समय बिताने की कामना किया गया,विदाई समारोह पर केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह व संजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई,कार्यक्रम का संचालन राम शंकर यादव द्वारा किया गया।
    1
    अयोध्या जिले के सिविल कोर्ट परिसर स्थित आठ तल्ला बिल्डिंग चौबीस कक्षीय भवन के सभागार में ३० अप्रैल २०२६को लिपिक पद से सेवा निवृत्त हुए संजय कुमार सिंह को सहयोगी न्यायिक कर्मी साथियों द्वारा खचाखच भरे मीटिंग हाल में विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर नम आंखों से विदा किया गया,विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर मीटिंग हाल पहुंचे जिला जज रणंजय कुमार वर्मा का  केंद्रीय नाजिर व प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया,बताया जाता है कि हंसमुख स्वभाव मिलनसार प्रवृति के संजय कुमार सिंह 25 जुलाई 1985 में लिपिक पद पर सेवा में आए और अपने उत्तरदायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए ४२ साल अपनी सेवा देते हुए 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत हुए,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा के द्वारा संजय कुमार सिंह को विदाई सम्मान समारोह के अवसर पर अंग वस्त्र, रामचरित मानस की पुस्तक,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया,न्यायिक कर्मियों द्वारा संजय कुमार सिंह को फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया गया और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया,सम्मानित करने वाले न्यायिक कर्मियों में केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह,प्रशासनिक अधिकारी,सहायक नाजिर सुनील कुमार सिंह,राम शंकर कौशलेंद्र श्रीवास्तव,संतोष ओझा, सहित कई अन्य न्यायिक कर्मियों द्वारा गले लगकर नम आंखों से विदाई दी गई,जिला जज रणंजय कुमार वर्मा व न्यायिक अधिकारी रुपाली सिंह द्वारा संजय कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक बचा हुआ समय बिताने की कामना किया गया,विदाई समारोह पर केंद्रीय नाजिर रविन्द्र सिंह व संजय कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई,कार्यक्रम का संचालन राम शंकर यादव द्वारा किया गया।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अंबेडकरनगर के मीरानपुर में बंद कमरे से चार बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव खून से लथपथ मिले और चोट के निशान भी पाए गए। घटना के समय मां घर से गायब थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं, मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है।
    1
    अंबेडकरनगर के मीरानपुर में बंद कमरे से चार बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव खून से लथपथ मिले और चोट के निशान भी पाए गए। घटना के समय मां घर से गायब थी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं, मामला बेहद संदिग्ध माना जा रहा है।
    user_PRIMEABN
    PRIMEABN
    News Anchor Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    2 hrs ago
  • अम्बेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या घर में 4 नाबालिग बच्चों की हत्या ईंट से कूचकर बच्चों की हत्या की गई सफीक, सऊद, उमर, बयान बानो की हत्या हत्या कर आरोपी महिला मौके से फरार आरोपी महिला का पति सऊदी में रहता है घटनास्थल पर SP, भारी पुलिस मौजूद अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना
    2
    अम्बेडकरनगर में 4 बच्चों की हत्या
घर में 4 नाबालिग बच्चों की हत्या
ईंट से कूचकर बच्चों की हत्या की गई
सफीक, सऊद, उमर, बयान बानो की हत्या
हत्या कर आरोपी महिला मौके से फरार
आरोपी महिला का पति सऊदी में रहता है
घटनास्थल पर SP, भारी पुलिस मौजूद
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र की घटना
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    Local News Reporter अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अजीत मिश्रा (खोजी) [विशेष संपादकीय: गोंडा से एक रिपोर्ट] गोंडा। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में 'जीरो टॉलरेंस' के नारों की गूँज कितनी भी तेज हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी रिश्वतखोरी की दुर्गंध से भरी हुई है। ताज़ा मामला गोंडा जनपद का है, जहाँ विकास खंड के एक 'जिम्मेदार' ग्राम विकास अधिकारी (VDO) उमेश कुमार भारती को एंटी करप्शन टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। विडंबना देखिए, यह रिश्वत किसी करोड़ों के टेंडर के लिए नहीं, बल्कि एक मासूम के 'जन्म प्रमाण पत्र' के लिए मांगी गई थी। विकास का पहिया या उगाही का अड्डा? जिस अधिकारी के पद के साथ 'विकास' शब्द जुड़ा हो, वह अगर किसी के वजूद की पहली पहचान (Birth Certificate) को ही अपनी अवैध कमाई का जरिया बना ले, तो इसे सिस्टम की नैतिकता का पतन ही कहा जाएगा। 10 हजार रुपये एक गरीब परिवार के लिए महीने भर की रोटी का जुगाड़ हो सकते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के आदी हो चुके इन 'सफेदपोशों' के लिए यह महज एक शुरुआती सौदा है। शिकंजा कसा, पर जड़े अभी बाकी हैं एंटी करप्शन टीम ने मनकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर अधिकारी को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक अधिकारी की गिरफ्तारी से यह कैंसर खत्म हो जाएगा? अक्सर देखा गया है कि छोटे स्तर के इन कर्मचारियों के पीछे एक पूरा सिंडिकेट काम करता है, जो जनता की मजबूरी को नकदी में बदलने का माहिर खिलाड़ी होता है। जनता की मजबूरी, साहब की तिजोरी जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय या जाति प्रमाण पत्र—ये आम आदमी के बुनियादी अधिकार हैं। सरकारें इन्हें ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने का दावा करती हैं, लेकिन बिचौलिए और भ्रष्ट अधिकारी तकनीक के बीच में भी अपनी 'कट' की खिड़की खोल लेते हैं। गोंडा की यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि डिजिटल इंडिया के युग में भी 'कागजी कार्रवाई' की मेज के नीचे हाथ अब भी गर्म किए जा रहे हैं। निष्कर्ष भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई तो हो गई, लेकिन अब जरूरत नजीर पेश करने वाले दंड की है। जब तक सरकारी कुर्सियों पर बैठे इन 'दीमकों' के मन में कानून का खौफ पैदा नहीं होगा, तब तक आम आदमी को अपना हक पाने के लिए अपनी जेबें ढीली करनी ही पड़ेंगी। उमेश कुमार भारती की गिरफ्तारी महज एक झांकी है, असली लड़ाई उस सोच से है जो मानती है कि 'बिना सुविधा शुल्क के फाइल नहीं सरकती'। - ब्यूरो डेस्क
    1
    अजीत मिश्रा (खोजी)
[विशेष संपादकीय: गोंडा से एक रिपोर्ट]
गोंडा। उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में 'जीरो टॉलरेंस' के नारों की गूँज कितनी भी तेज हो, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी रिश्वतखोरी की दुर्गंध से भरी हुई है। ताज़ा मामला गोंडा जनपद का है, जहाँ विकास खंड के एक 'जिम्मेदार' ग्राम विकास अधिकारी (VDO) उमेश कुमार भारती को एंटी करप्शन टीम ने 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है। विडंबना देखिए, यह रिश्वत किसी करोड़ों के टेंडर के लिए नहीं, बल्कि एक मासूम के 'जन्म प्रमाण पत्र' के लिए मांगी गई थी।
विकास का पहिया या उगाही का अड्डा?
जिस अधिकारी के पद के साथ 'विकास' शब्द जुड़ा हो, वह अगर किसी के वजूद की पहली पहचान (Birth Certificate) को ही अपनी अवैध कमाई का जरिया बना ले, तो इसे सिस्टम की नैतिकता का पतन ही कहा जाएगा। 10 हजार रुपये एक गरीब परिवार के लिए महीने भर की रोटी का जुगाड़ हो सकते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार के आदी हो चुके इन 'सफेदपोशों' के लिए यह महज एक शुरुआती सौदा है।
शिकंजा कसा, पर जड़े अभी बाकी हैं
एंटी करप्शन टीम ने मनकापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराकर अधिकारी को सलाखों के पीछे भेज दिया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या एक अधिकारी की गिरफ्तारी से यह कैंसर खत्म हो जाएगा? अक्सर देखा गया है कि छोटे स्तर के इन कर्मचारियों के पीछे एक पूरा सिंडिकेट काम करता है, जो जनता की मजबूरी को नकदी में बदलने का माहिर खिलाड़ी होता है।
जनता की मजबूरी, साहब की तिजोरी
जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय या जाति प्रमाण पत्र—ये आम आदमी के बुनियादी अधिकार हैं। सरकारें इन्हें ऑनलाइन और पारदर्शी बनाने का दावा करती हैं, लेकिन बिचौलिए और भ्रष्ट अधिकारी तकनीक के बीच में भी अपनी 'कट' की खिड़की खोल लेते हैं। गोंडा की यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि डिजिटल इंडिया के युग में भी 'कागजी कार्रवाई' की मेज के नीचे हाथ अब भी गर्म किए जा रहे हैं।
निष्कर्ष
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई तो हो गई, लेकिन अब जरूरत नजीर पेश करने वाले दंड की है। जब तक सरकारी कुर्सियों पर बैठे इन 'दीमकों' के मन में कानून का खौफ पैदा नहीं होगा, तब तक आम आदमी को अपना हक पाने के लिए अपनी जेबें ढीली करनी ही पड़ेंगी। उमेश कुमार भारती की गिरफ्तारी महज एक झांकी है, असली लड़ाई उस सोच से है जो मानती है कि 'बिना सुविधा शुल्क के फाइल नहीं सरकती'।
- ब्यूरो डेस्क
    user_अजीत मिश्रा (खोजी)
    अजीत मिश्रा (खोजी)
    बस्ती, बस्ती, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Bp News Hanswar
    1
    Post by Bp News Hanswar
    user_Bp News Hanswar
    Bp News Hanswar
    Court reporter Tanda, Ambedkar Nagar•
    4 hrs ago
  • अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग (जौनपुर खेतासराय) शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग 
(जौनपुर खेतासराय)
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने 
बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.