logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा फतेहाबाद फतेहाबाद : सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे और क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने चिंताहरण महादेव मंदिर, हनुमान नगर स्थित महादेव मंदिर, बाह रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के महादेव मंदिर, पुरानी तहसील स्थित महादेव मंदिर तथा कोनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक किया। इसके बाद चावल, रोली, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। दिनभर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा नगर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

1 hr ago
user_प्रदीप कुमार
प्रदीप कुमार
फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा फतेहाबाद फतेहाबाद : सावन माह के पहले सोमवार को कस्बे और क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिरों के बाहर दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी-लंबी कतारें लग गईं। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने चिंताहरण महादेव मंदिर, हनुमान नगर स्थित महादेव मंदिर, बाह रोड स्थित हनुमान मंदिर परिसर के महादेव मंदिर, पुरानी तहसील स्थित महादेव मंदिर तथा कोनेश्वर महादेव मंदिर में भगवान शिव का गंगाजल, दूध और जल से अभिषेक किया। इसके बाद चावल, रोली, चंदन, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सावन के पहले सोमवार को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों के स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस भी मुस्तैद रही। दिनभर शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा और पूरा नगर भक्ति और आस्था के रंग में रंगा नजर आया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक गृह क्लेश के बीच विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप L फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईधौन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय विवाहिता कुमकुम उर्फ शिखा देवी के यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। बताया गया है कि कुमकुम की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रवि कुमार के साथ हुई थी। रवि कुमार गुरुग्राम में हलवाई का काम करता है और घटना के समय घर पर नहीं था। परिवार के अनुसार, कुछ समय पहले विवाहिता के जुड़वा बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह परेशान रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के छारी गांव से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने यमुना नदी में विवाहिता की तलाश शुरू करा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। विवाहिता का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक 
गृह क्लेश के बीच विवाहिता ने यमुना में लगाई छलांग, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
L
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव ईधौन में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय विवाहिता कुमकुम उर्फ शिखा देवी के यमुना नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
बताया गया है कि कुमकुम की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व रवि कुमार के साथ हुई थी। रवि कुमार गुरुग्राम में हलवाई का काम करता है और घटना के समय घर पर नहीं था। परिवार के अनुसार, कुछ समय पहले विवाहिता के जुड़वा बच्चों की मौत हो गई थी, जिसके बाद वह परेशान रहती थी।
घटना की सूचना मिलते ही फिरोजाबाद के छारी गांव से मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। सूचना पर थाना फतेहाबाद पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को शांत कराया।
पुलिस ने यमुना नदी में विवाहिता की तलाश शुरू करा दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। विवाहिता का अभी तक पता नहीं चल सका है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
    user_फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    फतेहाबाद रिपोर्टर कासिम मलिक
    मीडिया फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आगरा ताजनगरी ब्रेकिंग!!! श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा तेजो महालय पर जलाभिषेक को आगरा पुलिस ने पुलिस सुरक्षा के बीच जबरन राजेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर कावड़ चढ़वाई मीरा राठौर का ऐलान संघर्ष जारी रहेगा अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा ताजमहल तेजो महालय को शिव मंदिर मानते हुए हर श्रावण मास में कावड़ भगवा लहराना पूजा अर्चना करना के रूप में संघर्ष करता हुआ रहा है आज प्रथम सोमवार को मीरा राठौर के नेतृत्व में निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर, श्रीमती बंटी संगीता जी, नीलम जी, रश्मि देवी, कुसुम देवी, सूरजमती, और नितेश भारद्वाज दिनांक 2 अगस्त 2026 सुबह 6:00 बजे सोरों कासगंज एटा से गंगाजल एवं बाबा अमरनाथ के जल जो कि हिंदू नेता अवतार सिंह गिल द्वारा लाया गया मिलकर तेजो महालय के अंदर भगवान शिव का जला अभिषेक करने हेतु आगरा आज सुबह 7:00 बजे श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट आर के स्टूडियो के समीप पहुंचे वहां पर बहुत ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स था जहां पर हिंदू नेता अज्जू चौहान,मनीष पंडित जी, सौरभ शर्मा,विपिन राठौर, बबलू निषाद, सहित सभी महिला कावड़ियों को जबरन रोक दिया... इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंक झोंक भी हुई अंत में जबरन पुलिस सुरक्षा के बीच राजेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल को चढ़कर कार्यक्रम को समापन कराया... इस मौके पर मीरा राठौर अज्जू चौहान मनीष पंडित जी ने संयुक्त रूप से कहा एक ओर योगी आदित्यनाथ जी कहते हैं की कावड़ियों पर फूल बरसने चाहिए,नाच गाने के साथ डीजे बजाकर धूम धड़ाका कावड़ यात्रा निकालना चाहिए,वही आगरा पुलिस ने आज काबड़ियों को रोक कर कहीं ना कहीं योगी आदित्यनाथ जी के मंसूओं पर पानी फेरने का कार्य किया है,,लेकिन अखिल भारत हिंदू महासभा अभी तीन सोमवार और पड़े हैं निश्चित तौर पर जलाभिषेक कर बाबा अमरनाथ के जल को बाबा भोलेनाथ जो शिव मंदिर तेजो महालय के अंदर है उन पर जलाभिषेक करेंगे
    1
    आगरा ताजनगरी ब्रेकिंग!!!


श्रावण मास के प्रथम सोमवार को अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा तेजो महालय पर जलाभिषेक को आगरा पुलिस ने पुलिस सुरक्षा के बीच जबरन राजेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक कर कावड़ चढ़वाई मीरा राठौर का ऐलान संघर्ष जारी रहेगा
 अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा ताजमहल तेजो महालय को शिव मंदिर मानते हुए हर श्रावण मास में कावड़ भगवा लहराना पूजा अर्चना करना के रूप में संघर्ष करता हुआ रहा है आज  प्रथम सोमवार को मीरा राठौर के नेतृत्व में निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर, श्रीमती बंटी संगीता जी, नीलम जी, रश्मि देवी, कुसुम देवी, सूरजमती, और नितेश भारद्वाज दिनांक 2 अगस्त 2026 सुबह 6:00 बजे सोरों कासगंज एटा से गंगाजल एवं बाबा अमरनाथ के जल जो कि हिंदू नेता अवतार सिंह गिल द्वारा लाया गया मिलकर तेजो महालय के अंदर भगवान शिव का जला अभिषेक करने हेतु आगरा आज सुबह 7:00 बजे श्रावण मास के प्रथम सोमवार को ताजमहल के पश्चिमी गेट आर के स्टूडियो के समीप पहुंचे वहां पर बहुत ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स था जहां पर हिंदू नेता अज्जू चौहान,मनीष पंडित जी, सौरभ शर्मा,विपिन राठौर, बबलू निषाद, सहित सभी महिला कावड़ियों को जबरन रोक दिया... इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस प्रशासन से तीखी नोंक झोंक भी हुई अंत में जबरन पुलिस सुरक्षा के बीच राजेश्वर महादेव मंदिर पर गंगाजल को चढ़कर कार्यक्रम को समापन कराया... इस मौके पर मीरा राठौर अज्जू चौहान मनीष पंडित जी ने संयुक्त रूप से कहा एक ओर योगी आदित्यनाथ जी कहते हैं की कावड़ियों पर फूल बरसने चाहिए,नाच गाने के साथ डीजे बजाकर धूम धड़ाका कावड़ यात्रा निकालना चाहिए,वही आगरा पुलिस ने आज काबड़ियों को रोक कर कहीं ना कहीं योगी आदित्यनाथ जी के मंसूओं पर पानी फेरने का कार्य किया है,,लेकिन अखिल भारत हिंदू महासभा अभी तीन सोमवार और पड़े हैं निश्चित तौर पर जलाभिषेक कर बाबा अमरनाथ के जल को बाबा भोलेनाथ जो शिव मंदिर तेजो महालय के अंदर है उन पर जलाभिषेक करेंगे
    user_Gyadeen Verma
    Gyadeen Verma
    Court reporter फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • विश्व स्तनपान सप्ताह: कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जागरूकता रैली ने दिया स्वस्थ बचपन का संदेश विश्व स्तनपान सप्ताह: कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जागरूकता रैली ने दिया स्वस्थ बचपन का संदेश नर्सिंग विद्यार्थियों ने अस्पताल में प्रसूताओं को स्तनपान के लाभ बताए, जन-जागरूकता के लिए निकाली रैली फिरोजाबाद, 3 अगस्त 2026। विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अंतर्गत तृतीय दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज को स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश दिया। यह कार्यक्रम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. पीकेश कुमार एवं उप-प्राचार्य डॉ. सीमा द्वारा किया गया। कार्यक्रम की विशेष आकर्षण जागरूकता रैली रही, जिसका नेतृत्व कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नर्सिंग ट्यूटर डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। उनके साथ रोहित जैन एवं अन्य नर्सिंग संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्तनपान को नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी स्तनपान को लेकर कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है। रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया। "पहले छह माह केवल माँ का दूध", "माँ का दूध, शिशु का पहला अधिकार" और "स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव–स्तनपान" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक है तथा जीवन के पहले छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए। इस दौरान माताओं को स्तनपान कराने की सही तकनीक, माँ के दूध के पोषण संबंधी लाभ, शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसकी भूमिका तथा माँ के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्तनपान से जुड़ी गलत धारणाओं को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर दूर करने का प्रयास किया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों ने नियमित स्तनपान को अपनाने का संकल्प लिया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के इस जागरूकता अभियान को प्रतिभागियों ने सराहा और इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
    1
    विश्व स्तनपान सप्ताह: कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जागरूकता रैली ने दिया स्वस्थ बचपन का संदेश
विश्व स्तनपान सप्ताह: कॉलेज ऑफ नर्सिंग की जागरूकता रैली ने दिया स्वस्थ बचपन का संदेश
नर्सिंग विद्यार्थियों ने अस्पताल में प्रसूताओं को स्तनपान के लाभ बताए, जन-जागरूकता के लिए निकाली रैली
फिरोजाबाद, 3 अगस्त 2026।
विश्व स्तनपान सप्ताह 2026 के अंतर्गत तृतीय दिवस पर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, फिरोजाबाद के कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा स्तनपान के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बी.एससी. नर्सिंग तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए समाज को स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य का संदेश दिया।
यह कार्यक्रम स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का समन्वयन कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्रधानाचार्य डॉ. पीकेश कुमार एवं उप-प्राचार्य डॉ. सीमा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की विशेष आकर्षण जागरूकता रैली रही, जिसका नेतृत्व कॉलेज ऑफ नर्सिंग की नर्सिंग ट्यूटर डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने किया। उनके साथ रोहित जैन एवं अन्य नर्सिंग संकाय सदस्य भी मौजूद रहे। डॉ. अनामिका सिंह प्रधान ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए स्तनपान को नवजात शिशु के स्वस्थ जीवन की पहली आवश्यकता बताया। उन्होंने कहा कि समाज में आज भी स्तनपान को लेकर कई भ्रांतियां हैं, जिन्हें सही जानकारी और जागरूकता के माध्यम से दूर किया जा सकता है।
रैली में छात्र-छात्राओं ने हाथों में जागरूकता संदेश लिखी तख्तियां लेकर लोगों को स्तनपान के महत्व से अवगत कराया। "पहले छह माह केवल माँ का दूध", "माँ का दूध, शिशु का पहला अधिकार" और "स्वस्थ बचपन की मजबूत नींव–स्तनपान" जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया।
इसके बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं एवं उनके परिजनों से संवाद स्थापित किया गया। नर्सिंग विद्यार्थियों ने उन्हें बताया कि जन्म के पहले एक घंटे के भीतर नवजात को स्तनपान कराना अत्यंत आवश्यक है तथा जीवन के पहले छह माह तक शिशु को केवल माँ का दूध ही दिया जाना चाहिए।
इस दौरान माताओं को स्तनपान कराने की सही तकनीक, माँ के दूध के पोषण संबंधी लाभ, शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में इसकी भूमिका तथा माँ के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों की भी विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने स्तनपान से जुड़ी गलत धारणाओं को वैज्ञानिक तथ्यों के आधार पर दूर करने का प्रयास किया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित माताओं एवं उनके परिजनों ने नियमित स्तनपान को अपनाने का संकल्प लिया। कॉलेज ऑफ नर्सिंग के इस जागरूकता अभियान को प्रतिभागियों ने सराहा और इसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
    user_PCT News
    PCT News
    फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • आंदोलन खत्म ही इस बात पर हुआ था कि किसी भी हमारे बच्चे पर, बेटियों पर FIR नहीं होगी, तो आखिरकार FIR हुई ही क्यों? आप तो अपनी बात से पीछे हट गए, आपने तो धोखा दे दिया।
    1
    आंदोलन खत्म ही इस बात पर हुआ था कि किसी भी हमारे बच्चे पर, बेटियों पर FIR नहीं होगी, तो आखिरकार FIR हुई ही क्यों? आप तो अपनी बात से पीछे हट गए, आपने तो धोखा दे दिया।
    user_एकांत वार्ता पत्रिका
    एकांत वार्ता पत्रिका
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • राजाखेड़ा में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के नारे राजाखेड़ा में सुबह से उमड़े शिव भक्त; जलाभिषेक और रुद्राभिषेक; व्रत रखकर महिलाओं ने मांगी मनोकामना; मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारा सावन माह के पहले सोमवार को पूरे क्षेत्र में शिवमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवालयों में पहुंच पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।भक्त गंगा जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र लेकर चढ़ावा चढ़ाते नजर आए। कई जगह रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप भी कराया गया।महिलाओं ने निर्जला और फलाहार व्रत रखे। सुहाग की कामना और परिवार की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा की गई।मंदिरों में शिव तांडव, भोले के भजन और ढोल-मंजीरे के साथ कीर्तन हुआ। "बम बम भोले" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, अभूखी शिव मंदिर, वनखेड़ेसुर महादेव मंदिर और गांवों के शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, छाछ और की व्यवस्था की। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालु विष्णु और रुद्र प्रताप ने कहा, "सावन का महीना शिव जी को बहुत प्रिय है। पहले सोमवार को पूजा करने से मन को शांति मिलती है।" महिला भक्त पिंकी देवी और प्रीति जोनवाल ने बताया, "हर साल परिवार के साथ व्रत रखते हैं। आज मंदिर में दर्शन कर धन्य हो गए।"भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की। यातायात सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे। पुजारी बृजेश पंडित ने बताया, "सावन में हर सोमवार को विशेष पूजा होगी। आज लगभग हजारों भक्तों ने दर्शन किए। राजाखेड़ा में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के नारे राजाखेड़ा में सुबह से उमड़े शिव भक्त; जलाभिषेक और रुद्राभिषेक; व्रत रखकर महिलाओं ने मांगी मनोकामना; मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारा सावन माह के पहले सोमवार को पूरे क्षेत्र में शिवमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवालयों में पहुंच पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।भक्त गंगा जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र लेकर चढ़ावा चढ़ाते नजर आए। कई जगह रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप भी कराया गया।महिलाओं ने निर्जला और फलाहार व्रत रखे। सुहाग की कामना और परिवार की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा की गई।मंदिरों में शिव तांडव, भोले के भजन और ढोल-मंजीरे के साथ कीर्तन हुआ। "बम बम भोले" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, अभूखी शिव मंदिर, वनखेड़ेसुर महादेव मंदिर और गांवों के शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा कराई। मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, छाछ और की व्यवस्था की। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालु विष्णु और रुद्र प्रताप ने कहा, "सावन का महीना शिव जी को बहुत प्रिय है। पहले सोमवार को पूजा करने से मन को शांति मिलती है।" महिला भक्त पिंकी देवी और प्रीति जोनवाल ने बताया, "हर साल परिवार के साथ व्रत रखते हैं। आज मंदिर में दर्शन कर धन्य हो गए।"भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की। यातायात सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे। पुजारी बृजेश पंडित ने बताया, "सावन में हर सोमवार को विशेष पूजा होगी। आज लगभग हजारों भक्तों ने दर्शन किए।
    1
    राजाखेड़ा में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के नारे

राजाखेड़ा में सुबह से उमड़े शिव भक्त; जलाभिषेक और रुद्राभिषेक; व्रत रखकर महिलाओं ने मांगी मनोकामना; मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारा
सावन माह के पहले सोमवार को पूरे क्षेत्र में शिवमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवालयों में पहुंच
पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।भक्त गंगा जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र लेकर  चढ़ावा चढ़ाते नजर आए। कई जगह रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप भी कराया गया।महिलाओं ने निर्जला और फलाहार व्रत रखे। सुहाग की कामना और परिवार की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा की गई।मंदिरों में शिव तांडव, भोले के भजन और ढोल-मंजीरे के साथ कीर्तन हुआ। "बम बम भोले" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, अभूखी शिव मंदिर, वनखेड़ेसुर महादेव मंदिर और गांवों के शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा कराई।
मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, छाछ और  की व्यवस्था की। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ।
श्रद्धालु  विष्णु और रुद्र प्रताप ने कहा, "सावन का महीना शिव जी को बहुत प्रिय है। पहले सोमवार को पूजा करने से मन को शांति मिलती है।"  
महिला भक्त पिंकी देवी और प्रीति जोनवाल ने बताया, "हर साल परिवार के साथ व्रत रखते हैं। आज मंदिर में दर्शन कर धन्य हो गए।"भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की। यातायात सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे।
पुजारी बृजेश पंडित ने बताया, "सावन में हर सोमवार को विशेष पूजा होगी। आज लगभग हजारों भक्तों ने दर्शन किए।
राजाखेड़ा में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना, शिव मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के नारे
राजाखेड़ा में सुबह से उमड़े शिव भक्त; जलाभिषेक और रुद्राभिषेक; व्रत रखकर महिलाओं ने मांगी मनोकामना; मंदिरों में भजन-कीर्तन और भंडारा
सावन माह के पहले सोमवार को पूरे क्षेत्र में शिवमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं ने सुबह से ही शिवालयों में पहुंच
पूजा-अर्चना की और भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।भक्त गंगा जल, दूध, दही, शहद और बेलपत्र लेकर  चढ़ावा चढ़ाते नजर आए। कई जगह रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय जाप भी कराया गया।महिलाओं ने निर्जला और फलाहार व्रत रखे। सुहाग की कामना और परिवार की सुख-शांति के लिए विशेष पूजा की गई।मंदिरों में शिव तांडव, भोले के भजन और ढोल-मंजीरे के साथ कीर्तन हुआ। "बम बम भोले" के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कस्बे के प्राचीन शिव मंदिर, अभूखी शिव मंदिर, वनखेड़ेसुर महादेव मंदिर और गांवों के शिवालयों में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा कराई।
मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद, छाछ और  की व्यवस्था की। कई स्थानों पर भंडारे का आयोजन भी हुआ।
श्रद्धालु  विष्णु और रुद्र प्रताप ने कहा, "सावन का महीना शिव जी को बहुत प्रिय है। पहले सोमवार को पूजा करने से मन को शांति मिलती है।"  
महिला भक्त पिंकी देवी और प्रीति जोनवाल ने बताया, "हर साल परिवार के साथ व्रत रखते हैं। आज मंदिर में दर्शन कर धन्य हो गए।"भीड़ को देखते हुए पुलिस ने मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की। यातायात सुचारू रखने के लिए स्वयंसेवक तैनात रहे।
पुजारी बृजेश पंडित ने बताया, "सावन में हर सोमवार को विशेष पूजा होगी। आज लगभग हजारों भक्तों ने दर्शन किए।
    user_Jaypal Singh
    Jaypal Singh
    Lawyer राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • तेज बारिश से फतेहाबाद की सड़कें हुईं जलमग्न, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी फतेहाबाद। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने कस्बा फतेहाबाद की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। लगातार हुई बारिश के कारण कस्बे के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है। लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग भी उठाई। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने बताया कि कस्बे में वर्तमान में नाला निर्माण एवं नए करंजों (जल निकासी संरचनाओं) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के चलते फिलहाल जल निकासी पूरी तरह सुचारु नहीं हो पा रही है, जिससे बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी। नगर पंचायत ने लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक सहयोग बनाए रखें.
    1
    तेज बारिश से फतेहाबाद की सड़कें हुईं जलमग्न, लोगों को आवागमन में हुई परेशानी
फतेहाबाद। सोमवार दोपहर हुई तेज बारिश ने कस्बा फतेहाबाद की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। लगातार हुई बारिश के कारण कस्बे के कई प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में जलभराव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित रहा और लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित होता है। लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने की मांग भी उठाई।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता शल्या ने बताया कि कस्बे में वर्तमान में नाला निर्माण एवं नए करंजों (जल निकासी संरचनाओं) का निर्माण कार्य प्रगति पर है। निर्माण कार्य के चलते फिलहाल जल निकासी पूरी तरह सुचारु नहीं हो पा रही है, जिससे बारिश के समय जलभराव की स्थिति बन जाती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य पूर्ण होते ही जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी और लोगों को इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलेगी।
नगर पंचायत ने लोगों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक सहयोग बनाए रखें.
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • फिरोजाबाद में थाना मक्खनपुर क्षेत्र में गुरुवार को किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने हुंकार रैली निकाली। किसानों का कहना था कि क्षेत्र में आलू की पैदावार बड़ी मात्रा में होती है, लेकिन उन्हें इसका सही समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
    1
    फिरोजाबाद में थाना मक्खनपुर क्षेत्र में गुरुवार को किसान यूनियन महाशक्ति के बैनर तले सैकड़ों किसानों ने हुंकार रैली निकाली। किसानों का कहना था कि क्षेत्र में आलू की पैदावार बड़ी मात्रा में होती है, लेकिन उन्हें इसका सही समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
    user_एकांत वार्ता पत्रिका
    एकांत वार्ता पत्रिका
    Court reporter फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मक्खनपुर विधवा हत्याकांड का 10 दिन में खुलासा पुलिस मुठभेड़ में आकाश और लक्की गिरफ्तार दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती लूटे गए जेवर, अवैध हथियार और बाइक बरामद तीसरे आरोपी मोहित की तलाश में पुलिस की दबिश जारी खुलासा करने वाली पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
    1
    मक्खनपुर विधवा हत्याकांड का 10 दिन में खुलासा
पुलिस मुठभेड़ में आकाश और लक्की गिरफ्तार
दोनों आरोपियों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
लूटे गए जेवर, अवैध हथियार और बाइक बरामद
तीसरे आरोपी मोहित की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
खुलासा करने वाली पुलिस टीम को मिलेगा पुरस्कार
    user_दैनिक  लक्ष्यसीमा (LSNNEWS),
    दैनिक लक्ष्यसीमा (LSNNEWS),
    Newspaper publisher फिरोजाबाद, फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.