गोगाथला में पैंथर का आतंक, घर के बाहर से कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत गोगाथला में पैंथर का आतंक, घर के बाहर से कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत रेलमगरा। उपखंड क्षेत्र के गोगाथला गांव में पैंथर की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार देर रात गोगाथला के मेन रोड स्थित भील बस्ती स्कूल के सामने बागरिया परिवार के घर के बाहर से पैंथर एक कुत्ते का शिकार कर ले गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों ने रात्रि के समय घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासक छोगालाल सालवी को अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचना देकर प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाने तथा पैंथर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या अन्य गंभीर घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा जल्द से जल्द रेस्क्यू अभियान चलाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
गोगाथला में पैंथर का आतंक, घर के बाहर से कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत गोगाथला में पैंथर का आतंक, घर के बाहर से कुत्ते का किया शिकार, ग्रामीणों में दहशत रेलमगरा। उपखंड क्षेत्र के गोगाथला गांव में पैंथर की लगातार बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में भय का माहौल है। शनिवार देर रात गोगाथला के मेन रोड
स्थित भील बस्ती स्कूल के सामने बागरिया परिवार के घर के बाहर से पैंथर एक कुत्ते का शिकार कर ले गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि पैंथर की आवाजाही लगातार बनी हुई है, जिससे बच्चों, महिलाओं एवं मवेशियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों
ने रात्रि के समय घरों से बाहर निकलने में भी सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासक छोगालाल सालवी को अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी को सूचना देकर प्रभावित क्षेत्र में शीघ्र पिंजरा लगाने तथा पैंथर को सुरक्षित पकड़ने की मांग की, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि या
अन्य गंभीर घटना को रोका जा सके। ग्रामीणों ने वन विभाग से पैंथर की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा जल्द से जल्द रेस्क्यू अभियान चलाकर पैंथर को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
- तारावट पंचायत में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर आयोजित, एसडीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तारावट में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों को सुनकर मौके पर ही उनका निस्तारण किया। शिविर के दौरान एसडीएम ने ग्राम पंचायत तारावट के राजस्व गांव सियाखेड़ी में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय सियाखेड़ी के नाम दर्ज भूमि पर किए गए अतिक्रमण का मौका निरीक्षण किया। उन्होंने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को तुरंत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।1
- राजसमंद, गौमाता सेवा, सुरक्षा, सम्मान आह्वान अभियान, धर्मसभा के बाद गोभक्तों ने संकीर्तन रैली निकाली, राजसमंद, गौमाता सेवा, सुरक्षा, सम्मान आह्वान अभियान, धर्मसभा के बाद गोभक्तों ने संकीर्तन रैली निकाली, ADM को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा, गोसेवा समिति जयपुर शाखा राजसमंद के आह्वान पर आज गौमाता सेवा, सुरक्षा, सम्मान अभियान के तहत रैली निकाल कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को प्रार्थना पत्र सौंपा। समिति के महामंत्री सुशील बडाला ने बताया कि सर्वप्रथम कुमावत भवन में जिले के प्रमुख संतों के सानिध्य में धर्मसभा आयोजित की। इसके बाद कुमावत भवन से संकीर्तन रैली प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। गौ माता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिलेभर से एकत्रित करीब साढे पांच लाख हस्ताक्षरयुक्त पत्रकों को अभिमंत्रित किया और बाद में उन्हें सिर पर धारण कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। जिला कलेक्ट्रेट पर इस रैली में विधायक दिप्ती माहेश्वरी भी शामिल हुई और अभियान को अपना समर्थन दिया । रैली के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त जिला कलक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम प्रार्थना पत्र सौंपा ।इस रैली में विभिन्न संत-महात्माओं का भी सानिध्य मिला। रैली में झांकियां, गोमाता और नंदी महाराज के साथ जिलेभर से भाई-बहन, गोभक्त और गौसेवक शामिल हुए। Bite समिति के महामंत्री सुशील बडाला4
- श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों श्री सांवरिया सेठ टुडे लाइव श्रृंगार दर्शन कर लो प्यारे भक्तों1
- मानसिक रूप से विकृत वक्ति के परिजनों ने पेंशन शुरू करवाने के नाम पर रजिस्ट्री करवादी। भूपालसागर। उपखण्ड क्षेत्र के राणावतों की सादडी मे स्थित खेड़ी निवासी गोपी पत्नी माणा भील ने भूपालसागर तहसीलदार अपूर्व गौतम एवं पुलिस थाना भूपालसागर मे अपने पुत्र केला पुत्र माना भील सहित पहुँच रिपोर्ट पेश की जिसमे बताया की इनकी खेती की जमीन गांव मे पटवार हल्का पटोलिया तहसील भूपालसागर मे खसरा संख्या 1292/265 है जिसे अपने ही समाज और रिस्तेदार लोगों ने पेंशन शुरू करवाने का बहाना बना कर तहसील कार्यालय मे जमीन का रजिस्ट्रेशन करवा दिया था, इसके पश्चात् जब जमीन की नामांतरण प्रक्रिया की गई तब मेरे रिस्तेदार ने बताया की जमीन का नामांतरण कराया जा रहा है जमीन बेच दी क्या तब जाकर मुझे पता चला की मेरे से पुत्र केला मंदबुद्धि होकर मानसिक रूप से कमजोर होने से लोगो ने उसका गलत रूप से फ़ायदा उठा लिया है, इसको बहला-फुसलाकर कुछ लोगो ने इसकी जमीन को बेच दी हैं। जमीन खरीदने वाला सुरेश पुत्र मांगीलाल निवासी फतेहनगर,साथ में महेन्द्र पुत्र वासुदेव निवासी राणावतों की सादड़ी,रामलाल भील कल्कि मंगरी, महेन्द्र भील ओगड़ा का खेड़ा,शंकर भील सभी ने मिलकर प्राप्त रुपयों का आपस मे बाँटवारा कर लिया । पुत्र के जीने का सहारा जमीन का टुकड़ा ही हड़प लिया। बुजुर्ग महिला द्वारा न्याय की गुहार लगायी जा रही है।2
- राजस्थान सरकार ने फूड प्रोसेसिंग उद्योग में निवेश बढ़ाने के लिए एक नई रणनीति बनाई है। इस रणनीति का उद्देश्य राज्य में फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देना और निवेशकों को आकर्षित करना है। इस पहल के तहत, सरकार विभिन्न प्रोत्साहन और सुविधाएं प्रदान करेगी ताकि उद्योग को विकसित किया जा सके। इस रणनीति के तहत, सरकार ने विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ) और औद्योगिक पार्कों में फूड प्रोसेसिंग इकाइयों के लिए रियायती दरों पर भूमि आवंटित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, सरकार बिजली, पानी और अन्य आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति में भी मदद करेगी। राज्य सरकार का मानना है कि फूड प्रोसेसिंग उद्योग न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगा। इस रणनीति के लागू होने से राजस्थान फूड प्रोसेसिंग का एक प्रमुख केंद्र बन सकता है। #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- चित्तौड़गढ़। गो सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत चित्तौड़गढ़ जिले के गोभक्तों ने 7 लाख से अधिक हस्ताक्षर कर सरकार से स्पष्ट आग्रह किया कि गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए तथा गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान दिया जाए। जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि लगभग 15 से 20 हजार गोभक्त जिले के विभिन्न क्षेत्रों से इंदिरा गांधी स्टेडियम, चित्तौड़गढ़ में एकत्रित हुए। कार्यक्रम में वैदिक परंपरा के अनुसार अनेक बटुकों एवं संतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जोगणिया माता ट्रस्ट से 108 से अधिक बटुक, अलख वेद गुरुकुल (राशमी) से लगभग 80 बटुक, कल्लाजी वेद पीठ से 108 बटुक तथा मूंगाना धाम से 30 बटुक सहित विभिन्न संस्थाओं के संत एवं आचार्य उपस्थित रहे। 8:00 बजे से 10:00 तक विजय मंत्र का जाप किया गया। गायत्री शक्तिपीठ द्वारा सभी साथियों ने भी सहयोग किया। सभी भारतीय वेशभूषा में परंपरागत रूप में उपस्थित रहे। आरंभ में डॉ सुशीला लड्ढा ने गो वंदना प्रस्तुत की। जप करने के पश्चात सभी संतों के द्वारा आशीर्वचनों से हजारों गो भक्तों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुशीला लड्ढा, डॉ रेनू सोमानी और लीला खंगाल ने किया। जुलूस और पदयात्रा के पहले जिला संयोजक गौरव सोमानी द्वारा सभी को गौ रक्षा का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर संत दिग्विजयराम जी महाराज (रामद्वारा, चित्तौड़गढ़), श्री 1008 अनुज दास जी महाराज (मूंगाना धाम), आचार्य सुदर्शनाचार्य जी महाराज, आचार्य गो हितेश जी, श्री जोगणियां माता शक्तिपीठ वेद विद्यालय आचार्य श्री नारायण लाल शर्मा संत राधेश्याम जी सुखवाल (श्री राम गौशाला), कैलाश जी मूंदड़ा (कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय), आचार्य कर्मवीर जी सहित जिले भर से अनेक संत-महात्माओं ने सहभागिता कर गौ सम्मान का संदेश दिया। जिला संयोजक गौरव सोमानी ने बताया कि जिले की प्रत्येक तहसील एवं पंचायत से आए गोभक्तों ने सामूहिक संकल्प लिया कि जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान नहीं मिल जाता, तब तक गो सम्मान आह्वान अभियान के माध्यम से लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुँचाते रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान जब मंच पर संतों का सम्मान पुष्पमाला एवं दुपट्टा पहनाकर किया जाने लगा, तब सभी संतों ने विनम्रतापूर्वक सम्मान स्वीकार करने से इंकार करते हुए एक स्वर में कहा— 'जब तक गौ माता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्राप्त नहीं हो जाता और गौ माता का उचित सम्मान सुनिश्चित नहीं होता, तब तक हम अपना व्यक्तिगत सम्मान स्वीकार नहीं करेंगे।' संतों के इस संकल्प ने उपस्थित हजारों गोभक्तों में भावनात्मक ऊर्जा का संचार किया और पूरा वातावरण 'गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दो' के उद्घोष से गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात सभी गोभक्तों ने शांतिपूर्वक विशाल जनसमूह के साथ जिला प्रशासन को प्रार्थना-पत्र सौंपकर अपनी जनभावनाओं से अवगत कराया। इसके बाद सभी उपस्थित जनों ने सामूहिक भोजन ग्रहण किया। पूरा कार्यक्रम अनुशासित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।4
- मंगला आरती दर्शन टुडे श्री सांवरिया सेठ कमेंट करके जयकारा लगा दो भक्तों 🙏👁️🙏 मंगला आरती दर्शन टुडे श्री सांवरिया सेठ कमेंट करके जयकारा लगा दो भक्तों 🙏👁️🙏1
- पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद NEET परीक्षा से जुड़े दिवंगत छात्र के परिजनों की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। अपनों को खोने का दर्द बयां करते हुए परिवार ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने सवाल उठाया है कि किसी के भी इस्तीफा देने से क्या सब ठीक हो जाएगा। परिजनों का कहना है कि उनके बेटे ने नीट एग्जाम में जान गंवाई है और उनका दुख किसी के इस्तीफे से कम नहीं होगा। वे चाहते हैं कि इस मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवार का मानना है कि केवल इस्तीफा देना समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।1
- नंदलाल पुरबिया रिपोर्टर न्यू द्वारकेश न्यूज़ चैनल नांदोली राजसमंद राजस्थान द्वारा जनहित में प्रसारित4