आगामी 'राष्ट्रीय लोक अदालत' की तैयारियां जोरों पर, डीएलएसए सचिव ने बैंक प्रबंधकों के साथ की अहम समीक्षा बैठक, बैंक ऋण व बकाए के त्वरित निस्तारण हेतु समय से नोटिस भेजने और व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश MTF news फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को जनपद फिरोजाबाद में आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' को सफल व प्रभावी बनाने हेतु समस्त बैंक प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों की एक अति-महत्वपूर्ण बैठक प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिकाधिक निस्तारण कराने हेतु विस्तृत रणनीति बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि, राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में अब तक कुल 20 हजार प्री-लिटिगेशन वाद प्राप्त हो चुके हैं। जिस पर प्राधिकरण द्वारा मौजूद समस्त बैंक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए कि, अपने-अपने बैंकों से संबंधित समझौता योग्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करें तथा पक्षकारों को समय रहते नोटिस भिजवाना सुनिश्चित करें और पक्षकारों से व्यक्तिगत व प्रभावी संपर्क स्थापित कर विवादों का त्वरित, सुलभ व सौहार्दपूर्ण समाधान निकालें। तथा, लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली छूट, कोर्ट फीस की बचत और त्वरित समाधान के लाभों से पक्षकारों को अवगत कराने हेतु बैंक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिस पर बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकों व प्रतिनिधियों ने आगामी 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और बैंक ऋण संबंधी मामलों का रिकॉर्ड निस्तारण कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
आगामी 'राष्ट्रीय लोक अदालत' की तैयारियां जोरों पर, डीएलएसए सचिव ने बैंक प्रबंधकों के साथ की अहम समीक्षा बैठक, बैंक ऋण व बकाए के त्वरित निस्तारण हेतु समय से नोटिस भेजने और व्यापक प्रचार-प्रसार के दिए निर्देश MTF news फिरोजाबाद । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (UPSLSA) लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में आगामी 12 सितम्बर 2026 को जनपद फिरोजाबाद में आयोजित होने वाली 'राष्ट्रीय लोक अदालत' को सफल व प्रभावी बनाने हेतु समस्त बैंक प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों की एक अति-महत्वपूर्ण बैठक प्राधिकरण सचिव योगेश शिवा की अध्यक्षता में आयोजित की गई और आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण से संबंधित लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से अधिकाधिक निस्तारण कराने हेतु विस्तृत रणनीति बनाई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जानकारी दी गई कि, राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में अब तक कुल 20 हजार प्री-लिटिगेशन वाद प्राप्त हो चुके हैं। जिस पर प्राधिकरण द्वारा मौजूद समस्त बैंक अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए कि, अपने-अपने बैंकों से संबंधित समझौता योग्य मामलों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित करें तथा पक्षकारों को समय रहते नोटिस भिजवाना सुनिश्चित करें और पक्षकारों से व्यक्तिगत व प्रभावी संपर्क स्थापित कर विवादों का त्वरित, सुलभ व सौहार्दपूर्ण समाधान निकालें। तथा, लोक अदालत के माध्यम से मिलने वाली छूट, कोर्ट फीस की बचत और त्वरित समाधान के लाभों से पक्षकारों को अवगत कराने हेतु बैंक स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिस पर बैठक में उपस्थित समस्त बैंक प्रबंधकों व प्रतिनिधियों ने आगामी 12 सितंबर की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने और बैंक ऋण संबंधी मामलों का रिकॉर्ड निस्तारण कराने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने का भरोसा दिलाया।
- 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC Name: 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC BIS/ISI Certification Number: NOT AV Net Quantity (N): 20 These connectors are made from flame retardant insulation materials, long service life, high temperature resistant, corrosion resistant, high pressure resistant, high quality products for your safety. Size : approx. 20 * 17.5 * 13.5mm Wiring : wiring capacity from 0.5-2.5 square wire Temperature: -40 to 150 degrees Celsius MATERIAL : Polypropylene plastic, steel and copper Voltage: 220V Current: 12A Working Temperature: -40~150℃ Wiring: 0.3-2.5mm2(stranded wire), 0.3-1.5mm2(solid wire) Size: 19.4 x 17.2 x 13.2mm / 0.76 x 0.67 x 0.51" Best for repeat wire connections in lightings, speakers, dc connections and projects Country of Origin: India 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC Name: 2 WAY WIRE CONNECTOR PACK OF 20 PC BIS/ISI Certification Number: NOT AV Net Quantity (N): 20 These connectors are made from flame retardant insulation materials, long service life, high temperature resistant, corrosion resistant, high pressure resistant, high quality products for your safety. Size : approx. 20 * 17.5 * 13.5mm Wiring : wiring capacity from 0.5-2.5 square wire Temperature: -40 to 150 degrees Celsius MATERIAL : Polypropylene plastic, steel and copper Voltage: 220V Current: 12A Working Temperature: -40~150℃ Wiring: 0.3-2.5mm2(stranded wire), 0.3-1.5mm2(solid wire) Size: 19.4 x 17.2 x 13.2mm / 0.76 x 0.67 x 0.51" Best for repeat wire connections in lightings, speakers, dc connections and projects Country of Origin: India1
- फ़िरोज़ाबाद मे रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्यवाही, 600kg पनीर और मावा नष्ट कराया गया रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी पदार्थों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार देर रात आगरा से आने वाले पनीर और मावा के लोडिंग वाहनों की चेकिंग की। कार्रवाई के दौरान पनीर और मावा के आठ नमूने लिए गए। मौके पर करीब 600 किलो पनीर और मावा नष्ट कराया गया। बाह व खैरगढ़ क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से भरे गए नमूने | जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य चंदन पांडेय के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. तुलिका शर्मा समेत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम मौजूद रही। Updated News -27/अगस्त /26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट1
- पिनाहट में ग्रामीण चंबल नदी में कूदेः स्टीमर बंद होने से नाराज थे, पुलिस ने बचाया पिनाहट, चंबल नदी घाट पर स्टीमर संचालन बंद होने से नाराज मध्य प्रदेश के सैकड़ों ग्रामीण गुरुवार दोपहर चंबल नदी में कूद गए। मौके पर मौजूद महुआ पुलिस ने ग्रामीणों को मुश्किल से नदी से बाहर निकालकर सुरक्षित बचाया। यह घटना पिनाहट चंबल घाट पर हुई। करीब 12 दिनों से पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर का संचालन बंद है। इससे उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चंबल नदी किनारे बसे लगभग 250 गांवों के लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुरैना जिला प्रशासन की रोक के कारण स्टीमर नहीं चल पा रहा है। गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे, महुआ थाना क्षेत्र के गांवों के सैकड़ों ग्रामीण स्टीमर बंद होने के विरोध में चंबल घाट पर इकट्ठा हुए। उन्होंने स्टीमर सेवा फिर से शुरू करने की मांग करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया और अचानक नदी में छलांग लगा दी। इससे घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर महुआ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया और अधिकारियों से बात कर जल्द ही स्टीमर संचालन शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने सभी ग्रामीणों को नदी से बाहर निकाला और स्थिति को शांत किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।1
- इस वीडियो को आप लोग जरूर ध्यान दें यह ग्राम गधनपुर का वीडियो है1
- आगरा पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर न चलने से लोगो मे आक्रोश पिनाहट चंबल घाट पर स्टीमर न चलने से आक्रोश पिनाहट उसैत घाट पर स्टीमर का संचालन न होने से आक्रोशित मध्य प्रदेश के महुआ-अम्बाह कांग्रेस अध्यक्ष शेरा तोमर ने चंबल नदी में मध्य प्रदेश सीमा की ओर छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के बाद मौके पर हलचल मच गई। #Pinahat #Chambal #चंबल #Steamer #Mahua #Ambah #Congress #Agra #TodayBestVideoChallenge #ViralVideo1
- महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित दिखे विधायक, वीडियो वायरल फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। फतेहाबाद। गांव रामदास की ठार चाचीपुरा खंडेर में बुधवार को गमी में शामिल होने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा का करीब तीन मिनट चार सेकेंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में विधायक एक महिला से बातचीत के दौरान उत्तेजित नजर आ रहे हैं और उनके तेवर तल्ख दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि गांव में रास्ते की सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। गमी में पहुंचे विधायक के समक्ष ग्रामीणों ने रास्ते की समस्या का मुद्दा उठाया था। हालांकि, वायरल वीडियो में रास्ते को लेकर ग्रामीणों और विधायक के बीच हुई पूरी बातचीत दिखाई नहीं दे रही है। वीडियो में मुख्य रूप से विधायक और एक महिला के बीच बातचीत का दृश्य सामने आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद यह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक महिला से किस बात को लेकर नाराज या उत्तेजित नजर आ रहे हैं, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वीडियो के संदर्भ में विधायक का पक्ष जानने के लिए मोबाइल फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।1
- शिकोहाबाद में एमडी जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक से मारपीट का आरोप, नाक में फ्रैक्चर की बात फिरोजाबाद। सिरसागंज स्थित एम.डी. जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक राजीव जैन के साथ शिकोहाबाद के पक्के तालाब क्षेत्र स्थित बाबा कलेक्शन दुकान पर कथित मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा है। बताया जा रहा है कि कथित मारपीट में शिक्षक राजीव जैन गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी नाक में फ्रैक्चर होने की बात सामने आ रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया गया है कि घटना के दौरान उनके साथ मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी भी दी गई। मामले में अक्षय वर्मा नाम के व्यक्ति का नाम सामने आने की चर्चा है। हालांकि, घटना में उसकी भूमिका और अन्य आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अक्षय वर्मा को उत्तर प्रदेश दशा कमेटी के सदस्य अंकुर वर्मा का भाई बताया जा रहा है। घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बताया जा रहा है। वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों को लेकर पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।1
- शिकोहाबाद में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर थाना शिकोहाबाद में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा प्रकरण में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1