Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने को लेकर ऊपरकोट पर महिलाएं हुई उग्र जाम लगाकर किया प्रदर्शन
KRANTKARI Khabar
बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन काटे जाने को लेकर ऊपरकोट पर महिलाएं हुई उग्र जाम लगाकर किया प्रदर्शन
More news from Aligarh and nearby areas
- जय सनातन धर्म जय श्रीराम jai Gau Mata ki 81710 910951
- वह तो समय की खैर रही नहीं तो बहुत बड़ी अनुभव हो सकती थी इसका जिम्मेदार कोई नहीं होता1
- सासनी-लहौर्रा मार्ग पर दो दिन पूर्व आई आंधी में गांव नगला सरदा के निकट एक पोल गिर गया, जिससे एक बाइक सवार टकरा जाने से बाइक सवार की मौत हो गई, जब कि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है जब कि मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि गुरुवार को आई भीषण आंधी के कारण सरदा नगला गांव में एक भारी-भरकम विद्युत पोल टूटकर सड़क पर गिर गया था, जिससे एक बाइक सवार टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। और उसको सीएचसी उपचार के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उससे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के परिवार में चीख-पुकार मच गई । ग्रामीणों और मृतक के परिजनों के अनुसार ग्राम छौंड़ा निवासी अनिल (30 वर्ष) पुत्र प्रताप सिंह उर्फ पप्पू फौजी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शनिवार दोपहर अपनी बाइक से किसी काम से सासनी आया था जो काम समाप्त करने के बाद लहौर्रा मार्ग से होते हुए वापस अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह सरदा नगला के पास पहुंचा, सड़क पर पहले से गिरे हुए बिजली के पोल से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण और लोग आनन-फानन में घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासी दिनेश कुमार का आरोप है कि गुरुवार को आंधी में पोल गिरने के तुरंत बाद 1912 पर विद्युत विभाग को शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी पोल को रास्ते से नहीं हटाया गया। वहीं विद्युत विभाग के एसडीओ ने मामले पर सफाई देते हुए इसे एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना करार दिया है। उनका कहना है कि दैवीय आपदा के कारण क्षेत्र में कई पोल गिरे थे, जिन्हें बदलने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने तर्क दिया कि पोल सड़क पर पड़ा था और स्पष्ट दिखाई दे रहा था, इसलिए यह एक सड़क दुर्घटना है। उन्होंने ने बताया कि सरकारी प्रक्रिया और संसाधनों की कमी के कारण पोल बदलने में समय लगा, हालांकि कस्बे की सप्लाई बहाल करने के बाद अब ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कल सुबह तक संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।4
- बुद्ध पूर्णिमा पर बसपा विधानसभा 78 हाथरस प्रत्याशी संजय सिंह भैया उर्फ़ संजू भैया ने किया बुद्ध कथा का शुभारम्भ1
- सेवा में श्री मान महोदय जी उत्तर प्रदेश जिला अलीगढ़ तहसील खैर ब्लॉक टप्पल ग्राम पंचायत गोरौला पोस्ट गोरौला , श्री मान जी हमारा यह निवेदन हैं कि इस रास्ते कि बहुत ही हालात खराब हैं इस रास्ते को ना तो कोई सफाई करता है नही करने आता है yehe रास्ता गौरौला से मानागंडी की तरफ जाता है जी सर इस रास्ते कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है जी सर कृप्या करके इस रास्ते कि सफाई की जाएं और जो लोगों इस रास्ते से आते है या जाते है उन लोगों को तकलिफ न हो कभी कोई बुर्जुग या बच्चे जाते है तो कोई ना कोई लोग गिर ही जाते है3
- पुलिस चौकी में रीलबाजी का वीडियो वायरल, भीम आर्मी के नेता राहुल व उसके साथी ने पुलिस चौकी प्रभारी के बराबर में बैठकर बनाई रील की वायरल, वीडियो रील में "बत्तमीज़ वो शख्स जो तुम्हारे सामने बैठा है, अपने आप में हाईकोर्ट है, और कोर्ट को थाने बुलाया नहीं जाता, वो जैसा कहते हैं वैसा करो" फिल्मी डायलॉग एडिट कर वीडियो की वायरल, भीम आर्मी के इन दोनों नेताओं ने अपने तीसरे साथी से चुपके से बनवाई वीडियो रील, की वायरल, दारोगा शुभम अहलावत की वर्दी का भीम आर्मी नेताओं ने किया दुरपयोग, अलीगढ़ के रोरावर थाना इलाके के जलालपुर पुलिस चौकी का मामला.1
- Post by Sher e Hindustan1
- गंगीरी से इस वक्त की सबसे बड़ी और धमाकेदार खबर… जहां खनन माफियाओं का काला खेल लंबे समय से बेखौफ जारी था… लेकिन अब पुलिस ने ऐसी करारी चोट मारी है कि पूरे नेटवर्क में हड़कंप मच गया है! शुक्रवार को गांव टीकरी अचानक जंग का मैदान बन गया… जब पुलिस ने फिल्मी अंदाज़ में एंट्री लेते हुए अवैध खनन के अड्डे पर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि माफिया खुलेआम लोडर मशीन से धरती का सीना चीर रहे थे… और कानून को खुली चुनौती दे रहे थे। लेकिन इस बार कानून ने भी दिखा दिया अपना असली दम! पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में माफियाओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला… मौके से एक लोडर मशीन और आठ ट्रैक्टरों को जब्त कर सीज कर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक… पुलिस की इस रेड के बाद माफिया गैंग में भगदड़ मच गई… कई लोग मौके से फरार हो गए… और अब पूरे इलाके में डर और सन्नाटा पसरा हुआ है। थाना अध्यक्ष सरिता द्विवेदी ने सख्त लहजे में साफ कर दिया है कि अब गंगीरी में अवैध खनन करने वालों की खैर नहीं… जो भी इस गोरखधंधे में लिप्त पाया जाएगा… उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। तो साफ है… अब गंगीरी में “माफिया राज” पर पुलिस का “कड़ा प्रहार” शुरू हो चुका है… और आने वाले दिनों में इस पर और भी बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है!1
- पुलिस अब सड़क पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर आपके लाइसेंस चेक करेगी चैकिंग अभियान चलाकर होगी लाइसेंस की चेकिंग, नाबालिगों व संदिग्धों पर रहेगी नजर : चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल हाथरस। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए व नाबालिगों व संदिग्धों के लिए अलीगढ़ रोड स्थित मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने शनिवार को दोपहर में अलीगढ़ रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन स्वामियों के ड्राइविंग लाइसेंस चेक किए गए। वही बाइक व स्कूटी चला रहे नाबालिगों पर खास नजर रखी गई। उल्लेखनीय है कि सरकार सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए लोगों को कार्यक्रमों के जरिए जागरूक कर रही है। इसके अलावा घायलों की जान बचाने वाले लोगों को प्रोत्साहित भी किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह बघेल ने अलीगढ़ रोड पर ड्राइविंग लाइसेंस चेक करने के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन के कागजात के अलावा लाइसेंस मांगा गया। जो लाइसेंस नहीं दिखा सकेगा उसके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 100 सीसी से कम के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए परिवार में वाहन होना आवश्यक है। तभी उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। महेंद्र सिंह बघेल का कहना है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस चेकिंग अभियान चलाया गया ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। नाबालिगों व संदिग्धों पर भी इस अभियान के तहत नजर रखी जाएगी।1