राजा भोज विमानतल, भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस ने प्रारम्भ की अपनी उड़ान सेवाएँ भोपाल।राजा भोज विमानतल, भोपाल ने आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस की नियमित उड़ान सेवाओं का शुभारंभ किया। इससे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की हवाई संपर्क सुविधा को और अधिक मजबूती मिलेगी। एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली से आने वाली प्रथम उड़ान IX-1789 आज 12:10 बजे राजा भोज विमानतल पहुँची, जिसका पारंपरिक वॉटर कैनन सलामी (Water Cannon Salute) देकर भव्य स्वागत किया गया। यह सम्मान भोपाल से एयर इंडिया एक्सप्रेस के परिचालन के शुभारंभ का प्रतीक रहा। इस अवसर पर श्री आलोक त्रिपाठी, विमानपत्तन निदेशक, राजा भोज विमानतल, भोपाल, श्री सुभाष यादव, क्षेत्रीय निदेशक, बीसीएएस, श्री अतुल भनोत्रा, कमांडेंट, सीआईएसएफ तथा श्री अनुराग वर्मा, एयरपोर्ट मैनेजर, एयर इंडिया एक्सप्रेस सहित भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण, सीआईएसएफ एवं एयर इंडिया एक्सप्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से राजा भोज विमानतल पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का स्वागत किया। इस अवसर पर गणमान्य अतिथियों ने भोपाल से प्रस्थान करने वाले एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रथम यात्री को बोर्डिंग पास प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान दीप प्रज्ज्वलन एवं केक कटिंग समारोह का भी आयोजन किया गया। राजा भोज विमानतल ने पिछले कुछ वर्षों में यात्री यातायात एवं हवाई संपर्क के क्षेत्र में निरंतर उल्लेखनीय प्रगति की है, जो आधारभूत संरचना के सतत विकास एवं परिचालन संबंधी सुधारों का परिणाम है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की सेवाओं का शुभारंभ मध्य भारत के एक प्रमुख विमानन केंद्र के रूप में राजा भोज विमानतल की बढ़ती महत्ता को और सुदृढ़ करता है। वर्तमान में एयर इंडिया एक्सप्रेस भोपाल से प्रतिदिन तीन उड़ानों—दिल्ली के लिए दो तथा मुंबई के लिए एक—का संचालन करेगी

- काल सर्प दोष के लिए विशेष पूजा भोपाल में भी करा सकते हैं ये जानने के लिए पंडित गजेंद्र शास्त्री जी विशेष बातचीत पूरी खबर अवश्य देखे4
- 🚨 भोपाल में व्यापारियों की लड़ाई को मिला बड़ा राजनीतिक समर्थन! 🔥 व्यापारियों के समर्थन में खुलकर उतरे विधायक Arif Masood। भोपाल में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे पर विधायक आरिफ मसूद ने समर्थन देते हुए सरकार से व्यापारियों की आवाज़ सुनने और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने की अपील की। 💬 क्या व्यापारियों की मांगें तुरंत मानी जानी चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। 📲 ताज़ा अपडेट्स के लिए SAB News Tak को फॉलो करें। #Bhopal #BreakingNews #ArifMasood #Vyapari #MadhyaPradesh #BhopalNews #SABNewsTak #ViralNews #NewsUpdate1
- भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन हमेशा ग्राहकों की सेवा में तत्पर हैं इसी क्रम में छठा मिल अरवलिया बैरसिया रोड पर जे.के.पेट्रोलियम प्लाजा का शुभारम थॉमस जेम्स हेड (रिटेल) वेस्ट मुकुंद धमाल जनरल मैनेजर मार्केटिंग (रिटेल) वेस्ट नीरज के जारिआ स्टेट हेड (रिटेल) मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ ने किया इस मौके पर जे.के.पेट्रोलियम प्लाजा के ऑनर शकील खान सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे1
- E 20 पेट्रोल पर केजरीवाल बोले – सरकार अपनी नीति स्पष्ट करे! आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने टी-20 पेट्रोल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सरकार से अपनी नीति स्पष्ट करने की मांग की है। आखिर इस मुद्दे पर केजरीवाल ने क्या कहा और इसके राजनीतिक मायने क्या हैं, जानिए इस वीडियो में।1
- *भोपाल: रिहायशी इलाकों की दुकानों पर नगर निगम की सख्ती* भोपाल नगर निगम ने रिहायशी कॉलोनियों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू किया है। पहले चरण में अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर और बावड़िया कला की 429 दुकानों, कार्यालयों, बैंकों और शोरूमों को नोटिस जारी किए गए। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश भूमि विकास नियम 2012 और नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के तहत हो रही है। शहर भर में अब तक 1500 से ज़्यादा नोटिस जारी हो चुके हैं, अकेले गुरुवार को 589 नए नोटिस दिए गए। अरेरा कॉलोनी और रोहित नगर के 19 भवन मालिकों को 24 घंटे में दुकानें बंद न करने पर सीलिंग की चेतावनी भी दी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक शहर की रिहायशी बस्तियों में करीब 30 हजार दुकानों पर सीलिंग का खतरा है। व्यापारियों का कहना है कि वर्षों से टैक्स वसूलने के बाद अब इन दुकानों को अवैध बताना अन्यायपूर्ण है। साथ ही कई नोटिसों में तारीख और अफसर का नाम न होने से उनकी कानूनी वैधता पर भी सवाल उठ रहे हैं। मामला अदालत तक पहुंच गया है — अरेरा अलर्ट ग्रुप ने सुप्रीम कोर्ट का ध्यान खींचने की कोशिश की है, वहीं भोपाल हाईकोर्ट में भी जनहित याचिका दायर है। अब यह विवाद सिर्फ दुकानदारों और निगम तक सीमित न रहकर रहवासी संगठनों और अदालतों तक फैल चुका है। गुलिस्तां टाइम्स डिजिटल भोपाल (म.प्र.)1
- 🚨 BREAKING | सावधान! बारिश के मौसम में बढ़ा सांप काटने का खतरा 🐍 डॉक्टर की अहम सलाह: सांप काटने के बाद क्या करें, जिससे जान बचाई जा सके? ✅ घबराएं नहीं, मरीज को शांत रखें। ✅ काटे गए अंग को जितना हो सके स्थिर रखें। ✅ तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचें। ❌ जहर चूसने की कोशिश न करें। ❌ ब्लेड से चीरा न लगाएं। ❌ कसकर रस्सी या कपड़ा न बांधें। ❌ झाड़-फूंक या घरेलू इलाज में समय बर्बाद न करें। ⏳ याद रखें: सही समय पर अस्पताल में इलाज और एंटी-स्नेक वेनम (ASV) मिलने से अधिकांश मरीजों की जान बचाई जा सकती है। 📢 इस जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, क्योंकि सही जानकारी किसी की जान बचा सकती है।1
- टाइटल राम मंदिर चढ़ावा विवाद। भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा एंकर संसद में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हुए ड्रामे और विवाद की आंच अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। इसके विरोध में बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने से पहले भी कांग्रेसियों ने विरोध कर बवाल खड़ा किया था और आज जब राम मंदिर बन चुका है तब चंदा चोरी का झुठा आरोप कर राम लला को जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा और स्थानीय संतों ने राहुल गांधी व विपक्ष के कृत्यों पर तीखा रोष जताया। वक्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के वेश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बाइट - अनिलानंद महाराज बाइट - हरिओम शर्मा भोपाल विभाग सहमंत्री विश्वहिंदू परिषद टाइटल राम मंदिर चढ़ावा विवाद। भोपाल में बजरंग दल का उग्र प्रदर्शन, राहुल गांधी के खिलाफ फूटा गुस्सा एंकर संसद में राम मंदिर चढ़ावे को लेकर हुए ड्रामे और विवाद की आंच अब राजधानी भोपाल तक पहुंच गई है। इसके विरोध में बजरंग दल ने सड़कों पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया और मार्च निकाला। उनका कहना है कि राम मंदिर बनाने से पहले भी कांग्रेसियों ने विरोध कर बवाल खड़ा किया था और आज जब राम मंदिर बन चुका है तब चंदा चोरी का झुठा आरोप कर राम लला को जबरन बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। प्रदर्शन के दौरान बजरंग दल के संगठन सहमंत्री हरिओम शर्मा और स्थानीय संतों ने राहुल गांधी व विपक्ष के कृत्यों पर तीखा रोष जताया। वक्ताओं ने आक्रामक रुख अपनाते हुए कहा कि सनातन संस्कृति और साधु-संतों के वेश का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। बाइट - अनिलानंद महाराज बाइट - हरिओम शर्मा भोपाल विभाग सहमंत्री विश्वहिंदू परिषद1