*श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब के 40वें रामलीला एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां* *मंत्रौच्चारण के बीच पूजा-अर्चना के साथ रामलीला का पूर्वाभ्यास शुरू* *जनावेश न्यूज़* सहारनपुर । श्री राधा कृष्ण मंदिर क्लब द्वारा आयोजित होने वाले "40वें रामलीला व दशहरा महोत्सव" की तैयारियों के तहत रामलीला के पूर्वाभ्यास का विधिवत शुभारंभ किया गया। सहारनपुर अंबाला रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में पंडित आत्माराम ने विधि-विधान से क्लब प्रधान चौधरी जोगेंद्र कुमार से मंत्रौच्चारण के बीच पूजा-अर्चना कराकर रिहर्सल का शुभारंभ कराया, रामलीला क्लब के वरिष्ठ निदेशक हरविंदर कुमार गोसाई एवं आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि इस वर्ष भव्य मंच पर श्रीराम की भूमिका अतुल सचदेव, लक्ष्मण की भूमिका हर्ष ठाकुर, हनुमान की भूमिका आदित्य प्रजापति, परशुराम एवं मेघनाथ की भूमिका प्रथम वत्स तथा रावण की शानदार भूमिका आशु सहगल द्वारा निभाई जाएगी। रामलीला के मंच संचालक एवं प्रचार मंत्री साहित्यकार रमेश चंद्र छबीला ने कहा कि पूजा-अर्चना के साथ आज से रामलीला की विधिवत शुरुआत हो गई हैआज से सभी की जिम्मेदारी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि रामलीला में कलाकार केवल पात्रों का अभिनय नहीं करते, बल्कि उन पात्रों को जीने का प्रयास करते हैं। सभी कलाकार रामलीला की मर्यादा को समझें और अपने भीतर किसी भी प्रकार का अहंकार न रखें। इस मंच पर छोटा-बड़ा सभी एक कलाकार है जिसे अपनी कला का प्रदर्शन कर अपनी अमित छाप छोड़ना है। इस दौरान दशहरा प्रमुख संजय कपिल, अक्षय त्यागी, विपिन सलूजा, राकेश शर्मा, राकेश वत्स, सरदार गुरमीत सिंह, चंडी प्रसाद, विक्रांत सैनी, सुरेश कालड़ा, अनुज वत्स, नवदीप आनंद, विकास शर्मा, सचिन घई, विनोद खुराना, आशीष खुराना, मनदीप सिंह, युगांश आदि उपस्थित रहे, सहारनपुर से राकेश ठाकुर की रिपोर्ट

- सहारनपुर गंगोह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा चोरी की बाइक बरामद ब्रेकिंग सहारनपुर गंगोह पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार \ आरोपियों के कब्जे से TVS Star City बाइक बरामद 15 सितंबर को गाजीवाला से चोरी हुई थी बाइक वजीरपुर तिराहे से दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपी मोहित और प्रदीप, दोनों दूधला गांव के निवासी बाइक चोरी के मामले में गंगोह थाने में दर्ज था मुकदमा बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू की1
- सहारनपुर के गागलहेड़ी में 24 किलो डोडा पोस्त के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने ऑपरेशन सवेरा के तहत की कार्रवाई सहारनपुर गागलहेड़ी थाना पुलिस ने बुधवार को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन सवेरा के तहत दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 24 किलो 70 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, चेकिंग और गश्त के दौरान बलियाखेड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा गया। तलाशी में नदीम उर्फ घोल्ला पुत्र सलीम, निवासी कोलकी कला, के कब्जे से 12 किलो 534 ग्राम और नीशू पुत्र अनीश, निवासी कोलकी कला, के पास से 11 किलो 536 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर दोनों के खिलाफ थाना गागलहेड़ी में मु0अ0सं0 260/2026, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों से नशे के कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जानकारी जुटा रही है। पुलिस के मुताबिक नदीम पर वर्ष 2019 में धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम समेत मुकदमा दर्ज रहा है। वहीं नीशू के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- नाम संगीता जिला सहारनपुर. तहसील सहारनपुर ब्लॉक सरसावा ग्राम पंचयात मीरपुर सितापुर सरसावा ब्लॉक द्वारा दस हजार रुपये कि मांग कि जा रही ह...3
- यमुनानगर ने 95-95-95 का लक्ष्य हासिल किया यमुनानगर। जिले ने एचआईवी/एड्स नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 95-95-95 का लक्ष्य प्राप्त किया है। मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा (MAS) के तहत लोगों को एचआईवी जांच, उपचार और जागरूकता के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उपायुक्त सुश्री प्रीति, आईएएस ने “सुरक्षित स्टेटस” का संदेश देते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स को लेकर जागरूकता, समय पर जांच और आवश्यक उपचार बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने लोगों से बिना किसी भेदभाव के एचआईवी संक्रमित लोगों का सहयोग करने और जागरूकता अभियान में भाग लेने की अपील की।1
- #BJP_RSS_कीविचारधारा डिजिटल चक्रव्यूह की मार से मुफ्त की जाल मे 0.4% फंसा किसान गरीब मजदूर व्यापारी यह लूट है #BAP #BJP_RSS_कीविचारधारा डिजिटल चक्रव्यूह की मार से मुफ्त की जाल मे 0.4% फंसा किसान गरीब मजदूर व्यापारी यह लूट है #BAP1
- यमुनानगर ने हासिल किया 95-95-95 का लक्ष्य, एड्स जागरूकता को लेकर अभियान तेज एकर यमुनानगर ने हासिल किया 95-95-95 का लक्ष्य, एड्स जागरूकता को लेकर अभियान तेज वीओ 1 यमुनानगर जिले में एचआईवी/एड्स की रोकथाम और जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए यमुनानगर ने 95-95-95 के लक्ष्य को प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के तहत एचआईवी की जांच, उपचार और वायरल लोड को नियंत्रित रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं संबंधित संस्थाओं की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एड्स सुरक्षा को लेकर मोबिलाइजेशन फॉर एड्स सुरक्षा (MAS) अभियान के माध्यम से लोगों को एचआईवी संक्रमण से बचाव, समय पर जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने के साथ-साथ एचआईवी से जुड़े भ्रम और भेदभाव को दूर करने का संदेश भी दिया जा रहा है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि एचआईवी को लेकर किसी भी प्रकार की भ्रांति न रखें और आवश्यकता होने पर समय पर जांच करवाएं। समय पर एचआईवी की पहचान होने से उपचार शुरू किया जा सकता है और संक्रमित व्यक्ति सामान्य जीवन जी सकता है। उपायुक्त प्रीति, आईएएस ने जिलेवासियों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश देते हुए कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपनी एचआईवी स्थिति के बारे में जागरूक रहें और स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या को लेकर विशेषज्ञों से परामर्श लें। उन्होंने कहा कि “सुरक्षित स्टेटस” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना जरूरी है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक संस्थाओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से लोगों को लगातार जानकारी दी जा रही है। जिले की ओर से 95-95-95 लक्ष्य हासिल करना एचआईवी नियंत्रण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों के साथ भेदभाव न करें और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहयोग करें। जागरूकता, जांच और समय पर उपचार के माध्यम से एचआईवी के प्रसार को नियंत्रित करने में सामूहिक भागीदारी महत्वपूर्ण है। बाइट जिला उपयुक्त प्रीति1
- 🚨 बड़ी खबर: UPI पर नया चार्ज! PhonePe और Google Pay यूज़र्स के लिए क्या बदलेगा? ₹2,000 से ऊपर के कुछ व्यापारी UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होगा, लेकिन आम ग्राहक से सीधे यह शुल्क नहीं लिया जाना है। � Reuters +1 वीडियो टाइटल: 👉 **“करनाल सहित हरियाणा में UPI को लेकर बड़ा अपडेट! PhonePe-Google Pay पर क्या लगेगा चार्ज?”** 🚨 बड़ी खबर: UPI पर नया चार्ज! PhonePe और Google Pay यूज़र्स के लिए क्या बदलेगा? ₹2,000 से ऊपर के कुछ व्यापारी UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होगा, लेकिन आम ग्राहक से सीधे यह शुल्क नहीं लिया जाना है। � Reuters +1 वीडियो टाइटल: 👉 **“करनाल सहित हरियाणा में UPI को लेकर बड़ा अपडेट! PhonePe-Google Pay पर क्या लगेगा चार्ज?”**1
- आजाद समाज पार्टी के लोगों ने मागो को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन सहारनपुर जोगेन्द्र कल्याण आजाद समाज पार्टी ने चार सूत्रीय मांगों को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन मस्जिद मामला भी बना मुदा सहारनपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गोंडा और अयोध्या में हुई हत्याओं, बाराबंकी में सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए कथित हमले, पंचायत सहायकों की मांगों, 68500 शिक्षक भर्ती में आरक्षण संबंधी प्रकरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों को उठाया गया। ज्ञापन में कहा गया कि 13 सितंबर को बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र के बुढ़वल में चंद्रशेखर आजाद के काफिले को रोके जाने के बाद पथराव और हिंसक हमले की शिकायत सामने आई थी। पार्टी ने मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच, सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने तथा पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की। साथ ही चंद्रशेखर आजाद का तत्काल थ्रेट असेसमेंट कर आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा बढ़ाने की मांग भी की गई। पार्टी ने लखनऊ के ईको गार्डन में धरना दे रहे पंचायत सहायकों की मांगों का समाधान करने और 68500 शिक्षक भर्ती के आरक्षण संबंधी प्रकरण में पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने की मांग रखी। वहीं, सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद और मुरादाबाद की मुस्तफा मस्जिद सहित अन्य इस्लामिक धर्म स्थलों के संबंध में की जा रही कार्रवाई की निष्पक्ष समीक्षा की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि किसी भी कार्रवाई में कानून और निर्धारित प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए तथा भेदभाव की संभावना को समाप्त किया जाए। बाइट। सचिन देव युवा जिला अध्यक्ष1