logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में स्वदेशी संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका होगी- मंत्री श्री सिंह वैश्विक स्तर पर एक ताकत के रूप में उभर रहा भारत स्वदेशी अपनाएं व स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान का भाव रखें नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ स्वदेशी मेला ========= प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी से पूर्व हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वदेशी वस्तुओं को विश्व पटल पर सशक्त रूप से स्थापित किया था। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब स्वदेशी, राष्ट्रवाद और राष्ट्र सर्वोपरि जैसे विषय प्राथमिकता से दूर होते चले गए और कंपनी व्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पुनः सशक्त रूप में स्थापित हो रही है और भारत वैश्विक स्तर पर एक ताकत के रूप में उभर रहा है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश अपने उत्पादों से विश्व बाजार में क्रांति ला रहा है। स्वदेशी मेले के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि अनेक उत्कृष्ट वस्तुएं हमारे भारत में ही निर्मित हो रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान का भाव रखें और उन्हें बेहतर बनाने तथा विकसित करने के लिए अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में स्वदेशी संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत सरकार लगातार भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है और जितना अधिक भारतीय उत्पाद देश एवं विदेश में प्रचलित होंगे, उतना ही यह बढ़ते हिंदुस्तान के लिए महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उक्ताशय के विचार श्री उदय प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में आयोजित स्वदेशी मेले के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किए। समापन कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रीगीत वंदे मातरम् के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों पर हो रहे नवाचारों और अनुसंधान का व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। नरसिंहपुर जिला एक आदर्श एवं कृषि प्रधान जिला है, जहां खेती पर निर्भरता अधिक है। यहां के उद्यमियों द्वारा कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि यदि नागरिक खरीदारी के समय भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो स्वदेशी मेले की सार्थकता और इस आयोजन की सफलता स्वतः सिद्ध होगी। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वदेश मेले के सफल आयोजन पर स्वदेश जागरण मंच को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देते हुए मेले की भव्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों ने स्वदेशी मेले का भरपूर आनंद लिया है। सांसद ने बताया कि वे कुछ दिन पूर्व स्वयं मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर चुके हैं तथा प्रदेश के बाहर से आए व्यापारियों से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नरेन्द्र मोदी की स्वदेशी परिकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में सार्थक प्रयास है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के स्वदेशी कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली, जो आत्मनिर्भरता और स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित यह स्वदेशी मेला अपने आप में अभूतपूर्व है और भविष्य में भी इसी भव्यता के साथ आगे बढ़ते हुए देश की पहचान बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने कहा कि स्वदेशी मेला बुनियादी हिंदुस्तान को सही दिशा में आगे बढ़ाते हुए आर्थिक विकास के लक्ष्य को पूरा करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वदेशी को अपनाने की अलख जगाई थी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने बलबूते पर हिंदुस्तान को आगे बढ़ाएं। स्वदेशी निर्माण और उसकी गुणवत्ता को जनता तक पहुंचाने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। मेले में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली है, जिससे स्वदेशी वस्तुओं को पहचान और व्यापक पहुंच मिल रही है। मीडिया संयोजक प्रभात उदेनिया ने बताया कि  कार्यक्रम को मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, राष्ट्रीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच नई दिल्ली श्री सतीश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की भावना को जन- जन तक पहुंचाने के लिए यह स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया है। स्वदेशी अपनाने में ही राष्ट्र सशक्त होगा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर पाएंगे। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और उसे आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, केशव दुबौलिया जी क्षेत्र संगठक , आदरणीय सुधीर दाते जी क्षेत्र संयोजक, मेला संयोजक: उदय सिंह ठाकुर जिला संयोजक: सतीश दुबे संगठन मंत्री केशव जी विभाग संगठन मंत्री आकाश जी जिला संपर्क प्रमुख उपेन्द्र काले, विनीत नेमा, संजय तिवारी, अंकुर राजपूत रोहित मेहरा, नितिन पाण्डेय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे अन्य जनप्रतिनिधि, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

23 hrs ago
user_Kailash gupta tv 24
Kailash gupta tv 24
Newspaper advertising department गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
23 hrs ago
abaf0cc1-7406-48c3-aaf6-a6eddca7bb37

2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में स्वदेशी संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका होगी- मंत्री श्री सिंह वैश्विक स्तर पर एक ताकत के रूप में उभर रहा भारत स्वदेशी अपनाएं व स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान का भाव रखें नरसिंहपुर में सम्पन्न हुआ स्वदेशी मेला ========= प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आजादी से पूर्व हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने स्वदेशी वस्तुओं को विश्व पटल पर सशक्त रूप से स्थापित किया था। हालांकि, एक समय ऐसा भी आया जब स्वदेशी, राष्ट्रवाद और राष्ट्र सर्वोपरि जैसे विषय प्राथमिकता से दूर होते चले गए और कंपनी व्यवस्था को बढ़ावा देने के प्रयास हुए। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र सर्वोपरि की भावना पुनः सशक्त रूप में स्थापित हो रही है और भारत वैश्विक स्तर पर एक ताकत के रूप में उभर रहा है। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि देश अपने उत्पादों से विश्व बाजार में क्रांति ला रहा है। स्वदेशी मेले के माध्यम से यह स्पष्ट

b94e28e0-ac19-4d91-b4cc-ccdf8bc0d6f3

संदेश दिया गया है कि अनेक उत्कृष्ट वस्तुएं हमारे भारत में ही निर्मित हो रही हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि स्वदेशी अपनाएं, स्वदेशी उत्पादों के प्रति सम्मान का भाव रखें और उन्हें बेहतर बनाने तथा विकसित करने के लिए अपना पूरा योगदान दें। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में स्वदेशी संकल्प की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। भारत सरकार लगातार भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है और जितना अधिक भारतीय उत्पाद देश एवं विदेश में प्रचलित होंगे, उतना ही यह बढ़ते हिंदुस्तान के लिए महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा। उक्ताशय के विचार श्री उदय प्रताप सिंह ने जिला मुख्यालय नरसिंहपुर में आयोजित स्वदेशी मेले के समापन कार्यक्रम में व्यक्त किए। समापन कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्जवलन और राष्ट्रीगीत वंदे मातरम् के साथ किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पादों पर हो रहे नवाचारों और अनुसंधान का व्यापक प्रचार-प्रसार की आवश्यकता है। नरसिंहपुर जिला एक

14ddc360-e6f9-4420-bce0-3b4ca9dd7dc0

आदर्श एवं कृषि प्रधान जिला है, जहां खेती पर निर्भरता अधिक है। यहां के उद्यमियों द्वारा कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें देश के विभिन्न बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है। अंत में उन्होंने कहा कि यदि नागरिक खरीदारी के समय भारत में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देंगे, तो स्वदेशी मेले की सार्थकता और इस आयोजन की सफलता स्वतः सिद्ध होगी। सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने स्वदेश मेले के सफल आयोजन पर स्वदेश जागरण मंच को धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देते हुए मेले की भव्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों ने स्वदेशी मेले का भरपूर आनंद लिया है। सांसद ने बताया कि वे कुछ दिन पूर्व स्वयं मेले में पहुंचकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर चुके हैं तथा प्रदेश के बाहर से आए व्यापारियों से संवाद कर उनके अनुभव भी जाने। उन्होंने कहा कि यह आयोजन नरेन्द्र मोदी की स्वदेशी परिकल्पना को मूर्त रूप देने की दिशा में सार्थक प्रयास है। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के स्वदेशी कारीगरों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की

cf35dd94-8d78-4723-9fa2-650c7da2227f

व्यापक भागीदारी देखने को मिली, जो आत्मनिर्भरता और स्थानीय प्रतिभा को प्रोत्साहित करती है। उन्होंने कहा कि जिले में आयोजित यह स्वदेशी मेला अपने आप में अभूतपूर्व है और भविष्य में भी इसी भव्यता के साथ आगे बढ़ते हुए देश की पहचान बने। राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री कैलाश सोनी ने कहा कि स्वदेशी मेला बुनियादी हिंदुस्तान को सही दिशा में आगे बढ़ाते हुए आर्थिक विकास के लक्ष्य को पूरा करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारत की आजादी के आंदोलन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वदेशी को अपनाने की अलख जगाई थी और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया था। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता है कि हम सभी अपने बलबूते पर हिंदुस्तान को आगे बढ़ाएं। स्वदेशी निर्माण और उसकी गुणवत्ता को जनता तक पहुंचाने के लिए ऐसे मेलों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। मेले में नागरिकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली है, जिससे स्वदेशी वस्तुओं को पहचान और व्यापक पहुंच मिल रही है। मीडिया संयोजक प्रभात उदेनिया ने

bb8906cc-23d9-475e-a545-3d5103411d1b

बताया कि  कार्यक्रम को मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री मोहन नागर, राष्ट्रीय संगठक स्वदेशी जागरण मंच नई दिल्ली श्री सतीश ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी की भावना को जन- जन तक पहुंचाने के लिए यह स्वदेशी मेला का आयोजन किया गया है। स्वदेशी अपनाने में ही राष्ट्र सशक्त होगा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा कर पाएंगे। इसके लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम अपने जीवन में स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे और उसे आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर विधायक गोटेगांव श्री महेन्द्र नागेश, नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज दुबे, केशव दुबौलिया जी क्षेत्र संगठक , आदरणीय सुधीर दाते जी क्षेत्र संयोजक, मेला संयोजक: उदय सिंह ठाकुर जिला संयोजक: सतीश दुबे संगठन मंत्री केशव जी विभाग संगठन मंत्री आकाश जी जिला संपर्क प्रमुख उपेन्द्र काले, विनीत नेमा, संजय तिवारी, अंकुर राजपूत रोहित मेहरा, नितिन पाण्डेय आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे अन्य जनप्रतिनिधि, स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Chanchal Shrivas
    1
    Post by Chanchal Shrivas
    user_Chanchal Shrivas
    Chanchal Shrivas
    Voice of people नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    15 min ago
  • श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की ऐतिहासिक पहल। डमरूघाटी मंदिर की हरित सामग्री से बनेगी जैविक खाद। नरसिहपुर। शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि से तीन दिवसीय महोत्सव चलता रहा जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मेले के चलते भक्तों का उत्साह भी देखने को मिला। वही दूसरी ओर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहल समाजसेवी संगठन श्री साई श्रद्धा सेवा समिति द्वारा देखने को मिली। जहां भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल आदि हरित सामग्री चढ़ाई जाती थी जिसे विसर्जित कर किया जाता था। लेकिन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की अनुकरणीय पहल से करीब पांच क्विंटल हरित सामग्री को कॉम्पोस्ट खाद बनाने हेतु समिति सदस्यों की घंटों की सेवा समर्पण से एकत्रित किया गया। जिसे खाद बनाने के उपरांत शहर के समस्त धार्मिक पेड़ पौधों में उपयोग किया जाएगा।
    1
    श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की ऐतिहासिक पहल।
डमरूघाटी मंदिर की हरित सामग्री से बनेगी जैविक खाद।
नरसिहपुर। शिवधाम डमरूघाटी में महाशिवरात्रि से तीन दिवसीय  महोत्सव चलता रहा जिसमें लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मेले के चलते भक्तों का उत्साह भी देखने को मिला। वही दूसरी ओर पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व पर ऐतिहासिक पहल समाजसेवी संगठन श्री साई श्रद्धा सेवा समिति द्वारा देखने को मिली। जहां भगवान शंकर पर श्रद्धालुओं द्वारा बेलपत्र, फूल आदि हरित सामग्री चढ़ाई जाती थी जिसे विसर्जित कर किया जाता था। लेकिन विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री साईं श्रद्धा सेवा समिति की अनुकरणीय पहल से करीब पांच क्विंटल हरित सामग्री को कॉम्पोस्ट खाद बनाने हेतु समिति सदस्यों की घंटों की सेवा समर्पण से एकत्रित किया गया। जिसे खाद बनाने के उपरांत शहर के समस्त धार्मिक पेड़ पौधों में उपयोग किया जाएगा।
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    29 min ago
  • 🚩🙏दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा 🙏🚩
    1
    🚩🙏दादा गुरु की नर्मदा परिक्रमा 🙏🚩
    user_Ganpat Singh Lodhi
    Ganpat Singh Lodhi
    Voice of people Narsimhapur, Narsinghpur•
    1 hr ago
  • एनडीपीएस एक्ट में बड़ी सफलता स्मैक के सौदागरों तक पहुंची नरसिंहपुर पुलिस ने राजस्थान की बॉडर के पास खिलचीपुर के रहने वाले तीन नशे के तस्कर गिरफ्तार ,शहर दर शहर स्मैक की करते थे सप्लाई अब तक लोकल सौदागरों पर कसता था शिकंजा पहली बार नशे के नेटवर्क पर पहुंची पुलिस
    1
    एनडीपीएस एक्ट में बड़ी सफलता स्मैक 
के सौदागरों तक पहुंची नरसिंहपुर पुलिस ने
राजस्थान की बॉडर के पास खिलचीपुर के रहने वाले तीन नशे के तस्कर गिरफ्तार ,शहर दर शहर स्मैक की करते थे सप्लाई 
अब तक लोकल सौदागरों पर कसता था शिकंजा पहली बार नशे के नेटवर्क पर पहुंची पुलिस
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • - 👉 नाम बदलने के बदले मांग रहा था 5 हजार, लोकायुक्त ने ट्रैप में पकड़ा --- 📰 जबलपुर नगर निगम जोन-10 रांझी में पदस्थ टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। - आरोपी नजूल मकान की टैक्स रसीद में नाम परिवर्तन के बदले 5 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मुंडी टोरिया रांझी स्थित आवेदक के घर ट्रैप कार्रवाई की और तय रकम लेते ही आरोपी को पकड़ लिया। - शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी के नाम मकान दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। - आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। - 📍 स्थान: रांझी, जबलपुर (मध्य प्रदेश) 🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर, 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ - ⚠️ मामला जांचाधीन है - 📲 Follow / Subscribe करें Facebook • YouTube • Instagram 👉 @SachTakPatrikaNews - 👉 Instagram: @deepak_vishwakarma_89
    1
    -
👉 नाम बदलने के बदले मांग रहा था 5 हजार, लोकायुक्त ने ट्रैप में पकड़ा
---
📰 जबलपुर नगर निगम जोन-10 रांझी में पदस्थ टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया को लोकायुक्त पुलिस ने 3 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
-
आरोपी नजूल मकान की टैक्स रसीद में नाम परिवर्तन के बदले 5 हजार रुपये मांग रहा था। शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त टीम ने मुंडी टोरिया रांझी स्थित आवेदक के घर ट्रैप कार्रवाई की और तय रकम लेते ही आरोपी को पकड़ लिया।
-
शिकायतकर्ता ने बताया कि पत्नी के नाम मकान दर्ज कराने के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी।
-
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
-
📍 स्थान: रांझी, जबलपुर (मध्य प्रदेश)
🗣️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा जबलपुर,
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
-
⚠️ मामला जांचाधीन है
-
📲 Follow / Subscribe करें
Facebook • YouTube • Instagram
👉 @SachTakPatrikaNews
-
👉 Instagram: @deepak_vishwakarma_89
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • #Jabalpur Lawyers Protest: Shivpuri में अधिवक्ता की ह*त्या के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील | MP एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
    1
    #Jabalpur Lawyers Protest: Shivpuri में अधिवक्ता की ह*त्या के खिलाफ सड़क पर उतरे वकील | MP एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग
    user_News_n_News
    News_n_News
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    1
    Post by Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    user_Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    Jurneslist Amit Sahu भूमिका भास्कर
    Kiosk देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Varal IAS offcer अवि प्रसाद की 3 शांदिया बनी चर्चा , तीनों पत्नियां IAS VARDAAN EXPRESS
    1
    Varal IAS offcer अवि प्रसाद की 3 शांदिया बनी चर्चा , तीनों पत्नियां IAS
VARDAAN EXPRESS
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    51 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.