logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेंदड़ा (ब्यावर) रिपोटर शीतल कुमारी प्रजापत नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर दीपदान व भव्य आयोजन की तैयारियाँ तेज, रामद्वारा में हुई वृहद बैठक ब्यावर। भारतीय नववर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले भव्य दीपदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर एक वृहद एवं महत्वपूर्ण बैठक रामद्वारा, ब्यावर में आयोजित की गई। पवन जैन एवं संजय घीया ने बताया कि बैठक में शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम को पूर्व वर्षों की भांति और अधिक भव्य एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। दिलीप बाबेल एवं कमल जिन्दल के अनुसार बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 18 मार्च, बुधवार को सुभाष उद्यान स्थित तालाब की पाल पर नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट अतुल बंसल द्वारा किया गया, जबकि बैठक के प्रारंभ में गनपत बालोटिया द्वारा नववर्ष गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया गया। इसके पश्चात अतुल बंसल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत लगभग 20 वर्षों से तालाब की पाल पर दीपदान का यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जो आज ब्यावर जिले के पटल पर अपनी विशिष्ट एवं अभूतपूर्व पहचान स्थापित कर चुका है। रूपेश कोठारी एवं शैलेश सोनी ने बताया कि बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन का सदैव सकारात्मक सहयोग रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रशासन को विभिन्न आवश्यकताओं के संबंध में पत्र प्रेषित किए गए हैं, जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा हर संभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही तालाब क्षेत्र में फैली जलकुंभी हटाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी प्रशासन द्वारा कराए जाने का भरोसा दिलाया गया है। प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि शहर के प्रत्येक मंदिर में नवसंवत्सर के बैनर लगाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लेने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त पूरे बाजार क्षेत्र में “नववर्ष अभिनन्दन” के बैनर लगाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए राजीव मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि नवसंवत्सर के महत्व से संबंधित पत्रक शहर के प्रत्येक क्षेत्र के हर घर तक पहुँचाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा तथा नववर्ष का भगवा ध्वज प्रत्येक घर और बाजार की प्रत्येक दुकान पर फहराने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दीपदान के साथ श्रीफल वितरण, बालाजी मंदिर में भव्य महाआरती, मेला, ईश्वर एवं महापुरुषों की वेशभूषा प्रतियोगिता, दीपक सजाओ प्रतियोगिता सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति आयोजित किए जाएंगे और प्रतिभागियों को पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सुरेश वैष्णव ने सभी को होली एवं महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व सभापतियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। वर्तमान में नगर परिषद में प्रशासक कार्यरत हैं, जिनका भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा भी इस आयोजन के लिए अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। आलोक गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित होता है। इसका प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भारतीय नववर्ष की महत्ता से जोड़ना है। उन्होंने सभी से मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं गोविंद सेन ने भी सभी नागरिकों से सहयोग देने और अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आग्रह किया। बैठक के दौरान कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। गनपत बालोटिया ने सुझाव दिया कि विभिन्न क्षेत्रों से लोग टोली बनाकर भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा स्वरूप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। प्रवीण ने भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों को तालाब की पाल पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने का सुझाव दिया। सिद्धार्थ जैन ने कहा कि ब्यावर का यह आयोजन अब शहर की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहचान बना चुका है और इसमें कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत सराहनीय है। बहिन राजेश्वरी ने युवा पीढ़ी से अधिक से अधिक संख्या में इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया, वहीं रमेश भराडिया ने कहा कि इस आयोजन में हिन्दू सम्मेलन समिति एवं अन्य संगठनों को भी जोड़कर इसे और अधिक व्यापक बनाया जा सकता है। नितेश गोयल ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम की जानकारी को अधिक से अधिक सोशल मीडिया स्टेटस पर साझा कर प्रचार-प्रसार किया जाए। मुकेश ने विभिन्न बस्तियों से झांकियाँ निकालने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार बढ़ाने की बात रखी। बहिन ललिता एवं पद्मा सोनी ने नवसंवत्सर के अवसर पर कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी आयोजित करने का सुझाव दिया, जबकि राजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी जोड़ने का प्रस्ताव रखा। गनपत बालोटिया ने मातृशक्ति के लिए भजन, रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्यक्रमों को शामिल करने का सुझाव दिया, जिस पर बहिन मुक्ता ने कहा कि मातृशक्ति अधिक से अधिक संख्या में भगवा वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इस सांस्कृतिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं ब्यावर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे भारतीय नववर्ष के इस पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाएं।

8 hrs ago
user_Sheetal prajapat
Sheetal prajapat
Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
8 hrs ago
bb62787a-e221-416c-a05b-4f418a1b9f97

सेंदड़ा (ब्यावर) रिपोटर शीतल कुमारी प्रजापत नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर दीपदान व भव्य आयोजन की तैयारियाँ तेज, रामद्वारा में हुई वृहद बैठक ब्यावर। भारतीय नववर्ष नवसंवत्सर विक्रम संवत 2083 की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले भव्य दीपदान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर एक वृहद एवं महत्वपूर्ण बैठक रामद्वारा, ब्यावर में आयोजित की गई। पवन जैन एवं संजय घीया ने बताया कि बैठक में शहर के प्रबुद्धजन, समाजसेवी, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा कार्यक्रम को पूर्व वर्षों की भांति और अधिक भव्य एवं अनुशासित रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। दिलीप बाबेल एवं कमल जिन्दल के अनुसार बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 18 मार्च, बुधवार को सुभाष उद्यान स्थित तालाब की पाल पर नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का मंच संचालन एडवोकेट अतुल बंसल द्वारा किया गया, जबकि बैठक के प्रारंभ में गनपत बालोटिया द्वारा नववर्ष गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आध्यात्मिक एवं उत्साहपूर्ण बना दिया गया। इसके पश्चात अतुल बंसल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विगत लगभग 20 वर्षों से तालाब की पाल पर दीपदान का यह कार्यक्रम निरंतर आयोजित होता आ रहा है, जो आज ब्यावर जिले के पटल पर अपनी विशिष्ट एवं अभूतपूर्व पहचान स्थापित कर चुका है। रूपेश कोठारी एवं शैलेश सोनी ने बताया कि बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर प्रशासन का सदैव सकारात्मक सहयोग रहा है। आयोजन समिति द्वारा प्रशासन को विभिन्न आवश्यकताओं के संबंध में पत्र प्रेषित किए गए हैं, जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा हर संभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही तालाब क्षेत्र में फैली जलकुंभी हटाने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी प्रशासन द्वारा कराए जाने का भरोसा दिलाया गया है। प्रचार-प्रसार को व्यापक बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया कि शहर के प्रत्येक मंदिर में नवसंवत्सर के बैनर लगाए जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभिन्न सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में लेने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त पूरे बाजार क्षेत्र में “नववर्ष अभिनन्दन” के बैनर लगाने का निर्णय लिया गया, जिसके लिए राजीव मिश्रा को संयोजक नियुक्त किया गया। साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि नवसंवत्सर के महत्व से संबंधित पत्रक शहर के प्रत्येक क्षेत्र के हर घर तक पहुँचाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक नागरिक इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ सकें। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा तथा नववर्ष का भगवा ध्वज प्रत्येक घर और बाजार की प्रत्येक दुकान पर फहराने का आह्वान किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत दीपदान के साथ श्रीफल वितरण, बालाजी मंदिर में भव्य महाआरती, मेला, ईश्वर एवं महापुरुषों की वेशभूषा प्रतियोगिता, दीपक सजाओ प्रतियोगिता सहित अनेक आकर्षक कार्यक्रम पूर्व वर्षों की भांति आयोजित किए जाएंगे और प्रतिभागियों को

600ed480-f1e7-40c3-9c67-7ccba6a76c8e

पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर सुरेश वैष्णव ने सभी को होली एवं महिला दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में पूर्व सभापतियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा है। वर्तमान में नगर परिषद में प्रशासक कार्यरत हैं, जिनका भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत द्वारा भी इस आयोजन के लिए अपनी ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया है। आलोक गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष जोश, उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजित होता है। इसका प्रमुख उद्देश्य नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और भारतीय नववर्ष की महत्ता से जोड़ना है। उन्होंने सभी से मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। वहीं गोविंद सेन ने भी सभी नागरिकों से सहयोग देने और अधिक से अधिक लोगों को इस कार्यक्रम से जोड़ने का आग्रह किया। बैठक के दौरान कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण सुझाव भी प्रस्तुत किए। गनपत बालोटिया ने सुझाव दिया कि विभिन्न क्षेत्रों से लोग टोली बनाकर भगवा ध्वज के साथ शोभायात्रा स्वरूप कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। प्रवीण ने भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रमों को तालाब की पाल पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने का सुझाव दिया। सिद्धार्थ जैन ने कहा कि ब्यावर का यह आयोजन अब शहर की सीमाओं से बाहर भी अपनी पहचान बना चुका है और इसमें कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत सराहनीय है। बहिन राजेश्वरी ने युवा पीढ़ी से अधिक से अधिक संख्या में इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़ने का आह्वान किया, वहीं रमेश भराडिया ने कहा कि इस आयोजन में हिन्दू सम्मेलन समिति एवं अन्य संगठनों को भी जोड़कर इसे और अधिक व्यापक बनाया जा सकता है। नितेश गोयल ने सुझाव दिया कि कार्यक्रम की जानकारी को अधिक से अधिक सोशल मीडिया स्टेटस पर साझा कर प्रचार-प्रसार किया जाए। मुकेश ने विभिन्न बस्तियों से झांकियाँ निकालने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार बढ़ाने की बात रखी। बहिन ललिता एवं पद्मा सोनी ने नवसंवत्सर के अवसर पर कलश यात्रा एवं प्रभात फेरी आयोजित करने का सुझाव दिया, जबकि राजीव मिश्रा ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी जोड़ने का प्रस्ताव रखा। गनपत बालोटिया ने मातृशक्ति के लिए भजन, रचनात्मक एवं क्रियात्मक कार्यक्रमों को शामिल करने का सुझाव दिया, जिस पर बहिन मुक्ता ने कहा कि मातृशक्ति अधिक से अधिक संख्या में भगवा वेशभूषा में शामिल होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएगी। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने इस सांस्कृतिक आयोजन को भव्य और सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं भारत माता के जयघोष के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं ब्यावर शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजकों ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे भारतीय नववर्ष के इस पावन पर्व पर आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेकर इसे ऐतिहासिक एवं यादगार बनाएं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में सड़कों पर बढ़ते जाम व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान ब्यावर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह अभियान शहर के सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में चलाया गया, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था। कार्रवाई यातायात प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई, हवलदार मेजर मंगलचंद तथा नगर परिषद के सुनील गोयर के नेतृत्व में की गई। टीम ने सड़क के बीच खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों को हटाया तथा बेतरतीब तरीके से खड़े फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो फोर व्हीलर, 11 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा के चालान बनाए गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान एएसआई प्रसन्न काठात सहित पुलिस और नगर परिषद की टीम मौजूद रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और यातायात पुलिस टीम के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत करा दिया।
    1
    रायपुर  (ब्यावर) 
ब्यावर में सड़कों पर बढ़ते जाम व अस्थाई अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई
सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में नगर परिषद व यातायात पुलिस की कार्रवाई, कई वाहनों के काटे चालान
ब्यावर, शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों पर हो रहे अस्थाई अतिक्रमण को लेकर मंगलवार को नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। यह अभियान शहर के सिटी सिनेमा, स्टेशन रोड और पाली बाजार क्षेत्र में चलाया गया, जहां अव्यवस्थित पार्किंग और सड़क पर खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा था।
कार्रवाई यातायात प्रभारी पूनमचंद बिश्नोई, हवलदार मेजर मंगलचंद तथा नगर परिषद के सुनील गोयर के नेतृत्व में की गई। टीम ने सड़क के बीच खड़े हाथ ठेला व्यवसायियों को हटाया तथा बेतरतीब तरीके से खड़े फोर व्हीलर और टू व्हीलर वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।
अभियान के दौरान दो फोर व्हीलर, 11 मोटरसाइकिल और दो एक्टिवा के चालान बनाए गए। 
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह और नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम चौधरी के निर्देश पर की गई।
कार्रवाई के दौरान एएसआई प्रसन्न काठात सहित पुलिस और नगर परिषद की टीम मौजूद रही। इस दौरान कुछ स्थानों पर वाहन चालकों और यातायात पुलिस टीम के बीच कहासुनी भी देखने को मिली, हालांकि पुलिस ने समझाइश कर स्थिति को शांत करा दिया।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    52 min ago
  • पाली रोड पर भीषण सड़क हादसा: साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    1
    पाली रोड पर भीषण सड़क हादसा: साला-बहनोई की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर
मंगलवार सुबह 7 बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर मारवाड़। बर थाना क्षेत्र के पाली रोड स्थित सर्विस लाइन के पास  एक दर्दनाक सड़क हादसे में साला-बहनोई की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
बर थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पाली रोड पर ब्यावर से पाली की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने टीवीएस मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान चेतन बागड़ी पुत्र पुखराज बागड़ी माली निवासी बर और माणक लाल भाटी पुत्र केवलराम माली निवासी बर की मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। वहीं, दोनों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेन्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत देवपुरा रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, 25 परिवादों पर त्वरित करवाई* ब्यावर, 10 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत देवपुरा में मंगलवार रात्रि को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने की। रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। श्री मीना ने परिवादियों को गंभीरता से सुनते हुए कुल 25 परिवाद पर आवश्यक कार्रवाई की , 11 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण व शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर आमजन को राहत प्रदान करते हुए 6 जॉब कार्ड का वितरण किया गया। प्राप्त परिवादों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या, राजस्व संबंधी प्रकरण, अतिक्रमण सहित अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे। जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। रात्रि चौपाल में एसीईओ श्री गोपाल लाल, उपखंड अधिकारी श्रीमती दीपशिखा, ब्लॉक विकास अधिकारी श्री संदेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    सेन्दडा ब्यावर रिपोर्टर शीतल कुमारी प्रजापत
देवपुरा रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर ने सुनी जनसमस्याएं, 25 परिवादों पर  त्वरित करवाई*
ब्यावर, 10 मार्च। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से पंचायत समिति मसूदा की ग्राम पंचायत देवपुरा में मंगलवार रात्रि को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल की अध्यक्षता जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना ने की।
रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी समस्याएं जिला कलेक्टर के समक्ष रखीं। श्री मीना ने परिवादियों को गंभीरता से सुनते हुए कुल 25 परिवाद पर आवश्यक कार्रवाई की , 11 प्रकरणों का त्वरित निस्तारण व  शेष मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस अवसर पर आमजन को राहत प्रदान करते हुए 6 जॉब कार्ड का वितरण किया गया।
प्राप्त परिवादों में गर्मी के मौसम को देखते हुए पेयजल समस्या, राजस्व संबंधी प्रकरण, अतिक्रमण सहित अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे। जिला कलेक्टर ने व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल में एसीईओ श्री गोपाल लाल, उपखंड अधिकारी श्रीमती दीपशिखा, ब्लॉक विकास अधिकारी श्री संदेश पाराशर सहित विभिन्न विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Sanwar Sa
    1
    Post by Sanwar Sa
    user_Sanwar Sa
    Sanwar Sa
    जैतारण, पाली, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा AVA/RJ/BAR/260221/01 ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया। हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। 🎙️ रिपोर्ट: राजू आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #ब्यावर #ब्यावर_समाचार #राजस्थान_न्यूज़ #झाला_की_चौकी #सड़क_हादसा #ट्रेलर_हादसा #ब्रेकिंग_न्यूज़ #लोकल_न्यूज़ #आज_की_खबर #राजस्थान_अपडेट #ब्यावर_अपडेट #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
    1
    ब्यावर जिले के पास झाला की चौकी चौराहे पर बड़ा हादसा
AVA/RJ/BAR/260221/01
ब्यावर जिले के नज़दीक झाला की चौकी चौराहे पर देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल की दुकान में घुस गया।
हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए भेजा गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। ट्रेलर के दुकान में घुसने से आसपास के क्षेत्र में भी नुकसान होने की खबर है।
फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
🎙️ रिपोर्ट: राजू
आपकी आवाज लोकल न्यूज़
#ब्यावर
#ब्यावर_समाचार
#राजस्थान_न्यूज़
#झाला_की_चौकी
#सड़क_हादसा
#ट्रेलर_हादसा
#ब्रेकिंग_न्यूज़
#लोकल_न्यूज़
#आज_की_खबर
#राजस्थान_अपडेट
#ब्यावर_अपडेट
#आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़
    user_राजू आपकी आवाज ✅👑
    राजू आपकी आवाज ✅👑
    Voice of people ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    45 min ago
  • Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    1
    Post by आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    user_आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    आपकी आवाज न्यूज़ राजस्थान
    Court reporter अनाज मंडी, ब्‍यावर•
    9 hrs ago
  • Post by Azmat Hussain
    2
    Post by Azmat Hussain
    user_Azmat Hussain
    Azmat Hussain
    ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • न्यू सिंधी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 5 नई कारें जलकर राख सोमवार सुबह 9,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्यू सिंधी होटल के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में लदी नई कारों में से पांच कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद सोजत सिटी तथा ब्यावर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान महेश पुत्र सत्यनारायण जाट (35) निवासी रामपुर, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। यह कंटेनर गुजरात के मेहसाणा से नई कारें लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
    1
    न्यू सिंधी होटल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंटेनर में लगी भीषण आग, 5 नई कारें जलकर राख
सोमवार सुबह 9,बजे मिली जानकारी अनुसार
रायपुर थाना क्षेत्र के,राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित न्यू सिंधी होटल के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से कंटेनर में लदी नई कारों में से पांच कारें पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि एक कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर थाना अधिकारी राजूराम सीरवी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग को सूचना दी गई। इसके बाद  सोजत सिटी तथा ब्यावर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
पुलिस के अनुसार कंटेनर चालक की पहचान महेश पुत्र सत्यनारायण जाट (35) निवासी रामपुर, तहसील उदयपुरवाटी, जिला झुंझुनूं के रूप में हुई है। यह कंटेनर गुजरात के मेहसाणा से नई कारें लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था।
घटना के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु करवाया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
    user_जगदीश माली पत्रका र
    जगदीश माली पत्रका र
    रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.