भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 हेतु मतगणना हॉल एवं वज्रगृह निर्माण कार्य का जिला पदाधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण आरा। भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना हॉल एवं वज्रगृह के निर्माण संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना हॉल एवं वज्रगृह की सुरक्षा, संरचना, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, नोडल पदाधिकारी व्रजगृह कोषांग, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 हेतु मतगणना हॉल एवं वज्रगृह निर्माण कार्य का जिला पदाधिकारी द्वारा स्थल निरीक्षण आरा। भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना हॉल एवं वज्रगृह के निर्माण संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना हॉल एवं वज्रगृह की सुरक्षा, संरचना, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, नोडल पदाधिकारी व्रजगृह कोषांग, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
- 97 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योति गुप्ता बनी स्कूल टाॅपर 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढाया विद्यालय का मान 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 32 रह1
- आरा। जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने बुधवार को पार्क व्यू होटल आरा में प्रेस वार्ता किया जिसमें आगामी आरा-बक्सर MLC उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज उपाध्याय ने कहा, कि मैंने जदयू पार्टी से जुड़कर पार्टी की सेवा किया है संगठन ही मेरा मंदिर है और आदरणीय नीतीश कुमार जी बिहार के विश्वकर्मा हैं और मेरे आदर्श हैं। मनोज उपाध्याय ने बताया कि विगत 3 महीनों से जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है जिसमें स्थानीय निकाय के सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। जैसे मैंने विगत 35 वर्षों से समाजसेवा किया है वैसे ही मेरा उद्देश्य सरकारी योजनाओं और निधि का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड और पंचायत तक पहुंचाना है।" उन्होंने वार्ड महासंघ के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदन में पहुंचकर क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। गौरतलब है कि आरा-बक्सर MLC उपचुनाव में स्थानीय निकाय क्षेत्र के 5,200 वार्ड सदस्य मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। प्रेस वार्ता में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।1
- आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी सी बी एस सी ने 10th बोर्ड (सत्र -2025 -26) की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस वर्ष एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्तीर्णता प्राप्त की है। विद्यार्थियों में आदित्य कुमार सिंह ने 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान, संध्या कुमारी,पीहू कुमारी, श्रेष्ठ पाण्डेय तथा सुहानी बेबी ने 91% ,अतीश कुमार 90% वरुण कुमार तथा शिवानी कुमारी ने 88% ,आरुषी सिन्हा ने 87% और प्रियांशु कुमारी ने 85% प्रतिशत अंक पाए। परीक्षा में उन्नत प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह, प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य जितेन्द्र सिंह और शिक्षक --शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया । निदेशक महोदय ने उन्हें सम्मानित किया और उनके दिनानुदिन प्रगति की कामना की और अपने आशीर्वचन प्रदान किए।1
- Post by Imran Ahmad1
- Post by एनामुल हक1
- बिहटा। बिहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमनाबाद बांध के पास गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने एक लावारिस ऑटो को सड़क किनारे खड़ा देखा। काफी देर तक जब कोई ऑटो के पास नहीं आया, तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस की कार्रवाई: सूचना मिलते ही बिहटा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों और राहगीरों से पूछताछ की, लेकिन ऑटो के मालिक या उसे वहां छोड़ने वाले व्यक्ति के बारे में कोई सुराग नहीं मिल सका।1
- अरवल पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली!कुछ दिन पहले घनश्याम होटल पर गोलीबारी में कई अपराधियों के नाम आ रहा था! इसी बीच दो-तीन अपराधी को हिरासत में लिया गया था! जिसमें मुख्य रूप से सरगना सुजीत कुमार उर्फ सुजीत महतो को दमन से गिरफ्तार कर कर अरवल लाया गया पूछताछ में सुजीत कुमार ने कई को नाम बताया जिसमें पुलिस पकड़ने के लिए लगी हुई है!यह गोलीबारी कर कर पुलिस से बचने के लिए कई इस शहर से उस शहर तक शहरो में भाग दौड़ कर रहा था! इसी बीच लोकेशन को ट्रैक कर कर पता चला कि वह दमन में है इस अपराधी के ऊपर 50000 का इनाम भी रखा गया है जो आज पुलिस के हथे चढ़ गई!1
- समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए शिवकृति हॉस्पिटल प्रा. लि., जीरो माइल, आरा द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं प्रारंभिक स्तर पर रोगों की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक शामिल हैं। शिविर के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर (BP), ECG, पल्स, SPO2, तापमान (TEMP), वजन एवं हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोग समय रहते अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझ सकें और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें। अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी शिविर में आने के लिए प्रेरित करें। संस्था के संचालक मनोज कुमार "झमन" ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।1