Shuru
Apke Nagar Ki App…
Damoh pati ne apni hi patni aur 3bachcho ki hatya ki
Mr Zakir Husain
Damoh pati ne apni hi patni aur 3bachcho ki hatya ki
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज में संपूर्ण समाधान दिवस में 34 मामले आए: फरियादियों की भीड़ घटी, अधिकारियों ने समय पर शिकायतें निपटाने के निर्देश दिए तमकुहीराज तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें तहसीलदार संदीप सिंह और नायब तहसीलदार शिवशंकर मिश्र भी मौजूद रहे। समाधान दिवस में कुल 34 मामले आए। इनमें राजस्व विभाग के 17, पुलिस के 7, विकास के 2 और अन्य विभागों से जुड़े 8 मामले शामिल थे। अधिकारियों ने मौके पर ही राजस्व विभाग के 5 मामलों को निपटाया। बाकी शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास भेजा गया। एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों को तय समय में अच्छी तरह निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ कागजी कार्रवाई न हो, बल्कि मौके पर जाकर असली स्थिति की जांच की जाए और सही-गलत के आधार पर कार्रवाई हो। हालांकि, इस बार संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतकर्ताओं की संख्या पहले से कम दिखी। पहले तहसील परिसर में शिकायत लेकर आने वालों की लंबी कतारें लगती थीं, लेकिन शनिवार को लोग एक-एक करके पहुंचे। इससे समाधान दिवस के प्रति लोगों का उत्साह कम होता और शिकायतों के निपटारे पर उनका भरोसा घटता दिखा। शिकायतकर्ता महेश कुमार, अंजनी प्रसाद, पप्पू गौड़ और जितेंद्र शर्मा ने बताया कि कई मामलों में शिकायत के बाद भी समस्या का सही समाधान नहीं हो पाता है। उनका आरोप है कि कई बार शिकायत निपटाने की प्रक्रिया सिर्फ कागजों तक सीमित रहती है, जिससे विवाद खत्म होने के बजाय और बढ़ जाते हैं। इससे लोगों का शिकायत निपटारे की व्यवस्था से विश्वास कम हो रहा है। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विकास खंड, बाल विकास, नगर पंचायत और चकबंदी समेत कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।1
- योजनाओं पर चर्चा के दौरान बीडीसी बैठक में हंगामा, अधिकारियों पर बरसे जनप्रतिनिधि मझौलिया। प्रखंड सभागार में आयोजित पंचायत समिति (बीडीसी) की बैठक में योजनाओं की समीक्षा के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विभिन्न पंचायतों से पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, लंबित मामलों और विभागीय कार्यशैली को लेकर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जवाब मांगा। बैठक के दौरान कुछ जनप्रतिनिधियों ने अंचलाधिकारी डॉली कुमारी को लेकर भी टिप्पणी की। उनका आरोप था कि “हमलोग सीओ की मांग किए थे, लेकिन यहां भेजा गया है मॉडल।” यह टिप्पणी बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों की ओर से कही गई, जिसके बाद कुछ देर के लिए माहौल और अधिक गर्म हो गया। कई सदस्यों ने विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। हंगामे के कारण बैठक की कार्यवाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही। हालांकि बाद में माहौल शांत होने पर बैठक आगे बढ़ी। इस घटना की पूरे प्रखंड क्षेत्र में दिनभर चर्चा होती रही।1
- पर्यावरण संरक्षण एवं पक्षियों के लिए सुरक्षित प्राकृतिक आश्रय उपलब्ध कराने की दिशा में पश्चिम चम्पारण जिले के विद्यालयों में अनूठी पहल की जा रही है। 19 September. उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण, माननीय श्री काजले वैभव नितिन के मार्गदर्शन में जिले के विद्यालयों में 'इको क्लब मिशन फॉर लाइफ' के अन्तर्गत पक्षियों के लिए घोंसला बनाने की गतिविधियों को आयोजित की जा रही है। 19.09.2026.1
- अहले सुबह बरगाजवा में मचा हाहाकार, आग ने 4 घरों को किया खाक; 30 बकरियां जिंदा जलीं नरकटियागंज के बरगाजवा गांव में आज अहले सुबह भीषण अगलगी से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। अगलगी में शकील मियां, हारून मियां, जमील मियां और वकील मियां के घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में करीब 30 बकरियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक भैंस गंभीर रूप से झुलस गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के लोग सो रहे थे। आग की लपटें देखकर किसी तरह सभी लोग अपनी जान बचाकर घर से बाहर निकले। लेकिन तब तक आग ने चारों घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। आग में राशन, कपड़े, नकदी, जरूरी कागजात समेत लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति के जलने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग मवेशियों के घूर से लगने की बात सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं, सीओ शमन प्रकाश ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही कर्मचारी को मौके पर भेजा गया है। क्षति का आकलन कराया जा रहा है और नियमानुसार पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी। भीषण अगलगी के बाद चार परिवारों के सामने अब रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का बड़ा संकट खड़ा हो गया है।1
- बीडीसी की बैठक में जनप्रतिनिधियों ने उठाई जनसमस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र समाधान का निर्देश।। मझौलिया प्रखंड सभागार में प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी की अध्यक्षता में बीडीसी की बैठक आयोजित हुई। बैठक की शुरुआत स्वागत गीत, बिहार गीत एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद प्रखंड प्रमुख सूक्ता मुखी, बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार, उप प्रमुख नरेश कुमार यादव एवं चनपटिया विधायक प्रतिनिधि संदीप बारी ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की विधिवत शुरुआत की। बैठक में जनप्रतिनिधियों ने दाखिल-खारिज, आशा बहाली, आंगनबाड़ी, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। कई सदस्यों ने अंचल कार्यालय से संबंधित कार्यों में आ रही परेशानियों को भी सदन के समक्ष रखा तथा समय पर मामलों के निष्पादन की मांग की। पंचायत सरकार भवन, विवाह मंडप सहित अन्य विकास योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का मुद्दा भी बैठक में उठाया गया। जनप्रतिनिधियों ने जल्द भूमि उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं कुछ सदस्यों ने विभिन्न विभागों में कार्यों के निष्पादन में हो रही देरी पर नाराजगी जताई।बीडीओ डॉ. राजीव रंजन कुमार ने सदन में उठाई गई शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में मामलों का निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ उनके पति एवं पुत्रों की मौजूदगी पर भी बीडीओ ने आपत्ति जताई और उन्हें सदन से बाहर जाने का निर्देश दिया। बैठक में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को भी बुलाया गया।4
- मोतिहारी में ‘The Sherwani & Company’ के नए शोरूम का शुभारंभ मोतिहारी। शहर के मेन रोड, रॉक्सी सिनेमा के समीप ‘The Sherwani & Company’ के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से शहरवासियों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह एवं अन्य विशेष अवसरों के लिए आधुनिक एवं आकर्षक परिधानों की विभिन्न रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। शोरूम के प्रोपराइटर विशाल कुमार ने बताया कि प्रतिष्ठान में Raymond के उत्पादों के साथ-साथ आधुनिक डिजाइन और बदलते फैशन के अनुरूप परिधानों का भरपूर कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के परिधानों की रेंज रखी गई है। वहीं, प्रोपराइटर धर्मवीर प्रसाद ने बताया कि नए प्रतिष्ठान के माध्यम से ग्राहकों को शादी-विवाह, पारिवारिक समारोह और अन्य खास मौकों के लिए अलग-अलग डिजाइन एवं रेंज के परिधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को बेहतर विकल्प और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव देना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय लोगों एवं ग्राहकों में भी उत्साह देखा गया।1
- date 16.9.2026 bhind me halki baris ke chalte dhasi jamin nikla surang janch jari1
- संदिग्ध स्थिती में अधेड की मौत परिजनों ने शराब पीने से मौत होने की लगाया आरोप बैरिया अंचल क्षेत्र के श्रीनगर थाना अंतर्गत दक्षिणी पटजिरवा पंचायत के वार्ड नंबर-1 निवासी 55 वर्षीय लालजी मांझी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के पत्नी हीरामती देवी ने बताया की शराब पीने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ी और घर के दरवाजे के समीप गिरने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार की रात की बताई जा रही है। वही उन्होने बताया कि लालजी मांझी मलाही बलुआ पंचायत के सिरसिया गांव के मुहरटोली गांव में गए थे। वहां उन्होंने शराब का सेवन किया। इसके बाद रात में खाना खाने के समय घर लौटे। खाना खाने के बाद वह दरवाजे पर चले गए। कुछ देर बाद परिजन बाहर निकले तो उन्हें जमीन पर गिरा पाया। परिजनों ने उन्हें उठाने और आवाज देने का प्रयास किया, लेकिन उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर जुट गए। मौत की खबर से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर शनिवार की सुबह श्रीनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की। सदर एसडीपीओ-2 राकेश कुमार भास्कर ने बताया कि मामले की जानकारी उन्हें नहीं है। पुलिस से जानकारी लेकर मामले की जांच कराई जा रही है। इधर श्रीनगर पूजहा के प्रभारी थानाध्यक्ष निधी कुमारी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया गया है।1
- विश्वकर्मा पूजा के दिन खरीदी बाइक, फिर शुरू हुई शराब तस्करी! पुलिस ने बिछाया जाल तो धराया कारोबारी पश्चिम चंपारण के पुरुषोत्तमपुर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम महोबा स्थित मंदिर के पास छापेमारी कर 6.5 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिकारपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी भोला प्रसाद, पिता स्वर्गीय शिव प्रसाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, उसके पास से 500 ग्राम के 13 पीस प्लास्टिक के थैले में कुल 6.5 लीटर देशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट की TVS लूनो मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा के दिन ही शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही इस बाइक को खरीदा गया था और इसके बाद इसी बाइक से शराब की तस्करी की जा रही थी। मामले की जानकारी देते हुए पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शराब की खेप लेकर जाने वाला है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और महोबा मंदिर के पास संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने शराब और मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।1