हरदोई में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम हरदोई में दर्दनाक हादसा, पानी भरे गड्ढे में डूबने से भाई-बहन की मौत, मचा कोहराम अरुण शुक्ला ब्यूरो हरदोई। लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम चिमना स्थित एक ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृत बच्चों की पहचान इरशाद खान पुत्र अशफाक खान निवासी अमीनगर थाना मोहम्मदी जनपद लखीमपुर खीरी के 7 वर्षीय पुत्र और 9 वर्षीय पुत्री के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि इरशाद खान परिवार सहित चिमना गांव स्थित आशीष ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम करता है। जानकारी के अनुसार, ईंट पथाई के लिए मिट्टी निकालने और बारिश का पानी एकत्र होने के कारण भट्ठे के पास एक गहरा गड्डा बना हुआ था। खेलते समय दोनों बच्चे गड्ढे के पास पहुंच गए और पानी में डूब गए। काफी देर तक बच्चों के नजर नहीं आने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जिसके बाद दोनों के शव गड्ढे से बरामद हुए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हुई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। घटना के बाद ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूरों और ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक दरोगा ने झगड़े की सूचना पर पहुंचकर एक महिला और उसकी बेटी के साथ मारपीट की। वायरल वीडियो में एसआई मनुज चौधरी गेट तोड़ते और महिला को थप्पड़ मारते साफ दिख रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।1
- सीतापुर के खैराबाद में सनसनी: खेत से लौट रहे युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, हालत नाजुक सीतापुर के खैराबाद में सनसनी: खेत से लौट रहे युवक पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला, हालत नाजुक संवाददाता: नरेश गुप्ता सीतापुर खैराबाद: जनपद के थाना क्षेत्र खैराबाद के ग्राम गंधिया में शनिवार की रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने पुरानी रंजिश या घात लगाकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी संघर्ष में युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर प्रहार किए गए हैं। लहूलुहान हालत में युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। वारदात का विवरण: रास्ते में घेरकर किया हमला प्राप्त विवरण के अनुसार, ग्राम नेरपुर निवासी अमरीश यादव पुत्र रामपाल यादव बीते 9 मई की रात करीब 8:00 बजे अपने खेत पर गए थे। वे वहां चल रही बोरिंग की देखरेख करने और परिजनों को खाना पहुँचाने गए थे। जब वे अपना काम निपटाकर वापस घर लौट रहे थे, तभी ग्राम गंधिया के समीप सुनसान रास्ते पर पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें रोक लिया। लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ प्रहार पीड़ित अमरीश यादव द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक: ग्राम गंधिया निवासी अशोक कुमार और राजकुमार ने उनकी मोटरसाइकिल रुकवाई। बिना कुछ कहे, आरोपियों ने लोहे की रॉड से अमरीश के सिर और चेहरे पर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर जब स्थानीय ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, तो हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। "डॉक्टरों के अनुसार, प्रहार इतना सटीक और तेज था कि पीड़ित के सिर और चेहरे की हड्डियों को बचाने के लिए कई टांके लगाने पड़े हैं। अंदरूनी चोटें भी काफी गंभीर हैं।" गांव में तनाव, पुलिस से सख्त कार्रवाई की गुहार इस घटना के बाद से क्षेत्र में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिवार ने खैराबाद थाना प्रभारी को नामजद प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दबंगों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस की ढिलाई के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं।1
- हरदोई के संडीला थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर हुई फायरिंग, फोन पर पहले घर के बाहर बुलाया और गाली गलौज करते हुए फायर कर दी जान से मारने की धमकी,पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की शुरू की तलाश, हरदोई सोमवार को थाना संडीला में सूरज पुत्र अनिल सिंह निवासी सुम्बाबाग द्वारा तहरीर दी गई कि शिवम जयसवाल,अनुज जयसवाल आदि द्वारा सूरज के भाई पवन सिंह को कॉल करके गाली-गलौज व धमकी देते हुए वादी के घर के बाहर फायरिंग करते हुए जान से मारने की कोशिश की गई।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना संडीला पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया जांच दोनों पक्षों के मध्य एक बुलेरो के सम्बन्ध में 1.5 लाख रुपए के लेनदेन का विवाद है।1
- मुरादाबाद के ग्राम मंडोरा में युवक की दुःखद मृत्यु पर संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने व्यक्त की शोक संवेदना मुरादाबाद। संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश महामंत्री मा० राजेश कुमार गुरुजी के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मंडोरा, जनपद मुरादाबाद में एक युवक की ट्रेन से कटकर दुःखद मृत्यु हो जाने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही संयुक्त जनादेश पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० बबलू श्रीवास्तव, प्रदेश अध्यक्ष मा० के. पी. श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री मा० राजेश कुमार गुरुजी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। पार्टी नेताओं ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस अपार दुःख की घड़ी में संयुक्त जनादेश पार्टी परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। सभी पदाधिकारियों ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत युवक को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। ॐ शांति। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।1
- पीडिता से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने *थाना सैरपुर क्षेत्रांतर्गत नाम परिवर्तित कर पीडिता से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती करने व अश्लील फोटो / वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी की बाइट*👆1
- उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर ट्रेनिंग कर रहे कानपुर में योगेंद्र सिंह जिन्होंने नौकरी एवं शादी का झांसा देकर कानपुर के गीता नगर निवासी एस सी समाज की छात्रा के साथ में दुष्कर्म रिजर्व पुलिस लाइन के अंदर किया था पीड़िता को योगेंद्र सिंह एवं उनसे जुड़े हुए व्यक्तियों से खतरा महसूस हो रहा है पीड़िता ने सोशल मीडिया पर कानपुर पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाते हुए एवं निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही सुनिश्चित करने को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है।1
- bkt archna bharat gas m grahak pareshan gais ke liye rat ke 1 baje line lagane a raha h fir bhi use silender nahi mil raha h kahi kahte h apka kyc nahi h kahi kahte h apki booking nahi h isme aam nagrik pareshan h1
- उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज से उपद्रवी युवकों ने मारपीट की। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1