Shuru
Apke Nagar Ki App…
लखनऊ: लगातार छह माह नहीं लिया राशन तो कार्ड बंद।* लगातार 6 महीने राशन न लेने पर कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा। * कार्ड ऑनलाइन दिखेगा, पर राशन आवंटन/वितरण बंद हो जाएगा। 3 महीने में परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य, वरना कार्ड सिस्टम से हट सकता है। हर महीने की 21 तारीख को पिछले 6 महीने से राशन न लेने वालों की पहचान होगी। चिन्हित कार्ड अगले महीने की 1 तारीख से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। आधार मिलान में एक ही व्यक्ति का नाम एक से ज्यादा राशन कार्ड में मिलने पर वह भी निष्क्रिय होगा।
Duniya Direct news
लखनऊ: लगातार छह माह नहीं लिया राशन तो कार्ड बंद।* लगातार 6 महीने राशन न लेने पर कार्ड अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा। * कार्ड ऑनलाइन दिखेगा, पर राशन आवंटन/वितरण बंद हो जाएगा। 3 महीने में परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य, वरना कार्ड सिस्टम से हट सकता है। हर महीने की 21 तारीख को पिछले 6 महीने से राशन न लेने वालों की पहचान होगी। चिन्हित कार्ड अगले महीने की 1 तारीख से निष्क्रिय कर दिए जाएंगे। आधार मिलान में एक ही व्यक्ति का नाम एक से ज्यादा राशन कार्ड में मिलने पर वह भी निष्क्रिय होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रक्षाबंधन को लेकर मोदीनगर में पुलिस अलर्ट, डीसीपी ग्रामीण ने बाजारों में किया फुट पेट्रोलिंग। आगामी पावन पर्व रक्षाबंधन को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराने के लिए। गाजियाबाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में गुरुवार 27 अगस्त को पुलिस उपायुक्त ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सहायक पुलिस आयुक्त मोदीनगर और भारी पुलिस बल के साथ थाना मोदीनगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों पर फुट पेट्रोलिंग की। फुट पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों व आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। डीसीपी ग्रामीण ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही प्रमुख स्थानों पर पिकेट ड्यूटी को मुस्तैद रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। पुलिस उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस की सक्रियता से बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नजर आई।1
- थाना इन्दिरापुरम, स्वॉट/सर्विलांस टीम नगर जोन द्वारा थाना इन्दिरापुरम पर पंजीकृत अभियोग में वाछिंत 25000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। थाना इन्दिरापुरम, स्वॉट/सर्विलांस टीम नगर जोन द्वारा थाना इन्दिरापुरम पर पंजीकृत अभियोग में वाछिंत 25000/- रुपये का इनामिया अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, कब्जे से एक पीली धातु का टुकड़ा, 01 देशी तमंचा, 02 खोखा कारतूस, 01 जिन्दा कारतूस व स्प्लेंडर मोटर साइकिल बरामद । बाइट- श्री सूर्यबली मौर्य, सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम1
- कानपुर: ट्रेनी विमान क्रैश, पायलट और ट्रेनी की हुई मौत! UP News: कानपुर में गंगा बैराज के पास, गुरुवार 27 अगस्त की सुबह एक ट्रेनिंग विमान क्रैश हो गया. विमान उड़ा रहे पायलट और ट्रेनी की मौत हो गई. जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वह करीब 100 फीट ऊपर था. संतुलन बिगड़ने के बाद विमान पेड़ों से टकराता हुआ नीचे जा गिरा. फिर तेज धमाका हुआ.1
- गाजियाबाद में रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, सिंथेटिक मावा फैक्ट्री पर छापा; 1550 किलो सड़ा रसगुल्ला नष्ट गाजियाबाद में रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए गाजियाबाद में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से चल रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने कई मिठाई और मावा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान सिंथेटिक मावा बनाने वाली एक इकाई से फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल, सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और रंग बरामद किए गए हैं। मामले में दो लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि रक्षाबंधन मिठाई केंद्रित त्योहार है। ऐसे में खासतौर पर दूर-दराज से आने वाली मिठाइयों और उनके निर्माण में इस्तेमाल होने वाली सामग्री पर निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में कई कारखानों में कार्रवाई की गई है, जहां खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल किए जा रहे प्रतिबंधित और खतरनाक केमिकल मिले हैं। आशुतोष राय के मुताबिक, बुधवार रात एक सिंथेटिक मावा निर्माण इकाई पर छापा मारा गया। यहां फॉर्मेलिन जैसा खतरनाक केमिकल मिला, जिसका मानव उपभोग के लिए इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है। इसके अलावा सोडियम बायकार्बोनेट, वनस्पति घी और कलर भी बरामद किए गए। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने तीन रसगुल्ला गोदामों पर भी कार्रवाई की। अधिकारियों के अनुसार इन गोदामों में बेहद गंदगी थी और रसगुल्लों में कीड़े तक पाए गए। सफेदी लाने के लिए खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जा रहा था। तीनों इकाइयों से बरामद 1550 किलोग्राम रसगुल्लों को मौके पर नष्ट कराया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत अब तक 44 खाद्य नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं, जबकि करीब 160 किलोग्राम मावा जब्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन तक मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- महिलाओं के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त सफर, 29 अगस्त तक मिलेगा लाभ गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश। महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की रोडवेज बसों में महिलाएं अपने एक सहयोगी के साथ 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त तक निःशुल्क यात्रा कर सकेंगी। इस दौरान महिलाओं को यात्रा के लिए किसी प्रकार का किराया नहीं देना होगा। इस फैसले से उन महिलाओं को खास राहत मिलेगी, जिन्हें इस अवधि में एक स्थान से दूसरे स्थान तक यात्रा करनी है। महिलाओं के साथ उनके एक सहयोगी को भी इस सुविधा का लाभ दिए जाने से परिवारों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है। महिलाओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बस अड्डों पर भी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रोडवेज विभाग का उद्देश्य है कि इस अवधि में महिलाओं को सुरक्षित, सुविधाजनक और परेशानी मुक्त यात्रा उपलब्ध कराई जाए। निःशुल्क यात्रा की यह सुविधा महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ सार्वजनिक परिवहन में उनकी आवाजाही को भी आसान बनाएगी। अब देखना होगा कि 27 से 29 अगस्त तक चलने वाली इस विशेष सुविधा का कितनी महिलाएं लाभ उठाती हैं और रोडवेज विभाग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कितना सफल रहता है। संवाददाता रेनू पुरी2
- 🚨 बड़ी चेतावनी: डिलीवरी ड्राइवर भाइयों, इस एड्रेस और माल से भूलकर भी मत फँसना! 🚨 अगर आप भी Porter या किसी ऑनलाइन डिलीवरी ऐप पर काम करते हैं, तो यह वीडियो आपकी आँखें खोल देगा। सिर्फ ₹3064 के लालच में एक ड्राइवर भाई को कैसे 15 घंटे की भयानक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, उसकी पूरी सच्चाई जान लीजिए! 🛑 इस ट्रिप का काला सच: 👉 बंधक बनाया गया: माल लेकर भागने के बेबुनियाद शक में गाड़ी अंदर बंद! 👉 पुलिस का रवैया: 112 पर मदद माँगने पर जवाब— "यहाँ मिनी पाकिस्तान है, चोरी हुई तो कौन ज़िम्मेदार?" 👉 कांटे का फ्रॉड: बिल पर 'क्वांटिटी' (पीस) होने के बावजूद ज़बरदस्ती कांटा और जेब से वसूली। 👉 ओवरलोडिंग: बिना बताए गाड़ी की क्षमता से 85 किलो एक्स्ट्रा माल लाद दिया गया। 👉 पेमेंट का धोखा: ट्रिप खत्म होते ही कस्टमर गायब और कंपनी का पल्ला झाड़ लेना! यह कोई मनगढ़ंत कहानी नहीं, 100% सच्ची घटना है। सिस्टम की इस मनमानी के खिलाफ जागने का वक्त आ गया है! 🎥 वीडियो पूरा देखें, अपनी राय कमेंट में बताएं और अपने हर ड्राइवर भाई तक शेयर ज़रूर करें! डिस्क्लेमर (Disclaimer): यह वीडियो एक ड्राइवर भाई के साथ घटी 100% सच्ची घटना और उनके द्वारा साझा किए गए सबूतों (स्क्रीनशॉट और पर्ची) पर आधारित है। इस वीडियो का मुख्य उद्देश्य केवल ड्राइवर भाइयों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें भविष्य में होने वाली ऐसी परेशानियों से बचाना है। हमारा मकसद किसी भी व्यक्ति, डिलीवरी कंपनी (ऐप), संस्था या पुलिस प्रशासन की छवि खराब करना या उन्हें बदनाम करना नहीं है। दर्शकों से अनुरोध है कि वे अपनी सुरक्षा और विवेक का इस्तेमाल स्वयं करें। #post #youtube #trending #viral #cargopartner1
- जो नशे के करीब है शराब छुड़ाएं1
- मुरादनगर जलालाबाद गांव में निकला भारी-भरकम अजगर, दो पिल्लों को निगला; वन विभाग ने किया रेस्क्यू गाजियाबाद :- मुरादनगर के जलालाबाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव में एक भारी-भरकम अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि अजगर ने दो पिल्लों को अपना शिकार बना लिया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे और पूरी घटना को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। भारी-भरकम अजगर को देखकर ग्रामीण हैरान रह गए। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि जंगल या आबादी क्षेत्र में सांप अथवा अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें।1