https://youtu.be/JuoXssrX0r0?si=7A8rgpvp0OFV_v6r अगर संबंधों के चलते महिला क्रिकेट करने वाले आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या थाना लार्डगंज में दिनांक 8-3-26 की सुबह रानीताल चौक के आगे गमलों की दुकान झोपड़ी के पीछे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़े होने की सूचना पर थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहॅुचे जहां एक महिला का शव पड़ा था मौके पर उपस्थित मारछल्ला कोरी उम्र 27 वर्ष निवासी सर्वाेदयनगर गली नम्बर 6 के सामने अन्ना मोहल्ला रानीताल ने बताया कि आज सुबह लगभग 8 बजे वह रानीताल चौराहे तरफ चाय पीने आया था, गमले वालों की दुकान के सामने भीड़ लगी हुई थी, लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि झाड़ियों में अज्ञात महिला का शव पड़ा है उसने झाड़ियों के पास जाकर देखा एक अज्ञात महिला उम्र लगभग 30 वर्ष का शव चित अवस्था में पड़ा था मृतिक महिला शरीर में नीले रंग की छींटदार मैक्सी/गाउन पहनी हुयी थी पेट के पास मैक्सी बीच में फटी हुयी है, दोनों पैर की गुलाबी रंग चप्पल वहीं पड़ी थी महिला के गले एवं पेट में धारदार हथियार से चोट के निशान होकर खून निकला है, अज्ञात महिला को किसी अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से चोट पहॅुचाकर हत्या कर घटना को छुपाने और महिला के शव की पहचान न हो सके इसलिये झाड़ियों में छुपा दिया है। घटित हुयी घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव तथा एफएसएल अधिकारी श्रीमति नीता जैन घटनास्थल पर पहॅुचे वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में शव पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये अज्ञात मृतिका उम्र लगभग 30 वर्ष की शिनाखत्गी के प्रयास किये जा रहे हैं। घटना स्थल निरीक्षण एवं परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर अज्ञात महिला के गले एवं पेट मे धारदार हथियार से गम्भीर चोट पहुंचाकर हत्या करना पाये जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध 174/26 धारा 103(1), 238(ए) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लार्डगंज श्री नवल सिंह आर्य के नेतृत्व में टीम गठित कर लगायी गयी। दौरान विवेचना के मृतिका की पहचान श्रीमति सीता उर्फ पल्लवी परिहार उम्र 30 वर्ष निवासी चंद्रमोहन नगर रांझी के रूप में हुई । मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर अंकित उर्फ अंकू बर्मन निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली जो कि हलवाई का काम करता है के साथ श्रीमति सीता उर्फ पल्लवी काम करती थी। पतासाजी के दौरान परिजनो द्वारा श्रीमति सीता के अंकुर वर्मन निवासी दीक्षितपुरा बल्देवबाग के साथ प्रेम संबध मे होना बताये सीता उर्फ पल्लवी , अंकुर के पास आते जाते रहती थी दिनांक 06.03.26 को घर से शाम के समय गयी थी वापस नही आयी संदेही अंकुर वर्मन उर्फ अंकित उर्फ अंकु उम्र 22 साल निवासी दीक्षितपुरा मंजु तेली की गली थाना कोतवाली के निवास स्थान पर तलाश की गयी संदेही के परिजनो ने बताया की दोनो के बीच मे प्रेम संबंध थे पल्लवी उर्फ सीता अंकु वर्मन के साथ घऱ पर दिनांक 07.03.26 को रात के समय आयी थी तथा उसी दिन घर से गये जो वापस नही आये । पतासाजी करने पर अंंिकत के साथ काम करने वाली एक महिला ने बताया कि अंकित ने आकर बताया कि मैने सीता उर्फ पल्लवी की हत्या कर शव को झाडियों में फेंक दिया है, तथा अंकित चला गया जो दुबारा वापस नहीं आया। अंकित की तलाश की गयी। अवैध प्रेम संबंध के चलते अंकू वर्मन सीता की हत्या कर लाश को रानीताल के पास झाडियो मे फेककर मोबाइल बंद कर फरार हो गया था । वही थाना माढोताल अंतर्गत आज दिनॉक 14-3-26 की सुबहमाढोताल तलाब के पास बबूल के पेड से एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगा लगा लेने की सूचना पर पहुंची पुलिस को आंनद बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी मंजूतेली की गली दीक्षितपुरा कोतवाली ने मृतक की पहचान अपने छोटे भाई अंकित उर्फ अंकू बर्मन उर्फ अंकुर उम्र 22 वर्ष निवासी दीक्षितपुरा कोतवाली के रूप मे करते हुये बताया कि भाई अंकित उर्फ अंकू बर्मन एक महिला कीे हत्या के प्रकरण में फरार था जो दिनॉक 13-3-26 की शाम घर आया था लेकिन कुछ देर बाद घर से भाग गया जो घर वापस नहीं लौटा । आज सुबह 4 बजे पिता विजय ने बताया कि दीन दयाल बस स्टैंड के पीछे तालाब के पास स्थित पेड में अंकित ने फांसी लगा ली है तो वह तुरंत आया तो देखा कि अंकित फांसी पर लटका था जिसकी मृत्यु हो चुकी है। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भि,जवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

- 09⁹lGadarwara, Narsinghpur🙏17 hrs ago
- *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार : जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* https://aditinews.com/madhya-pradesh/12-vehicles-and-03-vehicles-were-stolen-from-jabalpur-15-two-wheelers-stolen-from-raipur-chhattisgarh-worth-about-rs-15-lakh-were-seized For more news and updates, please subscribe to our website: https://aditinews.com/ *थाना माढोताल पुलिस की कार्यवाही* *अंतर्राज्यीय वाहन चोर तथा वाहन काटने वाला साथी गिरफ्तार* *जबलपुर से 12 वाहन एवं 03 वाहन चुराया था रायपुर छत्तीसगढ़ से* *चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती लगभग 15 लाख रूपये के जप्त* *अपराध जिनमें बरामदगी एवं गिरफ्तारी की गयी-* 01.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 232/26 धारा 303(2) बी एन एस 02.- थाना माढोताल अपराध क्रमांक- 213/26 धारा 303(2) बी एन एस 03.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 551/25 धारा 303(2) बी एन एस 04.- थाना लार्डगंज के अप क्र. 474/25 धारा 303(2) बी एन एस 05.- थाना ग्वारीघाट के अप क्र. 41/26 धारा 303(2) बी एन एस 06- थाना गंज रायपुर छ.ग. के अप क्र. 390/23 धारा 379 भा.द.वि. *नाम पता गिरफ्तार आरोपी -* 1- राकेश श्रीवास पिता कोमल श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल 2- राजेश साहू पिता लक्ष्मण प्रसाद साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल *जप्त वाहन* 1 पैसन प्रो मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन सी 3893 (थाना माढोताल अप. क्र. 232/26) 2 एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जेड ए 7892 (थाना माढोताल अप. क्र. 213/26) 3 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एम पी 8187 (थाना लार्डगंज के अपराध 474/25 में) 4 मोटर सायकल होंडा साईन क्रमांक एमपी 20 एम व्ही 0748 (थाना लार्डगंज के अपराध 551/25 में) 5 स्पेलेंडर प्लस क्रमांक एमपी 20 एन सी 4547 (थाना ग्वारीघाट जबलपुर अप. क्र. 41/26) 6 स्पेंलेंडर प्रो क्रमांक सीजी 04 एच व्ही 3870 (थाना गंज रायपुर छ.ग. के अपराध क्रमांक 390/23 में) 7 मोटर सायकल पेशन प्लस क्रमांक एमपी 20 के एम 4115 8 मोटर सायकल क्रमांक एमपी 52 एम डी 8627 9 मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 09 जेडी 3739 10 होंडा साईन क्रमांक सीजी 11 ए एन 0501 11 पैशन प्लस क्रमांक एमपी 20 एम बी 2060 12 बिना नंबर की एचएफ डीलेक्स 13 मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक एमपी 20 एम एल 3274 14 नीले रंग की बिना का नंबर की वेसपा 15 पेशन मोटर सायकल के खुले हुये चैचिस रिम एवं अन्य पार्ट्स *घटना विवरण-* थाना माढ़ोताल में उमेश देव पाण्डेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 12.03.26 को वह पत्नि सावित्रीदेवी पाण्डेय का इलाज कराने अपनी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एन सी 3893 से अपोलो हास्पिटल गया था मोटर साईकिल को अपोलो गेट के पास लगभग 09.50 बजे खडी कर अस्पताल के अंदर चला गया करीब 12.00 बजे वापस आकर देखा तो जहाँ पर मोटर साईकिल खडी किया था वहा पर नही थी आसपास तलाश किया जो नही मिली। उसकी मोटर साइकिल हीरो पेशन प्रो एमपी 20 एनसी 3893 कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अप.क्र.232/26 धारा 303(2) बीएनएस का प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक माढोताल श्री भगत सिह गोठरिया के मार्ग दर्शन मंे थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिंह पवार के नेतृत्व मे टीम गठित कर लगायी गयी गठित टीम द्वारा पतासाजी के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सी सी टी ब्ही कैमरों के फुटेज चैक किये गये। दिनाँक 14/03/2026 को पाटन बाईपासस में दबिश दी जहॉ संदेही मोटर सायकिल सहित मिला जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राकेश श्रीवास उम्र 48 साल निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढोताल बताया जिससे वाहन के सम्बंध मे पूछताछ करने पर कोई कागजत न होना बताया वाहन चोरी का होने के संदेह पर राकेश श्रीवास को थाने लाकर सघन पूछताछ करने पर उक्त वाहन चोरी का होना स्वीकार करते हुये बताया कि वह दुपहिया वाहन चोरी करके अपने साथी राजेश साहू को लाकर देता था, राजेश साहू दोपहिया वाहनो का मैकेनिक है जो चोरी की गाडियो के पार्ट्स खोलकर ग्राहक की गाडियो में उनको बिना बताये अदला-बदली कर देता था। वह चुराये हुये वाहन को पहले पाटन बायपास शौचालय के पीछे छुपाकर रखता था फिर राजेश साहू के कहने पर उसके दुकान लाकर देता था,। राजेश साहू उम्र 30 साल निवासी गली नम्बर 04 राजीवगांधी नगर माढोताल को अभिरक्षा में लिया गया। आरोपी राकेश श्रीवास के कब्जे से 1 मोटर सायकिल तथा आरोपी की निशादेही पर पाटन बाईपास ओरिया मटर मंडी के पीछे खाली प्लाट में छिपाकर रखी हुई 06 मोटर सायकिलें तथा आरोपी राजेश साहू की निशादेही पर 06 मोटर सायकिलें जो कि पाटन बायपास शौचालय के पीछे छिपाकर रखी थी तथा 2 मोटर सायकिल खुले हालत में राजेश की दुकान से जप्त किये गये। इस प्रकार आरोपियो से चुराये हुये 15 दुपहिया वाहन कीमती 15 लाख रूपये की जप्त करते हुये पतासाजी करने पर थाना माढोताल में 2, थाना लार्डगंज में 2, थाना ग्वारीघाट में 1 तथा 1 अपराध जिला रायपुर छत्तीसगढ में पंजीबद्ध होना पाया गया, शेष वाहनों के सम्बंध में पतासाजी जारी है। दोनों आरोपियो को प्रकरण मे विधिवत गिरफ्तार करते हुये माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है । उल्लेखनीय है कि आरोपी राकेश श्रीवास के पूर्व से मारपीट के अपराध थाना माढोताल मे एवं चोरी, वाहन चोरी के अपराध जिला दमोह म.प्र. एवं रायपुर छ.ग. मे तथा आरोपी राजेश साहू का थाना विजयनगर मे वाहन चोरी का अपराध पंजीबध्द है । *उल्लेखनीय भूमिका-* चोरी की घटनाओ का खुलासा करते हुये आरोपियों को पकड़ने एवं चुराये हुये वाहन जप्त करने में थाना प्रभारी माढोताल श्री वीरेन्द्र सिह पवार, सउनि विजय शुक्ला, विश्वेश्वर वर्मा, प्रधान आरक्षक अजय श्रीवास्तव, लालजी यादव, आरक्षक सचिन मेहरा, निकेश, विनय सिह, राहुल, कुनाल यादव, विनय कुमार तथा दीनदयाल बस स्टैण्ड में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, मेहताब खान की सराहनीय भूमिका रही ।1
- करेली पुलिस ने ग्राम राकई में मैं खेत में मिली लाश पुलिस कोमिली बड़ी सफलता4
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- Post by Dharmendra sahu1
- बनखेड़ी मै ये बच्चियां अपनी कला का प्रदर्शन करती हुई जिससे कि उस कला से जो पैसा मिलता है उससे उनके परिवार का पेट भर सके1
- लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय ठग गिरफ्तार नरसिंहपुर पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर आरोपी देवकीनंदन कपूर उर्फ देव (नई दिल्ली) को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी बैंक-फाइनेंस कंपनी के पोस्टर लगाकर लोगों को झांसे में लेता था और बीमा, जीएसटी, डीडी, खाता परिवर्तन व लोन फीस के नाम पर पैसे वसूलता था। नरसिंहपुर निवासी ओंकार प्रसाद चौधरी से आरोपी ने लगभग 93,900 रुपये की ठगी की थी। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को दिल्ली से पकड़ा। जांच में सामने आया कि वह कॉल सेंटर के माध्यम से फर्जी नामों से लोगों को कॉल कराता था तथा ठगी की रकम अन्य लोगों के खातों में ट्रांसफर कराता था। पुलिस ने आरोपी से 10 चेकबुक, 10 पासबुक, 7 एटीएम कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। 🚔💻3
- बरमान बस स्टैंड के किराना दुकान में लगी आग पुलिस और फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर काबू पाया गया1
- https://youtu.be/Imem25O63DI?si=Mkr9LmDDAiI_zd3w Gadarwara अवैध मिट्टी खुदाई होने की पूरी कहानी ग्राम कोटवार की जुबानी,जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दें रेलवे ठेके की आड़ में अवैध खनन! केकरा में 30 फीट पहाड़ काटकर मिट्टी का खेल 50–60 करोड़ के रेलवे ठेके में मिट्टी माफिया का खेल? शासकीय जमीन पर धड़ल्ले से खुदाई एंकर इंट्रो - नरसिंहपुर जिले की गाडरवारा तहसील से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां रेलवे ठेके के नाम पर कथित रूप से अवैध खुदाई और शासकीय जमीन पर अतिक्रमण का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ग्राम केकरा में 20 से 30 फीट ऊँचे पहाड़नुमा टीले काटकर मिट्टी निकाली जा रही है और इसका इस्तेमाल रेलवे लाइन के पास मिट्टी भराई में किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर उत्खनन किया जा रहा है। देखिए यह खास रिपोर्ट। वीओ–1 (खुदाई के दृश्य) नरसिंहपुर जिले की तहसील गाडरवारा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेली बरहठा के ग्राम केकरा में रेलवे ठेके के नाम पर अवैध खुदाई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्वालियर का एक रेलवे ठेकेदार बिना वैध अनुमति के शासकीय जमीन और आसपास की पहाड़ियों को काटकर मिट्टी निकाल रहा है। बताया जा रहा है कि करीब 20 से 30 फीट ऊँचे पहाड़नुमा हिस्सों को काटकर मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे आसपास के प्राकृतिक संसाधनों और वन क्षेत्र को भी नुकसान पहुंच रहा है। (मिट्टी भराई / रेलवे लाइन से जुड़े दृश्य) स्थानीय लोगों के अनुसार यह खुदाई इटारसी–जबलपुर रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी फिलिंग के एक बड़े ठेके के लिए की जा रही है। इस प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 50 से 60 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर लगातार मिट्टी का उत्खनन कराया जा रहा है और कई जगहों पर खेतों तक में खुदाई कर दी गई है। राकेश गडवाल, कोटवार ग्राम केकरा “ठेकेदार द्वारा हमारी मनाही के बावजूद लगातार खुदाई कराई जा रही है। हमारे खेतों तक को खोद दिया गया है। यदि खुदाई नहीं रुकी तो हम एसडीएम गाडरवारा को लिखित शिकायत देंगे।” (मीडिया कवरेज / विवाद का एंगल) जब इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर स्थानीय मीडिया मौके पर पहुंची और कवरेज करने का प्रयास किया तो आरोप है कि ठेकेदार के सुपरवाइजर विकास ने मीडिया कर्मियों पर दबाव बनाने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि उसने खुद को भाजपा के दिग्गज नेताओं का करीबी बताते हुए पत्रकारों के फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किए और ऊपर भेजने की बात कही। हालांकि मीडिया ने अवैध खुदाई के दृश्य अपने कैमरों में रिकॉर्ड कर लिए हैं। ओ.पी. बघैल, खनिज अधिकारी नरसिंहपुर ने भी वीडियो कमी के दूरभाष पर कहा कि “रेलवे या अन्य किसी ठेकेदार द्वारा इस खुदाई के लिए खनिज विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई है। आपके माध्यम से जानकारी मिली है, तत्काल जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।” एंकर आउट्रो - फिलहाल पूरे मामले में प्रशासन ने जांच की बात कही है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अगर अनुमति नहीं थी तो इतने बड़े स्तर पर खुदाई आखिर किसकी निगरानी में हो रही थी। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई होती है।1