किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग रफीक खान पुनहाना। तिरवाड़ा क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 किसानों की लगभग 254 बीघा जमीन से संबंधित बीमा वर्ष 2020 से लगातार कथित तौर पर गलत तरीके से कराया जा रहा है। किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता किसानों का कहना है कि 25 सितंबर को पंचकूला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची थी और किसानों से उनकी जमीन तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों के अनुसार, उन्होंने बीमा कराने से अनभिज्ञता जताई और संबंधित पट्टा व किरायेदारी दस्तावेज दिखाने की मांग की। इसके बाद मामले में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का संदेह गहरा गया।किसानों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती और उससे जुड़े लोगों के नाम पर उनकी जमीन से संबंधित फसल बीमा का लाभ लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक किसके नाम पर आवेदन हुए, किस बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि गई और किस आधार पर जमीन का बीमा कराया गया, इसकी जांच जरूरी है।आई शिकायत में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। किसानों ने विभागीय पोर्टल, बीमा कंपनी के रिकॉर्ड, आवेदन, फसल विवरण, पट्टा दस्तावेज, प्रीमियम और क्लेम भुगतान का वर्षवार मिलान कराने की मांग की है।किसानों ने सीएम विंडो, कृषि विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी या अन्य जिले की टीम से कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत तरीके से बीमा लाभ लेने की पुष्टि होती है तो राशि की रिकवरी के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। बाइट:- मोहम्मद साहिद किसान शिकायत करता बाइट:- नसीम शिकायत करता किसान बाइट:- खालिद हुसैन शिकायत करता किसान
किसानों की जमीन पर फर्जी बीमा कराने का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग रफीक खान पुनहाना। तिरवाड़ा क्षेत्र में किसानों की जमीन पर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। किसानों ने आरोप लगाया है कि करीब 25 से 30 किसानों की लगभग 254 बीघा जमीन से संबंधित बीमा वर्ष 2020 से लगातार कथित तौर पर गलत तरीके से कराया जा रहा है। किसानों ने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है।शिकायतकर्ता किसानों का कहना है कि 25 सितंबर को पंचकूला से एक टीम क्षेत्र में पहुंची थी और किसानों से उनकी जमीन तथा फसल बीमा के संबंध में जानकारी ली गई। किसानों
के अनुसार, उन्होंने बीमा कराने से अनभिज्ञता जताई और संबंधित पट्टा व किरायेदारी दस्तावेज दिखाने की मांग की। इसके बाद मामले में कथित फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल का संदेह गहरा गया।किसानों ने आरोप लगाया कि एक आढ़ती और उससे जुड़े लोगों के नाम पर उनकी जमीन से संबंधित फसल बीमा का लाभ लिया गया। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। किसानों का कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक किसके नाम पर आवेदन हुए, किस बैंक खाते में बीमा क्लेम की राशि गई और किस आधार पर जमीन का बीमा कराया गया, इसकी जांच जरूरी है।आई शिकायत में कृषि विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की
गई है। किसानों ने विभागीय पोर्टल, बीमा कंपनी के रिकॉर्ड, आवेदन, फसल विवरण, पट्टा दस्तावेज, प्रीमियम और क्लेम भुगतान का वर्षवार मिलान कराने की मांग की है।किसानों ने सीएम विंडो, कृषि विभाग और उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर मांग की है कि जांच किसी स्वतंत्र अधिकारी या अन्य जिले की टीम से कराई जाए। यदि जांच में फर्जी दस्तावेज या गलत तरीके से बीमा लाभ लेने की पुष्टि होती है तो राशि की रिकवरी के साथ दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई की मांग की गई है। बाइट:- मोहम्मद साहिद किसान शिकायत करता बाइट:- नसीम शिकायत करता किसान बाइट:- खालिद हुसैन शिकायत करता किसान
- वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का बृृज नगरी पलवल की सीमा में प्रवेश करने पर किया गया भव्य स्वागत प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सेवा यात्रा में किया जोश और उत्साह का संचार* *-सेवा, खेल, पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी का संदेश लेकर आगे बढ़ रही है वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा* *-प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाभाव को जन-जन तक पहुंचा रही है ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ : डा. अर्चना गुप्ता* *-भारत 2047 तक बनेगा विकसित, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बदली देश की तस्वीर, कनेक्टिविटी और विकास को मिली नई गति : गौरव गौतम* *पलवल, 28 सितंबर।* प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ (रूट नंबर-7) का सोमवार को बृृज नगरी पलवल की सीमा में प्रवेश करने पर गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया। गांव जैंदापुर स्थित लोक निर्माण विश्राम गृह में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला सहित पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सेवा यात्रा का ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ के पलवल की सीमा में पहुंचने पर ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम सहित कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर तथा फूल मालाएं पहनाकर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। इस दौरान वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। सेवा यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। *प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाभाव और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचा रही है सेवा यात्रा : डा. अर्चना गुप्ता* हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का स्वागत करते हुए कहा कि ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों में गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया जा रहा है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाभाव और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ आयोजित की जा रही है। यात्रा के माध्यम से सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण के संदेश को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए युवा पूरे जोश और उत्साह के साथ इस सेवा यात्रा के साथ निकले हैं। प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में अनेक विकास कार्य करवाए हैं। सरकार का प्रयास रहा है कि विकास योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास हो। उन्होंने कहा कि सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल, रोजगार, महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं एवं परियोजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। आधुनिक सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं कौशल विकास के अवसर उपलब्ध कराने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विकास कार्यों का उद्देश्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाना है। उन्होंने लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। *प्रधानमंत्री के सेवाकाल में बदली देश की तस्वीर, कनेक्टिविटी और विकास को मिली नई गति : गौरव गौतम* हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा में शामिल जांबाज युवाओं का ह्रदय की गहराईयों से स्वागत करते हुए कहा कि सेवा यात्रा को लेकर देशभर मे खुशी का माहौल है और वडनगर से शुरू हुई यह संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की यात्रा को याद करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात की कमान संभालने के बाद गुजरात राज्य की तस्वीर बदली और पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री के सेवाकाल में भारत देश में भी कनेक्टिविटी, रेल, सडक़ और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में बदलाव आया है। आयुष्मान जैसी योजनाओं से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिला है। उन्होंने युवाओं से नशा से दूर रहने और खेलों से जुडऩे का आह्वïान किया। जिला गुरूग्राम के सोहना से चलकर आर्ई ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ जिला पलवल के गांव जैंदापुर, घतीर, घुघेरा, मेघपुर, सोहना चौक, आगरा चौक होते हुए पलवल स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में पहुंची। रास्ते में जगह-जगह सेवा यात्रा का विभिन्न जगहों पर ढोल-नगाड़ों, पुष्पवर्षा और फूल मालाओं के साथ शानदार तरीके से स्वागत-अभिनंदन किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर सहित अनेक गगणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में पंजाब बनाम हरियाणा की कबड्डी की टीमों को मुकाबला भी हुआ। सभी ने इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर एमपी मध्यप्रदेश एवं राष्टï्रीय संयोजक वडनगर से वाराणसी यात्रा बी.डी .शर्मा, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर, पूर्व विधायक दीपक मंगला, जगदीश नायर, प्रवीण डागर, जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, उपायुक्त डा. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद, सीईओ जिला परिषद जितेंद्र कुमार, डीएमसी मनीषा शर्मा, उप निदेशक खेल विभाग राममेहर, जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति व आम नागरिक उपस्थित रहे। 0001
- आज पलवल के D C डॉ जयेंद्र छिल्लर पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय। खेल मंत्री गौरव गौतम पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय, मंत्री ने अनाज मंडी का किया दौरा। इस दौरान उनके साथ DC डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंडी में व्यवस्थाओं और किसानों से जुड़े विषयों का जायजा लिया गया।1
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ पलवल पहुंची। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही है। वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। गौरव गौतम ने कहा कि इस अवसर पर सेवा मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया है और पौधारोपण किया गया है। इस वाटिका का नाम नमो वाटिका रखा गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए और पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए किया गया है। यह नेक एवं सुंदर कार्य है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए पौधे लगाना जरूरी है।2
- गुरुग्राम-क्रांति वीर सेना ने धूमधाम से मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान वीओ 1 सामाजिक संगठन क्रांति वीर सेना द्वारा गुरुग्राम के चार मरला स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के सदस्यों, स्थानीय बुजुर्गों, युवाओं और गणमान्य नागरिकों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा और युवाओं में विशेष जोश देखने को मिला। बाइट- वीओ 2 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्रांति वीर सेना के अध्यक्ष सरवजीत खटाना ने कहा कि क्रांति वीर सेना एक सामाजिक संगठन है जो पर्यावरण संरक्षण, गौ-सेवा, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्र सेवा के कार्यों के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर इतिहास को समझना चाहिए और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। खटाना ने कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है, इसलिए देश के युवाओं को एकजुट होकर किसी भी प्रकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। बाइट- वीओ 3 समारोह में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरुग्राम जैसे आधुनिक शहर में युवाओं को सही दिशा देने और देशभक्ति का संदेश फैलाने के लिए क्रांति वीर सेना जैसे संगठनों की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं का जागरूक होना ही देश की प्रगति की पहली सीढ़ी है। कार्यक्रम के अंत में संस्था से जुड़ने के लिए संपर्क सूत्र (9205552093) तथा सोशल मीडिया पेज क्रांतिवीर.सेना (Krantiveer.sena) की जानकारी दी गई और सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्र सेवा के संकल्प को दोहराया।2
- car car accident mein Mare Gaye Bahu aur bete mayke Walon Ne Lagaya Ilzaam Revadi Haryana1
- नूंह में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनीं 19 शिकायतें हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को चाहिए कि समिति की बैठकों में प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही न की जाए। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री विपुल गोयल ने कुल 19 शिकायतों की सुनवाई की। इनमें तीन पुरानी तथा 16 नई शिकायतें शामिल थीं। बैठक के दौरान 12 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि सात शिकायतों को आवश्यक कार्रवाई एवं प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ अगली बैठक तक लंबित रखा गया। बैठक में वार्ड नंबर-8, तावडू निवासी रजनी की शिकायत थी कि उनके पिता की जहरीला पदार्थ से मृत्यु हुई थी, जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। इस पर मंत्री ने गठित एसआईटी को इस मामले की दोबारा जांच करने तथा शिकायतकर्ता को जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्य दिखाने के निर्देश दिए। मामले को अगली बैठक तक लंबित रखा गया। शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग की शिकायतों पर दिए जरूरी कार्रवाई के निर्देश बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी द्वारा समाचार-पत्र में शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग से संबंधित प्रकाशित खबरों को शिकायतों के रूप में समिति के समक्ष रखा गया। इस पर मंत्री ने जिला शिक्षा अधिकारी को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पिनंगवा की नई इमारत में बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन करने के निर्देश दिए तथा सीएमओ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगीना में बिजली एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पीएचसी एवं सीएचसी में आवश्यक व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए गए।4
- आज पलवल में वडनगर से चलकर वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा नेताजी सुभाष चंद बोस स्टेडियम में पहुंची। इस अवसर पर गौरव गौतम उद्यमिता खेल कूद मंत्री ने मंच से जोशीला भाषण दिया। और युवाओ को खेल की तरफ प्रेरित किया। और नशे से दूर रहने का आव्हान किया।1
- हरियाणा के गुरुग्राम में डीजीपी ने किया नए पुलिस थाने का उद्घाटन बोले अपराधियों को गन से जवाब देगी पुलिस नमस्कार खबर हरियाणा की गुरुग्राम से है आपको बता दे हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस महानिदेशक डीजीपी अजय सिंगला ने नए पुलिस थाने का उद्घाटन किया इस अवसर पर उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी कीमत पर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा इसी के साथ-साथ उन्होंने गैंगस्टरो को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा की जो लोग विदेश में बैठकर गैंग चला रहे हैं अब उनके लिए गंगवार या फिर अपराध को बनाए रखना सिर्फ सपना बनकर रह जाएगा अपील की किसी भी प्रकार के साइबर ठगो के झांसे में ना आए और किसी भी ऑफर को लेने से पहले उसकी जांच और पड़ताल अवश्य कर लें जीरो रिपोर्ट गुरुग्राम अपडेट संजय कौशिक1
- हरियाणा के गुरुग्राम में दूध व्यापारी पर जानलेवा हमला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार गुरुग्राम के सेक्टर-7 मार्केट परिसर में देर रात एक दूध सप्लायर पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया। हमलावर ने न सिर्फ पीड़ित पर चाकुओं से वार किया, बल्कि उसके पास मौजूद दूध सप्लाई के ₹12,000 की नकदी भी छीन ली। गनीमत यह रही कि पीड़ित ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ऐन वक्त पर आरोपी का हाथ पकड़ लिया, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जांच में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। पीड़ित की पहचान नरेंद्र भड़ाना के रूप में हुई है, जो दूध सप्लाई का कारोबार करते हैं। रोज की तरह नरेंद्र देर रात सेक्टर-7 के मार्केट परिसर में दूध की डिलीवरी और कलेक्शन के काम से गए हुए थे। जब वह सप्लायर्स से कलेक्शन के कुल ₹12,000 नकद लेकर लौट रहे थे, तभी घात लगाकर बैठे एक युवक ने उन पर हमला बोल दिया। सूनसान इलाके का फायदा उठाकर आरोपी ने सीधे नरेंद्र के पेट और छाती को निशाना बनाते हुए चाकू से वार करना शुरू कर दियाअचानक हुए इस हमले से नरेंद्र भड़ाना एक पल के लिए सकपका गए, लेकिन उन्होंने तुरंत हिम्मत जुटाई। जब आरोपी ने दूसरा जानलेवा वार करने की कोशिश की, तो नरेंद्र ने पूरी ताकत लगाकर हमलावर का वह हाथ दबोच लिया जिसमें चाकू था। पीड़ित के इस अप्रत्याशित विरोध से घबराकर आरोपी ने नरेंद्र के हाथ से ₹12,000 से भरा बैग छीना और मौके से फरार हो गया। हमले में नरेंद्र को चोट आईं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और घायल नरेंद्र को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।1