logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अररिया के स्कूल में किताब जलाकर MDM बनाने वाले HM पर गिरी गाज पलासी के मध्य विद्यालय कुम्हिया के प्रधानाध्यापक निलंबित, जांच में छात्र उपस्थिति समेत कई अनियमितताएं उजागर अररिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी को प्राप्त शिकायत एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना की जांच रिपोर्ट के आधार पर पलासी प्रखंड के मध्य विद्यालय कुम्हिया के प्रधानाध्यापक मो. महबूब आलम के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जांच के दौरान विद्यालय में 366 नामांकित छात्रों के विरुद्ध मात्र 117 छात्र-छात्राएं उपस्थित पाए गए। वहीं, छात्र उपस्थिति पंजी में नियमित रूप से उपस्थिति एवं अनुपस्थिति दर्ज नहीं की गई थी। जांच रिपोर्ट के अनुसार, विगत दिनों में वास्तविक उपस्थिति से काफी अधिक 289 से 302 तक छात्रों की उपस्थिति दर्ज पाई गई। जांच में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन, खाद्यान्न के रख-रखाव एवं रसोई व्यवस्था में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। विभागीय निर्देश के अनुसार मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और छात्र उपस्थिति से संबंधित दैनिक हस्ताक्षरित प्रमाण-पत्र भी उपलब्ध नहीं पाया गया। विद्यालय में शैक्षणिक कार्य का संचालन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। जांच के दौरान पुस्तकों को जलाकर मध्याह्न भोजन बनाने में उपयोग किए जाने तथा LPG कन्वर्जन के लिए प्राप्त ₹4,100 की राशि से संबंधित मामले की भी जांच की गई। जांच निष्कर्षों के आधार पर प्रधानाध्यापक के विरुद्ध कर्तव्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता, विद्यालय संचालन एवं मध्याह्न भोजन योजना में अनियमितता तथा सरकारी राशि के गबन से संबंधित आरोप निर्धारित किए गए हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी, अररिया ने बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के प्रावधानों के तहत मो. महबूब आलम को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उन्हें अनुशासनिक कार्रवाई के अधीन कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड संसाधन केंद्र, पलासी निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। आरोप पत्र पृथक रूप से निर्गत किया जाएगा।

3 hrs ago
user_Zarjish Bablu
Zarjish Bablu
Journalist Jokihat, Araria•

More news from बिहार and nearby areas
  • बीजेपी पर राहुल गांधी ने उठाए बड़े सवाल! 🔥 वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇 #RahulGandhi #Congress #Politics #India #ViralVideo #Trending
    1
    बीजेपी पर राहुल गांधी ने उठाए बड़े सवाल! 🔥
वीडियो पूरा देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं। 👇

#RahulGandhi #Congress #Politics #India #ViralVideo #Trending
    user_Hussain king
    Hussain king
    किशनगंज, किशनगंज, बिहार•
    4 hrs ago
  • gidwas Hansa musahari wale road hai ward number 11 road Puri tarah Se tut gaya hai jaane aane mein dikkat hota Hai aur road ka kam abhi tak shuru nahin hua Hai
    1
    gidwas Hansa musahari wale road hai ward number 11 road Puri tarah Se tut gaya hai jaane aane mein dikkat hota Hai aur road ka kam abhi tak shuru nahin hua Hai
    user_AMANDEEP KUMAR ROY
    AMANDEEP KUMAR ROY
    रानीगंज, अररिया, बिहार•
    15 hrs ago
  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जाना अब तय है उनपर जो भी आरोप लगे हैं, यह बहुत गंभीर आरोप है। देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के ऊपर जो भी आरोप लगे हैं, यह बहुत गंभीर आरोप है। अब इनको चाहिए कि वह इस्तीफा देकर कानून के हवाले करें। और जो फाइल्स हैं, एसआईआर से संबंधित, वह फाइल सुप्रीम कोर्ट के हवाले कर दें वह। जहां भी चुनाव होना है, वह चुनाव को रोक दिया जाए। एसआईआर का काम जहां चल रहा है, वह काम को रोक दिया जाए। . . . . . #realabdulhannan #eci #jyaneshkumar #shorts #short #trending #viralvideo #shortsvideo #yt #foryou #ErAbdulHannanShorts #ErAbdulHannan #ErAbdulHannanVlogs
    1
    मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का जाना अब तय है उनपर जो भी आरोप लगे हैं, यह बहुत गंभीर आरोप है।
देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी के ऊपर जो भी आरोप लगे हैं, यह बहुत गंभीर आरोप है। अब इनको चाहिए कि वह इस्तीफा देकर कानून के हवाले करें। और जो फाइल्स हैं, एसआईआर से संबंधित, वह फाइल सुप्रीम कोर्ट के हवाले कर दें वह। जहां भी चुनाव होना है, वह चुनाव को रोक दिया जाए। एसआईआर का काम जहां चल रहा है, वह काम को रोक दिया जाए।
.
.
.
.
.
#realabdulhannan #eci #jyaneshkumar #shorts #short #trending #viralvideo #shortsvideo #yt #foryou #ErAbdulHannanShorts #ErAbdulHannan #ErAbdulHannanVlogs
    user_Abdul Hannan - عبدالحنان
    Abdul Hannan - عبدالحنان
    Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    4 hrs ago
  • आज के समय मैं सच्चाई दिखाना भी इतना आसान नहीं हैं मामला हैं पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के पारसमणी पंचायत का वर्तमान समिति नीरज कुमार भगत के द्वारा पारसमणी स्कूल मैं मनरेगा मैं बड़ा घोटाला किया हैं जिसकी सच्चाई जरा सोचिए न्यूज के पत्रकार जाबिर आलम के द्वारा किया गया पूरे मामले की उजागर कर दिया गया हैं आज के समय मैं सच्चाई दिखाना भी इतना आसान नहीं हैं मामला हैं पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के पारसमणी पंचायत का वर्तमान समिति नीरज कुमार भगत के द्वारा पारसमणी स्कूल मैं मनरेगा मैं बड़ा घोटाला किया हैं जिसकी सच्चाई जरा सोचिए न्यूज के पत्रकार जाबिर आलम के द्वारा किया गया पूरे मामले की उजागर कर दिया गया हैं
    1
    आज के समय मैं सच्चाई दिखाना भी इतना आसान नहीं हैं मामला हैं पूर्णिया के धमदाहा प्रखंड के पारसमणी पंचायत का वर्तमान समिति नीरज कुमार भगत के द्वारा पारसमणी स्कूल मैं मनरेगा मैं बड़ा घोटाला किया हैं जिसकी सच्चाई जरा सोचिए न्यूज के पत्रकार जाबिर आलम के द्वारा किया गया पूरे मामले की उजागर कर दिया गया हैं 

    user_Today Real News
    Today Real News
    Media company पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    5 hrs ago
  • रील बनाकर शेयर करेगा सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है..! मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कोई अपराधी इतना बेवकूफ नहीं है की घटना करके वीडियो बनाकर रील बनाकर शेयर करेगा सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है..!
    1
    रील बनाकर शेयर करेगा सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है..!
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि कोई अपराधी इतना बेवकूफ नहीं है की घटना करके वीडियो बनाकर रील बनाकर शेयर करेगा सरकार को बदनाम करने की साजिश हो रही है..!
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    5 hrs ago
  • पूर्णियाँ मुसहरी टोला नागेश्वर बाग वार्ड नंबर 42 #reelsvi̇deo #viralpost #PurniaNews #ग्राउंडरिपोर्टिंग#सीमांचलन्यूज़
    1
    पूर्णियाँ मुसहरी टोला नागेश्वर बाग वार्ड नंबर 42 
#reelsvi̇deo #viralpost #PurniaNews #ग्राउंडरिपोर्टिंग#सीमांचलन्यूज़
    user_Abn24 purane
    Abn24 purane
    Local News Reporter पूर्णिया पूर्व, पूर्णिया, बिहार•
    12 hrs ago
  • ऐसी लड़की के बारे में आप लोग क्या सोचते हैं जो परिवार को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो जाती और शादी कर लेती है
    1
    ऐसी लड़की के बारे में आप लोग क्या सोचते हैं जो परिवार को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो जाती और शादी कर लेती है
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    16 hrs ago
  • मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई और समस्तीपुर लड़की छेड़छाड़ मामले पर कहा. घटना कहां नहीं होती है, घटना तो अमेरिका में भी होती है, जापान में भी होती है, अमेरिका में घटना नहीं हो रही है? अमेरिका हमसे बहुत ज्यादा विकसित देश है वहां भी घटना होती है सरकार किसी भी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है.! घटनाएं अगर होगी तो कानून का पूरा बुलडोजर चलेगा नीतीश कुमार के द्वारा स्थापित परंपरा है इस परंपरा को हम लोग कायम रखेंगे।
    1
    मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई और समस्तीपुर लड़की छेड़छाड़ मामले पर कहा.
घटना कहां नहीं होती है, घटना तो अमेरिका में भी होती है, जापान में भी होती है, अमेरिका में घटना नहीं हो रही है? 
अमेरिका हमसे बहुत ज्यादा विकसित देश है वहां भी घटना होती है सरकार किसी भी अपराधी को बचाना नहीं चाहती है.! 
घटनाएं अगर होगी तो कानून का पूरा बुलडोजर चलेगा नीतीश कुमार के द्वारा स्थापित परंपरा है इस परंपरा को हम लोग कायम रखेंगे।
    user_Seemanchal Bytes
    Seemanchal Bytes
    Media company Purnia East, Bihar•
    6 hrs ago
  • रिया मिलन की Love Marriage शादी, लड़की ब्राम्हण लड़का पासवान #Tranding #Video #Interview #Riya #Purnea रिया मिलन की Love Marriage शादी, लड़की ब्राम्हण लड़का पासवान #Tranding #Video #Interview #Riya #Purnea
    1
    रिया मिलन की Love Marriage शादी, लड़की ब्राम्हण लड़का पासवान #Tranding #Video #Interview #Riya #Purnea
रिया मिलन की Love Marriage शादी, लड़की ब्राम्हण लड़का पासवान #Tranding #Video #Interview #Riya #Purnea
    user_Tulsi News
    Tulsi News
    News Anchor भरगामा, अररिया, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.