logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में ‘स्वास्थ्य माफिया’ बेखौफ, अवैध डिलीवरी और गर्भपात से महिलाओं की जिंदगी खतरे में बरेली : जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरखन में मीरा देवी नाम की एक अनट्रेंड महिला वर्षों से अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर गर्भवती महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है; एक स्टिंग ऑपरेशन में महिला ने खुद स्वीकार किया कि वह डिलीवरी करती है, अवैध गर्भपात करती है और 5-6 महीने तक के गर्भ में भी डी&सी जैसी खतरनाक प्रक्रिया बिना किसी लाइसेंस और विशेषज्ञता के अंजाम देती है, जो पूरी तरह कानूनन अपराध है, इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से यह अवैध क्लीनिक खुलेआम संचालित हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं; स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है, ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस “कथित महिला डॉक्टर” पर सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर यह खतरनाक खेल यूं ही जारी रहेगा

2 hrs ago
user_Firoz Idrisi
Firoz Idrisi
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

बरेली में ‘स्वास्थ्य माफिया’ बेखौफ, अवैध डिलीवरी और गर्भपात से महिलाओं की जिंदगी खतरे में बरेली : जहां एक ओर केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रही हैं और आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बरेली जनपद के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम बरखन में मीरा देवी नाम की एक अनट्रेंड महिला वर्षों से अवैध रूप से क्लीनिक चलाकर गर्भवती महिलाओं की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है; एक स्टिंग ऑपरेशन में महिला ने खुद स्वीकार किया कि वह डिलीवरी करती है, अवैध गर्भपात करती है और 5-6 महीने तक के गर्भ में भी डी&सी जैसी खतरनाक प्रक्रिया बिना किसी लाइसेंस और विशेषज्ञता के अंजाम देती है, जो पूरी तरह कानूनन अपराध है, इसके बावजूद हैरानी की बात यह है कि इतने लंबे समय से यह अवैध क्लीनिक खुलेआम संचालित हो रहा है और स्वास्थ्य विभाग मूकदर्शक बना हुआ है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं; स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे प्रशासन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है, ऐसे में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इस “कथित महिला डॉक्टर” पर सख्त कार्रवाई करेंगे या फिर यह खतरनाक खेल यूं ही जारी रहेगा

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदपुर सरौरा क्षेत्र में छापेमारी कर सलीम बाबू पुत्र छुटकन और जाकिर पुत्र गफूर अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सलीम बाबू के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि जाकिर के पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला। बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचे रखे थे और उन्हें इसके अवैध होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही। हालांकि, दोनों के पास से कोई वैध लाइसेंस बरामद नहीं हुआ। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तनवेश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    1
    बरेली। थाना भोजीपुरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सैदपुर सरौरा क्षेत्र में छापेमारी कर सलीम बाबू पुत्र छुटकन और जाकिर पुत्र गफूर अहमद को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान सलीम बाबू के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, जबकि जाकिर के पास से एक तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस मिला।
बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में आयुध अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचे रखे थे और उन्हें इसके अवैध होने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने अपने कृत्य पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसी गलती न करने की बात कही। हालांकि, दोनों के पास से कोई वैध लाइसेंस बरामद नहीं हुआ।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक तनवेश कुमार, दीपक कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी #bareillypolice द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 25000/रु0 के इनामिया अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते श्री शिवम आशुतोष सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हाइवे।
    1
    बरेली। थाना फतेहगंज पश्चिमी #bareillypolice द्वारा गौकशी के अभियोग में वांछित 25000/रु0 के इनामिया अभियुक्त की पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में जानकारी देते श्री शिवम आशुतोष सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी  हाइवे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बरेली के थाना नवाबगंज का मामला हत्या के आरोपियों के ऊपर कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
    1
    बरेली के थाना नवाबगंज का मामला हत्या के आरोपियों के ऊपर कार्रवाई न करने पर पीड़ित ने लगाई इंसाफ की गुहार
    user_Sameer
    Sameer
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • dhamki Dene Wale Ki khuli Pol /Subhash Nagar Bareilly/ Nagar Nigam ki karyvahi ya aapsi ranjish/ SubhashNagar Bareilly ki ghatna ka pura sach/ dabanggai ya gundagardi/ janiye Hakikat Grand report/
    1
    dhamki Dene Wale Ki khuli Pol /Subhash Nagar Bareilly/
Nagar Nigam ki karyvahi ya aapsi ranjish/
SubhashNagar Bareilly ki ghatna ka pura sach/
dabanggai ya gundagardi/
janiye Hakikat Grand report/
    user_Jalal News 901
    Jalal News 901
    Media and information sciences faculty बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by HTAUBR SQ NEWS
    1
    Post by HTAUBR SQ NEWS
    user_HTAUBR SQ NEWS
    HTAUBR SQ NEWS
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली में सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए काम करने वाली अमन कमेटी को आज एक नई मजबूती मिली, जब नाज़िया वसीम को जिला सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उनके जुड़ने से कमेटी की सक्रियता और प्रभाव में और वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है। नाज़िया वसीम का चयन कमेटी के प्रमुख सदस्यों मनोज भारती, सादिया गौस, राम निवास शर्मा और दिनेश बाजपेई द्वारा किया गया। यह निर्णय कमेटी को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी डा. क़दीर अहमद ने नाज़िया वसीम को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं मनोज भारती और सादिया गौस ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अफसर खान, शाहरुख खान, आदिल हुसैन, मो. अनस, जमील, हसीन पप्पू और डा. शहाबुद्दीन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। अमन और भाईचारे का संदेश देने वाली अमन कमेटी में नाज़िया वसीम की नियुक्ति को एक सकारात्मक और दूरगामी कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में कमेटी नई ऊंचाइयों को छू सकती है और समाज में एकता को और मजबूती मिलेगी। यह नियुक्ति न केवल कमेटी के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।
    1
    बरेली में सामाजिक एकता और भाईचारे के लिए काम करने वाली अमन कमेटी को आज एक नई मजबूती मिली, जब नाज़िया वसीम को जिला सचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया। उनके जुड़ने से कमेटी की सक्रियता और प्रभाव में और वृद्धि होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नाज़िया वसीम का चयन कमेटी के प्रमुख सदस्यों मनोज भारती, सादिया गौस, राम निवास शर्मा और दिनेश बाजपेई द्वारा किया गया। यह निर्णय कमेटी को और सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी डा. क़दीर अहमद ने नाज़िया वसीम को माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं मनोज भारती और सादिया गौस ने शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित करते हुए बधाई दी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें अफसर खान, शाहरुख खान, आदिल हुसैन, मो. अनस, जमील, हसीन पप्पू और डा. शहाबुद्दीन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।
अमन और भाईचारे का संदेश देने वाली अमन कमेटी में नाज़िया वसीम की नियुक्ति को एक सकारात्मक और दूरगामी कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके नेतृत्व में कमेटी नई ऊंचाइयों को छू सकती है और समाज में एकता को और मजबूती मिलेगी।
यह नियुक्ति न केवल कमेटी के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए एक उम्मीद की नई किरण बनकर सामने आई है।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बरेली में कार चोरी से मचा हड़कंप बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गार्डेन में देर रात अज्ञात कार सवार चोरों ने एक व्यापारी की क्रेटा (Creta) कार चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और शेयर करें
    1
    बरेली में कार चोरी से मचा हड़कंप 
बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित रामपुर गार्डेन में देर रात अज्ञात कार सवार चोरों ने एक व्यापारी की क्रेटा (Creta) कार चोरी कर ली। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोर बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग चिंतित हैं और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
पूरा मामला जानने के लिए वीडियो देखें और शेयर करें
    user_SUMIT SHARMA News
    SUMIT SHARMA News
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • बारादरी थाना क्षेत्र में सैटेलाइट बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर रही है और मामले की जांच जारी है।
    1
    बारादरी थाना क्षेत्र में सैटेलाइट बस स्टैंड के पास एक अज्ञात युवक की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नाले से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पहचान के लिए पुलिस आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर रही है और मामले की जांच जारी है।
    user_King
    King
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • माजिद रजा खां साल 2018 मेंसऊदीअरबकामकरनेगया था, जहां 2 फरवरी 2021 कोएकसड़कदुर्घटनामेंउसकी मौत हो गई।
    1
    माजिद रजा खां साल 2018 मेंसऊदीअरबकामकरनेगया था, जहां 2 फरवरी 2021 कोएकसड़कदुर्घटनामेंउसकी मौत हो गई।
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Board of trade Bareilly, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.