logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेज रफ्तार का कहर: राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल शादी से लौट रहे चार युवक हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर राजनगर–जुगसलाई मुख्य मार्ग पर बड़ा कुनाबेड़ा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सरायकेला प्रखंड के गोहिरा निवासी धनुराम सरदार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रवि सरदार , राथु सरदार और बीर सिंह सरदार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोहिरा गांव के चारों युवक पोटका प्रखंड के हितकु गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दो मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा कुनाबेड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों मोटरसाइकिलों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनुराम सरदार वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और काफी दूर तक घसीटते चले गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने धनुराम सरदार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि सरदार और राथु सरदार को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया, जबकि बीर सिंह सरदार का इलाज राजनगर में ही चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

1 day ago
user_Ravi repoter Rajnagar
Ravi repoter Rajnagar
Reporting गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
1 day ago

तेज रफ्तार का कहर: राजनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक युवक की मौत, तीन घायल शादी से लौट रहे चार युवक हादसे का शिकार, अज्ञात वाहन ने मारी जोरदार टक्कर राजनगर–जुगसलाई मुख्य मार्ग पर बड़ा कुनाबेड़ा मोड़ के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान सरायकेला प्रखंड के गोहिरा निवासी धनुराम सरदार के रूप में हुई है। वहीं घायलों में रवि सरदार , राथु सरदार और बीर सिंह सरदार शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार, गोहिरा गांव के चारों युवक पोटका प्रखंड के हितकु गांव में एक शादी समारोह में शामिल होकर दो मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बड़ा कुनाबेड़ा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने दोनों मोटरसाइकिलों को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि धनुराम सरदार वाहन के अगले हिस्से में फंस गए और काफी दूर तक घसीटते चले गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं अन्य तीन युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर लाया गया। जहां डॉक्टरों ने धनुराम सरदार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल रवि सरदार और राथु सरदार को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया, जबकि बीर सिंह सरदार का इलाज राजनगर में ही चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और चालक की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

  • user_D ee ex ex Rx xx Cेस
    D ee ex ex Rx xx Cेस
    Chaibasa, West Singhbhum
    💣
    2 hrs ago
  • user_User3475
    User3475
    Gandey, Giridih
    🤝
    21 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
  • दिनांक 26 मार्च 2026 को दुबई में लगातार धमाके जारी, हमले में कोई लोग घायल।
    1
    दिनांक 26 मार्च 2026 को दुबई में लगातार धमाके जारी, हमले में कोई लोग घायल।
    user_NUNU RAM MAHATO
    NUNU RAM MAHATO
    Local News Reporter गोविंदपुर (राजनगर), सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    22 hrs ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान विधायक श्री चंपाई सोरेन जी के प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल का अचेक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान काफी खामियां पाई गई। उसे दौरान मरीजों से उन्होंने बातचीत की एवं उनकी समस्या को सुना और आश्वासन दिया गया।कि उसे जल्द ही दूर किया जाएगा। सदर अस्पताल के मैनेजर को बुलवाकर डांट - फटकार लगाया गया एवं काफी दिशा निर्देश दिए गए। नर्स एवं वार्ड बॉय से भी खामयाओं की जानकारी ली गई एवं डायलिसिस के पेशेंट से भी उसकी जानकारी ली गई।
    4
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान विधायक श्री चंपाई सोरेन जी के प्रतिनिधि सनंद कुमार आचार्य द्वारा सरायकेला सदर अस्पताल का अचेक निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान काफी खामियां पाई गई। उसे दौरान मरीजों से उन्होंने बातचीत की एवं उनकी समस्या को सुना और आश्वासन दिया गया।कि उसे जल्द ही दूर किया जाएगा। सदर अस्पताल के मैनेजर को बुलवाकर डांट - फटकार लगाया गया एवं काफी दिशा निर्देश दिए गए। नर्स एवं वार्ड बॉय से भी खामयाओं की जानकारी ली गई एवं डायलिसिस के पेशेंट से भी उसकी जानकारी ली गई।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    1 hr ago
  • सरायकेला- कला और संस्कृति की पावन नगरी सरायकेला में विश्व प्रसिद्ध राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का हर्षोल्लास शुरू हो चुका है। उत्सव के दूसरे दिन, आज 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को महोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक रस्म "शुभ घट" (कलश यात्रा) पूरी विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई। आज की मुख्य रस्म खरकई नदी स्थित मंजना घाट पर आयोजित की गई। परंपरा के अनुसार, आज से 12 विभिन्न जातियों के 13 लोग (जिन्हें भोक्ता कहा जाता है) जनेऊ धारण कर 'कामना घट' तक शिव गोत्र में बंध जाएंगे। यह रस्म आत्म-संयम और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है। 'शुभ घट' यात्रा को चैत्र पर्व का दूसरा और अत्यंत पवित्र अनुष्ठान माना जाता है। यह अनुष्ठान मुख्य रूप से भगवान अर्धनारीश्वर को समर्पित है। पवित्र जल से भरा कलश (घट) मंजना घाट से बाजे गाजे के साथ नृत्य करते हुए सरायकेला के गुदड़ी स्थित शिव मंदिर में स्थापित किया जाता है। श्रद्धालुओं से जानकारी के अनुसार इस कलश की स्थापना के साथ ही विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के लिए आवश्यक आध्यात्मिक ऊर्जा का आवाहन होता है। "शुभ घट की स्थापना के बिना छऊ नृत्य की ऊर्जा अधूरी मानी जाती है। यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृति की आत्मा है।" शुभारंभ बीते कल, 5 अप्रैल को 'अखाड़ा शाल' में पारंपरिक भैरव पूजा के साथ हुआ। इस पूजा के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। वर्तमान में सरायकेला की गलियों में छऊ कलाकारों और भक्तों का भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    2
    सरायकेला- कला और संस्कृति की पावन नगरी सरायकेला में विश्व प्रसिद्ध राजकीय चैत्र पर्व सह छऊ महोत्सव का हर्षोल्लास शुरू हो चुका है। उत्सव के दूसरे दिन, आज 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को महोत्सव की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक रस्म "शुभ घट" (कलश यात्रा) पूरी विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुई।
आज की मुख्य रस्म खरकई नदी स्थित मंजना घाट पर आयोजित की गई। परंपरा के अनुसार, आज से 12 विभिन्न जातियों के 13 लोग (जिन्हें भोक्ता कहा जाता है) जनेऊ धारण कर 'कामना घट' तक शिव गोत्र में बंध जाएंगे। यह रस्म आत्म-संयम और भक्ति का प्रतीक मानी जाती है।
'शुभ घट' यात्रा को चैत्र पर्व का दूसरा और अत्यंत पवित्र अनुष्ठान माना जाता है।
यह अनुष्ठान मुख्य रूप से भगवान अर्धनारीश्वर को समर्पित है।
पवित्र जल से भरा कलश (घट) मंजना घाट से बाजे गाजे  के साथ  नृत्य करते हुए सरायकेला के गुदड़ी स्थित शिव मंदिर में स्थापित किया जाता है।
श्रद्धालुओं से जानकारी के अनुसार इस कलश की स्थापना के साथ ही विश्व प्रसिद्ध छऊ नृत्य के लिए आवश्यक आध्यात्मिक ऊर्जा का आवाहन होता है।
"शुभ घट की स्थापना के बिना छऊ नृत्य की ऊर्जा अधूरी मानी जाती है। यह हमारी सदियों पुरानी संस्कृति की आत्मा है।" 
शुभारंभ बीते कल, 5 अप्रैल को 'अखाड़ा शाल' में पारंपरिक भैरव पूजा के साथ हुआ। इस पूजा के साथ ही पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया है। वर्तमान में सरायकेला की गलियों में छऊ कलाकारों और भक्तों का भारी उत्साह देखा जा रहा है।
    user_JAGDISH SAO
    JAGDISH SAO
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    20 hrs ago
  • 🚨सारंडा के बालिबा जंगल में आईईडी विस्फोट, कोबरा जवान जख्मी चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा जंगल में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का जवान अनुज कुमार घायल हो गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रहे थे। जानकारी के अनुसार विस्फोट में उनके पैर में स्प्लिंटर लगने से हल्की चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं। घटना के तुरंत बाद जवान को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि चोट गंभीर नहीं होने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया गया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही इलाज की व्यवस्था की गई है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने इलाके में पहले से आईईडी प्लांट कर रखा था, ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा सके। खासकर जंगल के संकरे रास्तों और घाटी वाले इलाकों में इस तरह के विस्फोटक लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है। गौरतलब है कि सारंडा जंगल में इन दिनों सुरक्षाबलों का अभियान तेज है और हाल के दिनों में कई बड़ी सफलताएं भी मिली हैं। इससे बौखलाए नक्सली अब आईईडी के जरिए जवाबी हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।
    1
    🚨सारंडा के बालिबा जंगल में आईईडी विस्फोट, कोबरा जवान जख्मी 
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के बालिबा जंगल में आईईडी विस्फोट में कोबरा बटालियन का जवान अनुज कुमार घायल हो गया है। यह घटना उस वक्त हुई जब सुरक्षाबल इलाके में नक्सल विरोधी सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
जानकारी के अनुसार विस्फोट में उनके पैर में स्प्लिंटर लगने से हल्की चोट आई है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर हैं।
घटना के तुरंत बाद जवान को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। बताया जा रहा है कि चोट गंभीर नहीं होने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट नहीं किया गया है, बल्कि स्थानीय स्तर पर ही इलाज की व्यवस्था की गई है।
सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों ने इलाके में पहले से आईईडी प्लांट कर रखा था, ताकि सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जा सके। खासकर जंगल के संकरे रास्तों और घाटी वाले इलाकों में इस तरह के विस्फोटक लगाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि सारंडा जंगल में इन दिनों सुरक्षाबलों का अभियान तेज है और हाल के दिनों में कई बड़ी सफलताएं भी मिली हैं। इससे बौखलाए नक्सली अब आईईडी के जरिए जवाबी हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।
    user_कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    कोल्हान ब्रेकिंग न्यूज
    Local News Reporter चाईबासा, पश्चिम सिंहभूम, झारखंड•
    23 hrs ago
  • रामगढ़ : पुलिस की गाड़ी में फायरिंग बाल बाल बच्चे थाना प्रभारी
    1
    रामगढ़ : पुलिस की गाड़ी में फायरिंग बाल बाल बच्चे थाना प्रभारी
    user_Dilip Karmali
    Dilip Karmali
    रिपोर्टर मो. 7857961735 Gola, Ramgarh•
    3 hrs ago
  • Post by Jharkhand News Feed
    1
    Post by Jharkhand News Feed
    user_Jharkhand News Feed
    Jharkhand News Feed
    Local News Reporter चितरपुर, रामगढ़, झारखंड•
    4 hrs ago
  • Post by Ajay Swansi
    1
    Post by Ajay Swansi
    user_Ajay Swansi
    Ajay Swansi
    Kamdara, Gumla•
    7 hrs ago
  • शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला जिला चौका थाना अंतर्गत मीरुडिह मैं अवैध अंग्रेजी नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। उत्पादन विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी रात में की गई। रविवार रात से सोमवार सुबह तक यह छापामारी चली। लगभग 12 घंटे तक छापामारी चली छापामारी के दौरान 220 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किए गए एवं 50 ड्रम केमिकल से भरी हुई सामग्री प्राप्त हुई। इन सभी अंग्रेजी शराब की पत्तियां पर मेड इन पंजाब सिविल लिखा हुआ है लगभग इसकी कीमत 30 लाख रुपया बताया जा रहा है। छापामारी के दौरान बहुत से खाली बोतल, स्टीकर, ढक्कन इत्यादि सामान बरामद हुए। लंबे समय से अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार मिरुडिह चल रहा था। संचालक की तलाश जारी है एवं जगह-जगह उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की जा रही है।
    4
    शुरू ऐप न्यूज़ चैनल मैं आपका स्वागत है मैं रवि गुप्ता प्रेस रिपोर्टर आप देख सकते हैं कि सरायकेला जिला चौका थाना अंतर्गत मीरुडिह मैं अवैध अंग्रेजी नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। उत्पादन विभाग द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर यह छापामारी रात में की गई। रविवार रात से सोमवार सुबह तक यह छापामारी चली। लगभग 12 घंटे तक छापामारी चली छापामारी के दौरान 220 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किए गए एवं 50 ड्रम केमिकल से भरी हुई सामग्री प्राप्त हुई। इन सभी अंग्रेजी शराब की पत्तियां पर मेड इन पंजाब सिविल लिखा हुआ है लगभग इसकी कीमत 30 लाख रुपया बताया जा रहा है। छापामारी के दौरान बहुत से खाली बोतल, स्टीकर, ढक्कन इत्यादि सामान बरामद हुए। लंबे समय से अंग्रेजी शराब का अवैध कारोबार मिरुडिह चल रहा था। संचालक की तलाश जारी है एवं जगह-जगह उत्पाद विभाग द्वारा छापामारी की जा रही है।
    user_Ravi Gupta
    Ravi Gupta
    सरायकेला, सरायकेला खरसावां, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.