logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उधार के रुपये मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल उधार के रुपये मांगने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल ठाकुरद्वारा। कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपीवाला में उधार के रुपये वापस मांगने को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। बताया गया कि गांव निवासी नसीम अहमद का आरोप है कि उन्होंने अपने ताऊ मुस्तल्ली को कुछ रुपये उधार दिए थे। शनिवार को वह रुपये वापस मांगने उनके घर पहुंचे। आरोप है कि इसी बात को लेकर अकबर, अनवर और फरमान ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि उन्होंने रुपये लौटाने के लिए कुछ दिनों की मोहलत मांगी थी, लेकिन नसीम इस बात पर भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान मुस्तल्ली की बेटी सीमा भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मारपीट की सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को शांत कराया। इसके बाद घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

2 hrs ago
user_Islam g
Islam g
मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुरादाबाद बुध बाजार सागर सराय कुटिया वाली गली मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    1
    मुरादाबाद  बुध बाजार  सागर सराय कुटिया वाली गली  मोमबत्ती फैक्ट्री मे लगी भीषण आग पुलिस के आल अधिकारि मौके पर पहुंचे दमकल की गाड़ियां भी आग बुझाने पहुंची
    user_24x7NEWS TIME CHANNEL
    24x7NEWS TIME CHANNEL
    मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    1
    मूढापांडे गातोरा, गोंडा में विधायक प्रतिनिधि ने जन चौपाल  भारी संख्या में पहुंचे ग्रामीण
    user_न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    न्यूज़ 24 यूपी चैनल
    Court reporter मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मेरठ का मुस्लिम युवक शाकिल बना साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल हरिद्वार से 201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवभक्त में निकले
    1
    मेरठ का मुस्लिम युवक शाकिल बना साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल हरिद्वार से  201 लीटर गंगाजल की कांवड़ लेकर शिवभक्त में निकले
    user_SonuKumar Gautam midia
    SonuKumar Gautam midia
    Local News Reporter टांडा, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    1
    थाना सेक्टर-20(नोएडा) एवं SOG टीम द्वारा ई-कॉमर्स कंपनियों के सामान की चोरी कर उसकी खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.