पुलिस थानों में CCTV नहीं लगने पर हाईकोर्ट नाराज, DGP को अवमानना नोटिस* * *रांची*: झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने के अपने आदेश का अनुपालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। चीफ जस्टिस एमएस सोनक एवं जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने राज्य के डीजीपी को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अदालत ने पूछा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद झारखंड के पुलिस थानों में CCTV कैमरे क्यों नहीं लगाए जा रहे हैं। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को पुलिस थानों में चार सप्ताह के भीतर CCTV कैमरे लगाने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने मुख्य सचिव और गृह सचिव को CCTV लगाने की कार्रवाई की अनुपालन रिपोर्ट 30 सितंबर तक पेश करने को कहा है। वहीं मामले की अगली सुनवाई 17 सितंबर 2026 को होगी। यह मामला JLKM के पूर्व इचागढ़ प्रत्याशी तरुण महतो की पुलिस हिरासत में कथित पिटाई से जुड़ा है। 19 नवंबर 2025 की रात इचागढ़ पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई थी, जहां उनके साथ कथित तौर पर मारपीट और थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगा था। उनकी पत्नी की शिकायत पर हाईकोर्ट ने मामले का स्वतः संज्ञान लिया था। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने सरायकेला एसपी से पुलिस थानों में CCTV लगाने को लेकर हुई कार्रवाई की जानकारी मांगी थी। साथ ही उस मेडिकल ऑफिसर के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी सरकार से जवाब मांगा था, जिसने तरुण महतो को कोर्ट में पेश किए जाने के समय फिट फॉर कस्टडी का प्रमाणपत्र दिया था।

- पहाड़ी ज़ी उर्फ़ रामेश्वर महतो के घर बुढ़मू पुलिस ने इस्तेहार चस्पाया बुढ़मू : बुधवार 26 अगस्त को बुढ़मू पुलिस ने प्ररीबंधित उग्रवादी संगठन पहाड़ी ज़ी उर्फ़ रामेश्वर महतो के पैतृक गांव डमारु मेँ जाकर ढ़ोल नागाड़े बजाकर इस्तेहार चस्पा किया. विदित हो की पहाड़ी ज़ी के खिलाफ बुढ़मू थाना मेँ कांड संख्या 78/2024,दिनांक 03.12.2024, धारा 126(2)/115(2)/309/308(5)/308(4)/3(5) BNS एवं 17 CLA Act के तहत मामले दर्ज है.और वह फरार चल रहा है. जिसपर माननीय दंडाधिकारी सुश्री मान्या टंडन,JM-xxiii,सिविल कोर्ट रांची द्वारा निर्गत इश्तहार का तामीला बुधवार को किया गया.प्राथमिकी अभियुक्त पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो पिता मुनेश्वर महतो,ग्राम डमारु,थाना केरेडारी,जिला हजारीबाग के घर पर केरेडारी थाना के सहयोग से विधिवत इश्तहार का तामीला किया गया.1
- रेडिएशन या सिर्फ डर? जादूगोड़ा के स्वास्थ्य का असली सवाल | Part 3 #jharkhand #jadugoda #NuclearIndia1
- प्यार किया, शादी की… परिवार को मंजूर नहीं ! Gujarat High Court ने दिया Police Protection प्यार किया, शादी की… परिवार को मंजूर नहीं ! Gujarat High Court ने दिया Police Protection प्यार किया, शादी की… परिवार को मंजूर नहीं, तो मामला पहुंचा Court ! गुजरात के विरमगाम में एक adult inter-caste couple ने परिवार की आपत्ति के बावजूद शादी कर ली। इसके बाद मामला गुजरात हाईकोर्ट पहुंचा। नवविवाहित जोड़े ने कोर्ट से सुरक्षा की मांग की। सुनवाई के बाद Gujarat High Court ने Ahmedabad Rural Police को couple को जरूरी protection देने का निर्देश दिया। अब यह मामला Love Marriage, Family Opposition और Legal Protection के angle से चर्चा में है। क्या बालिग couples को अपनी पसंद से शादी करने और साथ रहने की आजादी मिलनी चाहिए? Aapki राय क्या है? Comment karke zaroor batayein. This live stream is for informational and public awareness purposes only. Gujarat High Court, Gujarat News, Viramgam News, Ahmedabad Rural Police, Gujarat Love Marriage, Inter Caste Marriage, Inter Caste Couple, Adult Couple, Love Marriage News, Court Protection, Police Protection, Gujarat Court News, Gujarat Latest News, Gujarat High Court News, Couple Protection, Family Opposition Marriage, Love Story India, Indian Couple, Marriage News, Hindi News, Latest News, Viral News, Trending News, प्रेम विवाह, अंतरजातीय विवाह, इंटरकास्ट कपल, गुजरात हाईकोर्ट, गुजरात खबर, विरमगाम खबर, कोर्ट से सुरक्षा, पुलिस सुरक्षा, परिवार की आपत्ति, प्यार की शादी, Balig Couple, Love Marriage India, Court News India #GujaratHighCourt #GujaratNews #Viramgam #LoveMarriage #InterCasteMarriage #InterCasteCouple #AdultCouple #CourtProtection #PoliceProtection #GujaratHighCourtNews #LoveStory #MarriageNews #HindiNews #IndiaNews #LatestNews #GujaratNewsHindi #PremVivah #InterCasteMarriageIndia #CourtNews #NewsUpdate1
- झारखंड के भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक और धांधली के मुद्दे पर JPSC की पूर्व सदस्य आजीता भट्टाचार्य (Ajita Bhattacharya) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार पर तीखा प्रहार (हमला) किया है। झारखंड के भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने JPSC और JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक और धांधली के मुद्दे पर JPSC की पूर्व सदस्य आजीता भट्टाचार्य (Ajita Bhattacharya) और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की सरकार पर तीखा प्रहार (हमला) किया है। आपकी अधूरी लाइन "gerne" संभवतः "घेरा" (घेरने) या "कटघरे में खड़ा किया" को दर्शाती है। इस पूरे विवाद के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं: आजीता भट्टाचार्य के निजी सचिव की गिरफ्तारी: झारखंड में पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी (CID) ने JPSC की पूर्व सदस्य अजीता भट्टाचार्य के पर्सनल सेक्रेटरी (PS) बी.एन. राम (B.N. Ram) को गिरफ्तार किया है। हेमंत सोरेन सरकार पर हमला: बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि सोरेन सरकार के करीबियों ने पेपर लीक में भारी वित्तीय गड़बड़ी और भ्रष्टाचार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की है। सीआईडी जांच पर संदेह: मरांडी ने राज्य की सीआईडी जांच को "दोषपूर्ण और संदिग्ध" बताया है और आरोप लगाया है कि सरकार असली दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है।1
- 🗳️ झारखंड में SIR को लेकर बड़ा अपडेट! वोटर लिस्ट के सत्यापन के दौरान अब जरूरत पड़ने पर खतियान, वंशावली और पारिवारिक दस्तावेजों के जरिए भी मतदाताओं की जानकारी का मिलान किया जाएगा। हालांकि, हर मतदाता से ये दस्तावेज अनिवार्य रूप से नहीं मांगे जाएंगे। रिकॉर्ड में किसी तरह की विसंगति या मैपिंग की समस्या मिलने पर अतिरिक्त दस्तावेजों से सत्यापन किया जा सकता है। 📌 SIR का मकसद वोटर लिस्ट में सही और पात्र मतदाताओं की जानकारी सुनिश्चित करना है। #Jharkhand #SIR #VoterList #Election #JharkhandNews #VoterVerification #NewsUpdate #SpeakUpJharkhand1
- रामगढ़ जिला में हर्षौल्लास के साथ मनाया गया रक्षा बंधन ।1
- सुखदेवनगर में 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार रांची। सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रूगड़ीगढ़ा सरकारी फ्लैट, बैंक ऑफ इंडिया सीएसपी के सामने बुधवार रात पुलिस ने छापेमारी कर 11.42 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त की रात करीब 9:05 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची को उक्त स्थान पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक नगर के नियंत्रण में सहायक पुलिस अधीक्षक कोतवाली निखिल राय के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। रात करीब 9:40 बजे टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे, लेकिन टीम ने दो युवकों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान देव किशोर दूबे उर्फ रिशु दूबे (23), निवासी पथराही, लेस्लीगंज, पलामू के पास से 5.61 ग्राम तथा बादल गुप्ता (25), निवासी मानसरोवर कॉलोनी, सिमलिया, रातू के पास से 5.81 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया। दोनों के पास से एक-एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सुखदेवनगर थाना कांड संख्या 294/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ब)/22/29 में मामला दर्ज किया है। छापामारी दल में सीओ हेहल घनश्याम राम समेत पुलिस पदाधिकारी व सशस्त्र बल शामिल थे।1
- चलती पिकअप से गिरी लोहा बाइक सोवार की मोके पर मत हो grya चलती पिकअप से गिरी लोहा बाइक सोवार की मक्के पर मत हो गया1